IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी में हिंदुस्तान ने एक हाई वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर राहत की सांस ली. चैंपियंस ट्रॉफी में 8 साल पुराना बदला भी हिंदुस्तान ने चुकता किया, जब इंग्लैंड में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराकर इस मिनी विश्वकप को हिंदुस्तान से छीना था. इस मैच में हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को 241 रन पर समेट कर विराट कोहली के रिकॉर्ड शतक की बदौलत 244 रन बनाकर जीत लिया. इस मैच में हार्दक पांड्या ने भी अपने प्रदर्श से सबका ध्यान खींचा. लेकिन मैच के दौरान उनके या उनसे संबंधित तीन मोमेंट्स चर्चा का विषय बने. आइये जानते हैं, कि 7 करोड़ का ‘वक्त’, सेंड ऑफ ‘जज्बात’ और हसीन ‘माशूका’ ये तीन क्या हैं. Hardik Pandya 3 Moments Champions Trophy IND vs PAK. 7 करोड़ का ‘वक्त’ हिंदुस्तान-पाकिस्तान मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से फैंस का ध्यान खींचा. उन्होंने बाबर आजम और साउद शकील के विकेट झटके, लेकिन चर्चा में उनकी गेंदबाजी नहीं, बल्कि उनकी 7 करोड़ रुपये की घड़ी भी रही. पांड्या ने मैच के दौरान रिचर्ड मिल आरएम 27-02 घड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 800,000 डॉलर (करीब 6.93 करोड़ रुपये) बताई जा रही है. यह घड़ी अपनी एडवांस्ड इंजीनियरिंग और मजबूत डिजाइन के लिए जानी जाती है. मूल रूप से राफेल नडाल के लिए बनाई गई इस घड़ी में कार्बन टीपीटी यूनिबॉडी बेसप्लेट, ग्रेड 5 टाइटेनियम ब्रिज, और 70 घंटे का पावर रिजर्व है. इसकी शॉक रेजिस्टेंस तकनीक इसे दुनिया की सबसे टिकाऊ हाई-एंड घड़ियों में से एक बनाती है. Hardik Pandya’s seemingly simple watch is worth 7 crore Indian rupees. pic.twitter.com/UYbIuYK0iU — All Cricket Records (@Cric_records45) February 23, 2025 सेंड ऑफ ‘जज्बात’ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के महामुकाबले में हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई. पाकिस्तान के दोनों ओपनर इमाम उल हक और बाबर आजम ने 41 रन की साझेदारी कर ली थी. लेकिन इसी समय पर उतावले कप्तान रोहित शर्मा को हार्दिक ने खुश कर दिया. उन्होंने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर बाबर आजम को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा. बाबर 26 गेंदों में सिर्फ 10 रन ही बना सके. विकेट लेने के बाद हार्दिक ने “पुष्पा” स्टाइल में जश्न मनाया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या का बाय-बाय सेंड ऑफ भी चर्चा में आ गया. हिंदुस्तान ने जैसे ही पहला विकेट लिया, वहीं से मैच हिंदुस्तान की गिरफ्त में आ गया. क्योंकि इस विकेट के बाद इमाम उल हक भी कुछ ज्यादा नहीं चल सके और 47 के स्कोर पर रन आउट हो गए. Hardik to Babar. There’s only one result. That send off. Babar is official bunny of Hardik. Pandya have got clutch genes 🔥 #INDvsPak pic.twitter.com/5g1XVvAL76 — No One (@igniteminds06) February 23, 2025 रूमर्ड गर्लफ्रेंड हसीन ‘माशूका’ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिंदुस्तान-पाकिस्तान मैच के दौरान हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया को स्टैंड में टीम इंडिया को चीयर करते हुए देखा गया. व्हाइट स्लीवलेस टॉप और ब्लैक सनग्लासेस पहने जैस्मिन की मौजूदगी ने उनकी और हार्दिक की डेटिंग की अफवाहों को और तेज कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जैस्मिन को कैमरे की ओर फ्लाइंग किस और फैंस का अभिवादन करते देखा गया. इससे पहले भी वह हिंदुस्तान बनाम श्रीलंका सीरीज के दौरान स्टेडियम में नजर आ चुकी हैं. अगस्त 2024 में हार्दिक और जैस्मिन के ग्रीस में छुट्टियां मनाने की तस्वीरों ने अफवाहों को हवा दी थी. वहीं, हार्दिक ने नताशा स्टेनकोविक से तलाक के एक महीने बाद जैस्मिन को फॉलो करना शुरू किया, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. As I said @jasminwalia supporting India for #hardik #INDvsPAK https://t.co/aMnPfn7n3C pic.twitter.com/Oo5Gcx6O2I — Instinct (@Clutchxgod33) February 23, 2025 हिंदुस्तान पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर अब सेमीफाइनल के लिए अपने सुरक्षित कदम बढ़ा चुका है. पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया और पाकिस्तान को पटखनी देकर ग्रुप ए में हिंदुस्तान पहले नंबर पर है. इस ग्रुप का तीसरा मैच आज 24 फरवरी को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच होना है. इस मैच में ही ग्रुप ए से सेमीफाइनलिस्ट तय हो जाएंगे. यह 1996 के बाद पहली बार है कि पाकिस्तान कोई आईसीसी का इवेंट आयोजित कर रहा है. लेकिन ऐसा लगता है कि वह मात्र 5 दिनों के भीतर ही टूर्नामेंट से अपनी विदाई करवा लेगा. यह भी पढ़ें:- ऐसा गंदा स्पोर्ट्स! विराट का शतक रुक जाता, अगर सफल होती पाकिस्तान की साजिश, अविश्वसनीय… पाकिस्तान के खिलाफ गरजा विराट का बल्ला, एक दो नहीं पूरे 10 रिकॉर्ड किए हासिल, देखें पूरी लिस्ट हिंदुस्तान ने तबाह किया हमारा सपना, हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा The post 7 करोड़ का ‘वक्त’, सेंड ऑफ ‘जज्बात’ और हसीन ‘माशूका’, हिंदुस्तान-पाक मैच में हार्दिक पांड्या के तीन मोमेंट्स appeared first on Naya Vichar.