Hot News

February 16, 2025

समस्तीपुर

कार की ठोकर से ठेला चालक की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

  नया विचार समस्तीपुर। कल्याणपुर समस्तीपुर चकमहेसी थाना क्षेत्र के राजकीय उतक्रमित विद्यालय सोरमार के समीप शनिवार की देर शाम कार ओर ठेला के बीच हुई टक्कर में ठेला चालक की मौत धटना स्थल पर ही हों गया। मृतक ठेला पर रखकर नाश्ते की सामान बेचा करता था। मृतक युवक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार गांव के 35 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार साह के रूप में हुई है। विरोध में स्थानीय लोग आक्रोशित होकर श्रीनाथ पारण के अवधेश चौधरी के घर पर जाकर तोड़ फोड़ करते हुए श्री चौधरी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों के सहयोग से गंभीर जख्मी को सामुदायिक अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया ।जहां चिकित्सक ने बेहतर ईलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। वही घटनास्थल से पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक के शव के साथ आक्रोशित लोगों ने परणा चौक पर लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम कर दिया ।मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।ठोकर मारने वाली वाहन के चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे ।स्थानीय लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर कर जाम समाप्त कराया गया।मृतक के पिता सोरमार गांव निवासी रामविलास साह थाने में आवेदन देकर श्रीनाथ पारण गांव के माधव कुमार को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि आवेदन मिला है। जांचों उपरांत आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Name Personality: बहुत रोमांटिक होते हैं इस नाम अक्षर वाले लोग, लव मैरिज के रहते है बहुत ज्यादा चांस

Name Personality: हिन्दू धर्म में जन्म की तारीख और समय के आधार पर शिशु के नाम का पहला अक्षर तय किया जाता है. यही वजह है कि नाम का प्रभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व पर पड़ता है. यह पर्सनालिटी पर गहरी छाप छोड़ने का काम करता है. ऐसे में व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसका स्वभाव और हाव भाव और चरित्र का अनुमान लगाया जा सकता है. यह व्यक्ति के गहरे राज को बयान करने में भी कारगर होता है. आज इस आर्टिकल उस नाम अक्षर वाले लोगों की बात करने वाले हैं, जो कि निडर होने के साथ रोमांटिक भी होते हैं. यह भी पढ़ें- Name Personality: किस्मत के धनी होते हैं इस अक्षर के लोग, खुद की शर्तों पर पसंद करते है जीना यह भी पढ़ें- Name Personality: इन 4 अक्षर वाले लोग होते हैं बहुत खुशकिस्मत, पैसों का लगा रहता है अंबार साहसी होते हैं इस नाम अक्षर के लोग जिन लोगों के नाम का अक्षर अंग्रेजी के B से शुरू होता है, वे निडर होने के साथ बहुत साहसी भी होते हैं, क्योंकि इन नाम अक्षर वाले लोगों पर कर्क राशि और चंद्रमा का प्रभाव पड़ता है. ये लोग बहुत ही मूडी स्वभाव और बड़बोले माने जाते हैं. इसी वजह से ये लोग घमंडी स्वभाव के माने जाते हैं. रोमांस होता है पसंद इस नाम अक्षर के लोग रोमांटिक मिजाज के होते हैं. रोमांस जैसी चीजें जरूर पसंद होती हैं. अगर कोई इन लोगों के लिए रोमांटिक डेट प्लान करने के साथ हसीन जगहों पर ले जाए या फिर थोड़ा बहुत फ्लर्ट करते हैं, तो इन्हें बहुत अच्छा लगता है. इन लोगों के लव मैरिज के चांस बहुत ज्यादा होते हैं. इन लोगों को अंदरूनी सुंदरता के बजाय बाहरी सुंदरता ज्यादा आकर्षित करती है. बहुत जल्द होते हैं नाराज B नाम अक्षर वाले लोगों को छोटी-छोटी बातें बहुत प्रभावित करती हैं. इसी वजह से ये लोग जल्दी नाराज हो जाते हैं. लेकिन इन्हें मनाना दूसरों के मुकाबले बहुत आसान होता है. मनाने पर ये लोग दूसरों को तुरंत माफ कर देते हैं. अच्छी होती है आर्थिक स्थिति B नाम अक्षर वाले लोगों की आर्थिक स्थिति की बात करें, तो ये लोग आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं. इन्हें किसी भी चीज की कमी नहीं होती है. ये लोग सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. मेहनती और ईमानदार जिन लोगों का नाम B अक्षर से शुरू होता है, वे लोग बहुत ही मेहनती और ईमानदार होते हैं. इनके ज्यादा दोस्त तो नहीं होते हैं, लेकिन जो दोस्त होते हैं, वे बहुत पक्के होते हैं.   यह भी पढ़ें- Name Personality Traits: P नाम वाले लोगों की होती है खास पर्सनालिटी, जानें अपना स्वभाव Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Name Personality: बहुत रोमांटिक होते हैं इस नाम अक्षर वाले लोग, लव मैरिज के रहते है बहुत ज्यादा चांस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WATCH: बोर्ड एग्जाम में 100 में से 100 नंबर लाने के टिप्स हो रहे VIRAL, काम आयेगा यह VIDEO

How To Score Full Marks in Exams: आपने अक्सर मेधावी छात्रों को यह कहते हुए सुना होगा कि उन्होंने परीक्षा अच्छे से दी थी, फिर भी अंक कम कैसे आ गए? इस चिंता में कई छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच भी कराते हैं. परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पाठ्यक्रम की समझ जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही आवश्यक है उत्तर पुस्तिका में उत्तर को सही तरीके से प्रस्तुत करना. गौरतलब है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं निकट हैं. यदि छात्र परीक्षा में 100 में से 100 अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें सही लेखन शैली अपनानी चाहिए. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अध्यापक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे परीक्षा की कॉपी जांचते हुए यह समझा रहे हैं कि उत्तर पुस्तिका में उत्तर किस प्रकार लिखना चाहिए ताकि अधिकतम अंक प्राप्त किए जा सकें. View this post on Instagram A post shared by K Rahul (@rahul_99_km) How To Score Full Marks in Exams: परीक्षा में कैसे आयेंगे 100 में से 100?  वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अध्यापक एक साफ-सुथरी और सुव्यवस्थित उत्तर पुस्तिका की जांच कर रहे हैं. इसमें प्रत्येक उत्तर लाइन बाय लाइन स्पष्ट रूप से लिखा गया है. वीडियो में अध्यापक यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि केवल प्रश्नों के सही उत्तर जानना काफी नहीं है, बल्कि उन्हें सही ढंग से प्रस्तुत करना भी बेहद जरूरी है. आप देख सकते हैं कि एक छात्र को 100 में से 96 अंक मिले हैं, जबकि दूसरे को पूरे 100/100 अंक प्राप्त हुए हैं. अध्यापक का कहना है कि साफ-सुथरी और सुंदर लिखावट एक दिन में विकसित नहीं होती, बल्कि इसके लिए महीनों तक लगातार अभ्यास करना पड़ता है. सही लेखन शैली और व्यवस्थित उत्तर प्रस्तुति से परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करना संभव हो सकता है. View this post on Instagram A post shared by K Rahul (@rahul_99_km) Exam Answer Sheet Viral Video: वीडियो पर आये स्टूडेंट्स के कमेंट्स इस वीडियो पर कई छात्रों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक छात्र ने कमेंट किया- ऐसे मेधावी छात्र आगे चलकर अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करते हैं. वहीं, दूसरे ने लिखा- अगर हम उत्तर पुस्तिका को इतनी खूबसूरती से सजाने में समय लगा देंगे, तो सारे उत्तर कैसे लिख पाएंगे? एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की- मास्टरजी, इस तरह लिखने में तो बहुत ज्यादा समय लग जाएगा! हालांकि, कई छात्रों ने इस वीडियो में मास्टर साहब के कॉपी दिखाने के तरीके का मजाक उड़ाया और उन्हें ट्रोल किया है. लेकिन कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिन्होंने स्वीकार किया कि इस लेखन शैली को अपनाकर वे पहले ही परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर चुके हैं. ऐसे में जो छात्र वास्तव में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें टीचर के निर्देशों को गंभीरता से लेना चाहिए और उनकी बताई गई तकनीकों को अपनाने पर विचार करना चाहिए. Mahakumbh स्नान के बाद बाल संत अभिनव अरोड़ा डिऑर बैग के साथ हुए Viral सांप का फन दांतों से दबाकर चचा ने दिखा दी बाजीगरी, कमजोर दिलवालों के लिए नहीं है ये वीडियो The post WATCH: बोर्ड एग्जाम में 100 में से 100 नंबर लाने के टिप्स हो रहे VIRAL, काम आयेगा यह VIDEO appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Train News: हावड़ा-नयी दिल्ली रेलखंड पर ओवरहेड तार टूटा, 3 घंटे बाधित रही रेल सेवा, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें फंसी

Train News: हावड़ा-नयी दिल्ली रेलखंड पर ओवरहेड तार टूटकर गिर गया. इसकी वजह से करीब 3 घंटे तक रेल सेवा बाधित रही. वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस और कई सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन इस दौरान बाधित रहा. घटना रविवार (16 फरवरी 2025) को आसनसोल रेल मंडल के कांसीटांड़ हॉल्ट पर हुई. स्पार्क के बाद टूटकर गिरा ओवरहेड तार रविवार को सुबह 10:45 बजे के आसपास डाउन लाइन से आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस गुजरी. उसके बाद तार में जोर से स्पॉर्क हुआ और तार टूटकर गिर गया. डाउन लाइन पर चलने वाली ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया. वंदे हिंदुस्तान को विद्यासागर स्टेशन पर रोका गया घटना की सूचना मिलते ही रेल मंडल में अधिकारियों और रेलवे कंट्रोल रूम के कर्मचारी हरकत में आ गये. आनन-फानन ने रेलवे के कर्मियों ने मेंटेनेंस का कार्य शुरू किया. इस दौरान वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन को विद्यासागर स्टेशन पर रोक दिया गया. टाटा दानापुर एक्सप्रेस को मधुपुर स्टेशन पर रोका गया. 3 घंटे बाद शुरू हुआ ट्रेनों का आवागमन करीब 3 घंटे बाद मेंटेनेंस का कार्य पूरा हुआ. तब जाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो पाया. वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन विद्यासागर स्टेशन पर दिन में 12:04 बजे पहुंची थी. उसे 13:40 बजे स्टेशन से रवाना किया गया. टाटा दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन मधुपुर स्टेशन पर और एक मालगाड़ी को विद्यासागर स्टेशन के समीप रोका गया था. रेल यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी ओवरहेड तार टूटने के बाद ट्रेनों का आवागमन बाधित होने से रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, रेल प्रशासन ने अप लाइन पर भी करीब 15 मिनट तक ट्रेनों को रोक दिया. अप लाइन में जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 15 मिनट बाद फिर से ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया गया. मामले की जानकारी मिलते ही मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया गया. इसके बाद करीब 13:40 बजे रेल का परिचालन शुरू कराया गया. एके घांटी, स्टेशन मास्टर, विद्यासागर स्टेशन इसे भी पढ़ें Maiya Samman Yojana: 2 महीने से नहीं मिला मंईयां सम्मान, सामने आया बड़ा सच, मंत्री ने भी दिया बयान चढ़ने लगा न्यूनतम तापमान, झारखंड में 2 दिन गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट 16 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें The post Train News: हावड़ा-नयी दिल्ली रेलखंड पर ओवरहेड तार टूटा, 3 घंटे बाधित रही रेल सेवा, वंदे हिंदुस्तान समेत कई ट्रेनें फंसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranveer Allahbadia: ‘हो गई गलती तो अब क्या मार दोगे’? रणवीर इलाहाबादिया के बचाव में उतरे आमिर अली

Ranveer Allahbadia: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के आपत्तिजनक कमेंट के बाद से ही वह मुश्किलें में घिरे हुए हैं. रणवीर पर सोशल मीडिया पर लगातार विरोध हो रहा है. साथ ही कई राजनेता और फिल्मी सितारे भी रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ खड़े हो रहे हैं और उन्हें सजा देने की मांग कर रहे हैं. यही नहीं रणवीर ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी के जरिए बताया था कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की भी धमकी मिल रही है. इसी बीच अब उनके बचाव में टीवी एक्टर आमिर अली उतरे हैं. उनका कहना है कि रणवीर से गलती हो चुकी है, लेकिन इसके लिए उन्हें मार तो नहीं दिया जाएगा? आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है. View this post on Instagram A post shared by Aamir Ali (@aamirali) रणवीर इलाहाबादिया के सपोर्ट में आए आमिर आमिर अली ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रणवीर इलाहाबादिया को सपोर्ट किया और लिखा, ‘वह मेरा दोस्त नहीं है, लेकिन हां जो उन्होंने कहा वो सच में गलत था. उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था.’ उन्होंने इस पोस्ट में बीयर बायसेप्स और समय रैना को टैग करते हुए आगे लिखा, ‘इन लोगों ने गलत किया, लेकिन माफी भी मांगी. वो लोग जो कर रहे हैं अच्छा कर रहे हैं शो में, लेकिन जो गलती हो गई तो इसके लिए क्या अब मार दोगे? देश में और भी मुद्दे हैं अपनी ऊर्जा को उस दिशा में लगाओ.’ अब आमिर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये स्टार्स भी कर चुके हैं सपोर्ट आमिर अली से पहले रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के बचाव में अली गोनी, राखी सावंत, हिंदुस्तानी सिंह जैसे कई स्टार्स उतर चुके हैं. यह भी पढ़े: Family Man Series: मनोज बाजपेयी नहीं ‘छावा’ के इस एक्टर को पहले ऑफर हुई ‘फैमिली मैन’, फिर बजट… The post Ranveer Allahbadia: ‘हो गई गलती तो अब क्या मार दोगे’? रणवीर इलाहाबादिया के बचाव में उतरे आमिर अली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मॉरीशस के पहले PM के गांव पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, कई परियोजनाओं की दी सौगात

बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं. इसी क्रम में वे रविवार को भोजपुर पहुंचे. जहां उन्होंने 406 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. अपनी यात्रा के दौरान सीएम मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री शिवसागर रामगुलाम के गांव हरिगांव भी पहुंचे. जहां शिवसागर रामगुलाम के पिता मोहित रामगुलाम के चचेरे भाई शिव रतन की चौथी पीढ़ी हरिशंकर महतो का परिवार रहता है. सीएम ने यहां प्लस टू प्रशासनी स्कूल का दौरा किया और कई योजनाओं की सौगात दी. इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन मुख्यमंत्री ने जगदीशपुर प्रखंड के हरिगांव पंचायत स्थित सर शिव सागर राम गुलाम राजकीय +2 उच्च विद्यालय में 134.14 लाख रुपये की लागत से कराए गए असैन्य कार्य, 9.85 लाख रुपये की लागत से विद्यालय परिसर में निर्मित स्पोर्ट्स मैदान, 69 लाख रुपये की लागत से हरिगांव पंचायत स्थित मोहित सरोवर के छठ घाट, 11.98 लाख रुपये की लागत से हरिगांव पंचायत में श्मशान घाट का निर्माण कार्य, 4.98 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम तथा 64.51 लाख रुपये की लागत से हरिगांव पंचायत में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार एवं असैन्य कार्य का उद्घाटन किया. सीएम ने किया स्कूल का मुआयना उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने सर शिव सागर राम गुलाम राजकीय +2 उच्च विद्यालय का मुआयना किया और वहां पुस्तकालय, जिम, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रोजेक्ट पर आधारित स्टॉल का अवलोकन किया. घाट बनाने का दिया निर्देश मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत किए गए तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का भी अवलोकन किया. अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तालाब के अन्य तीन तरफ सीढ़ी घाट का निर्माण कराया जाए, इससे स्थानीय लोगों एवं छठव्रतियों को सुविधा होगी. इसे भी पढ़ें: रिंग रोड से बदलेगी आरा शहर की सूरत, इन सड़कों का भी होगा विस्तार सीएम ने सुविधाओं की ली जानकारी मुख्यमंत्री ने हरिगांव पंचायत स्थित जीविका भवन, ओपन जिम, पंचायत प्रशासन भवन तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किया.हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने दवा वितरण केंद्र, रजिस्ट्रेशन काउंटर आदि का जायजा लिया तथा चिकित्सा व्यवस्था तथा मरीजों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली. इसे भी पढ़ें: Bihar Election: ज्यादा सीटें आई तो भी नीतीश कुमार ही होंगे CM, BJP की बैठक में बड़ा फैसला The post मॉरीशस के पहले PM के गांव पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, कई परियोजनाओं की दी सौगात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maha Kumbh Mela Special Trains: दिल्ली भगदड़ के बाद 4 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की घोषणा, रेलवे का बड़ा फैसला

Maha Kumbh Mela Special Trains: उत्तर रेलवे ने बताया, रेल यात्रियों की सुविधा और महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, रेलवे ने 4 महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया, जब शनिवार को रात में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भारी भीड़ के बाद भगदड़ मच गई. जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. For the convenience of the rail passengers and to clear extra rush during Maha Kumbh Mela, Railways have decided to run 4 Maha Kumbh Mela Special trains: Northern Railway pic.twitter.com/5hK4sOf4SH — ANI (@ANI) February 16, 2025 यह भी पढ़ें: New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली स्टेशन में भगदड़ की वजह आई सामने, पुलिस ने बताया क्यों मची अफरातफरी ये चार ट्रेनें महाकुंभ के लिए चलाई जाएंगी ट्रेन संख्या-04420 19.00 बजे- नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-रायबरेली जंक्शन-फाफामऊ जंक्शन. ट्रेन नंबर-04422 21.00 बजे – नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-रायबरेली-फाफामऊ जंक्शन. ट्रेन संख्या-04424 20.00 बजे- आनंद विहार टर्मिनल से प्रयागराज जं. वाया गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-रायबरेली-फाफामऊ. ट्रेन संख्या -04418, प्रस्थान समय 15:00 बजे – नई दिल्ली-दरभंगा जंक्शन.इन रूट पर चलेंगी ट्रेनेंनई दिल्ली-गाजियाबाद-चिपयाना बुजुर्ग-कानपुर-लखनऊ-फपजामऊ-वाराणसी-दीन दयाल उपाध्याय पाटलिपुत्र जंक्शन, दरभंगा जंक्शन. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में गई 18 लोगों की जान नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब कुछ यात्री ‘फुटओवर ब्रिज’ से उतरते समय फिसलकर अन्य लोगों पर गिर गए. प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पर सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई. उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि पटना जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 14 पर खड़ी थी और नयी दिल्ली-जम्मू उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 15 पर खड़ी थी. The post Maha Kumbh Mela Special Trains: दिल्ली भगदड़ के बाद 4 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की घोषणा, रेलवे का बड़ा फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देश के लिए कुर्बान हुआ मोतिहारी का सपूत, तिरंगे में लिपटे बेटे को देख बिलख उठी मां

Bihar News: मणिपुर में हुई फायरिंग में शहीद हुए मोतिहारी के वीर सपूत रवि रंजन का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव पूर्वी सिसवा पहाड़पुर प्रखंड पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया. हजारों की संख्या में लोग अपने लाल को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े. हिंदुस्तान माता की जय और वीर शहीद अमर रहें के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. गांव में छाया मातम, नम आंखों से दी गई विदाई जैसे ही शहीद का शव गांव पहुंचा पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था तो वहीं आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे. हर आंख नम थी और माहौल बेहद गमगीन हो गया. ग्रामीणों का कहना था कि रवि रंजन बचपन से ही बहादुर थे और देशसेवा का सपना देखते थे. उनकी शहादत पूरे गांव के लिए गर्व की बात है, लेकिन इस अकस्मात घटना से हर कोई स्तब्ध है. नेतृत्वक और प्रशासनिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए कई नेतृत्वक दलों के नेता भी पहुंचे. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई० शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने शहीद के पिता राजाराम प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि यह क्षति सिर्फ परिवार की नहीं, बल्कि पूरे जिले की है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी शहीद के परिजनों से फोन पर बात कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. ये भी पढ़े: ज्यादा सीटें आई तो भी नीतीश कुमार ही होंगे CM, BJP की बैठक में बड़ा फैसला मणिपुर फायरिंग की घटना में दो जवान शहीद, आठ घायल गौरतलब है कि 13 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे मणिपुर के CRPF कैंप में आपसी विवाद के चलते हुई अंधाधुंध फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए थे और आठ अन्य घायल हुए थे. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है और CRPF समेत पूरे सुरक्षा बलों में शोक की लहर दौड़ गई है. The post देश के लिए कुर्बान हुआ मोतिहारी का सपूत, तिरंगे में लिपटे बेटे को देख बिलख उठी मां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने के लिए उमड़ी भीड़, फुल हो जा रही ट्रेन

Mahakumbh 2025 महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है. भीड़ कम होने के बदले बढ़ता ही जा रहा है. सड़क मार्ग पर वाहनों की जहां लंबी कतार लगी है वहीं ट्रेन में सफर करना असंभव सा हो गया है. ट्रेन खुलने से पहले पूरी तरह से भर जाया कर रहा है. बिहार के जयनगर से खुलने वाली स्वतंत्रता सेनानी का जेनरल सहित सभी बोगी जयनगर में ही यात्रियों से भर जा रहा है. इसको लेकर रेलवे जयनगर से ही मधुबनी के रेलवे अधिकारियों को सूचना दे दिया कर रहे हैं कि ट्रेन फुल है. मधुबनी में इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को चढ़ने का अवसर ही नहीं मिल रहा है. यात्री जयनगर में ही कंपार्टमेंट का गेट बंद कर दे रहे हैं. इसके कारण मधुबनी, सकरी सहित अन्य स्टेशनों पर आरक्षित टिकट यात्री भी यात्रा नहीं कर पा रहे हैं. इस अफरा तफरी को देखते हुए रेलवे प्रशासन एवं नगर थाना के जवान रविवार को यात्रियों को चढ़ाने के लिये पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाने में सफलता नहीं मिली. कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन रेल प्रशासन की ओर से सुविधा एवं सुगम यात्रा के विशेष उपाय किए गए हैं. इस क्रम में कुंभ मेला के लिए रविवार को शाम 4 बजे स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से पहले जयनगर से झूंसी के लिए एक अनारक्षित कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया. जो मधुबनी, सकरी, दरभंगा, हायाघाट, किसनपुर, समस्तीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर, छपरा ग्रामीण के रास्ते झूसी तक जाएगी. यह परिचालन- एक तरफा है.इधर मधुबनी स्टेशन पर रविवार को रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, चेकिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को सुरक्षित रूप से ट्रेन में सवार होने में सहायता प्रदान की गई. इस दौरान स्टेशनों पर लगातार उद्घोषणा कर यात्रियों को उचित जानकारी दी जाती रही. झुसी के लिए यात्रियों को नहीं दी जा रही टिकट वाणिज्य अधीक्षक लखन राय ने कहा कि यात्रियों टिकट लेने से पहले अत्यधिक भीड के कारण टिकट नहीं लेने की बात कही जाती है. इसके बाद भी जिद पर अड़े यात्रियों को टिकट दी जाती है. काउंटर से मिली जानकारी के अनुसार सोच समझकर ही टिकट दिया जाता है. इसके बाद भी प्रतिदिन लगभग 200-300 से अधिक यात्रियों को टिकट नहीं दिया जाता है. वही ट्रेन में नहीं चढ़ने के कारण दर्जनों यात्रियों द्वारा प्रतिदिन टिकट वापसी भी की जाती है. 10 फरवरी की घटना की विभागीय जांच जारी 10 फरवरी को जयनगर नयी दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस में अप्रत्याशित भीड़ के कारण यात्रियों ने तोड़फोड़ कर दी थी. मामले में रेलवे ने विभागीय जांच शुरू कर दी. अव्यवस्था फैलाने एवं तोड़फोड़ करने वाले 4 व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें रेलवे सुरक्षा बल, समस्तीपुर से गिरफ्तार किया गया. 10 फरवरी को मधुबनी, दरभंगा एवं समस्तीपुर में इस ट्रेन में तोड़फोड़ की गयी थी. स्टेशन पर नगर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, जीआरपी एसएचओ वीणा देवी, जीआरपी एसआइ महेंद्र मंडल, 112 के एस आइ मनोज कुमार, एडिशनल एसएचओ मनोज कुमार, आरपीएफ एएसआइ जगत नारायण, नगर थाना के एएसआई शिवजी यादव, स्त्री एसआई लक्ष्मी कुमारी, सहित पैंथर मोबाइल के दर्जनों की संख्या में जवान मौजूद थे. ये भी पढ़िए… JP Ganga path Extension Scheme: जेपी गंगा पथ का होगा विस्तार, पूर्वांचल एक्सप्रेस -वे की दूरी होगी कम The post Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने के लिए उमड़ी भीड़, फुल हो जा रही ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

नई दिल्ली स्टेशन पर हुए हादसे के बाद समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ने की हाई लेवल मीटिंग । यात्री सुरक्षा को लेकर दिए कई निर्देश ।

  नया विचार समस्तीपुर।नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बाद समस्तीपुर रेल मंडल अलर्ट मोड में आ गया है । इसको लेकर मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुरक्षा को लेकर कई दिशा निर्देश दिए । कुंभ स्नान को लेकर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के द्वारा कई स्पेशल ट्रेन भी शुरू की गई है । समस्तीपुर स्टेशन पर यात्री सुविधा और सुरक्षा को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति , मंडल सुरक्षा आयुक्त एस जे ए जानी और एसीएम राजेश कुमार , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने स्टेशन का निरीक्षण कर स्थिति का जायज़ा लिया । इस मौके पर सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने कहा कि कुंभ स्नान को लेकर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के द्वारा आज जयनगर से झूसी के बीच और एक स्पेशल ट्रेन सहरसा से झूसी के बीच चलाई जा रही है । पिछले एक सप्ताह में कुल आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है । यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंडल के प्रमुख स्टेशनों जयनगर , रक्सौल , दरभंगा , समस्तीपुर और सहरसा स्टेशन पर गोल्डन एरिया का निर्माण किया गया है । ताकि यात्री स्टेशन के अंदर सुगम तरीके से आ जा सके । इन स्टेशन पर 24 घंटे My I Help You डेस्क काम कर रही है । समस्तीपुर स्टेशन पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जंहा स्टेशन की स्थित पर लाइव नज़र रखी जा रही है । साथ ही साथ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर एक एक नोडल अधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है । जिनकी निगरानी में टिकट चेकिंग स्टाफ़ , आरपीएफ़ और स्काउट की टीम काम कर रही है । ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके । जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो । सीनियर डीसीएम ने रेल से यात्रा कर रहे यात्रियों से अपील की है कि वो बिना टिकट यात्रा न करें । स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं । गोल्डाल एरिया में वेट करें ट्रेन के अनाउंसमेंट के बाद ही व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध होकर प्लेटफार्म की ओर जाएं । ताकि भीड़ और भगदड़ की स्थिति न हो सके । बाइट : अनन्या स्मृति , सीनियर डीसीएम

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top