Hot News

February 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हरिनाम संकीर्तन से बना भक्ति का वातावरण

चकाई. प्रखंड क्षेत्र के खास चकाई शुक्ला टोला स्थित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की चौथी वर्षगांठ पर शुक्रवार को रामायण पाठ, हरि नाम संकीर्तन किया गया.आयोजक रंजीत शुक्ला ने बताया कि संकीर्तन का समापन पर शनिवार शाम हवन-पूजन किया जायेगा. शुक्ला अखाड़ा के सदस्य नवीन शुक्ला, ललन शुक्ला, सुधीर शुक्ला, संजय शुक्ला, उत्तम पांडेय, अरविंद तिवारी, नंदलाल दुबे, गेंदा दुबे, राजबिहारी शुक्ला, पिंटू शुक्ला, दिलीप पांडेय, राधा रमन शुक्ला, कुंदन शुक्ला, राजकिशोर शुक्ला, मंटू शुक्ला, डब्लू दुबे, राजीव दुबे, शुभम शुक्ला, विवेक शुक्ला, अनुराग शुक्ला, राजा शुक्ला, गोलू शुक्ला, भज्जी शुक्ला, प्रिंस कुमार के साथ सभी लोग तत्परता से लगे थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हरिनाम संकीर्तन से बना भक्ति का वातावरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एमएसएमई के तहत प्रशिक्षण लेकर कर युवा बन सकते हैं स्वाबलंबी: सहायक निदेशक

झाझा. लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्योग के सौजन्य से संचालित सागर सम्राट कंप्यूटर सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा वर्ग स्वावलंबी बन सकते हैं. उक्त बातें शुक्रवार को एमएसएमई पटना के सहायक निदेशक संजीव कुमार वर्मा ने सागर सम्राट कंप्यूटर सेंटर में छात्रों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्रा 90 प्रतिशत उपस्थिति के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं उन्हें प्रमाण- पत्र भी दिया जायेगा. प्रमाण पत्र के आधार पर बैंक ऋण देगा. इसके माध्यम से आप रोजगार कर सकते हैं. मौके पर प्रसिद्ध व्यवसायी सीताराम पोद्दार,एसबीआई उप प्रबंधक अमिता तिग्गा, सहायक प्रबंधक मनोज कुमार कई लोग उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सागर सम्राट कंप्यूटर के प्रबंध निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारी संस्थान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने युवा-युवती को कंप्यूटर एकाउंटिंग का प्रशिक्षण लेने को लेकर प्रेरित किया. इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एमएसएमई के तहत प्रशिक्षण लेकर कर युवा बन सकते हैं स्वाबलंबी: सहायक निदेशक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रैक्टर चला रहे एचएम की मौत, युवक जख्मी

औरंगाबाद न्यूज : बेलहरिया गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर औरंगाबाद नगर. रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के बेलहरिया गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया. इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार बेलहरिया गांव निवासी 46 वर्षीय शिक्षक जीतेंद्र शर्मा की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की सुबह की है. बताया जाता है कि जितेंद्र शर्मा ट्रैक्टर से अपने खेत में काम कराने जा रहे थे. बांस बिगहा व बेलहड़िया गांव के बीच में किसी तरह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया. उसकी चपेट में आने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें आसपास के लोगों व परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर ले जाया गया, जहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिली कि जीतेंद्र शर्मा मध्य विद्यालय कोइलवां में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे. वैसे इस घटना में संतन कुमार नामक युवक को भी चोटिल होने की जानकारी मिली है. गांव में शोक का माहौल दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर मनिल कुमार ने अनुमंडल अस्पताल में पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा. सड़क दुर्घटना में जितेंद्र शर्मा की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है. काफी संख्या में ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे. मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था. ढांढ़स बंधाने पहुंचने वाले लोगों की आंखें भी दुख से भर जा रही थीं. परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक की पत्नी विद्या देवी सहित अन्य परिजन सदमे में हैं. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है. तीनों शिशु पढ़ाई करते हैं. असमय घटी इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना की सूचना मिलते ही धुसरी पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, सुधीर कुमार, सत्येंद्र शर्मा, शिक्षक राजेश कुमार, कल्याण कुमार, शांता कुमार, रंजन कुमार समेत अन्य अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रैक्टर चला रहे एचएम की मौत, युवक जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

12 और 13 फरवरी को होगी पक्षियों की गिनती

प्रतिनिधि,सीवान- गोपालगंज. चौथे एशियाई जल पक्षी गणना सीवान और गोपालगंज में 12 और 13 फरवरी को होगा. इसको लेकर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने तिथि जारी कर दी है. गणना में दूरबीन का इस्तेमाल किया जायेगा. नाव और पैदल मार्ग से भी सर्वे होगा. चयनित तिथि को जलाशयों, नदी के किनारे विशेषज्ञों की टीम पहुंचेगी.वीडियोग्राफी और स्टिल फोटोग्राफी होगी. टीम में पक्षी विशेषज्ञ, पक्षी प्रेमी, छात्र-छात्राएं, एशियाई जल पक्षी गणना के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कर्मी शामिल रहेंगे. गणना में मुख्य फोकस प्रवासी पक्षियों पर होगा.होनेवाले पक्षी गणना में और मेहमान पक्षियों की बढ़ोतरी की संभावना जतायी जा रही है.इस कार्यक्रम के तहत, स्वयंसेवक और पक्षी विशेषज्ञ विभिन्न आर्द्रभूमियों जैसे झीलों, नदियों, दलदली क्षेत्रों, खाड़ियों और जलाशयों का दौरा कर जल पक्षियों की प्रजातियों की गिनती करते हैं. यह गणना पक्षियों की संख्या, उनके प्रवास पैटर्न, निवास स्थान की स्थिति और पर्यावरणीय बदलावों का अध्ययन करने में मदद करती है. वन प्रमंडल गोपालगंज के डीएफओ मेघा यादव ने बताया कि गोपालगंज जिले से गुजर रही गंडक नदी में 12 फरवरी व सिसवन प्रखंड के मेहरदार जिला महेंद्र नाथ सरोवर और पचरुखी प्रखंड के सरैया स्थित तालाब में पक्षी गणना 13 फरवरी को होगा. उन्होंने बताया कि जहां आर्द्र भूमि एवं जलाशय हैं, उस जगह को चिह्नित किया गया है. गंडक नदी से सटे क्षेत्रों में भी पक्षी गणना का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. साथ ही गणना के बाद से इनका संरक्षण एवं संवर्धन पर भी काम किया जायेगा. ये मेहमान परिंदे वन और हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. इस पहल का उद्देश्य जल पक्षियों और उनके निवास स्थलों की स्थिति का मूल्यांकन करना और उनके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 12 और 13 फरवरी को होगी पक्षियों की गिनती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

औरंगाबाद न्यूज : दाउदनगर-औरंगाबाद पथ में जिनोरिया के समीप हुई घटना दाउदनगर. दाउदनगर-औरंगाबाद पथ में जिनोरिया के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की देर रात की है. मृतक की पहचान जिनोरिया गांव निवासी 35 वर्षीय फिरोज अंसारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गुरुवार की रात युवक पैदल सड़क पार कर रहा था. उसी वक्त किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. कुछ लोगों की नजर पड़ी, तो परिजनों को जानकारी दी. इसके बाद युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर ले जाया गया. हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही युवक को मृत घोषित कर दिया. इधर, पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद मृतक की पत्नी शमा परवीन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. कर्मा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फिरोज अंसारी मेहनत-मजदूरी कर अपने और अपने परिवार का जीवन-यापन करता था. उसका एक तीन वर्ष का बच्चा है. माता-पिता बुजुर्ग हैं. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऋतुराज ने बढ़ायी फूलों की खुशबू, 30-50 रुपए में गेंदा और 500-800 में मिल रहा एंथूरियम का प्लांट 

‘बसंत ऋतु’ को ऋतुओं का राजा कहा जाता है. खत्म होती सर्दी, बड़े होते दिन और गुनगुनी धूप धीरे-धीरे तेज होती जाती है, और इसी मौसम में खिलते हैं रंग-बिरंगे व सुगंधित फूल. यही वजह है कि इस ऋतु को ‘फूलों का मौसम’ भी कहा गया है. ऐसे में ऋतुराज के आगमन से राजधानी पटना के नर्सरी में कई देशी-विदेशी फूलों और खूबसूरत शो प्लांट्स की डिमांड बढ़ गयी है. लोग अपने घर की बगिया व टेरेस गार्डन को सजाने-संवारने में लग गये हैं. गमलों में गुलाब सहित गुलदाउदी, जेनिया, डहेलिया, साल्विया, गेंदा आदि के फूल नयनाभिराम छटा पेश कर रहे हैं. गेंदा, गुलाब,डहेलिया व गुलदाउदी की है मांग इन दिनों नर्सरी में कई देशी-विदेशी फूलों और खूबसूरत शो प्लांट्स की डिमांड बढ़ी है. शहर में कई छोटे-बड़े नर्सरी हैं, जहां आकर्षक फूलों की 50 से अधिक प्रजातियां उपलब्ध है. लोग अपने घर की बगिया को सजाने के लिए यहां से फूल-पौधे लेकर जा रहे हैं. गेंदा, गुलाब, आइरिस, एनीमोन, डहेलिया, गुलदाउदी, पिटोनिया, पेंजी, ऐरिका आदि फूलों की काफी मांग है. जबकि कई लोग तुलसी, अश्वगंधा, पुदीना, लेमन ग्रास, एलोवेरा की मांग कर रहे हैं. वहीं कई लोग बड़े आकार के कई परत वाली पंखुड़ियों के फूल पूरे गार्डन एरिया में लगाने के लिए ले जा रहे हैं. नर्सरी में फूलों की ये मिल रही वैरायटी मैरीगोल्ड, जाफरी, डहालिया, ऑर्नामेंटल कैबेज, बिगोनिया, डेजी, गजिनिया हेली, ल्यूपिन वॉल फ्लावर, एलाइसम, कैंडी टफ, कारनेशन, आइस प्लांट, मंकी फ्लावर, रजनीगंधा ट्यूबरोज, कैलेंडुला, एंथोनियम, ऑर्किड, सलविया आदि. इस मौसम में फूलों की सुंदरता देखते बनती है : मनोरंजन लोहानीपुर के रहने वाले मनोरंजन सहाय को बागवानी का बड़ा शौक है. वे कहते हैं, बसंत ऋतु अर्थात फरवरी से अप्रैल तक के महीने को फूलों का मौसम कहा गया है, क्योंकि इसी मौसम में ज्यादातर फूल खिलना शुरू करते हैं. मेरे यहां टेरेस गार्डन में गुलाब, गुलदाउदी, जेनिया, डहेलिया, गेंदा,  कॉसमोस, पैंजी, कैंनेनड्युला, मैरोगोल्ड, डॉग फ्लावर सहित कई फलदार पौधे हैं. ताजा गुलाब की खुशबू फिजाओं को महका रही है. इस मौसम में फूलों की सुंदरता देखने लायक होती है. मैं उनकी देखभाल सुबह-शाम करता हूं. ऋतुराज ने बढ़ायी फूलों की खुशबू, 30-50 रुपए में गेंदा और 500-800 में मिल रहा एंथूरियम का प्लांट  2 बेफिक्र होकर लगाएं इस मौसम में फूल-पौधे : अभिजीत आशियाना-दीघा रोड स्थित ग्रीन शेल्टर नर्सरी के अभिजीत नारायण कहते हैं, बसंत ऋतु का मौसम सुहावना होता है, इस समय न तो अधिक ठंड होती है न ही अधिक गर्मी, इस वजह से स्प्रिंग सीजन में फूल के पौधों की अधिक देखभाल भी नहीं करनी पड़ती है. मेरे यहां नर्सरी में इन दिनों लोग सबसे अधिक गुलाब, गुलदाउदी, जेनिया, डहेलिया, गेंदा आदि की मांग कर रहे हैं. वैसे मेरे यहां सदाबहार(अलग-अलग रंगों की), कुचिया, बारह मास उगने वाले गेंदा, जबेरा, पैंजी, वर्बिना, सलविया, पिटूनिया है. वहीं इंडोर प्लांट्स में एरिका पाल्म, पीस लीली, एंथुरियम, स्नेक प्लांट समेत कई प्लांट्स है. नर्सरी में चालीस केजी के मिट्टी का बैग 150 रुपये व प्रीमियम सॉयल 300 तक में उपलब्ध है. हाजीपुर, बिहटा व कोलकाता से आता है पौधा नॉर्थ गांधी मैदान स्थित त्रिपुरम नर्सरी के कर्मी दीपक कुमार बताते हैं कि उनके पास पूरे साल भर सीजनल पौधे मिलते हैं. इनमें कुछ पौधे 12 महीने तक लगाये जाते हैं. अभी के समय में लोग उनके पास से कोचिया, जीनिया, कॉसमस, सदाबहार, जबेरा, बारह मासा गेंदा, गुलाब आदि की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं. इंडोर प्लांट्स में कॉलस, करोटन, पनसेठिया, केला लीली(3-4 प्रकार), पीस लीली आदि हैं. सारे पौधे अलग-अलग जगह जैसे हाजीपुर, बिहटा, कोलकाता, गया आदि से आते हैं. इस सीजन में हमेशा बनी रहती है मिट्टी में नमी : डॉ खरे मगध स्त्री कॉलेज की बॉटनी विभाग की डॉ पुष्पांजलि खरे कहती हैं, अभी का समय में तापमान और मौसम दोनों मॉडरेट होते हैं. यानी न ज्यादा ठंड और न ही ज्यादा गर्मी. इस वक्त जो भी आप पौधे लगायेंगे, वह तुरंत जड़ से लग जायेंगे. इसका कारण मिट्टी में नमी का होना है. यह ट्रांजिशन पीरियड होता है, जिसमें पौधे हो या बीज वह जल्दी बड़े होते हैं. क्योंकि उनके ग्रोथ के लिए जो भी चीजें होती है वह प्रचुर मात्रा में होती है. फूल लगाने के लिए प्लास्टिक के गमलों की डिमांड बदलते दौर के साथ फूलों और पौधे को लगाने के लिए अब मिट्टी की जगह प्लास्टिक से बने गमले जगह ले रहे हैं. राजधानी वाटिका स्थित नर्सरी संचालक शिव प्रसाद सिंह कहते हैं, सुंदर और टिकाऊ होने के कारण प्लास्टिक के गमलों की मांग शहर में काफी अधिक बढ़ी है. शहर में जगह-जगह पौधों व गमलों की दुकानों पर छोटे से लेकर बड़े साइज के गमले बिक रहे हैं. नर्सरी में मिट्टी के साथ-साथ प्लास्टिक के गमलों की कई वैरायटी उपलब्ध है. पर पौधों के साथ लोग प्लास्टिक के गमले अधिक खरीदते हैं. प्लास्टिक के गमलों के बाजार में आने के बाद मिट्टी के गमलों की मांग घटी है. The post ऋतुराज ने बढ़ायी फूलों की खुशबू, 30-50 रुपए में गेंदा और 500-800 में मिल रहा एंथूरियम का प्लांट  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BCCI ने T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली रोहित शर्मा की टीम को गिफ्ट की हीरे की ‘चैंपियंस रिंग’

BCCI: हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को “चैंपियंस रिंग” का खुलासा किया, जिसे 1 फरवरी को वार्षिक नमन पुरस्कारों के दौरान 2024 टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्यों को प्रदान किया गया. बोर्ड ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें रिंग दिखाई गई, जिस पर प्रत्येक खिलाड़ी का नाम और नंबर लिखा था और बीच में अशोक चक्र बना हुआ था. चक्र के चारों ओर लिखा है, ‘हिंदुस्तान टी20 विश्व चैंपियन 2024.’ इस रिंग में हीरे जड़े हुए हैं. बीसीसीआई ने पोस्ट किया वीडियो बोर्ड ने वीडियो के साथ अपने ट्वीट में कहा, ‘टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चैंपियंस रिंग भेंट करना भले ही हमेशा के लिए याद किया जाए, लेकिन यह जीत निश्चित रूप से एक अरब दिलों में अमर हो गई है. ये यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी और हमेशा रहेंगी.’ हिंदुस्तान ने पिछले साल बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में रोमांचक जीत के साथ ट्रॉफी अपने नाम की. Presenting #TeamIndia with their CHAMPIONS RING to honour their flawless campaign in the #T20WorldCup 🏆 Diamonds may be forever, but this win certainly is immortalised in a billion hearts. These memories will ‘Ring’ loud and live with us forever ✨#NamanAwards pic.twitter.com/SKK9gkq4JR — BCCI (@BCCI) February 7, 2025 विराट कोहली की चोट कितनी गंभीर, क्या उम्र का असर पड़ रहा है? दूसरे वनडे में स्पोर्ट्स पाएंगे! दक्षिण अफ्रीका को हराकर चैंपियन बना हिंदुस्तान टी20 फाइनल स्पोर्ट्सने वाली 15 सदस्यीय टीम के नौ खिलाड़ी नमन पुरस्कार समारोह में मौजूद थे. जो लोग मौजूद नहीं थे, उनमें अनुभवी विराट कोहली भी शामिल थे, जो 59 गेंदों पर 76 रन बनाकर मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने. कोहली दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच में भाग लेने के कारण नमन समारोह कार्यक्रम में अनुपस्थित थे. 2023 में हिंदुस्तान में स्पोर्ट्से गए वनडे वर्ल्ड कप में हिंदुस्तान को केवल एक हार का सामना फाइनल में करना पड़ा था. जीत के बाद रोहित शर्मा ने कही थी यह बात कप्तान रोहित शर्मा से खिताब जीतने के तुरंत बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा था, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह एहसास होने में थोड़ा समय लगा कि हमने विश्व कप जीत लिया है. जब हम मुंबई आए, तब हमें एहसास हुआ कि हमने वास्तव में क्या किया है. दुर्भाग्य से, हम बारबाडोस में तूफान के कारण फंस गए थे, और हम बाहर नहीं जा पाए थे, इसलिए हम तीन या चार दिन वहां रहे और आप जानते हैं कि जब आप आईसीसी ट्रॉफी जीतते हैं, तो आप अपने देश जाकर जश्न मनाना चाहते हैं.’ The post BCCI ने T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली रोहित शर्मा की टीम को गिफ्ट की हीरे की ‘चैंपियंस रिंग’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अगले हफ्ते रॉकेट बनेगा अदाणी पावर का शेयर! क्रिसिल ने दी दमदार रेटिंग

Adani Power Share Price: शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए एक बेहतरीन समाचार है. वह यह है कि अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) के शेयरों को सोमवार, 10 फरवरी 2025 को रॉकेट बनने की संभावना है. इसका मुख्य कारण क्रिसिल रेटिंग्स की ओर से कंपनी की दीर्घकालिक बैंक सुविधाओं की रेटिंग में सुधार किया गया है. क्रिसिल ने APL की रेटिंग को ‘CRISIL AA-/Positive’ से बढ़ाकर ‘CRISIL AA/Stable’ कर दिया है. क्रिसिल ने बढ़ाई अदानी पावर की रेटिंग क्रिसिल रेटिंग्स (CRISIL Ratings) ने अदानी पावर लिमिटेड (APL) की दीर्घकालिक बैंक सुविधाओं की रेटिंग को ‘क्रिसिल AA-/पॉजिटिव’ से बढ़ाकर ‘क्रिसिल AA/स्टेबल’ कर दिया है. इसके अलावा, अदानी पावर के 11,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCDs) को भी ‘क्रिसिल AA/स्टेबल’ रेटिंग दी गई है. रेटिंग अपग्रेड के पीछे कारण क्रिसिल ने इस रेटिंग अपग्रेड को अदानी पावर की बेहतर वित्तीय स्थिति, मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल, और व्यापार प्रदर्शन में सुधार से जोड़ा है. मजबूत राजस्व और नकदी प्रवाह: लंबी अवधि में स्थिर राजस्व और बेहतर नकदी प्रवाह की उम्मीद विनियामक मामलों का समाधान: लंबित रेगुलेटरी बकाया की वसूली और “कानून में बदलाव” के तहत टैरिफ संशोधन लागू बेहतर क्रेडिट मेट्रिक्स: ऋण सेवा कवरेज अनुपात (DSCR) 2x से अधिक, और शुद्ध ऋण-से-EBITDA अनुपात में गिरावट मजबूत प्लांट लोड फैक्टर (PLF): वित्त वर्ष 2024 में 65%, जबकि FY 2025 (पहले 9 महीनों में) 69% अदानी पावर का वित्तीय प्रदर्शन वित्त वर्ष 2023-24: 18,789 करोड़ रुपये (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय) वित्त वर्ष 2024-25 की तीन तिमाही: 16,493 करोड़ रुपये (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय) मार्च 2024 तक समेकित शुद्ध उत्तोलन अनुपात घटकर 1.4x हो गया, जो मार्च 2023 में 3.3x था. 7 फरवरी 2025 को अदानी पावर के शेयर प्रदर्शन खुलने का मूल्य: 505.00 रुपये उच्चतम मूल्य: 506.70 रुपये न्यूनतम मूल्य: 492.35 रुपये बंद होने का मूल्य: 497.40 रुपये वॉल्यूम: 2,627,101 शेयर इसे भी पढ‍़ें: फोनपे ने खाता एग्रीगेशन बिजनेस से लिया किनारा, जानिए वजह! अदाणी पावर के शेयर का तकनीकी पक्ष बाजार के तकनीकी संकेतक बताते हैं कि अदाणी पावर के शेयरों का अल्पकालिक और दीर्घकालिक रुझान वर्तमान में मंदी (बेयरिश) है. हालांकि, क्रिसिल रेटिंग्स में सुधार जैसी सकारात्मक समाचारें निवेशकों की धारणा को बदल सकती हैं और शेयर की कीमत में वृद्धि का कारण बन सकती हैं. इसे भी पढ़ें: आरबीआई की रेट कटौती से अफोर्डेबल हाउसिंग में आएगा बूम, टैक्स छूट में राहत! जानें कैसे? The post अगले हफ्ते रॉकेट बनेगा अदाणी पावर का शेयर! क्रिसिल ने दी दमदार रेटिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Election 2025: आप की मांग, चुनाव आयोग अपलोड करे फार्म 17-सी

Delhi Election 2025: दिल्ली में मतगणना से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाया. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बार-बार अनुरोध के बावजूद चुनाव आयोग ने फार्म 17-सी और हर विधानसभा में मतदान केंद्र पर  डाले गए वोटों का नंबर अपलोड नहीं किया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक वेबसाइट (transparentelections.in) बनाया है, जिस पर  हर विधानसभा के सभी फार्म 17-सी अपलोड कर दिया गया है. इस फार्म में हर मतदान केंद्र पर डाले गए वोट का पूरा ब्यौरा दिया गया है. मतगणना के दिन आम आदमी पार्टी इस वेबसाइट पर सभी विधानसभा और हर मतदान केंद्र का डेटा जारी करेगी ताकि आम लोगों को सही जानकारी मिल सके. चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह काम चुनाव आयोग को करना चाहिए. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुनाव आयोग ऐसा करने से मना कर रहा है. केजरीवाल के आरोप को खारिज करते हुए दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतदान के बाद सभी पार्टियों के पोलिंग एजेंट को फार्म 17-सी दिया जा चुका है. आयोग ने दिल्ली के सभी मतदान केंद्रों पर तय नियमों का सख्ती से पालन किया है और किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है.  क्या होता है फार्म 17-सी मतदान केंद्र पर पड़ने वाले मतों का व्यापक ब्यौरा फार्म 17-सी में होता है. इस फार्म में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या, कुल पड़े वोट और वोट नहीं देने वाले की आंकड़ा होता है. बैलेट पेपर, ईवीएम और पेपर सील संबंधी जानकारी भी होती है. 17-सी में उम्मीदवारों का नाम और उनके द्वारा प्राप्त मतों का आंकड़ा भी होता है. इससे उम्मीदवारों के एजेंट काे यह पता लगाने में मदद मिलती है कि मतदान केंद्र पर डाले गए वोट कुल वोट के बराबर है या नहीं.गौरतलब है कि कई नेतृत्वक दलों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनाव आयोग से फार्म 17-सी वेबसाइट पर डालने की मांग की गयी है. याचिका में कहा गया है कि चुनाव के बाद आयोग मतदान के आंकड़े जारी करता है, उसमें काफी अंतर देखा गया है. इस फार्म को वेबसाइट पर डालने से चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी. वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि वेबसाइट पर हर मतदान केंद्र के मतदान का आंकड़ा सार्वजनिक करने से चुनाव मशीनरी में भ्रम की स्थिति पैदा होगी और इसके दुरुपयोग की संभावना है.   The post Delhi Election 2025: आप की मांग, चुनाव आयोग अपलोड करे फार्म 17-सी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान को बड़ा झटका, FIFA ने पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ को तीसरी बार किया सस्पेंड

FIFA: फीफा ने पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (PFF) को निलंबित कर दिया है, क्योंकि वह देश में स्पोर्ट्स के निष्पक्ष और कुशल प्रशासन के लिए वैश्विक शासी निकाय द्वारा आवश्यक माने जाने वाले संवैधानिक संशोधनों को लागू करने में विफल रहा है. फीफा ने कहा कि जब तक पीएफएफ आवश्यक संशोधनों को नहीं अपना लेती, तब तक निलंबन लागू रहेगा. जून 2019 से पाकिस्तान फुटबॉल फीफा द्वारा नियुक्त नॉर्मलाइजेशन कमेटी के नियंत्रण में है. प्रशासन के स्तर पर नहीं सुलझा मामला समिति को चुनाव कराने और महासंघ के भीतर आंतरिक विवादों को सुलझाने का काम सौंपा गया था, लेकिन इसने अपने जनादेश को पूरा करने के लिए संघर्ष किया है. पिछले पांच सालों में नेतृत्व में कई बदलावों के बावजूद, पाकिस्तान के फुटबॉल ढांचे में बुनियादी मुद्दे बने हुए हैं. नॉर्मलाइजेशन कमेटी का प्रशासनी पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड से भी मतभेद रहा है, जिससे संवैधानिक संशोधनों में और देरी हो रही है. Champions Trophy: आतिफ असलम की आवाज में चैंपियंस ट्रॉफी का गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो विराट कोहली की चोट कितनी गंभीर, क्या उम्र का असर पड़ रहा है? दूसरे वनडे में स्पोर्ट्स पाएंगे! नॉर्मलाइजेशन कमेटी के अध्यक्ष ने दी थी चेतावनी इस सप्ताह की शुरुआत में, PFF नॉर्मलाइजेशन कमेटी के अध्यक्ष हारून मलिक ने एक संसदीय पैनल को चेतावनी दी थी कि उनका कार्यकाल 15 फरवरी को समाप्त हो जाएगा और अगर संशोधनों को लागू नहीं किया गया तो पाकिस्तान को निलंबित किए जाने का जोखिम है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इन संशोधनों का मतलब यह नहीं है कि वे आगामी PFF चुनावों में उम्मीदवार होंगे. फेडरेशन फीफा के नियमों को मानने के लिए तैयार नहीं मलिक ने यह भी खुलासा किया कि PFF कांग्रेस FIFA के निर्देशों का पालन करने के लिए तैयार नहीं थी, जिसकी वजह से गतिरोध जारी रहा. यह 2017 के बाद से तीसरी बार है जब पाकिस्तान के फुटबॉल महासंघ को निलंबित किया गया है. पिछले पांच वर्षों में नॉर्मलाइजेशन कमेटी के प्रमुख और सदस्य बदल गए हैं, लेकिन पाकिस्तान में स्पोर्ट्स के मूल मुद्दे अभी भी बने हुए हैं. The post पाकिस्तान को बड़ा झटका, FIFA ने पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ को तीसरी बार किया सस्पेंड appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top