Hot News

14 को जाने वाली ट्रेन 15 को रवाना हुई दिल्ली, रेलवे की धुलाई में संकट में यात्री

:: ट्रेन 25 घंटे लेट, यात्रियों का कार्यक्रम चौपट, 05563 स्पेशल के परिचालन प्रबंधन पर उठा सवाल

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को तब एक चौंकाने वाले अनुभव का सामना करना पड़ा, जब अपनी यात्रा की पूरी तैयारी के बावजूद उन्हें निर्धारित तिथि के अगले दिन ट्रेन पकड़नी पड़ी. गाड़ी संख्या 05563 दरभंगा से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन 14 दिसंबर को चलने वाली थी, लेकिन यह 25 घंटे से भी अधिक की देरी से 15 दिसंबर की देर रात दरभंगा से चलकर मुजफ्फरपुर पहुंची. ट्रेन की इस अत्यधिक लेटलतीफी से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले सैकड़ों यात्रियों का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पूरी तरह से चौपट हो गया. यात्री विनीत कुमार चौधरी और साहिल कुमार जैसे कई यात्रियों ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह चौंकाने वाली स्थिति है कि उन्हें तय तिथि के दूसरे दिन अपनी ट्रेन पकड़नी पड़ रही है. यात्रियों ने जब इस देरी के संबंध में रेलवे अधिकारियों से शिकायत की, तो समस्तीपुर मंडल के सीनियर डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर की ओर से एक संक्षिप्त दलील दी गई. उन्होंने बताया कि ट्रेन को धुलाई कार्य के कारण री-सिड्यूल किया गया था.

बता दें कि हाल ही में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मंडल द्वारा इस स्पेशल ट्रेन की खूब ब्रांडिंग की गई थी, लेकिन 25 घंटे की देरी ने रेलवे के परिचालन प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं और यात्रियों की सुविधा के दावों की पोल खोल दी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 14 को जाने वाली ट्रेन 15 को रवाना हुई दिल्ली, रेलवे की धुलाई में संकट में यात्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top