Hot News

February 16, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Swapna Shastra: महाशिवरात्रि के पहले सपने में नजर आ रहे हैं सांप, जानें इसके पीछा का गूढ़ रहस्य

Swapna Shastra: सनातन परंपरा में शिवरात्रि का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन भोलेनाथ के मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु शंकर भगवान और माता पार्वती की पूजा करते हैं. साल 2025 में महाशिवरात्रि का त्योहार 26 जनवरी को मनाया जाएगा. ऐसे में शिवरात्रि के पहले अगर आपके सपने में सांप दिखाई दे रहे हैं, तो इसके अलग-अलग मायने हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि क्या शिवरात्रि के पहले सपने में दिखाई देने वाला सांप आपकी जिंदगी बदल सकता है. यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सच साबित होते हैं ये 3 सपने, मिलती है मनचाही मुराद यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में दिखाई दें ये चीजें, तो समझिए गंभीर बीमारी के होने वाले हैं शिकार जानें सांप देखना शुभ होता है या अशुभ? शंकर भगवान के गले का हार सांप होता है. महाशिवरात्रि के पहले अगर आपके सपने में सांप दिख रहा है, तो यह बहुत शुभ माना जाता है. यह धन लाभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. सांप दिखने का मतलब होता है कि आपसे भगवान शंकर प्रसन्न हैं. आप पर उनकी विशेष कृपा बनी हुई है. इस तरह सपने में सांप दिखाई दे, तो आपकी जिंदगी में हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. महादेव के आशीर्वाद का प्रतीक स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपने सपने में सांप को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं, तो इससे घबराने और परेशान होने की जरूरत नहीं होती है. यह महादेव के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है. अगर आप किसी बड़ी परेशानी में फंसे हुए हैं, तो बहुत जल्द आपको उससे छुटकारा मिल जाएगा. सकारात्मक परिवर्तन स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर सपने में सांप को अपने पीछे हुए भागते देख रहे हैं, तो यह बहुत ही शुभ होता है. यह आपकी जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकेत देता है. साथ ही आने वाले समय में आपके काम की सराहना भी की जाएगी. धन लाभ का संकेत स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर आपने सपने में सांप को हाथ में पकड़े हुए देख रहे हैं, तो घबराने की कोई आवश्यकता नहीं होती है. यह सपना बहुत ही शुभ माना जाता है. यह निकट भविष्य में आपके बिगड़े काम को बनाने का संकेत देता है. इसके अलावा, आपको अचानक धन लाभ का भी संकेत देता है. यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: अगर ये सपने दिखे, तो हो जाएं सावधान, किसी मुसीबत में फंस सकते हैं आप Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Swapna Shastra: महाशिवरात्रि के पहले सपने में नजर आ रहे हैं सांप, जानें इसके पीछा का गूढ़ रहस्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के इस शहर में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, DM ने दिया निरीक्षण करने का निर्देश

Bihar News: बिहार में गया के तर्ज पर अब मुजफ्फरपुर में भी जैव विविधता पार्क का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए जिले में उपयुक्त भूमि की तलाश तेज कर दी गई है. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सभी अंचल अधिकारियों (CO) को निर्देश दिया है कि वे एक पखवाड़े के भीतर जमीन चिह्नित कर उसकी पूरी जानकारी, जिसमें खाता, खेसरा और रकबा शामिल हो, रिपोर्ट के रूप में प्रस्तुत करें. जैव विविधता पार्क निर्माण का उद्देश्य जैव विविधता पार्क के निर्माण का मुख्य उद्देश्य दुर्लभ, संकटग्रस्त और विलुप्तप्राय वनस्पतियों का संरक्षण करना है. इसके अलावा, यह पार्क पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने में मदद करेगा. इस पहल से न केवल मुजफ्फरपुर बल्कि उत्तर बिहार के लोगों को भी कई लाभ मिलेंगे. गया में पहले से मौजूद है राज्य का पहला जैव विविधता पार्क बता दें कि राज्य का पहला जैव विविधता पार्क गया जिले के डोभी के पिपरघट्टी में एनएच-2 के किनारे स्थित है. इसे वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा वर्ष 2016 में 63.85 एकड़ भूमि पर विकसित किया गया था. यह पार्क कई प्रकार के दुर्लभ और महत्वपूर्ण वनस्पतियों का संरक्षण करता है. इसी मॉडल को अब मुजफ्फरपुर में लागू करने की योजना बनाई गई है. वन एवं पर्यावरण विभाग इस परियोजना को क्रियान्वित करेगा. भूमि चिन्हित होने के बाद प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके पश्चात परियोजना के लिए राशि आवंटित की जाएगी. जैव विविधता पार्क के लाभ कार्बन पृथक्करण और जल स्रोतों का पुनर्भरण शहरी समाज को शैक्षिक और मनोरंजक लाभ संरक्षण शिक्षा को बढ़ावा पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार और संरक्षण नैतिकता को बढ़ावा आर्द्रभूमि का सीमांकन होगा डीएम ने जिले में स्थित आर्द्रभूमि वाले क्षेत्रों की पैमाइश कर सीमांकन का आदेश दिया है. इस कार्य की समय-समय पर समीक्षा करने की जिम्मेदारी दोनों एसडीओ को दी गई है. मुजफ्फरपुर जिले के प्रमुख आर्द्रभूमि क्षेत्र इस प्रकार हैं मनिका मन (मुसहरी प्रखंड) – क्षेत्रफल: 105 हेक्टेयर कोठिया मनशरीफ (कांटी प्रखंड) – क्षेत्रफल: 155 हेक्टेयर बनियाराही मन (मड़वन और सरैया प्रखंड के बीच) – क्षेत्रफल: 345 एकड़ नरसन चौर (मड़वन, कुढ़नी और सरैया प्रखंड) – क्षेत्रफल: 205 हेक्टेयर नेकनामपुर चौर (पारू प्रखंड) – क्षेत्रफल: 220 हेक्टेयर DM ने संबंधित अंचल अधिकारियों को इन क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कर सीमांकन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. ये भी पढ़े: ज्यादा सीटें आई तो भी नीतीश कुमार ही होंगे CM, BJP की बैठक में बड़ा फैसला मुजफ्फरपुर में जैव विविधता पार्क का निर्माण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरित क्षेत्र को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा. इसके सफल क्रियान्वयन से स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में पर्यटन और शोध कार्यों को भी बल मिलेगा. The post बिहार के इस शहर में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, DM ने दिया निरीक्षण करने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मोतिहारी की किशोरी की मौत, घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में एक किशोरी की मौत घटनास्थल पर हो गई. उसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के बंजरिया पंडाल निवासी प्रभु साह की  पुत्री बेबी कुमारी (17) के रूप में की गयी है. वह दिल्ली स्थित बिजवासन में पिता व अन्य परिजनों का साथ रहती थी. शनिवार की रात में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रयागराज कुंभ स्नान करने जाने के लिए ट्रेन पर चढ़ने गयी थी. उसके साथ उसकी ममेरी चाची व चचेरी बहन खुशी कुमारी थीं. घटना के बाद उसके परिजन पूरी तरह से बदहवास हैं. उसके शव को मोतिहारी लाया जा रहा है. बेबी कुमारी अपने पिता प्रभु साह के ममेरे भाई व हेनरी बाजार निवासी राजू साह की पत्नी व पुत्री खुशी कुमारी के साथ प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए शनिवार की शाम आठ बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी. दस बजे रात्रि को इस घटना की सूचना परिजनों को मिली. उसकी मां गायत्री देवी ने बताया कि रात में परिवार के साथ सभी सो रहे थे, तभी इस घटना की जानकारी फोन पर मिली. प्रभु साह ने रोते हुए जानकारी दी. पिता प्रभु साह दिल्ली के बिजवासन में रहकर मजदूरी करते हैं. परिवार के सभी लोग दिल्ली में ही रहते हैं.  बेबी की मां गायत्री देवी कुछ दिन पहले मोतिहारी आयी थी, और यहीं हैं. पांच बहनों में बेबी थी छोटी प्रभु साह की पांच पुत्रियां हैं. पुत्र नहीं है. इसमें बेबी सबसे छोटी थी. छोटी होने के कारण परिवार में सबकी चहेती, काफी प्यारी व दुलारी थी. वह माता – पिता के साथ दिल्ली ही रहती थी. उसकी सभी बहनों की शादी हो गयी है.  बेबी कुंवारी थी. घटना के बाद मां गायत्री देवी, चार बहनों सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिवार के अन्य सदस्य व रिश्तेदार भी बदहवास हैं. ये भी पढ़ें.. JP Ganga path Extension Scheme: जेपी गंगा पथ का होगा विस्तार, पूर्वांचल एक्सप्रेस -वे की दूरी होगी कम The post नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मोतिहारी की किशोरी की मौत, घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

HAUSLA SPORTS FOR DISABLES ATHLETE : दिव्यांग बच्चों ने खेलकूद में दिखायी अपनी प्रतिभा

जमशेदपुर. दिव्यांग बच्चों के लिए यंग इंडियंस (वाइआई) जमशेदपुर एक्सेसिबिलिटी वर्टिकल की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘हौसला 2.0’ स्पोर्ट्स महोत्सव का आयोजन किया गया. यह विशेष स्पोर्ट्स का आयोजन दिव्यांग बच्चों के लिए समर्पित था. इसमें 11 स्कूलों के 250 से अधिक स्पेशल बच्चों ने भाग लिया. इस महोत्सव का उद्घाटन उपायुक्त अनन्य मित्तल ने किया. प्रतियोगिता में ट्रैक और फील्ड की स्पर्धाएं हुई. इसमें स्प्रिंट रेस, शॉट पुट और रनिंग जंप जैसे इवेंट शामिल है. इन स्पोर्ट्सों में स्पेशल बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभाएं दिखायीं. मौके पर वाइआई जमशेदपुर चेप्टर के वरिष्ठ सदस्य कौशिक मोदी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट अवतार सिंह, सतबीर सिंह, अंतरराष्ट्रीय कराटे कोच एल नागेश्वर, पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट सरोज लकड़ा, श्याम शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे. इस प्रतियोगिता में आशा किरण, स्कूल ऑफ होप, जीविका, बाल विहार, नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, सिद्धेश्वर डेफ एंड डम्ब स्कूल, दिव्य ज्योति, स्कूल ऑफ जॉय और चेशायर होम के विद्यार्थियों ने शिरकत की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post HAUSLA SPORTS FOR DISABLES ATHLETE : दिव्यांग बच्चों ने स्पोर्ट्सकूद में दिखायी अपनी प्रतिभा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. टाटानगर स्टेशन चौक में चला राजद का सदस्यता अभियान

Jamshedpur news. राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता ग्रहण समारोह रविवार को टाटानगर स्टेशन चौक में जिला महासचिव सलीम जावेद के नेतृत्व में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में सैकड़ों नये पुराने लोगों को राजद के सदस्य बनाये गये. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदस्यता जिला प्रभारी सह प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, जनार्दन कुमार, सदस्यता जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शाह, प्रदेश महासचिव कमलदेव सिंह, प्रदेश सचिव योगेंद्र यादव, प्रदेश सचिव राजेश यादव आदि उपस्थित थे. समारोह का संचालन पूर्व प्रदेश महासचिव नसीम अंसारी और अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश शर्मा ने किया.कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने नये- पुराने लोगों को सदस्यता रसीद देकर किया.जिला प्रभारी जनार्दन कुमार ने सभी प्रखंडों में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया. जिला प्रभारी वीरेंद्र यादव ने जल्द ही सभी प्रखंडों के सदस्यता प्रभारी की नियुक्ति करने की बात कही. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुभाष यादव, पूर्व प्रदेश महासचिव नसीम अंसारी, युवा जिला अध्यक्ष कमलेश यादव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललन यादव, तनवीर अहमद, कन्हैया यादव, शेख सलाउद्दीन, मोहम्मद राजा, सपन दे, देवनंदन साहु, अश्वनी कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. टाटानगर स्टेशन चौक में चला राजद का सदस्यता अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रक के धक्के से टेंपो में सवार महिला की मौत

फतेहपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे पर शनिवार की देर रात बिंदापाथर थाना क्षेत्र के डुमरिया में एक अज्ञात ट्रक ने टेंपो को धक्का मार दिया. इससे टेंपो में सवार स्त्री गंभीर रूप से घायल हो गयीं, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर लाया गया. ऑन द स्पॉट चिकित्सक ने स्त्री को मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के खिजुरिया गांव की होलोदी मरांडी (31) पति अनुज हेंब्रम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मृत स्त्री बागदहा से टेंपो में सवार होकर अपने घर आ रही थी. डुमरिया के पास अचानक एक अज्ञात ट्रक तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए टेंपो में धक्का मार दिया. इससे टेंपो में सवार स्त्री गंभीर रूप से घायल हो गयीं थी. स्त्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रक के धक्के से टेंपो में सवार स्त्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खड़गपुर के छह परीक्षा केंद्रों पर 5185 छात्र-छात्राएं आज देंगे परीक्षा

हवेली खड़गपुर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा सोमवार से मैट्रिक परीक्षा ली जायेगी. खड़गपुर अनुमंडल के छह परीक्षा केंद्रों पर 5185 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. जानकारी देते हुए एसडीओ राजीव रौशन ने बताया कि निर्धारित समय अवधि के बाद परीक्षार्थीयों को केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षार्थी जूता-मौजा में नहीं बल्कि चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे. केंद्रों पर सीसीटीवी और फ्रिस्किंग की व्यवस्था होगी. परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के 500 गज के परिधि में धारा 144 लागू रहेगी. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल वर्जित रहेगा. खड़गपुर में कुल छह परीक्षा केद्र बनाए गए हैं. जहां 5185 परीक्षार्थी भाग लेंगे. परीक्षा को लेकर सुपर जोनल दंडाधिकारी एसडीओ राजीव रौशन, एसडीपीओ चंदन कुमार, जोनल दंडाधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन, सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, पीजीआरओ शशिभूषण कुमार शशि, खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा, गश्ती पदाधिकारी बीडीओ प्रियंका कुमारी, एसआइ अखिलेश कुमार राम, बीपीआरओ मनोज कुमार, प्रीतम कुमार होंगे. सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खड़गपुर के छह परीक्षा केंद्रों पर 5185 छात्र-छात्राएं आज देंगे परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

त्रिमूर्ति शिव महोत्सव पर निकाली गयी शोभा यात्रा, काफी संख्या में जुटे श्रद्धालु

– शिव- पार्वती की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गयी बरारी प्रजापति ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय गुरुबाजार की प्रभारी साधवी स्नेह बहन के नेतृत्व में रविवार को कलश लेकर श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए. शोभा यात्रा में शिवलिंग के साथ शिव-पार्वती एवं राम, सीता, लक्ष्मण की झांकी सजी गाड़ी के साथ बैंड बाजा की भक्तिमय धुन सुनकर लोग घरों से बाहर निकलकर हाथ जोड़ स्वागत में थे. सुबह नौ बजे महादेव की शोभा यात्रा गुरुद्वारा भवानीपुर, रामजानकी मंदिर बारीनगर, गांधी ग्राम, चौधरी, पंजाबी, माडबाड़ी मोहल्ला होकर डाक बंगला चौराहा, शहीद भगत सिंह चौक, स्टेशन बाजार होकर श्रीगांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में सतसंग में तब्दील हो गया. साधवी ने प्रवचन में बताया कि लोगों के मन में आज कहीं ना कहीं तनाव है. किसी ना किसी कारण से परेशान है. कटिहार की साधवी सुनीता दीदी, पूर्णिया से आयी साधवीमुकुट दीदी ने प्रवचन में बताया कि इस भाग दौड़ की जिंदगी में हम सभी एक दूसरे से बिछड़ते जा रहे हैं. मन की शांति का होना आज उतना हीं जरूरी है. जितना हम जिंदगी जीने में एक दूसरे की प्रवाह करें. आज जरूरत हैं अपने को जानने की पहचानने की है. मनुष्य का शरीर नश्वर है. जिस नश्वर शरीर को सजाने सवारते हैं सजते हैं. दिव्य आत्मा जब शरीर से मुक्त होती है. तब वह शरीर ही रह जाता है. इस संसार में आत्मा के अन्दर सारा संसार समाहित है. एक दिवसीय आध्यात्मिक समागम में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटी. सनातन से जुड़ी कई बातों को साक्षा किया. श्रद्धालु की श्रद्धा भाव देखते बनती थी. ओम शांति के साथ देर संध्या कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभा, मीरा सहित प्रजापति ब्रम्हाकुमारी की सभी साथी सहयोग में लगे रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post त्रिमूर्ति शिव महोत्सव पर निकाली गयी शोभा यात्रा, काफी संख्या में जुटे श्रद्धालु appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ब्राउन शुगर के साथ बथनाहा के दो युवक नेपाल में गिरफ्तार

-4- प्रतिनिधि, बथनाहा सुनसरी जिला के इनरवा से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो हिंदुस्तानीय युवक को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो विराटनगर व सुनसरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनापुर वार्ड संख्या 01 निवासी 34 वर्षीय कपिल मेहता व 28 वर्षीय पंकज कुमार पासवान के रूप में हुई है. सुनसरी एसपी सुमन कुमार तिम्सिना के अनुसार उक्त दोनों आरोपित हिंदुस्तानीय क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश किया था. इस कार्रवाई में एक बाइक को भी जब्त की गयी है. यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की गयी. बताया गया कि आरोपित इनरवा नगरपालिका के नूतन पेट्रोल पंप के समीप मादक पदार्थ की डिलिवरी देने के लिए गया था. जहां से इन दोनों युवकों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. तलाशी के क्रम में आरोपित के जैकेट से 109 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया. नेपाल पुलिस मामले का अनुसंधान में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ब्राउन शुगर के साथ बथनाहा के दो युवक नेपाल में गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

विधायक ने समुदायिक भवन व आंगनबाडी केंद्र का किया शिलान्यास

  नया विचार समस्तीपुर। समस्तीपुर : वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत वारिसनगर प्रखंड के लखनपट्टी पंचायत के मटुआ गांव में सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र भवन का आधारशिला स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना के कर कमलों से रखा गया। मौके पर विधायक ने कहा की हमारी प्रशासन पंचायती राज व्यवस्था में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। पंचायतों के विकास के लिए प्रशासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि अभी यहां पर जो भवन का निर्माण हो रहा है उससे ग्रामीण लोगों एवं केन्द्र में पढ़नेवाले बच्चों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। विधानसभा क्षेत्र में जहां भी कोई काम लंबित है उसे जल्द से जल्द पुरा करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया। मौके पर स्थानीय मुखिया नुतन सिंह,ठाकुर राजीव सिंह, मुखिया पति सोना सिंह, वशिष्ठ महतो,डाॅ नन्द किशोर सिंह, गिरीश महतो,सुरज महतो, विनोद महतो, रामविलास राम, रविन्द्र महतो, अशोक कुमार सिंह,शमद खान,रौशन कुमार, मनोज महतो,प्रभात कुमार पंकज, विवेक सिंह,सुरज यादव, बब्लू यादव,तहशिन समीम, शंभू चौधरी,जिला महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह,थाना प्रभारी निरंजन कुमार, इंजिनियर अजीत कुमार दिवाकर, मनरेगा पीओ एवं अन्य पदाधिकारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top