Hot News

18 लीटर शराब के साथ महिला समेत नौ धंधेबाज गिरफ्तार

रूपौली. टीकापटी पुलिस को बीतीरात विशेष छापेमारी अभियान में बडी सफलता मिली है. पुलिस द्वारा 18 लीटर कच्चा शराब के साथ-साथ एक स्त्री समेत तीन कारोबारी एवं छः पियक्कडों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है जबकि एक वारंटी की भी गिरफ्तारी हुई है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बैरिया में विकास कुमार एवं राकेश कुमार पिता जनार्दन सिंह, दोनों भाई देशी शराब का धंधा करता है. पुलिस छापेमारी के दौरान दोनों को 6 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद पुलिस ने गोडियर आदिवासीटोला में जीरा देवी पति महेंद्र उरांव के यहां छापामारी की. वहां 12 लीटर देशी शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया जबकि लगभग 250 लीटर कच्चा शराब को बर्बाद कर दिया. छापामारी के समय वहां पर कुछ युवक थे, जो पुलिस के पहुंचते ही भागने लगे. इसमें से छः को पुलिस ने दबोच लिया. उन छः युवकों में भवानीपुर दरगाहा का मंगल कुमार पिता विश्वनाथ साह, गोडियर मिलिकटोला का परमजीत कुमार, पिता योगेंद्र महतो, रामरतन कुमार पिता नंदलाल महतो एवं अर्जुन कुमार पिता दुखित महतो, गोडियर यादव टोला का सचिन यादव पिता स्व हरिचरण यादव, मालटोला गोडियर का दीपक कुमार पिता नकुल महतो में शराब पीने की पुष्टि हुई. सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस छापामारी दल में एसआइ अमित कुमार, एएसआइ विजय कुमार यादव, एएसआइ उपेंद्र कुमार, स्त्री सिपाही प्रेरण कृष्ण, गृह रक्षक प्रभू नारायण मंडल, महेश्वर कुमार, चौकीदार अशोक पासवान एवं सुशील पासवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 18 लीटर शराब के साथ स्त्री समेत नौ धंधेबाज गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top