Hot News

February 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand News : राज्य सरकार अविलंब पेसा कानून लागू करे, अन्यथा आदिवासी समाज करेगा उग्र आंदोलन

Jharkhand News : लुगुबुरुघांटाबाड़ीधोरोमगाड़ललपनिया बोकारो के दोरबार चटानी मेडिटेशन हाॅल में एक सामाजिक बैठक ललपानिया के माझी बाबा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. सामाजिक बैठक में माझी परगना व्यवस्था की ओर से दिनेश कुमार मुर्मू को गोमिया पीड़ परगना के रूप में चयनित किया गया. समाज के लोगों ने उनका पगड़ीपोशीकिया. साथ ही संतोष कुमार मार्डी को पारानिक व सुखराम हांसदा को गोडेत की जिम्मेदारी दी गयी. इसके अलावा 11 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्यी के चयनित किया गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य प्रशासन अविलंब पेसा कानून लागू करे, अन्यथा आदिवासी समाज प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. बैठक में बाबुली सोरेन, अध्यक्ष लुगूबुरुघांटाबाड़ी धोरोमगाड़, मिथिलेश किस्कू, मोतीलाल टुडू, जयबीर हांसदा, रमेश मुर्मू पेटरवार, कृष्णा हांसदा, अनिल कुमार हांसदा, चंद्रदेव हेंब्रम, मंगल हांसदा, जगन मार्डी, जितेंद्र हेंब्रम, बिरालाल मुर्मू, सुखदेव हेंब्रम, दिनाराम हांसदा आदि काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे. ‘अतिक्रमण हटाओ – मरांगबुरूबचाओ’ आक्रोश रैली 12 को देश पारानिकधाड़ दिशोम दुर्गाचरण मुर्मू ने कहा कि मरांगबुरू आदिवासी आस्था का केंद्र है. बावजूद इसके एक समुदाय द्वारा बार-बार अतिक्रमण किया जा रहा है.मरांगबुरू पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए, क्योंकि इससे पहाड़ की प्राकृतिक विरासत नष्ट हो रही है. उन्होंने कहा कि 12 मार्च को गिरिडीह के मधुबन फुटबॉल मैदान में ‘अतिक्रमण हटाओ – मरांगबुरूबचाओ’ आक्रोश रैली होगी. इसमें तमाम आदिवासी-मूलवासी समाज अपने पारंपरिक हथियार के साथ पहुंचे और आक्रोश रैली को सफल बनावें. The post Jharkhand News : राज्य प्रशासन अविलंब पेसा कानून लागू करे, अन्यथा आदिवासी समाज करेगा उग्र आंदोलन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs PAK: विराट कोहली के पैर में ‘आइस पैक’ देख फैंस हुए परेशान, भारत के लिए खतरा!

IND vs PAK: हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की एक तस्वीर से फैंस को चिंता में डाल दिया है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ हाई प्रोफाइल मुकाबले से एक दिन पहले कोहली को उनके बाएं पैर पर आइस पैक लगाए देखा गया. हाल में विराट अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. वह निर्धारित अभ्यास सत्र से 2-3 घंटे पहले पहुंचे और स्पिनरों के खिलाफ जमकर अभ्यास किया. अपने बल्लेबाजी सत्र के बाद, कई पत्रकारों ने विराट की ड्रेसिंग रूम में पैर पर आइस पैक के साथ बैठे हुए तस्वीरें पोस्ट कीं. विराट कोहली की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल विराट कोहली की इस तस्वीर ने बड़े मैच से पहले हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के बीच चिंता पैदा कर दी, लेकिन टीम प्रबंधन द्वारा आधिकारिक तौर पर कुछ भी पुष्टि नहीं की गई है. कोहली घुटने की चोट के कारण नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे नहीं स्पोर्ट्स पाए थे. बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में कोहली ने 22 रन बनाए. शुभमन गिल के शतक के दम पर हिंदुस्तान ने शानदार जीत दर्ज की. Virat Kohli spotted with an ice pack on his left leg after India’s practice session ahead of the high-voltage clash against Pakistan. A concern or just routine recovery? #INDvPAK #ViratKohli #CT2025 pic.twitter.com/eSUSETB6FY — Ankan Kar (@AnkanKar) February 22, 2025 Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद कोहली ने नेट पर जमकर बहाया पसीना चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से एक दिन पहले विराट कोहली ने नेट पर खूब पसीना बहाया. स्पिन के खिलाफ अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने जीतोड़ मेहनत की. हाल ही में स्पोर्ट्से गए वनडे मैचों में कोहली स्पिन के सामने कमजोर पाए गए हैं. कोहली बांग्लादेश के खिलाफ भी लेग स्पिनर रिशाद हुसैन का शिकार बने, जो वनडे में स्पिनरों के खिलाफ उनका लगातार छठी बार आउट हुए. Ind vs pak: virat kohli during a practice session स्पिनरों के खिलाफ कोहली को हो रही है परेशानी वह हुसैन की गेंद को कट करने की कोशिश में बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच आउट हुए. इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में लेग स्पिनर आदिल राशिद ने कोहली को मात दी थी. रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जब हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा तो पूर्व हिंदुस्तानीय कप्तान को अबरार अहमद जैसे गेंदबाजों से निपटना होगा. यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी कि जिन नेट गेंदबाजों का उन्होंने सामना किया उनमें से अधिकांश स्पिनर थे, जिनमें कुछ लेग-ब्रेक गेंदबाज, कई ऑफ-स्पिनर और एक बाएं हाथ का स्पिनर भी शामिल था. Champions trophy 2025: india vs pakistan The post IND vs PAK: विराट कोहली के पैर में ‘आइस पैक’ देख फैंस हुए परेशान, हिंदुस्तान के लिए खतरा! appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

बीमार रेल यात्री को आरक्षी ने अपने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल । हर कोई उस पुलिस जवान की कर रहे है सराहना

नया विचार समस्तीपुर- यूं तो पुलिस की कार्यशैली को लेकर आये दिन सवाल उठते रहते है । लेकिन समस्तीपुर से पुलिस की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई पुलिस की तरफ़ कर रहा है ।वीडियो में देख सकते है कि एक पुलिस का जवान एक बीमार रेल यात्री को अपने कंधे पर उठाकर रेलवे अस्पताल ले जा रहा है । अब जरा पूरे मामले को जान लीजिए 21 फ़रवरी को जयनगर से झूसी जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन फ्लेटफॉर्म संख्या 1 से अपने निर्धारित समय रात 10 बजकर 25 मिनट पर खुली । ट्रेन खुलने के बाद ही चेन पुलिंग के बाद खड़ी हो गई । जिसके बाद वंहा ड्यूटी पर तैनात आरक्षी राजेश कुमार और आरक्षी वाटर कैरियर लखन सिंह ने तत्काल कोच को अटेंड किया । वंहा पहुंच कर उन्होंने देखा कि एक यात्री के मुंह से झाग निकल रहा था । जिसके बाद आरक्षी ने बिना समय गवाएं उस बीमार यात्री को अपने कंधे पर उठाकर रेलवे अस्पताल पहुंचाया । जंहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया । जंहा उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है । बीमार यात्री की पहचान रामकिशन यादव के रूप में हुई है । वह इस मामले को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा के दौरान एक यात्री की अचानक तबियत बिगड़ गई थी । इस दौरान वंहा ड्यूटी पर तैनात जवान ने तत्परता दिखाते हुए उसे अपने कंधे पर लाद कर रेलवे अस्पताल पहुंचाया । जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया । रेल जवान के इस कार्य को लेकर डीआरएम के द्वारा उसे प्रोत्साहित करने के लिए 5000 हजार रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है । डीआरएम का कहना है हिंदुस्तानीय रेल और समस्तीपुर रेल मंडल हमेशा से यात्री सेवा और सुरक्षा को लेकर तत्पर रहती है ।

समस्तीपुर

टी एल एम मेला में उर्दू बांदे की दो शिक्षिका के सम्मानित होने से हर्ष 

विद्यालय के एच एम ने भी किया सम्मानित नया विचार मोरवा ।बी आरसी मोरवा में आयोजित टी एल एम मेला में प्रखंड स्तर पर ऊर्दू भाषा में ऊर्दू बांदे की दो शिक्षिका को बी ई ओ द्वारा सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। विदित हो कि 21 फरवरी को बी आर सी में आयोजित टी एल एम मेला में उर्दू भाषा में सर्वोत्तम स्थान लाने वाली गुलिस्तां प्रवीन तथा सहभागिता के लिए सुधा कुमारी के चयन होने पर बी ई ओ अजीत कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। उर्दू बांदे की दोनों शिक्षिकाओं के सम्मानित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किये जाने की खुशी में एच एम जावेद आलम के द्वारा चादर माला पाग पहनाकर सम्मानित किया गया है। मौके पर एच एम सहित सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थीं।

समस्तीपुर

मोरवा में पुस्तक विमोचन समारोह

नया विचार मोरवा । प्रखंड के मरिचा पंचायत के हुसैनीपुर में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। विदित हो कि मोरवा प्रखंड में समाज सेवा में मिसाल स्थापित करने वाले व्यक्ति ओमप्रकाश हरिओम पर प्रो अवधेश कुमार झा द्वारा लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया गया। ओमप्रकाश हरिओम, डॉ बलिराम सिंह,लखन सिंह कुशवाहा, संजय कुमार सिंह, डॉ मनोहर प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, डॉ सतीश कुमार,लालबाबू सिंह कुशवाहा, डॉ राजेश कुमार सिंह, सुशील कुमार,पिंटू कुमार,राम संजय राय के द्वारा पुष्प वर्षा एवं करतल ध्वनि के बीच पुस्तक विमोचन किया गया। मौके पर कुशवाहा एकता संघ सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

साहस और आत्मविश्वास जगाता है मिशन साहसी प्रशिक्षण

नया विचार सरायरंजन – अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद् सरायरंजन इकाई अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय अरमौली मणिकपुर में शनिवार को मिशन साहसी प्रशिक्षण का समापन किया गया। इसमें कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार चौरसिया, प्रशिक्षक आदर्श कुमार ,प्रधानाध्यापक मनोज रजक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में छात्राओं एवं स्त्रीओं जो शिक्षा,स्वास्थ्य,ज्ञान, विज्ञान,साहित्य,नेतृत्वक, सिनेमा,संगीत, स्पोर्ट्सकूद से लेकर देश की प्रहरी बनकर स्त्रीएं निरंतर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अमिट इतिहास रच रही है। उच्च माध्यमिक शिक्षक अरुण कुमार ने छात्रों को कहा कि हिंदुस्तानीय स्वतंत्रता संग्राम में हिंदुस्तान मां के वीर सपूतों के साथ वीरांगनाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेकर स्वतंत्रता की कहानी अपने खून से लिखी । कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार चौरसिया ने छात्रों को मिशन साहसी प्रशिक्षण के प्रतिदिन अभ्यास से छात्रों के अंदर निडर,साहस और आत्म विश्वास जगाया जगता है ,जिससे आपात समय में प्रयोग कर अपनी सुरक्षा कर सकें।मौके पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं में हरविंद किशोर,अमन कुमार, संजय सिन्हा, प्रत्युष कुमार, अजित कुमार, राम प्रसाद, भूवनेश्वर, सीमा, आरती, हिंदुस्तानी, निर्मला, मीना आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से भिखारी की मौत

नया विचार सरायरंजन । मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के निकट समस्तीपुर – मुसरीघरारी मुख्य सड़क पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात वाहन की ठोकर से घटनास्थल पर ही एक भिखारी की मौत हो गई है। मृतक भिखारी कि पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भिखारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि उक्त भिखारी को किसी अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया है,जिससे घटनास्थल पर ही उक्त भिखारी की मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान की जा रही है। वाहन की पहचान होते ही उसे जब्त किया कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भिखारी के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव गृह में समस्तीपुर में 72 घंटे रखा जाएगा।शव की पहचान होने पर उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

समस्तीपुर

नेत्र रोग चिकित्सा शिविर 50 रोगियो का हुआ निशुल्क इलाज 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग में गायत्री शक्तिपीठ के सौजन्य से शनिवार को निशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. मुरारी कुमार द्वारा 50 नेत्र रोगियों की जांच की गई। इनमें 20 रोगियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। गंभीर रूप से पीड़ित 10 मोतियाबिंद के रोगियों को तत्काल ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। इन्हें आगामी 2 मार्च को दलसिंहसराय स्थित एक आई हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक प्रमोद प्रसाद सिंह, चिकित्सक सलाहकार प्रमोद कुमार,राकेश कुमार, डॉ .रंजीत कुमार, भूषण सिंह,अजय कुमार, अश्वमेघ देवी, नंदा देवी, मुन्नी देवी, रेणु कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

सुप्रिया झा ने बढ़ाया समस्तीपुर जिला का सम्मान

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के सीमावर्ती घटहो ब्राह्मण टोला निवासी सहायक प्राध्यापक सह भाजपा के प्रदेश नेता डॉ.रूपेश कुमार झा की धर्मपत्नी सुप्रिया झा ने भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में आयोजित षष्ठम दीक्षांत समारोह में बिहार राज्य के राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खां के हाथों स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह पदक इन्हें एम०एड० सत्र 2021-23 के लिए मिला है। इनकी इस सफलता के लिए काफी लोग बधाई दे रहे हैं। बधाई देने बालों में अखिल हिंदुस्तानीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव रजनीश कुमार, भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला के वरिष्ठ नेता अविनाश कुमार, भाजपा जिला के युवा नेता ऋतिक कुंवर, जाने माने समाजसेवी शिव किशोर कुंवर, मनोज झा, रवि शंकर झा, सज्जन चौधरी, सर्वेश गुप्ता, वीरेंद्र पासवान,राम दुलार चौरसिया, शोभा राय,विवेक कुमार, विनोद साह,तुलो राय आदि शामिल हैं।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल के प्रतापगंज स्टेशन पर दानापुर- जोगबनी एवं सहरसा- जोगबनी एक्सप्रेस का ठहराव

नया विचार समस्तीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी सं. 13212/13211 दानापुर-जोगबनी -दानापुर एक्सप्रेस एवं 13214/13213 सहरसा-जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के प्रतापगंज स्टेशन पर दिनांक 22.02.2025 से 02 मिनट का प्रयोगिक ठहराव प्रदान किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है – दिनांक 22.02.2025 से गाड़ी सं. 13211 जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस 06.49 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 06.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 13212 दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस 13.12 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 13.14 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । दिनांक 22.02.2025 से गाड़ी सं. 13213 जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस 19.09 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 19.11 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी जबकि दिनांक 23.02.2025 से गाड़ी सं. 13214 सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस 00.28 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 00.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top