Hot News

February 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपहरण मामले के आरोपित पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सहित तीन गिरफ्तार

खगड़िया. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मछड़ा गांव निवासी पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शंकर यादव के पुत्र दिनेश यादव, स्व. देवनाथ यादव के पुत्र भोला यादव, धर्मदेव यादव के पुत्र मिथलेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 15 फरवरी 2025 को पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव सहित तीन लोगों के विरुद्ध एससी/एसटी मामले में कांड संख्या 73/25 दर्ज किया गया था. दिनेश यादव सहित तीनों लोगों को गिरफ्तार किया गया. मालूम हो कि मछड़ा गांव निवासी सिकेंद्र राम की पत्नी फूलों देवी ने बहादुरपुर थाना में आवेदन देकर कहा कि बीते 11 फरवरी 2025 की रात हथियार से लेस 30-35 की संख्या में लोगों ने घर में घुसकर जाति सूचक शब्द गाली दिया. कहा कि दिनेश यादव, दिलीप यादव, शंकर यादव घर में रखे समान व जेवरात लूट लिया. पति सिकेंद्र राम का अपहरण कर लिया. उन्होंने आशंका व्यक्त किया कि उनके पति की हत्या कर दिया गया है. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीन आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अपहरण मामले के आरोपित पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सहित तीन गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya: दक्षिण बिहार में 119 विभिन्न प्रजातियों के 9381 पक्षी मिले

Gaya: दक्षिण बिहार क्षेत्र के लिए हाल ही में किये गये एशियाई जलपक्षी जनगणना (एडब्ल्यूसी) में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के शोधकर्ताओं की एक टीम ने 119 विभिन्न प्रजातियों के कुल 9381 पक्षियों को दर्ज किया है. पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि सीयूएसबी के जीवन विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो राम प्रताप सिंह ने जिला समन्वयक के रूप में अपने शोधार्थियों के साथ इस कार्य का नेतृत्व किया. सीयूएसबी की टीम ने दो से 16 फरवरी के दौरान दक्षिण बिहार के छह जिलों औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नवादा और भोजपुर से संबंधित 12 आर्द्रभूमि का भ्रमण कर अध्ययन किया. नवादा में हरदिया बांध में 52 प्रजातियों के 1286 जलपक्षियों का एक बड़ा समूह मिला है. जोग जलाशय, तरकोल बांध, भांवरकोल वेटलैंड और सिपुर जलाशय जैसे वेटलैंड्स को नये वेटलैंड्स के रूप में जोड़ा गया, जिससे एडब्ल्यूसी अभ्यास में 1672 पक्षियों को शामिल किया गया. औरंगाबाद जिले में इंद्रपुरी बराज वेटलैंड बिहार के सबसे बड़े वेटलैंड्स में से एक है, जिसके पर्यावरण में 2268 जलपक्षी रहते हैं. नॉब बिल्ड डक की एक जोड़ी और गेडवाल, रेड क्रेस्टेड पोचर्ड, यूरेशियन विगॉन, कॉमन टील, कॉटन टील, नॉर्दन शॉवलर और गार्गनी के झुंडों का दिखना इन प्रवासी मेहमानों के शीतकालीन मैदानों का एक अच्छा संकेत है और मुख्य रूप से औरंगाबाद व सासाराम के लोगों के लिए सौंदर्य मूल्य को बढ़ाता है. गया क्षेत्र में बरनडीह वेटलैंड और बरवाडीह वेटलैंड, अरवल क्षेत्र में लारी जैन मंदिर तालाब, जहानाबाद क्षेत्र में पाताल गंगा झील व धराउत तालाब का सर्वेक्षण किया गया, जिससे एडब्ल्यूसी की गणना में 1440 पक्षी शामिल हुए. Gaya: दक्षिण बिहार में 119 विभिन्न प्रजातियों के 9381 पक्षी मिले 2 पाताल गंगा झील में कॉमन टील व कॉमन ग्रीनशेक के 200 से अधिक पक्षी पाताल गंगा झील में कॉमन टील व कॉमन ग्रीनशेक के 200 से अधिक पक्षियों का एकत्रीकरण एक दिलचस्प रिकॉर्ड था. रूडी शेल्डक व कॉमन ग्रीनशेंक के रूप में लंबी दूरी के प्रवासियों के साथ जंगली उल्लू और छोटी सीटी बजाने वाली बत्तखों के विशाल समूह का देखा जाना राष्ट्रीय महत्व के वेटलैंड के रूप में बरनडीह वेटलैंड के महत्व को उजागर करता है. भोजपुर जिले के महुली घाट से मनेर घाट तक गंगा नदी के तल का भी सर्वेक्षण किया गया. ब्लैक स्टॉर्क, पाइड एवोकेट और बार हेडेड गूज की अच्छी फाइल ने शोधकर्ताओं को आश्चर्यचकित कर दिया, जिससे हिमालय में आने वाले मेहमानों के लिए शीतकालीन आवास का महत्व दर्शाया गया. प्रो राम प्रताप सिंह ने कहा कि एशियाई जलपक्षी जनगणना कार्यक्रम वेटलैंड इंटरनेशनल और एशियाई वेटलैंड ब्यूरो द्वारा एशियाई क्षेत्र में जलपक्षियों, वेटलैंड से जुड़े पक्षियों और उनके संभावित आवासों की निगरानी के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय जलपक्षी जनगणना का एक हिस्सा है. इस वर्ष बिहार राज्य पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग ने एडब्ल्यूसी-2025 के लिए बिहार के 32 जिलों को कवर करते हुए 109 वेटलैंड्स का बेंचमार्क लिया है. इसे भी पढ़ें: Bihar Cabinet: नीतीश मंत्रिमंडल में आधे से अधिक पर BJP का कब्जा, JDU-HAM और निर्दलीय मिलाकर कुल 15 मंत्री The post Gaya: दक्षिण बिहार में 119 विभिन्न प्रजातियों के 9381 पक्षी मिले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Thunderstorm Warning: 27-28 फरवरी को आंधी-तूफान का अलर्ट, भयंकर बारिश की चेतावनी, दिल्ली समेत इन राज्यों में दिखेगा मौसम का कहर

Thunderstorm Warning: देश के कई राज्यों में मौसम बदल गया है. आंधी-तूफान,गरज चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है. आईएमडी ने कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. विभाग का अनुमान है कि कहीं-कहीं जोरदार बर्फबारी भी हो सकती है. दिल्ली-NCR में भारी बारिश और तूफान की संभावना दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार बदल रहा है. आज यानी बुधवार (26 फरवरी) को आसमान में बादल छाए हुए हैं. दिन के समय हल्की बारिश भी हुई थी. तापमान में भी गिरावट आई है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा तेज हवाएं भी चल सकती हैं. एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, इसके कारण मौसम में बदलाव आ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में तेज तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. पंजाब हरियाणा में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी मौसम विभाग का अनुमान है कि पंजाब और हरियाणा में भी मौसम का कहर नजर आ सकता है. आईएमडी के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग शहरों में तेज हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है. इसके अलावा गरज के साथ बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और आंधी तूफान की भी संभावना है. जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ आंधी-तूफान और भारी वर्षा/बर्फबारी होने के संभावना है। पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे), गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और आंधी तूफान की संभावना है। Thunderstorms with Lightning and Very Heavy… pic.twitter.com/PdOl2xcqEc — India Meteorological Department (@Indiametdept) February 26, 2025 राजस्थान में हो सकती है ओलावृष्टि पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में भी नजर आ रहा है. कई इलाकों में बादल छाए हुए है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले अगले 24 घंटों में जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जैसलमेर समेत कुछ और इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग के मुताबिक मौसमी तंत्र में बदलाव होने से आगामी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. वहीं एक मार्च को भी दिल्ली समेत कई राज्यों में बादलों का डेरा रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है. आईएमडी का अनुमान है कि 3 मार्च से आंधी बारिश का दौर कम हो जाएगा. इसके बाद तापमान में इजाफा होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें हिंदुस्तान को पीछे छोड़ने के लिए छाती पीट रहे हैं शहबाज शरीफ, लेकिन सच्चाई कर रही कुछ और ही बयां The post Thunderstorm Warning: 27-28 फरवरी को आंधी-तूफान का अलर्ट, भयंकर बारिश की चेतावनी, दिल्ली समेत इन राज्यों में दिखेगा मौसम का कहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मधेपुरा में ऐतिहासिक सिंहेश्वर मेला का हुआ उद्घाटन, पड़ोसी देश से पहुंचे श्रद्धालु

मधेपुरा ऐतिहासिक एवं पौराणिक सिंहेश्वर मेला का उद्घाटन बुधवार को डीएम तरनजोत सिंह सहित अन्य के मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कुंवारी कन्याओं ने संयुक्त रूप से धन्यवाद गेट पर फीता काट कर किया. वहीं महाशिवरात्रि के मौके पर लगने वाला यह मेला उद्घाटन के साथ ही प्रारंभ हो गया. मेले का उद्घाटन करते अतिथी नेपाल से पहुंचे भक्त उद्घाटन के बाद डीआरडीए मंच पर दीप प्रज्वलित डीएम, एडीएम अरुण कुमार, एसडीएम संतोष कुमार, प्रमुख इस्तियाक आलम, नगर पंचायत अध्यक्षा पूनम देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, उपप्रमुख मुकेश कुमार, अशोक यादव, मनीष सर्राफ के द्वारा किया गया. इसके बाद नवोदय स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान गया. समारोह को संबोधित करते हुये डीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि मेला 2025 के अवसर पर श्रृंगी ऋषि की यज्ञ भूमि सिंहेश्वर स्थान में अवस्थित सर्वप्रथम बाबा सिंहेश्वर नाथ महादेव का नमन करता हूं. सभी अवगत हैं कि सिंहेश्वर महाशिवरात्रि मेला प्रत्येक वर्ष व्यवहारिक रूप में लगभग एक महीने तक चलता है. इस मेले में राज्य के विभिन्न कोने तथा पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु भक्तजन बाबा सिंहेश्वर नाथ की पूजा करने आते हैं. मंदिर के विकास के लिए प्रशासन ने जारी किया है 90 करोड़ मेला परिसर में आस्था एवं श्रद्धा के साथ आयोजित मनोरंजन के साधन का भरपूर लाभ उठाते हैं. सिंहेश्वर मेला समिति एवं जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि इस मेला में आने वाले सभी पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ एक सुरक्षित, मनोरंजक एवं आस्था एवं श्रद्धा से भरी धार्मिक यात्रा का पावन अवसर आप सबको उपलब्ध कराया जा सके. सभी को बताना चाहता हूं कि न्यास समिति के द्वारा श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों की सेवा में विभिन्न कार्य पूरे किए गए है. इसमें सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की मद से निर्माण/ विकास कार्यों का विवरण, मेला ग्राउण्ड में पीसीसी रोड निर्माण कार्य, न्यास कार्यालय सभागार भवन का निर्माण, डीआरडी मंच निर्माण कार्य, मंदिर मुख्य द्वार के आगे बेरिकेटिंग निर्माण कार्य, शिवगंगा पोखर से पूरब पार्क स्थल पर चाहारदिवारी निर्माण कार्य, मवेशी हाट का चहारदिवारी निर्माण कार्य, पार्किंग स्थल का चहारदिवारी निर्माण कार्य, मंदिर परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष निर्माण कार्य, साथ ही न्यास समिति द्वारा बाबा के सेवा में श्रद्धालु एवं भक्तों को मूलभूत सुविधा देने हेतु मंदिर का सर्वागीण विकास हेतु कई कार्य प्रस्तावित है. जिनमें निम्न कार्यों को लगभग पुरा कर लिया गया है इसमें मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा पोखर में मूर्ति स्टैंड निर्माण कार्य, सिंहेश्वर मंदिर प्रांगण के चारों ओर बरामदा के छत का मरम्मति कार्य, मंदिर प्रांगण में उच्च गुणवत्ता वाले पत्थर लगवाने का कार्य, बाबा मंदिर गर्भगृह के अंदर उच्च गुणवत्ता वाले पत्थर लगवाने का कार्य एवं मंदिर प्रांगण स्थित चारों ओर नाला का मरम्मति कार्य, सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के अधीन सीमांकन किये गये भूमि का घेराबंदी निर्माण कार्य, सिंहेश्वर मंदिर प्रवेश द्वार क्षेत्र पर एक भव्य प्रवेश द्वार एवं चहारदिवारी निर्माण कार्य, सिंहेश्वर मंदिर प्रवेश द्वार क्षेत्र पर स्वागत कक्ष, चप्पल स्टॉल, प्रतीक्षालय भवन निर्माण कार्य, पुरुष एवं स्त्रीओं हेतु 20-20 युनिट सुलभ शौचालय निर्माण कार्य, मंदिर परिसर मुख्य द्वार से प्रतिमा सिंह धर्मशाला तक पीसीसी ढलाई कार्य, साथ ही यह भी कहा कि इस वर्ष प्रगति यात्राा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा बाबा सिंहेश्वर नाम मंदिर के नवीनीकरण एवं सौंदर्याकरण का 90 करोड़ की घोषणा की गई. जिस पर बिहार प्रशासन मंत्री परिषद एवं विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है. इस योजना से भविष्य में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के लिए कई तरह की सुविधाएं प्रस्तावित है. मेले के दौरान जिला प्रशासन रहा मुस्तैद एसडीएम संतोष कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि मेला को लेकर हम लोगों ने काफी मेहनत की है. मेला में पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है. मेला में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम रहेगा. खाने- पीने का भी अच्छा स्टाल लगा हुआ है. मुझे उम्मीद है कि आप लोग भी इसमें इंजॉय करेंगे. मेला से स्थानीय लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा. कई प्रशासनी स्टॉल भी लगाया गया है. किसान, छात्र और स्थानीय लोगों के लिए भी स्टॉल लगाया गया है. मेला को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है. इसके साथ- साथ एडीएम अरुण कुमार ने भी मंच पर अपनी बातों को साझा किया. मंच का संचालन डायरेक्टर डीआरडीए पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने किया. इसे भी पढ़ें: Bihar Cabinet: नीतीश मंत्रिमंडल में आधे से अधिक पर BJP का कब्जा, JDU-HAM और निर्दलीय मिलाकर कुल 15 मंत्री The post मधेपुरा में ऐतिहासिक सिंहेश्वर मेला का हुआ उद्घाटन, पड़ोसी देश से पहुंचे श्रद्धालु appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मारुति सियाज से भी महंगी व्हिस्की लॉन्च, 75 बोतल से ही दुनिया भर में तहलका

Amrut Expedition: हिंदुस्तान के शराब बाजार में बड़ा धमाका हुआ है. अमृत डिस्टिलरीज ने ‘Amrut Expedition’ नाम से हिंदुस्तान की सबसे पुरानी और दुर्लभ सिंगल माल्ट व्हिस्की लॉन्च की है. इसकी कीमत 10.5 लाख रुपये रखी गई है, जो कई कारों की कीमत से भी ज्यादा है. दिलचस्प बात यह है कि जितनी कीमत इस व्हिस्की की है, उससे कम कीमत में Maruti Ciaz (9.42 लाख रुपये) या दूसरी सस्ती कारें खरीदी जा सकती हैं. 15 साल की सबसे पुरानी हिंदुस्तानीय सिंगल माल्ट अमृत एक्सपीडिशन को 15 सालों तक एज किया गया है. इसकी मैच्योरिटी प्रक्रिया बेहद खास है. पहले 8 साल शेरी कास्क (Sherry Cask) में फिर 7 साल एक्स-बोरबॉन कास्क (Ex-Bourbon Cask) में इस प्रक्रिया ने इसे गहरा, समृद्ध और अनोखा स्वाद दिया है, जो इसे दुनिया की बेहतरीन व्हिस्कियों में शामिल करता है. कीमत और एक्सक्लूसिविटी हिंदुस्तान में कीमत: 10.50 लाख रुपये (करीब 12,000 अमेरिकी डॉलर) प्रोडक्शन: दुनिया भर में केवल 75 बोतलों का ही उत्पादन किया गया है, जिससे यह एक कलेक्टर्स आइटम बन गया है. डिजाइन भी बेहद खास अमृत डिस्टिलरीज ने बोतल और पैकेजिंग को भी शानदार बनाया है. डायमंड कट डिजाइन और गोल्ड एन्ग्रेविंग मेटल और वुड पैकिंग, जिसे तैयार करने में 5 महीने लगे हर बोतल में NFC टैग और कस्टम प्रमाणीकरण कार्ड साथ में एक सिल्वर पैग मेजर, जिससे सही मात्रा में व्हिस्की डाली जा सके Premium Story: Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद कहां-कहां मिलेगी अमृत एक्सपीडिशन व्हिस्की बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, Amrut Expedition को हिंदुस्तान के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, दुबई, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में भी लॉन्च किया गया है. अमृत, इंद्री और रामपुर जैसे मेक इन इंडिया ब्रांड्स अब स्कॉच व्हिस्की को भी टक्कर दे रहे हैं. हिंदुस्तानीय ग्राहकों में लोकल ब्रांड्स को लेकर क्रेज बढ़ रहा है, जिससे इस इंडस्ट्री में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. इस लॉन्च के साथ अमृत डिस्टिलरीज अपनी 75वीं वर्षगांठ भी मना रही है. कंपनी का मानना है कि यह उत्पाद दुनियाभर के व्हिस्की प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय होगा. Premium Story: हिंदुस्तान को पीछे छोड़ने के लिए छाती पीट रहे हैं शहबाज शरीफ, लेकिन सच्चाई कर रही कुछ और ही बयां The post मारुति सियाज से भी महंगी व्हिस्की लॉन्च, 75 बोतल से ही दुनिया भर में तहलका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लखीसराय में 8 फरवरी से लापता युवक व एक किशोर का शव बरामद, पहाड़ पर मिला क्षत विक्षत शव

लखीसराय: पुलिस ने बुधवार को चानन प्रखंड के लाखोचक ब्रह्मी स्थान पहाड़ पर से एक युवक व एक किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद किया. दोनों की पहचान बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के जानकीडीह गांव के रहने वाले तनिक लाल यादव का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू कुमार तथा दूसरे मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के बसंतपुर खिल्ला (गंगटिया घाट) की रहने वाले अनिल यादव का 15 वर्षीय पुत्र मिक्कू कुमार के रूप में हुई. एसडीपीओ शिवम कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. एफएसएल टीम के द्वारा भी मौके पर पहुंच शव व आसपास की जगहों की जांच की गयी. जिसके बाद पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 18 फरवरी को मेला देखने जाने की बात का घर से निकला था  परिजनों के मुताबिक मृतक युवक एवं किशोर विगत 18 फरवरी को चानन थाना क्षेत्र के बड़हिया स्थान में मेला देखने जाने की बात कर घर से निकला था. इसके बाद से हुआ वापस घर नहीं लौटा. परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया तथा उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा. मृतक अभिषेक की मां द्वारा दर्ज करायी गयी थी गुमशुदगी की प्राथमिकी मृतक अभिषेक एवं उसका साथी मिक्कू कुमार का जब कुछ पता नहीं चला तो मामले को लेकर अभिषेक की मां बबीता देवी द्वारा 22 फरवरी 2025 को बन्नू बगीचा थाना में कांड संख्या 12/25 के तहत मामले को लेकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी. लखीसराय में 8 फरवरी से लापता युवक व एक किशोर का शव बरामद, पहाड़ पर मिला क्षत विक्षत शव 7 अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार घटना के बाद बन्नूबगीचा थाना की पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया. पुलिस को आशंका थी कि लापता युवक एवं किशोर की हत्या हुई है. जिसमें कुछ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य व कुछ मानवीय सूचना के आलोक में पुलिस ने जमुई जिले के ताजपुर गांव से संजय महतो के 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार को, चानन प्रखंड क्षेत्र के बरमसिया गांव से उमेश कोड़ा की 25 वर्षीया पुत्री क्रांति कुमारी को तथा चानन प्रखंड के कछुआ गांव के रहने वाले 14 वर्षीया एक अन्य किशोरी पूजा कुमारी ( काल्पनिक नाम) को गिरफ्तार किया. जिसे एक दिन पूर्व मंगलवार 25 फरवरी को बन्नू बगीचा पुलिस कोर्ट में पेश कर चुकी है. जबकि कांड में संलिप्त तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है. बोले एसडीपीओ दो युवकों के शव मिलने की जानकारी पर घटनास्थल पहुंचे एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि दो युवकों के लापता होने की सूचना दर्ज करायी गयी थी. बुधवार को अनुसंधान के क्रम में लाखोचक ब्रह्मस्थान पहाड़ी पर से शव के साथ एक ब्लू रंग का ग्लैमर बाइक बरामद किया गया. एसपी ने कहा कि मामले में इलेक्ट्रोनिक अनुसंधान व मानवीय सूचना के आधार पर आधा दर्जन लोगों के इसमें शामिल होने की बात सामने आयी थी, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया किया मामले में प्रेम-प्रसंग सहित अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है. वहीं शराब मामलों के सवाल पर एसडीपीओ ने कहा कि इस एंगल से भी जांच की जा रही है. जल्द ही एक प्रेस वार्ता कर मामले का पूरी तरह से खुलासा कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में अनुसंधान सही दिशा में चल रहा है. इसलिए अभी विशेष बात करना जल्दबाजी होगी. उन्होंने कहा कि परिजनों को आश्वासन दिया गया है कि मामले में शामिल लोगों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलायी जायेगी. बोले एसपी एसपी अजय कुमार ने बताया कि अनुसंधान में पता चला है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है. अक्सर प्रेमी युगल इसे लेकर पहाड़ पर जाया करता था. 18 फरवरी को मृतक अभिषेक एवं उसका साथी मिक्कू कुमार बड़हिया स्थान में मेला देखने की बात का घर से निकला था. तब से वह वापस घर नहीं लौटा. 22 फरवरी को मामले को लेकर मृतक अभिषेक की मां बबीता देवी द्वारा बन्नू बगीचा थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी. डीआईयू टीम की मदद से मामले की छानबीन शुरू की गयी. मोबाइल लोकेशन की मदद से तीन लोगों को मामले में गिरफ्तार किया गया. जिन्हें जेल भेजा गया है. मामले की छानबीन में ग्रामीणों का भी सहयोग मिला. हत्या का मामला है. इसमें और लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. लखीसराय में 8 फरवरी से लापता युवक व एक किशोर का शव बरामद, पहाड़ पर मिला क्षत विक्षत शव 8 आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम किऊल थाना क्षेत्र के लाखोचक के समीप ब्राह्मणी स्थान पहाड़ी पर बुधवार को बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र से विगत 18 फरवरी से लापता एक युवक व एक किशोर का शव मिलने के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया. शव मिलने की जानकारी प्राप्त होने के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों द्वारा ब्राह्मणी स्थान के पास किऊल एवं जमुई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि जब तक एसपी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से नहीं मिलेंगे, तब तक जाम नहीं हटाया जायेगा. इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटा तक सड़क मार्ग को जाम कर रखा था. वहीं जाम की सूचना मिलने बाद पहुंचे एसडीपीओ शिवम कुमार के द्वारा पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा गया कि अपराधी जो भी होगा उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि अपराधी बहुत जल्द पुलिस के गिरफ्त में आ जायेगा और उसके स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलायी जायेगी. एसडीपीओ हो आश्वासन के बाद ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम को हटाया गया. सड़क जाम होने से सैकड़ों की संख्या में दो पहिया व तीन पहिया वाहन तथा चार पहिया वाहन दोनों और से खड़ी रही. सड़क मार्ग जाम होने से महाशिवरात्रि में श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. वहीं जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों से विधायक प्रह्लाद यादव ने मुलाकात की तथा लोगों को अपराधियों के किसी भी कीमत पर बचने नहीं दिये जाने का आश्वासन दिया. वहीं विधायक मृतकों के परिजनों से भी

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑनलाइन गेमिंग ने युवाओं के दिमाग को बनाया है गुलाम, जानें कैसे करें इससे बचाव?

Bihar News: मुजफ्फरपुर में ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग और गैंबलिंग बच्चों और युवाओं के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं. माड़ीपुर रामराजी रोड पर रंजन कुमार द्वारा हिंदुस्तान-पाकिस्तान मैच के दौरान रुपये हारने के बाद आत्महत्या करने की घटना ने शहर में इस मुद्दे को गंभीर बना दिया है. अब शहर के विभिन्न वर्गों के शिशु, जैसे पंचर और चाय दुकानदार से लेकर डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, बिजनेसमैन के शिशु भी इस जाल में फंसते जा रहे हैं. साइबर पुलिस का जागरूकता अभियान साइबर थाने की पुलिस लगातार बच्चों और उनके परिवारों को इस ऑनलाइन गेमिंग के खतरे से अवगत करवा रही है. बावजूद इसके, इस पर रोक नहीं लग पा रही है. सोशल मीडिया और टीवी पर रियल मनी गेमिंग के विज्ञापन युवाओं को करोड़पति बनने का सपना दिखाकर इस ओर आकर्षित कर रहे हैं. हारने पर कई शिशु मानसिक समस्याओं का सामना करने लगते हैं, जैसे झूठ बोलना, चिड़चिड़ापन, मिर्गी आना और आक्रामकता, और निरंतर हारने के बाद कुछ शिशु आत्महत्या तक कर लेते हैं. मनोचिकित्सक ने की मोबाइल गेमिंग की लत पर चेतावनी मनोचिकित्सक एके झा के अनुसार, ऑनलाइन गेम्स के कारण बच्चों में डोपामाइन जैसे हैप्पी हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे वे इस लत के शिकार हो जाते हैं. मोबाइल गेम की लत से बच्चों की मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है और उनकी एकाग्रता में कमी आती है. उन्होंने बताया कि आजकल के बच्चों को माता-पिता अपनी सुविधा के लिए मोबाइल दे देते हैं, जिससे उनका स्क्रीन टाइम बढ़ता जा रहा है. ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग और गैंबलिंग के प्रमोशन पर रोक की जरूरत साइबर अधिवक्ता अनिकेत पियुष ने बताया कि रियल मनी गेमिंग और गैंबलिंग का प्रमोशन बंद होना चाहिए और प्रशासन को इस पर कड़ी गाइडलाइन्स लागू करनी चाहिए. इन स्पोर्ट्सों में बच्चों को हिंसक टास्क और नए हथियार खरीदने के लिए पैसे खर्च करने के लिए उकसाया जाता है. ये सभी चीजें उनके मानसिक विकास को प्रभावित करती हैं और उनके लिए खतरनाक साबित होती हैं. ये भी पढ़े: मुजफ्फरपुर के हर 10 में से 4 युवा फंस चुके हैं इस खतरनाक ट्रैप में, जानें क्या है पूरा मामला बच्चों और युवाओं को बचाने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत ऑनलाइन गेमिंग और गैंबलिंग की ओर आकर्षित होने से बच्चों और युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है, और यह उनके भविष्य के लिए खतरनाक हो सकता है. इसके लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ी को इस डिजिटल जाल से बचाया जा सके. ये भी पढ़े: हिंदुस्तान को पीछे छोड़ने के लिए छाती पीट रहे हैं शहबाज शरीफ, लेकिन सच्चाई कर रही कुछ और ही बयां The post ऑनलाइन गेमिंग ने युवाओं के दिमाग को बनाया है गुलाम, जानें कैसे करें इससे बचाव? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हजारीबाग के डुमरौन गांव में क्यों भड़की हिंसा? दिन भर क्या-क्या हुआ, देखें PHOTO और Video

Hazaribagh Riots| इचाक (हजारीबाग), रामशरण शर्मा : हजारीबाग जिले इचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन गांव में बुधवार को अचानक हिंसा भड़क उठी. जमकर पत्थरबाजी हुई. कई बाईक को आग के हवाले कर दिया गया. कई लोग पत्थरबाजी में घायल हो गये. आखिर ये घटना हुई क्यों? दरअसल, बुधवार को डुमरौन गांव के हिंदुस्तान चौक पर एक लोहे के पोल पर भगवा ध्वज लगा था. महाशिवरात्रि के लिए बुधवार (26 फरवरी 2025) को सुबह करीब 9 बजे कुछ लोग लाउडस्पीकर लगाने पहुंचे. दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. कुछ लोगों के बीच कहा-सुनी हो गयी. थाना प्रभारी कर रहे थे वार्ता, तभी शुरू हो गयी पत्थरबाजी इसी बीच, कुछ लोगों ने कहा-सुनी की सूचना इचाक थाना को दी. सूचना पाकर निवर्तमान थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. दोनों समुदाय के लोगों के साथ बातचीत चल रही थी. बीच का रास्ता निकालने की कोशिश हो ही रही थी कि कुछ उपद्रवियों ने उर्दू स्कूल की छत से पत्थरबाजी शुरू कर दी. पत्थरबाजी में सड़क पर खड़े दर्जनों लोग घायल हो गये. धू-धू कर जली बाईक. पुलिस दो समुदायों को समझाती रही, उपद्रवियों ने कर दी आगजनी इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी दोनों समुदाय के लोगों को समझती रही. इस बीच मौका पाकर उपद्रवियों ने सड़क किनारे खड़ी तीन मोटरसाइकिल और एक कार को जला दिया. तीनों वाहन धू-धूकर जलने लगे. एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. एक मोटरसाइकिल को कुआं में फेंक दिया. आगजनी की घटना सुबह करीब 10:00 बजे हुई. इचाक के डुमरौन गांव में लाउडस्पीकर लगाने को लेकर 2 समुदायों में हुई हिंसक झड़प, पत्थरबाजी उपद्रवियों ने 3 मोटरसाइकिल और एक कार को जलाया, एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो को किया क्षतिग्रस्त शिवरात्रि के लिए हिंदुस्तान चौक पर पोल में लाउडस्पीकर बांधने गये लोगों को रोके जाने के बाद हुई हिंसा नया विचार प्रीमियम स्टोरी : बाबा बैद्यनाथ की बारात का अनोखा रंग: भूत-पिशाच से लेकर अप्सराएं तक, जानें 30 साल पुरानी परंपरा एक घंटे तक जमकर हुई झड़प इस बीच, लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर हिंसक झड़प हुई. स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण निवर्तमान थाना प्रभारी संतोष कुमार ने घटना की सूचना प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक हजारीबाग समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों को दी. सूचना पाकर प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति, डीएसपी, बीडीओ संतोष कुमार, सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता, इंस्पेक्टर शाहिद रजा भारी संख्या में जिला पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया. इसके बाद मामला शांत हुआ. अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उपद्रवियों ने बाईक को कुआं में फेंक दिया. फोटो : नया विचार झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पुलिस चौकी में तब्दील हुआ डुमरौन गांव फिलहाल डुमरौन गांव पुलिस चौकी में तब्दील हो चुका है. स्थिति सामान्य, लेकिन तनावपूर्ण है. पुलिस उपद्रवियों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी में जुटी है. घटना के बाद से उपद्रवी घर छोड़कर फरार हैं. घटनास्थल पर एसडीएम, बीडीओ और सीओ. फोटो : नया विचार उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा : श्रुति प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति ने कहा है कि उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. स्कूल गेट के ऊपर बनायी गयी मीनार में लगे सीसीटीवी के फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. फुटेज से उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. एसडीओ ने की शांति बनाये रखने की अपील अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है. एसडीपीओ ने कहा है कि दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें हजारीबाग हिंसा : मंत्री इरफान अंसारी ने RSS को घसीटा, संजय सेठ बोले- बांग्लादेशी छीन रहे झारखंड का अमन-चैन, देखें हिंसा का Video महुआ माजी से मिलने पत्नी कल्पना मुर्मू के साथ अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाकुंभ से लौट रहे ड्राइवर को आयी झपकी, घर में घुसी कार, झारखंड के 4 युवकों की मौत से मचा कोहराम 26 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें The post हजारीबाग के डुमरौन गांव में क्यों भड़की हिंसा? दिन भर क्या-क्या हुआ, देखें PHOTO और Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: होली से पहले शराब माफिया की तस्करी नाकाम, हाइवा ट्रक से 124 कार्टन बरामद

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में साहेबगंज-देवरिया रोड स्थित बनघरा गांव से मंगलवार रात उत्पाद विभाग की टीम ने हाइवा ट्रक में लोड 124 कार्टून विदेशी टेट्रा पैक शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई, जिसमें शराब माफिया भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया. माफिया ने बनाए थे विशेष तहखाने माफिया ने शराब की खेप को छिपाने के लिए हाइवा ट्रक के चेंबर के अंदर एक विशेष तहखाना तैयार किया था. ट्रक का ढाला खोलने पर यह खाली प्रतीत हुआ, लेकिन जब सिपाही ट्रक पर चढ़े तो तहखाने का पता चला. तहखाना खोलते ही 124 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई. होली के लिए शराब की तस्करी उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शराब माफिया होली से पहले शराब का स्टॉक कर रहे थे. शराब तस्करी के नए तरीके को लेकर विभाग अलर्ट मोड में है. उन्होंने बताया कि माफिया अब ट्रक के अंदर विशेष तहखाने बनाकर शराब तस्करी कर रहे हैं, जबकि पहले वे ईंट लोड ट्रैक्टर, तेल टैंकर, एंबुलेंस, और पार्सल गाड़ी में शराब छिपाकर लाते थे. शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई तेज सहायक उत्पाद आयुक्त विजय शेखर दुबे को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब माफिया रात के समय हाइवा ट्रक में शराब लेकर साहेबगंज-देवरिया रोड से निकलने वाले हैं. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, टीम ने छापेमारी की, लेकिन माफिया भागने में सफल रहे. पुलिस ने हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया है और अब इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. ये भी पढ़े: हिंदुस्तान को पीछे छोड़ने के लिए छाती पीट रहे हैं शहबाज शरीफ, लेकिन सच्चाई कर रही कुछ और ही बयां आधिकारिक जांच और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पारू थाना क्षेत्र के आधा दर्जन शराब धंधेबाजों को चिन्हित किया गया है, और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. उत्पाद विभाग ने जिले के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर अलर्ट जारी किया है और शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई को तेज कर दिया है. The post Muzaffarpur News: होली से पहले शराब माफिया की तस्करी नाकाम, हाइवा ट्रक से 124 कार्टन बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar : पटना में बैठक के बाद जेपी नड्डा ने ‘मिशन 2025’ के लिए सौंपे टास्क, मंत्रियों ने बताई अंदर की बात 

Bihar : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई हैं. सभी दलों ने चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. सोमवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में पहुंचकर नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, वहीं मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना पहुंचे और बिहार भाजपा के नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी अभियान को धार देने के लिए टास्क सौंपे. मंत्री नीरज कुमार बबलू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा टास्क: मंत्री बबलू बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आए और उनका स्वागत किया गया. उन्होंने बिहार प्रशासन में भाजपा के सभी मंत्रियों से विभाग में चल रही योजनाओं की जानकारी ली और तमाम विकास के कार्यों की चर्चा की. उन्होंने भविष्य में होने वाले कार्यों पर भी बात की. बबलू ने बताया क‍ि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ‘मिशन-2025’ को फतह करने के लिए भी टास्क दिया है. बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर पार्टी की निरंतर बैठक होती है. उसी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्देशन मिला. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल दिलीप जायसवाल ने बताई अंदर की बात बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा बिहार की कोर कमिटी की बैठक में सम्मिलित हुआ और संगठन की आगामी कार्य योजनाओं को लेकर उपस्थित गणमान्यों से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.” इसे भी पढ़ें: Bihar Cabinet Expansion: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 7 विधायकों को दिलाया मंत्री का शपथ, सीएम और डिप्टी सीएम रहे मौजूद सीएम नीतीश से भी मिले जेपी नड्डा इससे पहले मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. इस मुलाकात के दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय और विजय चौधरी भी मौजूद थे. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम The post Bihar : पटना में बैठक के बाद जेपी नड्डा ने ‘मिशन 2025’ के लिए सौंपे टास्क, मंत्रियों ने बताई अंदर की बात  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top