Hot News

13,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo का ये फ्लैगशिप फोन, 50MP के 4 कैमरे बनाते हैं इसे खास

ओप्पो ने हाल ही में हिंदुस्तान में अपनी नई Find X9 सीरीज लॉन्च की है. इस सीरीज में में Find X9 और Find X9 Pro शामिल हैं. लेकिन इसी बीच पिछले साल का फ्लैगशिप Find X8 Pro अब Amazon पर भारी छूट के साथ मिल रहा है. भले ही यह अब लेटेस्ट मॉडल नहीं रहा, फिर भी Find X8 Pro अपनी दमदार कैमरा क्वालिटी, लंबी चलने वाली बैटरी और प्रीमियम डिजाइन की वजह से आज भी अलग नजर आता है. अगर आप फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है. आइए अब इस डील पर एक नजर डालते हैं.

Amazon पर सस्ता मिल रहा Oppo Find X8 Pro

बता दें इंडिया में यह स्मार्टफोन 99,999 रुपये की प्राइस पर लॉन्च हुआ था. लेकिन फिलहाल अमेजन पर यह 86,990 रुपये में लिस्टेड है. यानी सीधा-सीधा आपको 13,009 रुपये की छूट मिल रही है. इतना ही नहीं, अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा 3,750 रुपये का डिस्काउंट भी मिल सकता है. इतना ही नहीं, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर देते हैं, तो बचत और भी बढ़ सकती है. लेकिन हां एक्सचेंज प्राइस आपके फोन के मॉडल और कंडीशन पर ही डिपेंड करेगा.

Oppo find x8 pro price details

Oppo Find X8 Pro के फीचर्स

इसमें 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ मिलता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट लगाया गया है. वहीं पावर देने के लिए फोन में बड़ी 5910mAh बैटरी मिलती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

कैमरा की बात करें तो Find X8 Pro के पीछे क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP Sony LYT808 प्राइमरी कैमरा, 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम), 50MP Sony IMX858 सेंसर (6x ऑप्टिकल जूम और 120x तक डिजिटल जूम) और 50MP Samsung अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है.

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च डेट कन्फर्म, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 144Hz डिस्प्ले

The post 13,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo का ये फ्लैगशिप फोन, 50MP के 4 कैमरे बनाते हैं इसे खास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top