श्रीराम महायज्ञ में कलश यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ सहरसा . स्थानीय राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पुरब बाजार मैदान में सनातन श्री नारायण सेवा संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष के तरह इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन भव्य दिव्य श्रीराम महायज्ञ व संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन आगामी 19 मार्च से किया जा रहा है. आयोजन समिति के सदस्य सागर कुमार नन्हें ने बताया की महायज्ञ का शुभारंभ 19 मार्च को सुबह छह बजे मंगल कलश यात्रा के साथ होगा. कलश यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन यज्ञ स्थल पर बने कार्यालय में शुक्रवार से शुरू किया गया है. जो श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, वह यज्ञ स्थल पर बने कार्यालय में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें. सनातन संस्कृति में मान्यता है कि कलश में तीनों देव ब्रह्मा, विष्णु, महेश के साथ 33 कोटी देवी, देवता स्वयं कलश में विराजमान होते हैं. वहीं कलश को धारण करने वाले जहां से भी भ्रमण करते हैं, वहां की धारा शुद्ध हो जाती है. जो अपने सिर पर कलश धारण करते हैं उनकी आत्मा को ईश्वर पवित्र व निर्मल करते अपने शरण में ले लेते हैं. कलश यात्रा में शामिल होने वाले एवं कलश धारण करने मात्र से जीवन की सभी दुख दर्द खत्म हो जाते हैं. कलश यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रभारी सर्वसम्मति से बुल्लू झा को बनाया गया. महायज्ञ में कलश यात्रा रजिस्ट्रेशन का काम मुख्य रूप से बुल्लू झा देख रहे हैं. मौके पर आयोजन समिति के विनीत सिंह, अंकित सिंह, रौनक सिंह, गोबिंद पासवान, रवि सिंह, इशान सिंह, राणा चौधरी, प्रिंस सिंह, शिवम वर्मा, आशुतोष आनंद, राम प्रवेश साह, रजनीश कुमार, लखन ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post 19 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा appeared first on Naya Vichar.