Hot News

15 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

LPG Cylinder Price Today 15 April 2025 : 15 अप्रैल 2025 को 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा. आपके शहर में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है. झारखंड में सबसे सस्ता और सबसे महंगा गैस सिलेंडर आज कहां है, इन सभी सवालों का जवाब आपको यहां मिलेगा. मंगलवार 15 अप्रैल 2025 को झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 910.50 रुपए में मिल रहा है. आज सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) और सरायकेला-खरसावां जिले में मिल रहा है. यहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत मात्र 892.50 रुपए है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Indian Oil Corporation of India Ltd) ने बताया है कि रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा झारखंड के 3 जिले ऐसे हैं, जहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत सबसे अधिक है. आज इन तीनों जिलों में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का भाव 912 रुपए है. 17 जिलों में 15 अप्रैल को एलपीजी सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपए है. इसमें राजधानी रांची के साथ-साथ धनबाद, सिमडेगा, गढ़वा, देवघर, पलामू जिले शामिल हैं. चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) में अगर इस सिलेंडर की डिलीवरी ले रहे हैं, तो इसके लिए आपको 902 रुपए देने होंगे. चतरा में इसी सिलेंडर की कीमत 909.50 रुपए है. 15 अप्रैल 2025 को झारखंड के एक-एक जिले में एलपीजी सिलेंडर का रेट यहां चेक करें.

15 अप्रैल को झारखंड में एलपीजी सिलेंडर की कीमत

शहर/जिला का नाम एलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो 910.50 रुपए
चतरा 859.50 रुपए
देवघर 910.50 रुपए
धनबाद 910.50 रुपए
दुमका 910.50 रुपए
जमशेदपुर 892.50 रुपए
गढ़वा 910.50 रुपए
गिरिडीह 910.50 रुपए
गोड्डा 910.50 रुपए
गुमला 910.50 रुपए
हजारीबाग 912.00 रुपए
जामताड़ा 910.50 रुपए
खूंटी 910.50 रुपए
कोडरमा 912.00 रुपए
लातेहार 910.50 रुपए
लोहरदगा 910.50 रुपए
पाकुड़ 910.50 रुपए
पलामू 910.50 रुपए
रामगढ़ 912.00 रुपए
रांची 910.50 रुपए
साहिबगंज 910.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां 892.50 रुपए
सिमडेगा 910.50 रुपए
चाईबासा 902.00 रुपए
Source : Indian Oil Corporation Ltd

इसे भी पढ़ें

संविधान संशोधन पर मुहर आज, 38 साल बाद बदलेगा झामुमो अध्यक्ष, शिबू सोरेन की जगह लेंगे हेमंत

Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर, रांची में ठनका गिरने से एक की मौत, पूरे झारखंड में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

झामुमो ने कहा- जिलों में थर्ड और फोर्थ ग्रेड में स्थानीय को मिले 100 प्रतिशत आरक्षण, लागू हो सरना धर्म कोड

वक्फ कानून में संशोधन का रांची में विरोध, बरौदी से मोहनपुर कब्रिस्तान तक बनायी मानव शृंखला

The post 15 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top