Hot News

20 साल बाद बिहार का नया CM तय! नीतीश के बाद ‘सम्राट युग’ की तैयारी, मंत्री ने भी किया कंफर्म

समाचार हाईलाइट

Samrat Choudhary next CM Bihar : जी हां, अब ये लगभग तय हो गया है कि बिहार के अगले मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. इस बात पर मोहर अब बिहार प्रशासन के एक और मंत्री ने भी लगा दी है. इसके बाद ये माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्‍यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ही शपथ लेने वाले हैं.

सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के विश्‍वस्‍त सहयोगी

आज सीएम आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जल संसाधन विभाग और संसदीय कार्य मंत्री Vijay Choudhary ने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है. नीतीश कुमार पहले भी ये बात कहते रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि मैं उस वक्‍त मौजूद था, जब मुख्‍यमंत्री ने सम्राट चौधरी का नाम लिया. उन्‍होंने कहा कि सम्राट चौधरी जी मुख्‍यमंत्री जी के साथ उपमुख्‍यमंत्री के रूप में काम करते रहे हैं. वो लगातार मुख्‍यमंत्री जी के विश्‍वस्‍त सहयोगी रहे हैं.

पहले भी कहते रहे हैं यही लोग देखेंगे : विजय चौधरी

पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्‍होंने ये भी कहा कि मुख्‍यमंत्री जी पहले भी कहते रहे हैं कि ‘यही लोग देखेंगे. इसमें कोई नई बात नहीं है.’ उन्‍होंने पत्रकारों से ही सवालिया लहजे में पूछ लिया कि इसमें नई बात क्‍या है? ये तो आप लोग इसे नया बताने की कोशिश करते हैं.

अगला मुख्‍यमंत्री कौन? सस्‍पेंस खत्‍म

दरअसल, इस वक्‍त पूरे देश की मीडिया की नजर बिहार पर बनी हुई है. मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar Rajya Sabha जाएंगे और लगभग 20 साल बाद बिहार के सीएम की कुर्सी खाली करेंगे. ऐसे में एक तरफ जहां बिहार को नया सीएम मिलने वाला है. वहीं, पूरे देश की उत्‍सुकता इस बात को लेकर बनी हुई है कि आखिर 20 साल बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा?

अब ताजपोशी के ऐलान का इंतजार!

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी ओर से सम्राट चौधरी के नाम पर मोहर लगा दी है. ‘बिहार का अगला सीएम कौन?’ के सवाल के बीच आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पहली पसंद का ऐलान कर दिया है. अब देखने वाली बात ये होगी कि बिहार के अगले मुख्‍यमंत्री Samrat Choudhary की ताजपोशी की तारीख का ऐलान कब होता है?

Also Read : सीएम नीतीश ने अगले मुख्‍यमंत्री का किया ऐलान? सम्राट के कंधे पर हाथ रख कहा, आगे यही सब काम देखेंगे…

The post 20 साल बाद बिहार का नया CM तय! नीतीश के बाद ‘सम्राट युग’ की तैयारी, मंत्री ने भी किया कंफर्म appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top