Border 2 Box Office Day 17: सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. देशभक्ति और दमदार एक्शन से भरपूर यह फिल्म रिलीज के 17वें दिन भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है. फिल्म पहले ही 300 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना चुकी है और इसकी रफ्तार अब भी थमती नजर नहीं आ रही.
दो हफ्तों में किया शानदार कारोबार

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ रुपये का जोरदार कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई मजबूत रही और इस दौरान फिल्म ने 70.15 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े. बात करें 17वें दिन की कमाई की तो शाम 5 बजे के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 5.26 करोड़ रुपये की कमाई की और रात के शो के बाद कमाई में और बढ़ोत्तरी की उम्मीद है. इस तरह दो हफ्तों में ही ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया.
ओपनिंग से ही दिखा था दम
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. यही नहीं, यह फिल्म सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के करियर की यह सबसे बड़ी हिट साबित हुई है.
कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
300 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ ही ‘बॉर्डर 2’ ने धूम और सुल्तान जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. देशभक्ति से जुड़ा कंटेंट और दमदार स्टारकास्ट फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आई है.
17वें दिन की ऑक्यूपेंसी
फिल्म के 17वें दिन की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड का फायदा फिल्म को आगे भी मिलता रहेगा.
स्टारकास्ट और प्रोडक्शन
फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फीमेल कास्ट में मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा शामिल हैं. फिल्म को टी-सीरीज और जे.पी. दत्ता फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. बता दें कि ‘बॉर्डर 2’, साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था.
यह भी पढ़ें: होंठों से छू लो तुम से कोई फरियाद तक, जगजीत सिंह के जन्मदिन पर सुनें उनकी ये 7 यादगार गजलें
The post 17वें दिन भी नहीं थमा सनी देओल की फिल्म का जलवा, जानें शाम 5 बजे तक की कमाई appeared first on Naya Vichar.