Iran Attacks: ईरानी हमले की शुरुआत के बाद से संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई करते हुए अब तक 165 बैलिस्टिक मिसाइलों, दो क्रूज़ मिसाइलों और 541 ड्रोन का सामना किया है, और उसमें से अधिकांश को नष्ट करने का दावा किया है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 28 फरवरी 2026 से शुरू हुए हमलों में से 152 बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जबकि 13 समुद्र में गिर गईं. दोनों क्रूज मिसाइलों को भी इंटरसेप्ट कर मार गिराया गया.
506 ड्रोन को नष्ट किया गया- यूएई
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान की ओर से कुल 541 ड्रोन में से 506 को रोककर नष्ट कर दिया गया, जबकि 35 ड्रोन देश के भीतर गिरे, जिससे कुछ स्थानों पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा. हमले के दूसरे दिन सुबह ही एयर डिफेंस सिस्टम ने 20 बैलिस्टिक मिसाइलें, दो क्रूज मिसाइल और 311 ड्रोन नष्ट कर दिए. हालांकि, 21 ड्रोन रिहायशी इलाकों तक पहुंच गए, जिससे सीमित क्षति हुई.
तीन लोगों की मौत, कई घायल
संयुक्त अरब अमीरात का रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान की ओर से किए गए हमले में तीन विदेशी नागरिकों की मौत हो गई है. इनमें पाकिस्तानी, नेपाली और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं, जबकि 58 लोग मामूली रूप से घायल हुए. घायलों में अमीराती समेत मिस्र, इथियोपिया, फिलीपींस, पाकिस्तान, ईरान, हिंदुस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अजरबैजान, यमन, युगांडा, इरिट्रिया, लेबनान और अफगानिस्तान के नागरिक शामिल हैं.
मिसाइल और ड्रोन के मलबे से पहुंचा नुकसान
रक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया कि बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को रोकने के दौरान गिरे मलबे से कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम नुकसान हुआ है. साथ ही मंत्रालय ने दोहराया कि किसी भी खतरे से निपटने के लिए देश पूरी तरह तैयार है और नागरिकों, निवासियों तथा आगंतुकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
The Ministry of Defence has announced that the UAE air force and air defence forces have so far dealt with 165 ballistic missiles, two cruise missiles and 541 Iranian drones since the start of the Iranian attack. The ministry said that on the morning of the second day of the… pic.twitter.com/p4DqsItyIm
— ANI (@ANI) March 1, 2026
ईरान ने खाड़ी के कई देशों पर किया हमला
अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के बाद ईरान खाड़ी के कई देशों पर हमला कर रहा है. इन देशों में मौजूद अमेरिकी बेस को ईरान निशाना बना रहा है. इसी दौरान ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात हवाई अड्डे और कई अन्य स्थलों को निशाना बनाकर हमला किया. ईरान ने जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर हमला किया. दुबई प्रशासन के मीडिया कार्यालय के एक बयान के मुताबिक ‘एक ड्रोन के छर्रों से बुर्ज अल अरब होटल में आग लग गई’, हालांकि उसे काबू में कर लिया गया.
इसे भी पढ़ेंः हमले तेज किए तो अमेरिका देगा ऐसा जवाब कि… डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी
The post 165 मिसाइल और 541 ड्रोन इंटरसेप्ट, UAE एयर डिफेंस ने ईरानी हमलों को किया नाकाम appeared first on Naya Vichar.

