Hot News

200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE की एंट्री तय, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Vivo जल्द ही अपनी V70 Series में एक नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE पेश करने वाला है. यह इस सीरीज का तीसरा मॉडल होगा और पहली बार कंपनी Fan Edition वेरिएंट पेश कर रही है. यह फोन Vivo V70 और V70 Elite से नीचे पोजिशन किया जाएगा, लेकिन इसमें कुछ खास फीचर्स देखने को मिलेंगे. जैसे 200MP कैमरा (बिना ZEISS ब्रांडिंग के). सबसे खास बात यह है कि मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में लॉन्च होगा. आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इस मॉडल के सारे फीचर्स.

हिंदुस्तान में लॉन्च डेट और लाइव स्ट्रीम

Vivo V70 FE हिंदुस्तान में 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है. कंपनी कई ऑफिशियल साइट के अलावा यह Flipkart एक्सक्लूसिव होगा. यानी इस मॉडल को Vivo के साइट के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा. आप इस लॉन्च इवेंट को Vivo के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं.

डिजाइन और कलर ऑप्शन्स

Vivo ने V70 FE के डिजाइन को टीज किया है, जिसमें स्क्वायर की जगह लंबा (oblong) कैमरा मॉड्यूल होगा, जो दिखने में Samsung Galaxy S26 सीरीज जैसा है. इस मॉड्यूल में दो अलग-अलग कैमरा रिंग्स और एक रिंग लाइट दी गई है. कैमरा मॉड्यूल थोड़ा उभरा हुआ नजर आता है और उस पर 200MP की ब्रांडिंग भी दी गई है.

इसके अलावा, फोन में फ्लैट एजेस दिए गए हैं और दाईं तरफ वॉल्यूम व पावर बटन मौजूद हैं. ऊपर की तरफ स्पीकर ग्रिल दी गई है.

कलर ऑपशंस कि बात करें, तो Vivo V70 FE दो कलर Northern Light Purple और Moonshine Blue ऑप्शन में आने वाला है. खास बात यह है कि अंधेरे में Moonshine Blue कलर वेरिएंट में हल्के ग्लो वाले पैटर्न दिखाई देंगे, जिससे इसका लुक और भी अलग और आकर्षक बन जाता है.

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

इंडोनेशिया में लॉन्च हो चुके Vivo V70 FE के आधार पर इसके फीचर्स का अच्छा अंदाजा लगाया जा सकता है. ऐसे में इस मॉडल में-

डिस्प्ले: Vivo V70 FE में 6.83-इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और अपने बड़े साइज के कारण सीरीज के अन्य मॉडल्स से अलग है.

कैमरा सेटअप: इस मॉडल के बैक पैनल में 200MP OIS प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. हालांकि, इसमें Vivo V70 और V70 Elite की तरह टेलीफोटो लेंस नहीं दिया गया है, लेकिन कंपनी ने प्रो-लेवल पोर्ट्रेट्स का दावा किया है.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: इस मॉडल में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिलेगा, जो Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा.

बैटरी: इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो V60e की 6,500mAh बैटरी से ज्यादा है. यह 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा.

अन्य फीचर्स: फीचर्स में IP68 और IP69 वॉटर व डस्ट रेजिस्टेंस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल-बैंड Wi-Fi, 5G, Bluetooth 5.4, GPS, डुअल सिम सपोर्ट और IR ब्लास्टर शामिल हैं. साथ ही, कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है.

क्या हो सकती है कीमत?

Vivo V70 और Vivo V70 Elite के मुकाबले Vivo V70 FE की कीमत को ज्यादा किफायती रखा जा सकता है. ऐसे में यह मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट (30 से 40 हजार के बीच) लॉन्च हो सकता है. यह फोन Reno 15C, Redmi Note 15 Pro+ और Realme 16 Pro+ जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा.

यह भी पढ़ें: 2 अप्रैल को आ रहे 3 स्मार्टफोन्स, एक में 200MP कैमरा, दूसरे में 7000mAh बैटरी, तीसरा भी जोरदार

The post 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE की एंट्री तय, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top