Hot News

19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तापसी की फिल्म ‘अस्सी’ हुई फुस्स? देखें कलेक्शन

Assi Box Office Collection Day 19: तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ सिनेमाघरों में अब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. रिलीज के बाद फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी, लेकिन बाद में इसकी कमाई धीरे-धीरे कम होती चली गई. अब फिल्म का 19वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है. कल यानी डे 18 पर फिल्म 0.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि, फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और छोटे-छोटे आंकड़ों के साथ अपनी कमाई बढ़ा रही है.

डे 19 का कलेक्शन देखें

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘अस्सी’ ‘तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में चल रही है. तीसरे मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 12 लाख का कारोबोर किया है. फिल्म का टोटल हिंदुस्तान नेट कलेक्शन करीब 10.59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं इसका हिंदुस्तान ग्रॉस कलेक्शन लगभग 12.57 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

सैकनिल्क की  रिपोर्ट का स्क्रीनशॉर्ट
सैकनिल्क की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉर्ट

‘अस्सी’ की कहानी

‘अस्सी’ एक कोर्ट ड्रामा फिल्म है. जिसमें बाॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू वकील का किरदार निभा रही हैं. उनके साथ मनोज पहवा कानी कुसरूति, मोहम्मद जीशान अय्यूब और अद्विक जैसवाल, कुमुद मिश्रा नजर आते हैं. इस कहानी में तापसी एक परिमा (कानी कुसरूति) नाम की स्त्री की वकील हैं और उसे इंसाफ दिलाने के लिए पूरी मेहनत करती हैं, लेकिन उनका काम आसान नहीं है. खराब व्यवस्था और लोगों की लापरवाही की वजह से उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. कई बार अपराधी झूठे सबूत बनाकर बच निकलते हैं, जबकि विक्टिम के पास जो असली सबूत होते हैं, उन्हें उतनी अहमियत नहीं मिलती है. कहानी में कार्तिक (कुमुद मिश्रा) का किरदार भी बहुत अहम है. वह एक स्पाई है, जो सिस्टम से निराश हो चुका है. इसलिए कभी-कभी उसे लगता है कि अगर सिस्टम से न्याय नहीं मिल रहा, तो खुद ही कुछ करना पड़ेगा. उसके अंदर गुस्सा भी है और सही काम करने की चाह भी, और वह इन्हीं दोनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है.

यह भी पढ़ें: 12वें दिन भी ‘द केरला स्टोरी 2’ की कमाई का सिलसिला जारी, कलेक्शन देख हैरान हो जाएंगे आप

The post 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तापसी की फिल्म ‘अस्सी’ हुई फुस्स? देखें कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top