Hot News

February 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: बिहार के इन 12 जिलों में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 72 घंटों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा. वहीं, रविवार को उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने का पुर्वानुमान है. मौसम का यह मिजाज तीन दिनों तक ऐसे ही रहने की उम्मीद है. सुबह में हल्की ठंडी हवा और उसके बाद दिन भर गर्मी मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह में हल्की ठंडी हवा अभी चलेगी, लेकिन सूर्य के निकलने के बाद धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी और लोगों को दिन भर गर्मी महसूस होगी. पिछले 24 घंटे में समस्तीपुर का देखे तो अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम 12.6 डिग्री रहा है. उसी तरह सहरसा 28.5 व 13.1, किशनगंज 27 व 13.5, अरवल 30.6 व 15.4, रोहतास 30.6 व 15.7 और मुंगेर 31.7 और 16.1 डिग्री तापमान रहा है. फसल को हो सकता है नुकसान बिहार में अगर ज्यादा बारिश और तेज हवा चलती है तो इससे किसानों को बड़ी क्षति होगी. क्योंकि तेलहन और दलहन की फसल पकने लगी है. अप्रैल से गेहूं की कटाई शुरू हो जाती है. ऐसे में तेज हवा और बारिश के कारण फसल गिर सकता है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है. Also Read: Bihar News: पटना जीपीओ महाशिवरात्रि पर करेगा गंगाजल की बिक्री, गंगा नदी में 14 मोटर बोट से होगी श्रद्धालुओं की निगरानी The post Bihar Weather: बिहार के इन 12 जिलों में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पटना जीपीओ महाशिवरात्रि पर करेगा गंगाजल की बिक्री, गंगा नदी में 14 मोटर बोट से होगी श्रद्धालुओं की निगरानी

Bihar News: पटना. महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों की आस्था को और सहज बनाने के लिए पटना जीपीओ सहित बिहार के विभिन्न डाकघरों में पवित्र गंगोत्री गंगाजल की निर्धारित शुल्क पर विशेष बिक्री हो रही है. पटना जीपीओ के चीफ पोस्ट मास्टर रंजय कुमार सिंह ने बताया कि विशेष सुविधा के तहत गंगाजल की डिलीवरी शहर के मुख्य मंदिरों के पास भी उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे हर भक्त गंगाजल की एक-एक बूंद से शिव आराधना कर सके. उन्होंने बताया कि जीपीओ में इस समय पर्याप्त मात्रा में गंगाजल का स्टॉक उपलब्ध है. गंगाजल (गंगोत्री) 250 एमएल के बोतल में उपलब्ध है, जिसकी कीमत मात्र 30 रुपये है. रंजय कुमार सिंह ने बताया कि पटना जीपीओ की ओर से महाशिवरात्रि पर गंगाजल पंचमुखी मंदिर (बोरिंग रोड) शिव मंदिर (बोरिंग रोड), दुर्गा मंदिर, (न्यू पुलिस लाइन), सूर्य मंदिर (कच्ची तालाब, गर्दनीबाग) और गौरियामठ (मीठापुर) मंदिर के पास मिलेगा. महाशिवरात्रि पर गंगा नदी में 14 मोटर बोट से होगी निगरानी महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को है. ऐसे में इस पर्व पर पटना गंगा नदी में श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान राहत एवं बचाव के लिए 14 मोटरबोट से निगरानी होगी. एसडीआरएफ के छह टीम में जवान मोटर बोट सहित गोताखोर व अन्य संसाधन के साथ उपलब्ध रहेंगे. इसे लेकर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार को आदेश जारी किया है. बाढ़ के उमानाथ व अलखनाथ घाट से गायघाट, भद्र घाट, महावीर घाट, कंगन घाट, गांधी घाट, कलेट्रेट घाट, पहलवान घाट, कुर्जी बालू पर घाट, एलसीटी घाट, दीघा पाटीपुल घाट, नासरीगंज घाट से दानापुर पीपा पुल घाट, मनेर अंचल के हल्दी छपरा घाट तक एसडीआरएफ के जवान मोटर बोट से गश्ती करेंगे. एसडीआरएफ टीम कमांडर गायघाट पटना सिटी दुर्गानंद प्रसाद नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे. पटना सदर व दानापुर अंचल के सीओ को एसडीआरएफ टीम के लिए रहने, भोजन व ईंधन की व्यवस्था करनी है. महाशिवरात्रि को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित कटिहार में महाशिवरात्रि को लेकर शनिवार को बुद्धिजीवी गणमान्य व प्रबुद्ध वर्ग के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उपस्थित गणमान्य से विचार विमर्श किया गया. इस दौरान थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि क्षेत्र के जिन-जिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है तथा शिव बारात निकाला जाता है, वहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जायेगा तथा ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहेगी. ताकि श्रद्धालु को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो. also Read: Bihar News: नवादा में पहली बार होगा ककोलत महोत्सव, व्यवसायियों को स्टॉल लगाने का मिलेगा अवसर The post Bihar News: पटना जीपीओ महाशिवरात्रि पर करेगा गंगाजल की बिक्री, गंगा नदी में 14 मोटर बोट से होगी श्रद्धालुओं की निगरानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jammu Bus Accident: वैष्णो देवी से लौट रही बस खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला, 17 घायल

Jammu Bus Accident: श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से जम्मू आ रही एक स्लीपर बस शनिवार रात दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. नगरोटा के पास मांडा इलाके में राम नगर मोड़ों पर एक तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस भीषण दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए. इनमें से तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बाकी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. अंधेरे ने बचाव अभियान में बढ़ाई मुश्किलें यह हादसा शनिवार रात करीब आठ बजे हुआ. दुर्घटनास्थल पर घना अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत सहायता के लिए आगे आए और पुलिस को सूचना दी. बचाव अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, जेकेयूटी डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स और सिविल डिफेंस के जवान मौके पर पहुंचे. अंधेरा होने की वजह से यह सुनिश्चित करना मुश्किल हो रहा था कि बस के भीतर कोई यात्री फंसा हुआ तो नहीं है. बचाव कार्य को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की फ्लड लाइट्स से दुर्घटनास्थल को रोशन किया गया. इसके बाद घायलों को बस से बाहर निकालकर तुरंत प्रशासनी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल पहुंचाया गया. पेड़ों की वजह से टली बड़ी अनहोनी हादसे का शिकार हुई बस का नंबर यूके07पी-5640 था, जो राम नगर की मोड़ों से गुजरते हुए मांडा नाके से करीब दो किलोमीटर पहले तीखे मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस सड़क से लुढ़कते हुए सीधे खाई में गिर गई, लेकिन करीब 30 फीट नीचे जाने के बाद कुछ पेड़ों से टकराकर वहीं अटक गई. अगर बस और गहरी खाई में गिरती, तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई यात्रियों की जान जा सकती थी. इसे भी पढ़ें: पेशाब के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए खतरा! जानें सही तरीका इसे भी पढ़ें: बारिश, बर्फबारी और बढ़ती गर्मी का हाई अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल यात्रियों ने साझा किया खौफनाक अनुभव बस में सवार यात्रियों ने बताया कि हादसे के वक्त अधिकतर लोग नींद में थे, जिससे अचानक हुई इस दुर्घटना से वे बुरी तरह घबरा गए. उत्तर प्रदेश के यात्री सुभाष कुमार ने कहा, “हम बस में सो रहे थे, तभी अचानक तेज झटका महसूस हुआ और अहसास हुआ कि बस नीचे गिर रही है. हमें लगा कि अब बचना मुश्किल होगा, लेकिन माता वैष्णो देवी की कृपा से हम सबकी जान बच गई.” एक अन्य यात्री विनोद कुमार ने बताया कि बस चालक सामान्य गति से ही बस चला रहा था, इसलिए यह समझना मुश्किल है कि हादसा कैसे हुआ. घायलों को एंबुलेंस में ही मिला प्राथमिक उपचार पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के कारण बचाव अभियान के दौरान ही जीएमसी अस्पताल की मेडिकल टीम को मौके पर बुला लिया गया था. डॉक्टरों ने एंबुलेंस में ही घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि हल्की चोट वाले यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों से संपर्क करने की सुविधा दी गई. इसे भी पढ़ें: सास-बहू में महायुद्ध! लात-घूंसे, झोटा झोटी, पटकी पटका, देखें वीडियो हादसे में घायल यात्रियों की सूची इस बस में 25 से 30 यात्री सवार थे, जिनमें से 17 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने घायलों की पहचान कर उनकी सूची जारी की है: अंजलि (58 वर्ष) – फरीदाबाद, हरियाणा नितेश (35 वर्ष) – फरीदाबाद, हरियाणा सुधीर माहेश्वरी (65 वर्ष) – फरीदाबाद, हरियाणा (सिर में चोट) सुभाष (55 वर्ष) – मुजफ्फर नगर, मेरठ वृंदा (24 वर्ष) – मुजफ्फर नगर, मेरठ श्रुति (25 वर्ष) – दिल्ली ध्रुव (18 वर्ष) – मुजफ्फर नगर, मेरठ प्राची शर्मा (24 वर्ष) – दिल्ली विनोद कुमार (32 वर्ष) – हिमाचल प्रदेश कार्तिकेय त्रिपाठी (28 वर्ष) – गोरखपुर, यूपी कल्याणी शर्मा (25 वर्ष) – दिल्ली हिमांशु (20 वर्ष) – दिल्ली श्रेया (23 वर्ष) – मुजफ्फर नगर, मेरठ संध्या (50 वर्ष) – मुजफ्फर नगर, मेरठ अक्षय (29 वर्ष) – दिल्ली आतिश (24 वर्ष) – दिल्ली आकांक्षा (27 वर्ष) – दिल्ली पुलिस कर रही है हादसे के कारणों की जांच इस दुर्घटना के बाद जम्मू के एसएसपी जोगिंदर सिंह ने बताया कि यह बस राम दयाल ट्रेवल्स की थी, जो कटड़ा से दिल्ली जा रही थी. इस बस को जम्मू से कुछ और यात्रियों को बैठाना था. हादसे में 17 यात्री घायल हुए हैं, लेकिन सभी की हालत अब खतरे से बाहर है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पक्का डंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना चालक की गलती से हुई या बस में किसी तकनीकी खराबी की वजह से. दुर्घटनाग्रस्त बस को खाई से बाहर निकालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इसे भी पढ़ें: अंडा या पनीर कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद! माता वैष्णो देवी की कृपा से बची यात्रियों की जान इस हादसे के बाद यात्री राहत की सांस ले रहे हैं कि उन्हें नया जीवन मिला है. कुछ यात्रियों ने बताया कि वे माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे और शायद उनकी कृपा से बड़ा हादसा टल गया. प्रशासन ने भी राहत कार्यों को तेज गति से संचालित किया, जिससे घायलों को समय पर इलाज मिल सका. हालांकि, यह हादसा एक गंभीर चेतावनी है कि पहाड़ी इलाकों में रात के समय यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. पुलिस और प्रशासन अब यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि भविष्य में ऐसे हादसे न हों और यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें. इसे भी पढ़ें: 26-27 फरवरी को स्कूल-ऑफिस बंद, जानें वजह The post Jammu Bus Accident: वैष्णो देवी से लौट रही बस खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला, 17 घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Farmer: कृषि कानूनों पर गतिरोध जारी, सरकार और किसानों के बीच छठी बैठक बेनतीजा, अगली वार्ता 19 मार्च को

Farmer: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी और अन्य मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. इस बीच, किसानों और केंद्र प्रशासन के बीच चंडीगढ़ में छठी बैठक हुई, लेकिन इसमें कोई समाधान नहीं निकल सका. बैठक करीब ढाई घंटे चली, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई. अब अगली बैठक 19 मार्च को आयोजित की जाएगी. इस बैठक में केंद्र प्रशासन की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल मौजूद थे. वहीं, पंजाब प्रशासन का प्रतिनिधित्व वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और फूड प्रोसेसिंग मंत्री लालचंद कतरूचक ने किया. किसानों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया. इनमें प्रमुख किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटडा, सुखजीत सिंह, अरुण सिन्हा, लखविंदर सिंह, जसविंदर लोंगोवाल, एमएस राय, नंद कुमार, बलवंत सिंह बेहरामके और इंद्रजीत सिंह कोटबुढ़ा शामिल थे. इसे भी पढ़ें: 26-27 फरवरी को स्कूल-ऑफिस बंद, जानें वजह केंद्र प्रशासन और किसानों के बीच मतभेद बरकरार बैठक में मुख्य मुद्दा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी रहा. किसान 23 फसलों पर एमएसपी लागू करने की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि प्रशासन अभी 18 फसलों पर एमएसपी दे रही है और दो से तीन और फसलों को इसमें जोड़ने की बात कह रही है. किसान नेताओं ने प्रशासन के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग दोहराई. प्रशासन ने किसानों को दिए आंकड़े, करेंगे मिलान बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चर्चा सकारात्मक माहौल में हुई. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के पास अपने-अपने आंकड़े हैं और अब इनका मिलान किया जाएगा. उन्होंने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अपना अनशन खत्म करने की भी अपील की. लेकिन डल्लेवाल ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी नहीं दी जाती, वह अनशन समाप्त नहीं करेंगे. इसे भी पढ़ें: अंडा या पनीर कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद! डल्लेवाल से मिलने पहुंचे शिवराज चौहान बैठक में शामिल होने के लिए जब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे, तो वे सबसे पहले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के पास गए और उनकी सेहत का हाल जाना. गौरतलब है कि डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं और उन्हें बैठक के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-26 लाया गया था. प्रशासन के साथ वार्ता के लिए उन्हें एंबुलेंस से लाया गया था. किसानों ने फिर दी दिल्ली कूच की चेतावनी संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने बैठक से पहले कहा था कि यदि इस वार्ता में सकारात्मक परिणाम नहीं मिले तो 25 फरवरी को 101 किसान वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में दिल्ली कूच करेंगे. इससे पहले, 14 फरवरी को भी केंद्र प्रशासन और किसानों के बीच बैठक हुई थी, लेकिन वह भी बेनतीजा रही थी. ऐसे में अब नजरें 19 मार्च को होने वाली अगली बैठक पर टिकी हैं, जहां उम्मीद की जा रही है कि कोई ठोस समाधान निकल सकता है. हालांकि, फिलहाल किसान अपने रुख पर कायम हैं और प्रशासन से एमएसपी की गारंटी सहित अन्य मांगों पर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: सास-बहू में महायुद्ध! लात-घूंसे, झोटा झोटी, पटकी पटका, देखें वीडियो इसे भी पढ़ें: पेशाब के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए खतरा! जानें सही तरीका इसे भी पढ़ें: बारिश, बर्फबारी और बढ़ती गर्मी का हाई अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल The post Farmer: कृषि कानूनों पर गतिरोध जारी, प्रशासन और किसानों के बीच छठी बैठक बेनतीजा, अगली वार्ता 19 मार्च को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: भागलपुर में कल दो घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री, बिहार को मिलेगी योजनाओं की सौगात

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं. यहां एयरपोर्ट मैदान से बिहार और देश के किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त की राशि भेजेंगे. यहां लगभग दो बजे से वे दो घंटे तक मौजूद रहेंगे. बिहार के कुल 76 लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे जायेंगे. कुल 1600 करोड़ रुपये बिहार के किसानों के खाते में जायेंगे, भागलपुर से ही देश के किसानों के खाते में भी किसान सम्मान निधि की राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भेजेंगे. देश के कुल 9.7 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये भेजे जायेंगे. किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त भेजेंगे पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की यह 19वीं किस्त होगी. इसके अलांवा राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और शोध संस्थानों की भी प्रधानमंत्री सौगात दे सकते हैं. कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिरकत करेंगे. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे. केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री मंगल पांडेय अन्य वरीय अधिकारी पीएम के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. हवाई अड्डा में छह मेडिकल टीम रहेगी तैनात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए हवाई अड्डा परिसर में छह मेडिकल टीम की तैनाती की गयी है. सभी टीम 24 फरवरी को सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक मौजूद रहेगी. एक टीम में दो से तीन डॉक्टर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन व अन्य स्वास्थ्यकर्मी रहेंगे. हर टीम के साथ एक-एक एंबुलेंस भी रहेगा. इससे संबंधित अधिसूचना सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद ने जारी कर दी है. कर्मियों से कहा गया है कि 24 फरवरी के लिए किसी तरह का अवकाश मान्य नहीं होगा. Also Read: Bihar Train: आज विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित जमालपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, इन ट्रेनों का परिचालन भी होगा प्रभावित हवाई अड्डा परिसर में भारी संख्या में किसान जुटेंगे कार्यक्रम शुरू होने से कई घंटे पहले से हवाई अड्डा परिसर में भारी संख्या में किसान जुटेंगे. अगर किसी नेता या आमलोगों को स्वास्थ्य सेवा की जरूरत पड़ेगी तो मेडिकल टीम इलाज करेगी. पहली मेडिकल टीम में डॉ अभिषेक कुमार, डॉ आरपी जायसवाल, डॉ रमाशंकर सुमन, दूसरी टीम में डॉ पंकज कुमार चौधरी, डॉ रवीश रंजन, तीसरी टीम में डॉ दीपक मिश्र, डॉ रिशु कुमार, चौथी टीम में डॉ मुनेश कुमार, डॉ दिनेश कुमार, पांचवीं टीम में डॉ विवेक कुमार, डॉ मोइनुद्दीन और छठी मेडिकल टीम में डॉ अनिकेत साहा व डॉ सुनील कुमार हैं. पीएम के कार्यक्रम का प्रखंडों में होगा प्रसारण प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी प्रस्तावित किया गया है. राज्य के 534 प्रखंडों से सीधा प्रसारण की तैयारी है. खेती में बेहतर करने वाले किसानों को भी पीएम यहां सम्मानित करेंगे, नवाचारी गतिविधि करने वाले किसानों को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा बिहार में बदले कृषि की भी प्रस्तुति देने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. बिहार के किसानों में बांटे जा चुके हैं 25500 करोड़ बिहार के 86 लाख किसानों के बैंक खाते में इससे पहले 25500 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं. जबकि देशभर के 11 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में 3.46 लाख करोड़ रुपये भेजे गये हैं. The post Bihar News: भागलपुर में कल दो घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री, बिहार को मिलेगी योजनाओं की सौगात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Train: आज विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित जमालपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, इन ट्रेनों का परिचालन भी होगा प्रभावित

Bihar Train: जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों के निकट सब-वे निर्माण कार्य को लेकर रविवार को जमालपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसल रहेगी, जिसमें इस क्षेत्र की सर्वाधिक लोकप्रिय ट्रेन विक्रमशिला एक्सप्रेस के साथ जमालपुर से किऊल और भागलपुर जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेन भी कैंसल रहेगी. जबकि कई ट्रेनों को डायवर्टेड रूट से चलाया जाएगा. इसके अतिरिक्त कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. इसके कारण जमालपुर-भागलपुर-किऊल रेलखंड पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को परेशानी हो सकती है. बताया गया कि नाथनगर अकबरनगर के बीच गेट संख्या 2-ए अकबरनगर, सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन के बीच स्थित गेट संख्या 7 तथा सुल्तानगंज और कल्याणपुर रोड रेलवे स्टेशन के बीच स्थित गेट संख्या 11 पर इस दौरान सब-वे का निर्माण कार्य किया जाएगा. आज यह ट्रेनें रहेंगी रद्द 12367/12368 भागलपुर-आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी 63423/63424 जमालपुर-क्यूल-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन कैंसिल रहेगी 73430/73429 जमालपुर-भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन कैंसिल रहेगी कई अन्य ट्रेनों का परिचालन भी होगा प्रभावित रेलवे द्वारा प्राप्त अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि रविवार को कई अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 13334 डाउन पटना-दुमका एक्सप्रेस जमालपुर होकर नहीं चलेगी. यह ट्रेन क्यूल स्टेशन से झाझा, जसीडीह के रास्ते दुमका चली जाएगी. इसके अतिरिक्त 13409/13410 मालदा टाउन-किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस भी जमालपुर तक नहीं आएगी. यह ट्रेन भागलपुर में ही रुकेगी. जहां से वापस मालदा के लिए रवाना होगी. 13241 अप बांका-राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस जमालपुर नहीं आएगी. 13242 डाउन राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शनिवार को किऊल रेलवे स्टेशन तक ही चली थी, जिसके कारण इस ट्रेन को रविवार को क्यूल स्टेशन से ही राजेंद्र नगर के लिए रवाना कर दिया जाएगा. इसके अतिरिक्त 63431/63432 साहिबगंज-जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन भी भागलपुर तक ही चलेगी. जहां से वापस साहिबगंज के लिये रवाना होगी. 13419 अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस को भागलपुर में रीशेड्यूल किया जाएगा. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय अपराह्न 14:05 के बजाय 15:20 बजे गंतव्य के लिए भागलपुर से रवाना होगी. वहीं 13424 डाउन अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस को रास्ते में 90 मिनट के लिए कंट्रोल किया जाएगा. लगभग 10 घंटे अनिश्चित विलंब से चली गरीब रथ एक्सप्रेस शनिवार को इस रेलखंड पर कई ट्रेनों का परिचालन अनिश्चित विलंब से होता रहा. 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 9:10 बजे से लगभग 10 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर संध्या 19:35 बजे जमालपुर पहुंची. रेल यात्रियों ने बताया कि आनंद विहार में ही इस ट्रेन को लगभग 5 घंटे विलंब से रवाना किया गया था, जो जमालपुर तक लगभग 10 घंटे लेट हो गयी. जिसके कारण भागलपुर से आनंद विहार के लिए रवाना होने वाली 22405 अप गरीब रथ एक्सप्रेस को 6 घंटे 20 मिनट के लिए रीशेड्यूल किया गया. बताया गया कि ट्रेन भागलपुर से अपने निर्धारित समय अपराह्न 13:55 बजे के बजाय रात्रि 20:15 बजे गंतव्य के लिए रवाना होगी. वहीं पटना से चलकर दुमका जाने वाली 13334 डाउन पटना-दुमका एक्सप्रेस लगभग सवा दो घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची. जबकि 15657 डाउन दिल्ली- कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल लगभग 11 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर अपने निर्धारित समय गुरुवार की संध्या 18:10 बजे के बजाय शुक्रवार की सुबह 5:37 बजे जमालपुर पहुंची. इससे पहले 73426 डाउन क्यूल-जमालपुर डेमू पैसेंजर, 73435 अप साहिबगंज-जमालपुर डेमू पैसेंजर, 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस एवं 13230 राजेंद्र नगर-गोड्डा एक्सप्रेस लेट चलकर जमालपुर पहुंची थी. Also Read: Love Affair: आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, जब घरवालों को लगी इसकी भनक तो… The post Bihar Train: आज विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित जमालपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, इन ट्रेनों का परिचालन भी होगा प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: नवादा में पहली बार होगा ककोलत महोत्सव, व्यवसायियों को स्टॉल लगाने का मिलेगा अवसर

Bihar News: नवादा में कला महोत्सव के अंर्तगत ककोलत महोत्सव की घोषणा के बाद लोगों में जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है. ककोलत जलप्रपात नवादा की पहचान है. नये निर्माण के बाद इसकी भव्यता और बढ़ गयी है. गर्मी की आहट मिलने के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. आने वाले दिनों में इसको लेकर तीन दिनों का आयोजन नवादा को एक नयी पहचान देने वाला है. जिला प्रशासन तैयारी में लगी हुई है. ककोलत के जीर्णोद्धार के बाद जिले में पहली बार भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. महोत्सव की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन 27 फरवरी से लेकर एक मार्च तक होने वाले तीन दिवसीय कला महोत्सव के तहत ही 28 फरवरी को ककोलत महोत्सव का आयोजन हरिशचंद्र स्टेडियम में किया जायेगा. इसमें राष्ट्रीयस्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति को प्रस्तुत करेंगे. ककोलत के नाम से होने वाले कार्यक्रम में देश के टीवी शो के फेमस सिंगर और इंडियन आइडल सीजन-10 के विजेता सलमान अली अपनी प्रस्तुति देंगे. वहीं, आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की सिंगर मैथिली ठाकुर 28 फरवरी को अपनी प्रस्तुति देगी. व्यवसायियों को स्टॉल लगाने का अवसर महोत्सव के दौरान स्थानीय व्यंजन, वस्त्रों एवं अन्य वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को स्टॉल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है. इच्छुक दुकानदार जिला नजारत उपसमाहर्ता के कार्यालय से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं. महोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम 27 फरवरी 2025 सलमान अली की प्रस्तुति उद्घाटन समारोह मगधी सांस्कृतिक मेला आपदा विभाग कार्यक्रम फरोगे-ए-उर्दू सेमिनार, कार्यशाला एवं मुशायरा एलईडी वैन प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, आपदा संबंधित प्रशिक्षण सांस्कृतिक संध्या में सलमान अली की प्रस्तुति 28 फरवरी 2025 मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति ककोलत महोत्सव, वसंत पंचमी महोत्सव व मकर संक्रांति महोत्सव सुलेखन, मेंहदी प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली, स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता कबड्डी, पतंगबाजी, बालू कला प्रदर्शन सांस्कृतिक संध्या में मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति 01 मार्च 2025 मगही महोत्सव मगही भाषा व साहित्य सम्मेलन-सह-कार्यशाला मगही फिल्म प्रदर्शनी, मगही नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम Also Read: Cyber Crime: आठ लाख रुपये के लालच में मजदूर हुआ साइबर ब्लैकमेल का शिकार, जानें क्या है पूरा मामला क्या कहते हैं लोग ककोलत महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा पहली बार किया जा रहा है. इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने से जिले का नाम गौरवान्वित होता है. जिले में इस तरह के कार्यक्रम की शुरुआत एक सुखद प्रयास है. – चंद्रशेखर कुमार नौसे, न्यू एरिया ककोलत के जीर्णोद्धार के बाद इस तरह का पहला ऐसा कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें ककोलत को राज्यस्तर पर प्रस्तुत किया जा रहा है. पर्यटन के क्षेत्र में ककोलत एक फेमस जगह है. इसे सिर्फ प्रमोट करने की आवश्यकता है, जो जिला प्रशासन इस वर्ष कर रही है. – प्रो महेश प्रसाद, मिर्जापुर जिला प्रशासन की ओर से जिलास्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस तरह के आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए. प्रशासन के आयोजित किए गये 24 फरवरी को ऑडिशन का कार्यक्रम यह एक सराहनीय कदम है. जिले के शिशु को अपने प्रदर्शन का मौका मिलेगा.– मान्या वर्मा, पार नवादा इस तरह के बड़े आयोजन जिले में होते रहना चाहिए. ऐसे आयोजनों से जिलेवासियों का मनोबल बढ़ता है. जिला प्रशासन विभिन्न प्रतियोगिता व परफॉर्मेंस कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है. ककोलत के नये स्वरूप में आने के बाद इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र के विस्तार में लाभ मिलेगा. – प्रो सुनिल कुमार गुप्ता, स्टेशन रोड The post Bihar News: नवादा में पहली बार होगा ककोलत महोत्सव, व्यवसायियों को स्टॉल लगाने का मिलेगा अवसर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

India vs Pakistan: 5 की फैक्टर, जो भारत को पाकिस्तान से रखते हैं आगे, धूल चटाने को तैयार रोहित की सेना

India vs Pakistan: हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा रविवार को दुबई इंटरनेशन स्टेडियम में होने वाला है. विजय रथ पर सवार रोहित शर्मा की सेना पाकिस्तान से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हिंदुस्तान का वैसे भी पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा रहा है. हिंदुस्तान ने दुबई में अब तक एक भी वनडे मुकाबला नहीं गंवाया है. टीम इंडिया पाकिस्तान को रौंदने के लिए बिल्कुल तैयार है, क्योंकि पाकिस्तान लगातार हार के बाद इस मैच में मैदान पर उतरेगा, जबकि हिंदुस्तान के पास वनडे में चार लगातार जीत हैं. हम नजर डालते हैं कि हिंदुस्तान का पलड़ा क्यों भारी है… आईसीसी प्रतियोगिताओं में हिंदुस्तान का दबदबा हिंदुस्तान ने आईसीसी इवेंट्स में पाकिस्तान पर हमेशा दबदबा बनाया है और अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ उसका रिकॉर्ड 17-4 है. दिलचस्प बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का हिंदुस्तान पर 3-2 का रिकॉर्ड है. उन्होंने 2017 के संस्करण के फाइनल में ओवल में हिंदुस्तान को 180 रनों से हराया था, जो टूर्नामेंट में दो एशियाई दिग्गजों के बीच आखिरी भिड़ंत थी. फिर भी हिंदुस्तान का जो इस समय प्रदर्शन है, वह पाकिस्तान को नाकों चने चबवा सकता है. Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद हिंदुस्तान ने पिछले 5 वनडे मुकाबलों में पाकिस्तान को चटाई है धूल हिंदुस्तान ने दोनों टीमों के बीच पिछले पांच वनडे मुकाबलों में पाकिस्तान को धूल चटाई है. इनमें से तीन जीत सात या उससे ज्यादा विकेट के अंतर से मिली हैं. हिंदुस्तान ने ओल्ड ट्रैफर्ड में 2019 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान को 89 रनों से रौंदा था. 2023 में कोलंबो में एशिया कप में उन्हें 228 रनों से अपमानित करके हिंदुस्तान ने डूब मरने के लिए छोड़ दिया था. पिछले कई मैचों से पाकिस्तान भार के आगे टिक नहीं पाया है. हिंदुस्तान दुबई में कभी कोई वनडे नहीं हारा हिंदुस्तान ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सात मैच स्पोर्ट्से हैं और इनमें से छह में जीत हासिल की है. उन्होंने इस मैदान पर एक भी वनडे नहीं हारा है. हिंदुस्तान ने 2018 में दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच टाई स्पोर्ट्सा था. इसके विपरीत, पाकिस्तान का इस मैदान पर कोई अच्छा रिकॉर्ड नहीं है, जो पिछले दशक में ज्यादातर समय से उनका अपना घरेलू मैदान रहा है. उन्होंने दुबई में 22 वनडे मैचों में से सिर्फ 8 में जीत दर्ज की है. शुभमन गिल : वनडे क्रिकेट में रनों का अंबार शुभमन गिल ने अपने 50 ओवर के करियर की शानदार शुरुआत की है और 2022 से अब तक 101.65 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 48 पारियों में 2639 रन बनाए हैं. इस समय-सीमा में गिल के 8 शतकों से ज्यादा किसी बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं. उनका 65.97 का औसत भी इस अवधि में कम से कम 1000 रन बनाने वाले 63 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है. गिल पाकिस्तान के खिलाफ भी पारी की शुरुआत करेंगे और किसी भी पाकिस्तानी गेंदबाज की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आएंगे. रोहित शर्मा : पावर प्ले में उड़ा देते हैं गेंदबाजों की धज्जियां रोहित शर्मा ने विकेट बचाने के बजाय रन बनाने के मंत्र के साथ सफेद गेंद के क्रिकेट में शीर्ष क्रम में हिंदुस्तान के लिए बल्लेबाजी के खाके को अलग ढंग से परिभाषित किया है. उन्होंने पावरप्ले में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी है. पहले 10 ओवरों में रोहित की आक्रामक बल्लेबाजी ने हिंदुस्तान को घरेलू मैदान पर 2023 विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कैरिबियन में 2024 टी20 विश्व कप में उनकी जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रोहित का स्ट्राइक रेट 123.98 है, जो 2023 के बाद से वनडे में ट्रैविस हेड के बाद पावरप्ले में दूसरा सर्वश्रेष्ठ है. India vs pakistan The post India vs Pakistan: 5 की फैक्टर, जो हिंदुस्तान को पाकिस्तान से रखते हैं आगे, धूल चटाने को तैयार रोहित की सेना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Love Affair: आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, जब घरवालों को लगी इसकी भनक तो…

Love Affair: औरंगाबाद के अकौना गांव में शनिवार को देवी मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करायी गयी. परिजनों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़ा जीवन भर के लिए एक दूसरे के हो गए. जानकारी के अनुसार, फेसर के परसी निवासी रौशन कुमार का प्रेम प्रसंग लंबे समय से सदर प्रखंड के अकौना गांव की शोभा से चल रहा था. रौशन आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने अकौना पहुंचा था. प्रेमिका के घरवालों को इसकी भनक लग गई और उसने रौशन को पकड़ लिया. इस दौरान तनाव जैसा भी माहौल हो गया. फिर इसकी जानकारी प्रेमी के घरवाले एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों को दी गयी. प्रेमी जोड़े की करा दी शादी सूचना पाकर सभी अकौना पहुंचे. जहां चर्चा के बाद दोनों प्रेमी जोड़े की शादी कराने की पहल की गयी. इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से अकौना स्थित देवी मंदिर में दोनों की शादी करायी गयी. लड़के के पिता अशोक यदाव द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि शोभा कुमारी को पूर्ण मान सम्मान दिया जायेगा. इसके बाद नवदंपत्ति को अकौना से परसी गांव के लिए विदा किया गया. इस दौरान पोईवां मुखिया शिवकुमार सिंह, पोईवां सरपंच धर्मेंद्र कुमार राम, इब्राहिमपुर मुखिया बृजमोहन यादव, नागेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र यदाव, पप्पू कुमार, विजय चौहान, अखिलेश यादव, विनोद कुमार सिंह सहित अन्य वर पक्ष एवं वधू पक्ष के लोग मौजूद थे. टिकारी से प्रेमी जोड़े को पुलिस ने किया बरामद इमामगंज पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में फरार एक प्रेमी युगल को टिकारी बाजार से बरामद किया है. इस संबंध में एसआई आकाश कुमार ने बताया कि एक माह पूर्व प्रेम-प्रसंग के मामले में मैगरा थाना क्षेत्र के हरनी गांव के रहने वाला रमेश कुमार इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से एक शिशु की मां को बहला कर घर से भगा ले गया था. उन्होंने बताया कि रमेश का भी एक बच्चा है. स्त्री के फरार होने के बाद परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर टिकारी से प्रेमी प्रेमिका को बरामद कर लिया गया. प्रेमिका को स्त्री कोर्ट में बयान दर्ज कराने के उपरांत मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. वहीं रमेश कुमार को कोर्ट में पेशी करते हुए जेल भेज दिया गया है. Also Read: Cyber Crime: आठ लाख रुपये के लालच में मजदूर हुआ साइबर ब्लैकमेल का शिकार, जानें क्या है पूरा मामला The post Love Affair: आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, जब घरवालों को लगी इसकी भनक तो… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Success Story: टमाटर से चमड़ा बना रही यह कंपनी, बाजार में बेचे जा रहे बैग और जूते

Success Story: टमाटर वेज और नॉन-वेज के जायके में चार चांद लगा देता है, लेकिन क्या आपने कभी इस बात का गुमान किया है कि हिंदुस्तान का कोई बंदा सब्जी और सलाद में इस्तेमाल होने वाले टमाटर से लेदर भी बना सकता है और उस लेदर के जूते और बैग बाजार में बेचे जा रहे हों. निश्चित तौर पर आप इस बात पर यकीन नहीं करेंगे, लेकिन यह सौ फीसदी सच है. जी हां! हिंदुस्तान में एक स्टार्टअप टमाटर से बायो-लेदर (Bio-Leather) बना रहा है, जिसका इस्तेमाल जैकेट, बैग और जूते जैसे फैशनेबल प्रोडक्ट्स में हो रहा है. यह इनोवेटिव तरीका जानवरों को नुकसान पहुंचाए बिना एक टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प प्रदान करता है. आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. ऐसे बनता है टमाटर से लेदर हिंदी की वेबसाइट नवहिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुस्तान में हर साल करीब 4.40 अरब टन टमाटर का उत्पादन होता है. इसमें से 30-35% बर्बाद हो जाता है. इसी टमाटर के कचरे से ‘द बायो कंपनी’ (The Bio Company-TBC) बायो-लेदर तैयार कर रही है. इस प्रक्रिया में पॉलीयुरेथेन (PU) और पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) का इस्तेमाल नहीं किया जाता, जिससे यह पारंपरिक नकली चमड़े से अधिक टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल होता है. टमाटर में मौजूद पेक्टिन और अन्य प्राकृतिक तत्व इसे मजबूत बनाते हैं, जिससे यह असली चमड़े जैसा महसूस होता है. इस तकनीक के कारण यह पीयू/पीवीसी फ्री है, जो इसे बाजार में उपलब्ध अन्य सिंथेटिक लेदर से अलग करता है. कौन है इस अनोखे स्टार्टअप के पीछे? इस स्टार्टअप की स्थापना 26 वर्षीय प्रीतेश मिस्त्री ने की थी. उन्होंने इसे ‘द बायो कंपनी’ (TBC) के नाम से शुरुआत की, जो टमाटर के कचरे से टिकाऊ बायो-लेदर बना रही है. 2021 में इस कंपनी को PETA वेगन फैशन अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट इनोवेशन’ का पुरस्कार मिला था. बाजार में बढ़ती डिमांड और कमाई बायो-लेदर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा फैशन, एक्सेसरीज़ और ऑटोमोटिव सेक्टर में हो रहा है. कई इंटरनेशनल ब्रांड इस लेदर से जैकेट, बैग और जूते बना रहे हैं. टोरंटो स्थित प्लांट-बेस्ड हैंडबैग ब्रांड ‘सतुहाटी’ की फाउंडर नताशा मंगवानी का कहना है, “बायो-लेदर पीयू/पीवीसी फ्री है और इसका प्लांट-बेस्ड ओरिजिन इसे खास बनाता है.” इसे भी पढ़ें: स्टुअर्ट बिन्नी से अधिक कमाती है उनकी पत्नी मेअंती लैंगर, जानें दोनों के पास कितनी है संपत्ति टीबीसी हर महीने बन रहा 5,000 मीटर बायो-लेदर फिलहाल, टीबीसी हर महीने करीब 5,000 मीटर बायो-लेदर का उत्पादन कर रही है. हालांकि, कंपनी की सालाना कमाई और टर्नओवर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. लेकिन, जिस तरह से टिकाऊ फैशन का ट्रेंड बढ़ रहा है, आने वाले वर्षों में बायो-लेदर का मार्केट तेजी से आगे बढ़ेगा. इसे भी पढ़ें: Mutual Fund: शिशु भी कर सकते हैं म्यूचुअल फंड में निवेश! जानें पूरी प्रक्रिया और फायदे The post Success Story: टमाटर से चमड़ा बना रही यह कंपनी, बाजार में बेचे जा रहे बैग और जूते appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top