Hot News

200 से कम कीमत में Jio दे रहा अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, रोज पाएं 2GB डेटा और कॉलिंग

Reliance Jio लगातार अपने ग्राहकों के लिए सस्ते और दमदार प्लान्स पेश कर रहा है. अब कंपनी ने ऐसा प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसमें आपको Unlimited 5G Internet, रोजाना 2GB डेटा, फ्री कॉलिंग और कई एक्स्ट्रा फायदे मिलते हैं, वो भी ₹200 से कम कीमत में! अगर आप भी सस्ता और तेज इंटरनेट चाहते हैं, तो Jio का यह ₹198 वाला 5G प्लान (Jio 198 plan) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

Jio ₹198 वाला प्लान: क्या-क्या मिल रहा है?

Jio के इस ₹198 वाले 5G प्रीपेड प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. डेटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स Unlimited 5G Data का फायदा उठा सकते हैं, बशर्ते आपके फोन में 5G सपोर्ट और आपके एरिया में Jio True 5G नेटवर्क मौजूद हो. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है. इसकी वैलिडिटी 14 दिन की है. यानी दो हफ्ते तक बिना किसी रुकावट के 5G स्पीड का मजा उठा सकते हैं.

Jio 198 plan: एक्स्ट्रा फायदे भी कम नहीं

इस प्लान के साथ आपको Jio के कई प्रीमियम ऐप्स की सब्सक्रिप्शन भी मिलती है- जैसे JioTV, JioCinema, और JioCloud. इसका मतलब है कि आप लाइव टीवी, मूवीज और ऑनलाइन स्टोरेज- सब कुछ बिना किसी अतिरिक्त खर्च के इस्तेमाल कर सकते हैं.

349 रुपये वाला प्लान भी है दमदार

अगर आप थोड़ी लंबी वैलिडिटी चाहते हैं, तो Jio का ₹349 वाला प्लान बेहतर रहेगा. इसमें भी रोज 2GB डेटा, फ्री कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं, लेकिन इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है. इसमें भी अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलता है.

Jio 198 plan: कैसे करें रिचार्ज?

रिचार्ज करने के लिए बस MyJio ऐप या jio.com पर जाएं, वहां Popular Plans में जाकर 5G Plans चुनें. ₹198 या ₹349 वाला प्लान सिलेक्ट करें, फिर Buy Now पर क्लिक करें और पेमेंट कर दें.

Jio का 51 रुपये वाला प्लान बना सुपरहिट, बिना महंगा रिचार्ज किये चलाएं 5G

Jio का धमाका: सिर्फ ₹11 में 10GB डेटा, जानें पूरी डिटेल

The post 200 से कम कीमत में Jio दे रहा अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, रोज पाएं 2GB डेटा और कॉलिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top