Hot News

20 मई को होने वाले राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने पर दिया बल

बांका. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा बांका का एक दिवसीय कार्यशाला रविवार को पुरानी अस्पताल में आयोजित हुई. इस दौरान मौजूद वक्ताओं ने संघ को और धारदार बनाने की वकालत की. साथ ही आगामी 20 मई को होने वाले राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने पर बल दिया गया. मौके पर संघ के जिला महामंत्री सनत कुमार ठाकुर ने संघ के चट्टानी एकता का परिचय देते हुए राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने एवं आगामी एक जून को होने वाले महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में कर्मियों को पहुंचने का अनुरोध किया. संघ के अजय कुमार चौहान, शंकर साह, सुबोध यादव, साधु शरण प्रसाद व चित्रधर सिंह आदि ने आने वाले समय में प्रशासन के कर्मचारी विरोधी नीति का डटकर मुकाबला करने की बात कही. इसके अलावा पुरानी पेंशन लागू करने, ठेका, संविदा, मानदेय पर नियुक्त कर्मियों को नियमित करने, रिक्त पदों पर बहाली करने आदि पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यशाला की अध्यक्षता संघ के नरेंद्र कुमार पाठक ने की. इस मौके पर सुधीर गांधी, रामानंद सागर, दिनेश राम सहित संघ के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 20 मई को होने वाले राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने पर दिया बल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top