Hot News

February 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : रिटायर्ड अभियंता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रूपसपुर थाने के दो दारोगा गिरफ्तार

संवाददाता,पटना : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरुवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रूपसपुर थाने में तैनात दो दारोगा को गिरफ्तार कर लिया. निगरानी ब्यूरो ने एक रिटायर्ड इंजीनियर तुषार कुमार पांडेय की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की़ निगरानी ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार तुषार पांडेय ने बुधवार को निगरानी ब्यूरो में यह लिखित शिकायत दी थी कि रूपसपुर थाने में राहुल कुमार नामक एक शख्स ने उनके खिलाफ रुपये लेने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है. इसी शिकायत को मैनेज करने के लिए थानेदार के दारोगा फिरदौस आलम व रंजीत कुमार 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं. इसके बाद निगरानी ब्यूरो के डीएसपी अरुणोदय पांडेय को जांच और कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गयी. डीएसपी पांडेय ने पूरे मामले की सत्यता जांच की और शिकायत को सही पाया. इसके बाद उन्होंने एक धावा दल का गठन किया, जिसने गुरुवार की रात दोनों दारोगा को शास्त्रीनगर स्थित एलएनजेपी हड्डी अस्पताल के पास अंधेरे में तुषार पांडेय से रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. दोनों दारोगाओं से पूछताछ हो रही है़ शुक्रवार को इन्हें निगरानी की विशेष न्यायालय में पेश किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : रिटायर्ड अभियंता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रूपसपुर थाने के दो दारोगा गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

बिहार

Patna News : नौबतपुर में सोन नहर पर बनेगा फ्लाइओवर

नया विचार ,पटना : नौबतपुर में निसरपुर लख के पास सोन नहर पर लगभग 500 मीटर लंबा फ्लाइओवर बनेगा. इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. दो से तीन दिनों में नक्शा तैयार हो जायेगा. इसके बाद डीपीआर तैयार की जायेगी. सोन नहर पर निसरापुर लख के पास ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर फ्लाइओवर के निर्माण के लिए पिछले छह-सात साल से स्थानीय लोगों द्वारा मांग उठती रही है. खासकर इस मार्ग से पटना आने-जानेवाले घंटों जाम में फंसते हैं. जानकारों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना जिले की प्रगति यात्रा के दौरान इसके निर्माण की घोषणा किये जाने की संभावना है. इसको लेकर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू हो गया है. फ्लाइओवर के निर्माण लोगों को काफी सहूलियत होगी. ट्रैफिक जाम से लोग रहते हैं परेशान निसरपुरा लख के पास बने पुल को पार करने में लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ता है. साथ ही पुराने पुल के होने से उसकी मजबूती को लेकर संशय बना हुआ है. ट्रैफिक जाम के कारण मसौढ़ी, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद सहित आसपास के इलाके से पटना आने-जानेवाले को फजीहत होती है. जबकि मुख्य मार्ग होने के कारण लोग इस मार्ग से आना-जाना अधिक पसंद करते हैं. वीआइपी मूवमेंट भी इस मार्ग से होता है. इस मार्ग से पटना की दूरी 10 किमी कम पटना से आने-जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है. इस मार्ग से पटना आने-जाने में लोगों को लगभग 10 किमी की दूरी कम तय करनी पड़ती है. इस वजह से वाहनों का परिचालन अधिक होता है, जबकि एनएच 139 से होकर आने में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइओवर के निर्माण के लिए डिजायन तैयार हो रहा है.डिजायन तैयार होने के बाद प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग को भेजा जायेगा. विभाग से स्वीकृत होने पर फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : नौबतपुर में सोन नहर पर बनेगा फ्लाइओवर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

माध्यमिक के छात्रों को एडमिट कार्ड देने का कोर्ट ने दिया निर्देश, स्कूलों पर लगाया जुर्माना

कोलकाता. माध्यमिक के कई परीक्षार्थियों ने एडमिट कार्ड नहीं मिलने को लेकर कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी. गुरुवार को मामले की सुनवाई हुई. जस्टिस विश्वजीत बसु की पीठ ने माध्यमिक शिक्षा पर्षद को एडमिट कार्ड देने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. पर्षद ने एडमिट कार्ड को लेकर आवेदन लेने की प्रक्रिया बंद कर दी है. अदालत ने कहा कि आज (गुरुवार) शाम छह बजे तक पर्षद आवेदन पोर्टल स्कूलों के लिए खोल दे. उक्त पोर्टल पर स्कूल आवेदन कर सकते हैं. जिन छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिला है, उनके लिए स्कूल आवेदन कर सकेंगे. इनरोलमेंट होने पर रविवार को पर्षद कार्यालय जाकर एडमिट कार्ड संग्रह किया जायेगा. अदालत ने कहा कि इसे लेकर पर्षद अपनी वेबसाइट पर एक पब्लिक नोटिस जारी करेगा. साथ ही जिन स्कूलों की गलती से छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड मिलने में असुविधा हुई, उन स्कूलों पर कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post माध्यमिक के छात्रों को एडमिट कार्ड देने का कोर्ट ने दिया निर्देश, स्कूलों पर लगाया जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रसूता की मौत का मामला: राज्य सरकार ने हाइकोर्ट में कहा- सलाइन में नहीं थी समस्या

संवाददाता, कोलकाता मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सलाइन विवाद को लेकर गुरुवार को हाइकोर्ट में रिपोर्ट जमा कर राज्य प्रशासन ने अपना पक्ष रखा. राज्य प्रशासन के मुताबिक, सलाइन में कोई गड़बड़ी नहीं थी. मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम व न्यायाधीश हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ में प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट पेश कर सलाइन उत्पादन करनेवाली कंपनी की राय के साथ अपनी सहमति जतायी. राज्य के एडवोकेट जनरल किशोर दत्त ने कहा कि सलाइन में गड़बड़ी से ‘प्रसूता की हुई मौत’ को लेकर हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है. उक्त सलाइन को परीक्षण के लिए राज्य के लैब में भेजा गया था. जांच में उसमें किसी तरह की कोई समस्या सामने नहीं आयी. रिपोर्ट में राज्य प्रशासन ने बताया कि अदालत के निर्देश के मुताबिक पीड़ितों को मुआवजा दिया गया है. मृतका के परिवार के एक सदस्य को प्रशासनी नौकरी भी दी गयी है. मुख्य न्यायाधीश ने सलाइन उत्पादन करनेवाली कंपनी से जानना चाहा कि फिर यह घटना कैसे हुई. कंपनी ने बताया कि सलाइन केंद्रीय लैब में भेजा गया था. वहां से क्लीनचिट मिली है. राज्य में दवा के पहुंच जाने के बाद उनके पास कुछ करने जैसा नहीं रह जाता है. राज्य प्रशासन को कुछ गाइडलाइन का पालन करना होता है. एडवोकेट जनरल (एजी) ने कहा कि रिपोर्ट में राज्य प्रशासन ने भी इसका उल्लेख किया है. सलाइन में कोई समस्या नहीं थी. मुख्य न्यायाधीश ने पूछा कि राज्य प्रशासन क्या खुद से सलाइन का उत्पादन नहीं कर सकती है? इस तरह का उद्योग लगाने में कितने रुपये खर्च होंगे. क्या कोई दवा कंपनी इस राज्य में है. इस पर एडवोकेट जनरल ने कहा कि इसकी जानकारी लेकर ही वह कुछ कह पायेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य प्रशासन ने बताया है कि घटना के वक्त रात में कोई सीनियर फैकल्टी मौजूद नहीं था. आरएमओ भी उपस्थित नहीं थे. कुछ लापरवाही भी हुई थी. राज्य प्रशासन ने इस घटना की सीआइडी जांच का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रसूता की मौत का मामला: राज्य प्रशासन ने हाइकोर्ट में कहा- सलाइन में नहीं थी समस्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : 10 माह में बीएसएनएल से एक लाख से अधिक उपभोक्ता जुड़े, अब तक नहीं मिली 4जी सेवा

हिंदुस्तानीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) पिछले कई माह से अपने उपभोक्ताओं को 4 जी सेवा देने का वादा कर रहा है. मगर अब तक यह सेवा शुरू नहीं हो पायी है. बीते दस माह में धनबाद दूरसंचार जिला में 1,44,408 नये उपभोक्ता जुड़े. इनमें से 33,154 लोगों ने दूसरी टेलिकॉम कंपनियों से बीएसएनएल में पोर्ट कराया है. वहीं 1,11,254 नए लोगों ने बीएसएनएल का सिम खरीदा है. इसके बाद भी बीएसएनएल सात माह से सिर्फ 4 जी सेवा देने का वादा ही कर रहा है. इससे ग्राहकों में निराशा बढ़ती जा रही है. बीएसएनएल ने अपने नेटवर्क को आधुनिक बनाने और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए हाल में कई प्रयास किये हैं. लेकिन, 4जी सेवाओं की अनुपलब्धता ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. अगस्त में जुड़े सर्वाधिक लोगों ने कराया पोर्ट : वित्तीय वर्ष 2024-25 में अगस्त माह में सबसे अधिक कुल 10,110 लोगों ने अन्य कंपनियों से बीएसएनएल में नंबर पोर्ट कराया है. वहीं 28,129 नये लोग बीएसएनएल का सिम खरीद कर कंपनी से जुड़े. जुलाई में सबसे अधिक 39,446 लोगों ने बीएसएनएल का सिम खरीदा और 9846 लोगों ने पोर्ट कराया. अप्रैल में 428 लोगों ने नंबर पोर्ट कराया, 2460 ने सिम लिया, मई में 356 लोगों ने पोर्ट कराया व 2681 ने सिम लिया. जून में 642 ने पोर्ट कराया व 2522 ने सिम लिया, सितंबर में 5178 ने पोर्ट कराया व 13489 ने सिम लिया, अक्टूबर में 3067 ने पोर्ट कराया व 8249 ने सिम लिया, नवंबर में 1894 ने पोर्ट कराया व 5891 ने सिम लिया, दिसंबर में 1633 ने पोर्ट कराया व 5393 ने नया सिम लिया. वहीं जनवरी में 2994 लोग सिम खरीदकर बीएसएनएल से जुड़े. खराब नेटवर्क से लगातार परेशान हो रहे उपभोक्ता : बीएसएनएल द्वारा 4 जी सेवा देने के लिए लगातार ट्रायल किया जा रहा है. उपभोक्ता खराब नेटवर्क से जूझ रहे हैं. ग्राहकों का फोन लगाने से लेकर इंटरनेट चलाने में परेशानी हो रही है. अधिकारियों ने बताया कि कंपनी तेज गति से उपग्रेड करने का काम कर रही है. मगर कभी केबल चोरी तो कभी बैटरी चुरा ले रहे हैं. ऐसे में दिक्कत हो रही है. क्या कहते है जीएम बीएसएनएल लगातार अपनी सेवाओं को बेहतर करने में लगा है. जल्द ही लोगों को 4जी सेवा मिलने लगेगी. धनबाद में हम लगातार टावर में 4 जी उपकरण लगा रहे हैं. ट्रायल में भी कई दिक्कतें आयी हैं इसके बाद भी बेहतर देने की कोशिश कर रहे हैं. उम्मीद है लोगों को अगले माह से बिना रुकावट 4जी सेवा मिलने लगेगी. बिनोद कुमार झा, महाप्रबंधक, धनबाद दूरसंचार जिला. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : 10 माह में बीएसएनएल से एक लाख से अधिक उपभोक्ता जुड़े, अब तक नहीं मिली 4जी सेवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : मार्च से एलएचबी कोच के साथ चलेगी ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस

धनबाद से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22388 धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 25 मार्च से और हावड़ा से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 26 मार्च से एलएचबी कोच के साथ चलेगी. बुकिंग कोच के अनुसार शुरू की गयी है. पहले इस ट्रेन को धनबाद से 10 जनवरी व हावड़ा से 11 जनवरी से एलएचबी कोच के साथ चलायी जानी थी. लेकिन कोच नहीं मिलने के कारण ट्रेन अभी भी पुराने रैक के साथ चल रही है. महाकुंभ की भीड़ खत्म होने के बाद एलएचबी रैक मिलनी है.धनबाद से हावड़ा के बीच चलने वाली ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस के कोच में बदलाव किया गया. अभी तक यह ट्रेन पुराने रैक के साथ चल रही है. ट्रेन 22 आइसीएफ कोच के साथ चल रही है. 25 मार्च से 16 कोच के साथ ही ट्रेन को परिचालित करना है. कम होंगे कोच : ट्रेन संख्या 22387 व 22388 धनबाद-हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस में दो स्लीपर, 18 जनरल व दो एसी कोच है. लेकिन एलएचबी कोच लगने के बाद इसकी संख्या कम हो जायेगी. छह जनरल कोच, छह नन एसी चेयरकार, दो एसी चेयरकार इसके अलावा आरआरएम व आरडी कोच होंगे. जनरल कोच की संख्या कम होने वाली है. पहले जहां 18 जनरल कोच था वहीं अब छह जनरल कोच व छह जनरल चेयरकार कोच होंगे. जल्द ही स्वणरेखा को मिलेंगे एलएचबी कोच : 13301/13302 धनबाद-टाटा-धनबाद के बीच रोजाना चलने वाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस आने वाले दिनों में एलएचबी कोच के साथ चलने वाली है. इसकी डिमांड भेजी गयी है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे भी एलएचबी रैक मिल जायेगा. अभी यह ट्रेन पुराने रैक के साथ चल रही है. स्वीकृति मिलने और रैक मिलने के बाद यह ट्रेन एलएचबी रैक में बदल जायेगा. लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : मार्च से एलएचबी कोच के साथ चलेगी ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Rain Alert: मौसम फिर दे दिया गच्चा, अगले दो दिनों में पांच डिग्री तक गिरेगा तापमान

Bihar Rain Alert: पटना. बिहार में मौसम एक बार फिर गच्चा दे गया. गर्मी की आहट के बाद एक बार फिर मौसम में ठंडापन देखने को मिल रहा है. अगले दो दिन तक राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में उत्तरी-पछुआ ठंडी हवा चलने का दौर लगातार जारी रहने का पूर्वानुमान है. इससे सुबह और रात में ठंड महसूस होगी. चूंकि राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में तेज धूप निकलेगी, इसलिए दोपहर में ठंडी हवाओं का असर कम महसूस हो सकता है. अगले 48 घंटे तक राज्य के न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है. सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम आठ फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसकी सक्रियता पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में होने के आसार हैं. इसलिए इसके गुजरने के बाद एक बार फिर पछुआ चलने के आसार हैं. हालांकि आइएमडी ने साफ किया है कि पश्चिमी विक्षोभ की ताकत पर निर्भर करेगा कि वह बिहार को कितना प्रभावित करने में सक्षम है. गुरुवार को आइएमडी पटना ने एक अन्य पूर्वानुमान में कहा है कि पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल और अररिया में कुछ जगहों पर हल्के से घना कोहरा छाने की संभावना है. शेष हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है. तेज पछुआ हवा ने बढ़ा दी ठंड छह तारीख को सुबह से ही बिहार में पछुआ तेज गति से चल रही है. इससे ठंडक महसूस की गयी. ठंडी पछुआ के चलने से पिछले दिन की तुलना में गुरुवार को पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और किशनगंज के उच्चतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच पारा गिरा है. राज्य के शेष हिस्से में भी पारा आंशिक तौर पर घटा है. उच्चतम तापमान में सर्वाधिक गिरावट बक्सर में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की है. राज्य में सर्वाधिक उच्चतम तापमान में गिरावट दक्षिणी-पश्चिमी बिहार में देखी गयी है. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री मोतिहारी में दर्ज किया गया है. Also Read : Bihar Weather: बिहार में चलेगी सर्द पछुआ हवा, बुधवार से एक बार फिर बढ़ेगी ठंड The post Bihar Rain Alert: मौसम फिर दे दिया गच्चा, अगले दो दिनों में पांच डिग्री तक गिरेगा तापमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में अब चटपट होगा नक्शा पास, इंजीनियरों के लिए तय हुआ 30 दिनों का डेडलाइन

Bihar News: मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर नगर निगम व आयोजना क्षेत्र में बनने वाले आवासीय एवं कॉमर्शियल भवनों के नक्शे की स्वीकृति में तेजी दिखने लगी है. लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने एक महीने में अभियान चला 100 लंबित नक्शे की स्वीकृति दी है. आगे लंबित नक्शे की स्वीकृति के लिए 30 दिनों का डेडलाइन तय किया गया है. इसके लिए इंजीनियरों को बिना कोई लापरवाही बरते तेजी से जांच-पड़ताल करते हुए लंबित के साथ आवेदन होने वाले नये नक्शे की स्वीकृति देने का आदेश दिया है. इसके बाद भी अगर कोई शिकायत मिलती है, तब सीधे इंजीनियरों के ऊपर कार्रवाई होगी. इंजीनियरों से मांगा गया शो-कॉज नगर आयुक्त ने बताया कि नक्शे की स्वीकृति देने में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों से शो-कॉज भी मांगा गया है. नगर आयुक्त ने कहा कि मेरे स्तर से रोजाना इसकी समीक्षा सभी इंजीनियर व संबंधित शाखा के कर्मियों के साथ की जाती है. सख्त हिदायत दे दी गयी है कि अनावश्यक रूप से किसी भी पब्लिक को कोई भी दौड़ाता है और परेशान करना है. तब शिकायत मिलने पर सीधे कार्रवाई होगी. काम कर रहा है बड़ा सिंडिकेट नक्शे की स्वीकृति में जितना विलंब होता है, उतनी ज्यादा राशि की डिमांड ऑफिस खर्च के नाम पर निगम के कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर आर्किटेक्ट इंजीनियर के द्वारा की जाने लगती है. ऐसे में जिन्हें बैंक से लोन लेकर मकान बनाना है. उन्हें मजबूर होकर अवैध राशि खर्च करना पड़ जाता है. इसके पीछे नगर निगम में इन दिनों बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है. नक्शे स्वीकृति के नाम पर पैसे मांगने पर सीधे करें शिकायत नगर आयुक्त ने आम पब्लिक के लिए बड़ा संदेश जारी किया है. कहा कि नक्शे की स्वीकृति के नाम पर कोई भी आर्किटेक्ट इंजीनियर या फिर नगर निगम के स्तर से कोई कर्मचारी, अमीन, कंप्यूटर ऑपरेटर तय शुल्क से अधिक राशि की डिमांड ऑफिस खर्च के नाम पर करते हैं. तब वे सीधे मेरे व्हाट्स एप नंबर 7488552120 या फिर मुजफ्फरपुर नगर निगम के ऑफिसियल वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. ऑफिस में भी उक्त कर्मचारी के नाम के साथ लिखित शिकायत करने पर कार्रवाई होगी. Also Read: बिहार में शिक्षकों मिलेगा टैब, मार्च से लागू हो सकती है बच्चों के लिए डिजिटल हाजिरी की व्यवस्था The post बिहार में अब चटपट होगा नक्शा पास, इंजीनियरों के लिए तय हुआ 30 दिनों का डेडलाइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वियतनाम से पर्यटन सीजन का पहला विमान 14 को आयेगा गया, दिल्ली जाना भी होगा अब आसान

Bodhgaya: बोधगया. बोधगया के पर्यटन सीजन के दौरान थाईलैंड , म्यांमार व भूटान से यात्री विमानों की आवाजाही जारी है. वहीं, इस पर्यटन सीजन में वियतनाम से पहला चार्टर्ड विमान बौद्ध यात्रियों को लेकर 14 फरवरी को गया एयरपोर्ट आयेगा. गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि एक चार्टर्ड विमान 14 फरवरी को व दूसरा 16 फरवरी को और तीसरा चार्टर्ड फ्लाइट 19 फरवरी को गया एयरपोर्ट पर आयेगा. 14 फरवरी को आने वाले यात्री 16 फरवरी को वापस जाएंगे और 16 फरवरी को आने वाले 19 फरवरी को आने वाले फ्लाइट से वापस वियतनाम के हनोई एयरपोर्ट तक जाएंगे. एयर इंडिया फिर शुरू करेगा विमान सेवा अपने नये रूप में एयर इंडिया का विमान गया से दिल्ली के लिए हवाई सेवा फिर से शुरू करने जा रहा है. फिलहाल गया से दिल्ली और दिल्ली से गया के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी जो कि मार्च के मध्य से प्रारंभ होने की संभावना है. जल्द ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी जायेगी. गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर बंगजीत साहा ने बताया कि एयर इंडिया के संबंधित पदाधिकारी गया एयरपोर्ट पर विमान सेवा शुरू करने को लेकर की जानेवाली असेसमेंट का काम पूरा कर चुके हैं और उम्मीद है कि मार्च के मध्य से गया से दिल्ली और दिल्ली से गया के लिए विमान सेवा शुरू कर दी जायेगी. जल्द शुरू होगी टिकटों की बुकिंग उन्होंने बताया कि फिलहाल शेड्यूल तय नहीं किया गया है कि कितने बजे और सप्ताह में कितने दिन विमान आवाजाही करेगा, लेकिन जल्द शेड्यूल भी प्राप्त हो जायेगा. टिकटों की बुकिंग भी जल्द शुरू होने वाली है. उल्लेखनीय है कि फिलहाल गया से दिल्ली और गया से कोलकाता के लिए इंडिगो के विमान उड़ान भर रहे हैं. पहले एयर इंडिया के विमान गया से दिल्ली और गया से कोलकाता के लिए सेवाएं दिया करते थे. अब दो-दो विमानन कंपनियों के गया से दिल्ली की सेवा बहाल होने से यात्रियों को किराये में भी रियायत मिलने की उम्मीद है. Also Read: बिहार प्रशासन को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा The post वियतनाम से पर्यटन सीजन का पहला विमान 14 को आयेगा गया, दिल्ली जाना भी होगा अब आसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोकामा से मुंगेर ग्रीनफील्ड हाईवे का अलाइनमेंट फाइनल, तीन जिले के 89 गांवों से गुजरेगी सड़क

Greenfield: पटना. मोकामा से मुंगेर ग्रीनफील्ड फोरलेन एनएच-80 (नया एनएच-33) के अलाइनमेंट को केंद्र प्रशासन ने मंजूरी दे दी है. साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. यह सड़क प्रस्तावित बक्सर से मिर्जाचौकी फोरलेन एक्सप्रेसवे का महत्वपूर्ण हिस्सा है. अधिसूचना के तहत मुंगेर से मोकामा तक करीब 81 किमी लंबाई में यह सड़क पटना, लखीसराय और मुंगेर यानी तीन जिलों के 89 गांवों से होकर गुजरेगी. अब होगा जमीन का अधिग्रहण बताया जाता है कि अब चयनित गांवों में सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण किया जायेगा. इसके लिए सक्षम प्राधिकारी तय कर दिया गया है. इसमें जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पटना, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी लखीसराय और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मुंगेर शामिल हैं. पटना जिला में इसकी लंबाई 8.4 किमी, लखीसराय जिला में 57.9 किमी और मुंगेर जिला में 14.7 किमी लंबाई होगी. पटना जिला- घोसवरी तालुक में तीन गांव और मोकामा तालुक में तीन गांव, लखीसराय जिला- बरहिया तालुक में 11 गांव, पिपरिया तालुक में चार गांव, सूरजगढ़ा तालुक में 26 गांव, लखीसराय तालुक में 17 गांव, चानन तालुक में नौ गांव शामिल हैं. मुंगेर जिला- जमालपुर तालुक में 14 गांव और धरहरा तालुक में दो गांव शामिल हैं. एक्सप्रेसवे समेत कई सड़कों पर चल रहा काम बक्सर से मिर्जाचौकी प्रस्तावित फोरलेन एक्सप्रेसवे में से बक्सर से पटना फोरलेन एनएच की लंबाई करीब 120 किमी है. इसमें दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया चल रही है. इसके साथ ही पटना से मोकामा एनएच की लंबाई करीब 85 किमी है. इसका निर्माण लगभग पूरा है. वहीं अगले खंड में मोकामा से मुंगेर तक करीब 81 किमी लंबाई में निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. साथ ही मुंगेर-भागलपुर-मिर्जाचौकी फोरलेन एनएच करीब 124 किमी लंबाई में सितंबर 2025 तक निर्माण पूरा होने की संभावना है. इस तरह बक्सर से मिर्जाचौकी तक करीब 410 किमी लंबाई में एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है. Also Read: बिहार प्रशासन को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा The post मोकामा से मुंगेर ग्रीनफील्ड हाईवे का अलाइनमेंट फाइनल, तीन जिले के 89 गांवों से गुजरेगी सड़क appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top