Hot News

14,15,16 और 17 दिसंबर तक बर्फबारी की संभावना, घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी, मौसम फिर ले रहा करवट

Weather Forecast: उत्तर हिंदुस्तान के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. जम्मू-कश्मीर का भी ठंड से बुरा हाल है. हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जिससे ठंड से हल्की राहत मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक घाटी के अधिकांश इलाकों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा का आलम रहेगा.

Coldwave 1
Cold wave warning

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है. वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. जबकि  कोकरनाग में 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा. कश्मीर में कोकरनाग और गुलमर्ग एकमात्र ऐसे स्थान रहे जहां रात का तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा.

14121 pti12 14 2025 000101b
Cold wave warning

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के पहलगाम आधार शिविर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से बढ़कर शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है.

06121 pti12 06 2025 000314a
Cold wave warning

पुलवामा जम्मू कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा. पुलवामा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पड़ोसी शोपियां में यह शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा.

05121 pti12 05 2025 000023b
Cold wave warning

कश्मीर चिल्लई कलां की ओर बढ़ रहा है. 21 दिसंबर से इसकी शुरुआत हो रही है. यह 40 दिनों की भयंकर सर्दी की अवधि है. इस दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है, और तापमान काफी गिर जाता है.

25111 pti11 25 2025 000050b 1
Cold wave warning

मौसम विभाग ने कहा है कि 17 दिसंबर तक उत्तरी और मध्य कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि 20 से 21 दिसंबर को घाटी के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.

24121 pti12 24 2024 000104a 1
Cold wave warning

Also Read: Cold Wave Warning: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ेगी ठंड, 14 से 18 दिसंबर तक इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, बदल रहा मौसम

The post 14,15,16 और 17 दिसंबर तक बर्फबारी की संभावना, घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी, मौसम फिर ले रहा करवट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top