Hot News

February 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज के लिए करना होगा अभी इंतजार, पार्किंग बे के निर्माण में भी लगेगा वक्त

Patna Airport: पटना. नये टर्मिनल भवन के उद्घाटन के बाद पटना एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज और पार्किंग बे का निर्माण शुरू होगा. पटना एयरपोर्ट पर पांच एयरोब्रिज और छह नये पार्किंग बे का निर्माण होना है. साथ ही चार वर्तमान पार्किंग बे को भी नये सिरे से व्यवस्थित किया जाना है. लेकिन, एयरोब्रिज और पार्किंग बे का निर्माण उसी जगह पर होना है, जहां वर्तमान टर्मिनल भवन है. नया टर्मिनल भवन उसके पीछे बन रहा है. ऐसे में इसके टूटने के बाद ही यहां एयरोब्रिज और नये पार्किंग बे का निर्माण होगा. मार्च में लोकार्पित हो जायेगा नया टर्मिनल बताया जाता है कि मार्च में नये टर्मिनल भवन का निर्माण पूरा हो जायेगा और अप्रैल में इसका उद्घाटन होने के साथ ही यह चालू हो जायेगा. उसके बाद वर्तमान टर्मिनल को तोड़ कर यहां पार्किंग बे और एयरोब्रिज का निर्माण शुरू होगा. पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का 90 फीसदी निर्माण पूरा हो गया है. कंक्रीट, लोहे और प्लास्टर का काम पूरा हो चुका है और लकड़ी लगाने का काम चल रहा है. दीवारों के प्लास्टर पर वाल पुट्टी लगाने का काम भी जारी है और लगभग 60 फीसदी हिस्से में यह काम हो चुका है. अगले दो माह में पूरा होगा नये टर्मिनल का काम बताया जा रहा है कि नये टर्मिनल भवन के कुछ हिस्सों में अभी पेंटिंग की जा रही है और जहां पेंटिंग भी हो चुकी है, वहां निर्माण कार्य से संबंधित छोटी-छोटी कमियों को दूर कर उसे फिनिशिंग टच दिया जा रहा है. लगभग 30 फीसदी हिस्से में अंतिम दौर का यह काम भी पूरी तरह हो चुका है और यह उद्धाटन के लिए तैयार है. शेष 70 फीसदी हिस्से में भी अगले दो महीने के भीतर इसे पूरा कर लिया जायेगा. इसके लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी के अधिकारी इस प्रोजेक्ट की विशेष निगरानी कर रहे हैं. Also Read: बिहार प्रशासन को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा The post पटना एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज के लिए करना होगा अभी इंतजार, पार्किंग बे के निर्माण में भी लगेगा वक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रगति यात्रा के तहत आज जमुई आयेंगे सरकार, 890 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

Pragati Yatra: जमुई. प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जमुई आ रहे हैं. सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गरही पंचायत के धाबाटांड़ में लैंड करेगा. इसके बाद सीएम सबसे पहले गरही में जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे. इसके उपरांत मुख्यमंत्री जमुई सदर प्रखंड के सोनपै जायेंगे, जहां स्त्री थाना का उद्घाटन करेंगे. विभिन्न विभाग के लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री राजकीय स्त्री डिग्री कॉलेज, स्पोर्ट्स मैदान, जल जीवन हरियाली अभियान के तहत निर्मित तालाब, संयुक्त श्रम भवन तथा सिकेरिया क्षेत्र अंतर्गत मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन एवं निरीक्षण करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री समाहरणालय पहुंचेंगे, जहां संवाद कक्ष में जिले के तमाम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री 890 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे. 76 करोड़ 40 लाख योजनाओं का करेंगे उद्घाटन प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 76 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित कुल 58 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसमें छह करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से शिक्षा विभाग की चार योजनाएं, एक करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से नगर विकास एवं आवास विभाग की एक योजना, दो करोड़ 6 लाख की लागत से सहकारिता विभाग की चार योजनाएं, 20 करोड़ 62 लाख की लागत से लघु जल संसाधन विभाग की 27 योजनाएं, 26 करोड़ 96 लाख की लागत से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड की चार योजनाएं, 45 लाख की लागत से ग्रामीण विकास विभाग की दो योजनाएं, 7 करोड़ 70 लाख की लागत से भवन निर्माण विभाग की तीन योजनाएं, 9 लाख की लागत से समाज कल्याण विभाग की एक योजना, 11 लाख की लागत से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की दो योजनाएं, 4 करोड़ 89 लाख की लागत से पंचायती राज विभाग की चार योजनाएं, एक करोड़ 39 लाख की लागत से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की पांच योजनाएं तथा 4 करोड़ 67 लाख की लागत से श्रम संसाधन विभाग की एक योजना का उद्घाटन करेंगे. 814 करोड़ की योजनाओं की मिलेगी सौगात इस दौरान मुख्यमंत्री जमुई जिले के लिए 814 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से कुल 16 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा इसका शिलान्यास करेंगे. इसमें बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड की 12 करोड़ 92 लाख की लागत से दो योजनाएं शामिल है. जबकि 2 करोड़ 20 लाख की लागत से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की दो योजनाएं, 24 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से जल संसाधन विभाग की दो योजनाएं, 77 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से नगर विकास एवं आवास विभाग की एक योजना, 628 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की तीन योजनाएं, 68 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तीन योजनाएं तथा 86 लाख रुपए की लागत से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की तीन योजनाएं शामिल है. डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल लिया जायजा गुरुवार को भी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद सहित अन्य अधिकारी पहले सिकेरिया पहुंचे, इसके बाद उन्होंने गरही जाकर कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया. अधिकारियों ने इस दौरान अलग-अलग स्टॉल का जायजा लिया तथा सभी तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी ली. इधर सीएम के आगमन से पहले सीएम का कारकेड जमुई पहुंच चुका है. जबकि गुरुवार को डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे इलाके की जांच कराई गई. सुरक्षा को लेकर भी सभी तैयारियां कर ली गई है तथा सीएम कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग कई जिले से पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को सुरक्षा के लिए बुलाया गया है. Also Read: बिहार में शिक्षकों मिलेगा टैब, मार्च से लागू हो सकती है बच्चों के लिए डिजिटल हाजिरी की व्यवस्था The post प्रगति यात्रा के तहत आज जमुई आयेंगे प्रशासन, 890 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top