Hot News

February 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सक्षमता-टू परीक्षा पास शिक्षकों को कल मिलेगा औपबंधिक नियुक्ति पत्र, तैयारी शुरू

सासाराम ऑफिस. बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक (संशोधन) नियमावली के तहत जिले के सक्षमता-टू परीक्षा व सक्षमता वन में छूटे हुए शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक पद पर योगदान दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक के पत्र के आलोक में विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से औपबंधिक नियुक्ति पत्र, जिस पर डीइओ का डिजिटल सिग्नेचर होगा, डाउनलोड करने की प्रक्रिया चल रही है. इसके बाद एक मार्च को उक्त शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र मिल जायेगा. औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर जिला शिक्षा विभाग तैयारी कर रहा है. जिला मुख्यालय स्थित न्यू स्टेडियम फजलगंज में विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें जिला प्रभारी मंत्री सहित जन प्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल होंगे, जो सक्षमता पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना निशांत गुंजन ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित मुख्य समारोह स्थल न्यू स्टेडियम फजलगंज में एक सौ शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे. वहीं, अन्य शिक्षकों को उनके प्रखंड मुख्यालय में नियुक्ति पत्र मिलेगा. एक से सात मार्च तक योगदान देंगे सक्षमता-2 परीक्षा पास शिक्षक सक्षमता टू परीक्षा पास शिक्षकों के योगदान करने की तिथि घोषित कर दी गयी है. एक से सात मार्च तक दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा पास शिक्षक आवंटित अपने-अपने स्कूलों में योगदान देंगे. गौरतलब हो कि वैसे ही शिक्षक योगदान करेंगे, जिनकी काउंसेलिंग पूर्ण हो चुकी हो. पहली सक्षमता परीक्षा पास विशिष्ट शिक्षकों को जल्द नया वेतन, आदेश जारी शिक्षा विभाग ने पहली सक्षमता परीक्षा पास विशिष्ट शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश दिया है. यह शिक्षक वह हैं, जिनके प्रान (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर) जनरेट हो गये हैं. विभाग ने सभी डीइओ से कहा है कि जिन शिक्षकों के प्राण जेनरेट हो गये हैं, उनका वेतन भुगतान हर हाल में जल्दी से जल्दी सुनिश्चित किया जाए. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन शिक्षकों के प्राण जेनरेट हो गये हैं, उनके पैन नंबर, बैंकों की डिटेल व अन्य आवश्यक सूचना कमांड एंड कंट्रोल सेंटर हासिल करेगा. इसके बाद यह आंकड़े एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल पर उपलब्ध कराये जायेंगे. यहां से जिला शिक्षा पदाधिकारियों के जरिये भुगतान सुनिश्चित होगा. यह व्यवस्था प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने जारी किये हैं. अभी सक्षमता परीक्षा वन पास किये हुए नियोजित शिक्षकों को पुराने वेतन ही मिल रहे हैं. टीआरइ थ्री में चयनित अभ्यर्थियों को नौ मार्च को मिलेगा नियुक्ति पत्र जहां सक्षमता परीक्षा पास वन के छूटे हुए व सक्षमता टू परीक्षा पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र एक मार्च से मिलने लगेंगे. वहीं, इधर, टीआरइ थ्री में चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थियों को आगामी नौ मार्च को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय के स्तर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस बार ध्यान रखा जा रहा है कि टीआरइ-थ्री शिक्षकों को शहरों के वैसे विद्यालयों में भी भेजा जायेगा, जहां शिक्षकों की कमी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सक्षमता-टू परीक्षा पास शिक्षकों को कल मिलेगा औपबंधिक नियुक्ति पत्र, तैयारी शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : साहस की प्रेरणा देती हैं अवध बिहारी की कविताएं : डॉ अभिषेक

बेगूसराय. जनवादी लेखक संघ, जिला इकाई, बेगूसराय के द्वारा जनपद के युवा कवि अवध बिहारी का एकल काव्य पाठ- सह समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम स्थानीय कचहरी चौक स्थित बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला कार्यालय भवन में किया गया. इसकी अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ राजेंद्र साह ने की. संचालन सचिव राजेश कुमार ने किया. इस अवसर पर युवा कवि अवध बिहारी ने अपनी पंद्रह कविताओं और तीन गीतों का सस्वर पाठ किया. जिनमें घर और राष्ट्र, घाव, आम की मिठास, रूस-यूक्रेन तथा इजरायल- फिलिस्तीन युद्धों के परिप्रेक्ष्य में प्रेम तुम्हें जाना होगा, प्रेम, परिन्दे, बेटियां, अपने हिस्से का चांद, एकलव्य, हमारा आपस का झगड़ना, ताड़ के पेड़, जलकुम्भी, बाहर बहुत तेज़ गर्मी है, दमकल, स्पोर्ट्सा होता है, किसान आदि कविताएं और गीत प्रमुख हैं. पठित कविताओं की समीक्षा करते हुए स्थानीय गणेश दत्त महाविद्यालय के हिन्दी प्राध्यापक डॉ अभिषेक कुंदन ने कहा कि जनवादी कविताएं सत्यान्वेषी, तथ्यपूर्ण और जीवन-जगत से सम्बद्ध होती हैं। इस कसौटी पर अवध बिहारी की कविताएं खरी उतरती हैं. इनकी रचनाएं हमें मानवीय मूल्यों को प्रतिष्ठित करने, अपनी विचारधारा के प्रति इमानदार बनने, सादगीपूर्ण जीवन जीने, विनोदप्रिय बनने, मानसिक रूप से स्वस्थ और बौद्धिक रूप से सजग रहने को प्रेरित करती है.. इसी महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो जिक्रुल्लाह खान ने कहा कि अवध बिहारी जी की कविताओं और गीतों में अंतर्राष्ट्रीयता का बोध होता है. इनकी कविताएं स्पष्ट रूप से बताती हैं कि राष्ट्रीयता के केंद्र में मनुष्य होना चाहिये. अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला कार्यालय में एकल काव्य पाठ सह समीक्षा गोष्ठी आयोजित जनवादी लेखक संघ के राज्य सचिव कुमार विनीताभ ने कहा कि अवध बिहारी की रचनाएं मौजूदा दौर में दरपेश चुनौतियों के मुकाबले साहस दिखाती हैं और हिंदुस्तानीय संस्कृति में निहित विविधता में एकता के मूल्यों को स्थापित करती हैं. कार्यक्रम के अध्यक्ष और जीडी कॉलेज के हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजेंद्र साह ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय साहित्य, समाज, नेतृत्व और व्यवस्था के संक्रमण का दौर है. नेतृत्वक सत्ता का दरबारी साहित्यकार जनपक्षीय शब्द- सर्जक नहीं होता है. अवध बिहारी जी की रचनाओं में जन-पक्षधरता का भाव प्रबल है. सभी रचनाएं अनुभव जनित हैं. इनकी कविताएं मानवीय मूल्यों को स्थापित करती और झूठ- फरेब को उजागर करती हैं. पत्रकार व साहित्यकार प्रवीण प्रियदर्शी, जनवादी लेखक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ चन्द्रशेखर चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनन्दन झा, उमेश कुंवर ””””””””कवि””””””””, अखिल हिंदुस्तानीय राज्य प्रशासनी कर्मचारी महासंघ के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत राय समेत अन्य ने भी समीक्षात्मक टिप्पणी की. इस अवसर पर भुवनेश्वर सिंह, डा० ललिता कुमारी, पुष्पा कुमारी, नवनीता कुमारी, मोहन मुरारी, रामानंद सागर, संजीव फिरोज, मुकेश कुमार, मिथिलेश कान्ति, बब्लू कमल वत्स सहित कई साहित्यप्रेमी मौजूद थे. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री मोहन मुरारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : साहस की प्रेरणा देती हैं अवध बिहारी की कविताएं : डॉ अभिषेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

संवाददाता, पटना इंटर वार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य गुरुवार से 125 केंद्रों पर शुरू हो गया. आठ मार्च तक मूल्यांकन कार्य समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है. मूल्यांकन के लिए पटना जिले में सात और पटना प्रमंडल में कुल 25 केंद्रों बनाये गये हैं. पहले दिन मूल्यांकन में लगाये गये कर्मियों ने योगदान दिया. इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 21 हजार से अधिक प्रधान व सहायक शिक्षकों को लगाया गया है. 10 हजार के करीब एमपीपी (मार्क्स पोस्टिंग पर्सनल) की नियुक्ति की गयी है. इसके साथ करीब 16 सौ चेकर व मेकर की नियुक्ति भी की गयी है. रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है. इंटर के लिए 68 लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Siwan News : असंतुलित ट्रक रेलिंग तोड़कर नहर में गिरा, बचे चालक-खलासी

बड़हरिया. बड़हरिया-बरौली मेन रोड के तेतहली स्थित नहर पुल की उत्तरी रेलिंग को तोड़ते हुए एक ट्रक नहर में गिर गया. घटना बुधवार की आधी रात के बाद की है. गनीमत यह रही कि ट्रक के ड्राइवर व खलासी सही सलामत बच गये. वहीं ट्रक पलटा भी नहीं. लोगों का कहना है कि या तो ड्राइवर को नींद आ गयी होगी या तेज रफ्तार होने के कारण दूसरे वाहन को साइड देने के क्रम में नहर में गिर गया होगा. स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि नहर मेंं पानी नहीं होने से कोई बड़ी घटना नहीं हुई. बताया जाता है कि अमूल दूध के पैकेट से भरा यह ट्रक बड़हरिया से बरौली बाजार जा रहा था कि तेज रफ्तार के कारण नहर पुल की बांयी रेलिंग को तोड़ता हुआ नहर में जा गिरा. सुबह स्थानीय लोगों ने नहर में गिरे ट्रक को देखा तो पुलिस को सूचित किया. इधर, पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो घायल, एक रेफर लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के खवासपुर पथ पर खवासपुर निवासी समद खां के पुत्र जाहिद खान और फिरोज खान मदारपुर बाजार से आ रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया. दोनों गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नबीगंज पहुंचाया. चिकित्सकों ने घायल जाहिद खान को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Siwan News : असंतुलित ट्रक रेलिंग तोड़कर नहर में गिरा, बचे चालक-खलासी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रशासन की टीम ने जनप्रतिनिधि को दी शिकस्त

चेनारी. चेनारी रामदुलारी गंगा इंटर स्तरीय विद्यालय की प्रांगण में पुलिस प्रशासन बनाम जनप्रतिनिधि के बीच बिहार पुलिस सप्ताह के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इसमें 14–14 ओवर के इस मैच में जनप्रतिनिधि के कप्तान चेनारी नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच वार्ड पार्षद सदस्य परवेज अहमद के नेतृत्व में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने के लिए प्रशासन के टीम उतारी व निर्धारित 14 ओवर में पुलिस प्रशासन की टीम ने जनप्रतिनिधि टीम को को 98 रन की चुनौती दी. थानाध्यक्ष रंजन कुमार 22 रन बनाये, जबकि उनके साथ दूसरे छोर पर रहे दीपू कुमार 27 रन बनाये. वहीं, जवाब में उतरी जनप्रतिनिधियों की टीम मात्र 88 रन बनाकर धाराशायी हो गयी. मैच में अंपायर की भूमिका में आशिक जुल्फिकार रहे. जबकि कॉमेंट्रेटर की भूमिका वार्ड पार्षद सदस्य संतोष कुमार और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार रंजन ने निभायी. मैच में विजेता प्रशासनिक टीम को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी व नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजेश रंजन ने कप दिया गया. वहीं, उपविजेता टीम को भी कप प्रदान किया गया. साथ ही सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. मैन ऑफ द मैच दीपू कुमार बेस्ट फील्डर सुजीत कुमार बेस्ट बॉलर चांद और कैफ को दिया गया. पुलिस और जनप्रतिनिधि की मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय सम्मानिक नागरिकगण, मीडियाकर्मी, जनप्रतिनिधि, छात्र, छात्राएं सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए. पुलिस जनप्रतिनिधि के बीच संबंध बेहतर बनाने के लिए विचार विनिमय किये. अन्य थानों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. पुलिस और जनप्रतिनिधि के बीच क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रीय गीत ध्वनि यंत्र के माध्यम से प्रस्तुत की गयी. वार्ड पार्षद सदस्य परवेज अहमद ने बताया कि इस तरह के मैच होने से पुलिस और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आमलोगों का मनोबल बढ़ता है. साथ ही अधिकारियों से एक-दूसरे के बारे में जानने-पहचानने का यह एक अच्छा समय है. हम इस तरह का आयोजन प्रत्येक माह में एक बार करने का प्रयास करेंगे. वहीं, वार्ड पार्षद ने कहा कि जल्द ही मीडिया और प्रशासन के बीच उक्त ग्राउंड में मैच स्पोर्ट्सा जायेगा, जो भव्य तरीके से होगा. नगर पंचायत चेनारी के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक हिंदुस्तानी, नगर पंचायत के स्वच्छता पदाधिकारी चंदन कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण मोहन गुप्ता, अमित कुमार रंजन, लक्ष्मण चौधरी वार्ड पार्षद सुनील यादव, दयाशंकर चौधरी, महेश प्रसाद सहित आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रशासन की टीम ने जनप्रतिनिधि को दी शिकस्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : एटीएम कार्ड बदल और चोरी कर रुपये गायब करने वाला हुआ गिरफ्तार

बरौली. स्थानीय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर बैंक आफ इंडिया की एटीएम के पास से एक शातिर अपराधी को पकड़ा है, जो एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर भोले-भाले ग्राहकों के साथ ठगी कर उनकी पसीने की गाड़ी कमाई को गायब कर देता था. बैंक आफ इंडिया के इस एटीएम के पास से अब तक दर्जनों ग्राहकों से एटीएम बदलकर धोखाघड़ी कर उनके रुपये निकाल लिये गये हैं. एटीएम पर थी पुलिस की निगाह बढ़तीं घटनाओं को देखते हुए पुलिस की निगाह एटीएम पर थी, नतीजतन, एक शातिर पकड़ा गया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि उक्त शातिर अपराधी एटीएम मशीन में न केवल हेरफेर करता था बल्कि कई लोगों के एटीएम कार्ड भी बदल कर ठगी करता था. गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के पास एक एक संदिग्ध व्यक्ति है, जो मशीन में बार-बार ताक-झांक कर रहा है. अपराधी पास से जब्त हुए चार एटीएम कार्ड व मोबाइल सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने टीम गठित कर वहां पहुंच कर उक्त युवक को अपने हिरासत में लेते हुए पूछताछ की. जब उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से चार एटीएम कार्ड व एक मोबाइल बरामद भी बरामद किया गया. पुलिस गिरफ्त में आया शातिर अपराधी मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के पिखरपुर गांव का राजा कुमार बताया गया है. वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त शातिर अपराधी पर समस्तीपुर और दरभंगा जिले में भी एक-एक मामला दर्ज है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : एटीएम कार्ड बदल और चोरी कर रुपये गायब करने वाला हुआ गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

ओबरा. ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित एनएच 139 पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. सीओ हरिनारायण पाठक व थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में मुख्य सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया. एनएच पर अवैध रूप से लगे ठेले, दुकानें तथा खड़े वाहनों को हटाने का निर्देश दिया गया. सड़क को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए व्यवसायियों को प्रेरित किया गया तथा सख्त निर्देश भी दिये गये. अधिकारियों ने कहा कि दूर-दराज तथा ग्रामीण क्षेत्र से बाजार करने आने वाले लोग अपने वाहन को मुख्य सड़क पर न लगाएं. अन्यथा कार्रवाई की जायेगी. व्यवसायियों से कहा कि मुख्य सड़क पर आये दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. इससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. निर्देश को पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जायेगी. मुख्य सड़क के बने दोनों तरफ नाले के पीछे दुकान लगाएं तथा मुख्य सड़क पर अवैध रूप से गाड़ी पार्क नहीं करें. अतिक्रमण तथा अवैध पार्किंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा. छापेमारी अभियान में अवर निरीक्षक अविनाश कुमार, कुणाल कुमार, अंकित कुमार, रूबी कुमारी, दीपक कुमार तथा राजस्व कर्मचारी शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News : अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : ईंट लदे ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर में चालक की मौत, दो घायल

साहेबपुरकमाल. ईंट लदे ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति चालक की मौत हो गई जबकि ऑटो पर सवार दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखचे उड़ गए और एक व्यक्ति गाड़ी के अंदर दब गए. पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर ट्रैक्टर के अंदर फंसे लहूलुहान व्यक्ति को बाहर निकाला और हॉस्पिटल ले गया जहां डॉक्टर के उसे मृत घोषित कर दिया. साहेबपुरकमाल में कुरहा ढाला और बोलबम पेट्रोल पंप के बीच एनएच-31 पर हुआ हादसा पुलिस ने जख्मी को भी उठाकर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वे अचेता अवस्था में इलाजरत हैं. घटना गुरुवार की अहले सुबह कुरहा ढाला और बोलबम पेट्रोल पंप के बीच हाइवे स्थित एनएच 31 यू टर्न कट की है. मृतक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर धबौली गांव निवासी मो अख्तर के लगभग 30 वर्षीय पुत्र मो शाकिर के रूप में हुई है जबकि घायलों में थाना क्षेत्र के चौकी गांव के वार्ड 10 निवासी रासो सदा का लगभग 20 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार एवं रहुआ पंचायत के कीर्तिटोल आहोक घाट वार्ड 3 निवासी बिजेंद्र यादव का 45 वर्षीय पुत्र रामविनय यादव के रूप में हुई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के उड़ गये परखचे जानकारी के अनुसार जख्मी मिथिलेश कुमार उत्तराखंड में रहकर मजदूरी करता है और मोकामा में ट्रेन से उतर कर वह बेगूसराय पहुंचने के बाद ऑटो पर सवार होकर घर लौट रहा था तभी ऑटो और ट्रैक्टर में जोरदार टक्टर हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.जबकि मृतक मो साकिर पंचवीर का मूल निवासी है. वह सपरिवार धबौली में रहता था और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. वह किसी कार्यवश गुरुवार को अहले सुबह सीएनजी ऑटो पर सवार होकर रमजानपुर से खगड़िया जा रहा था और दुर्घटना का शिकार हो गया. थाना अध्यक्ष राजीव रंजन के अनुसार ट्रैक्टर को ऑटो ने पीछे से टक्कर मारी है. जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हुए हैं जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और दोनों वाहन को कब्जे लेकर आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : ईंट लदे ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर में चालक की मौत, दो घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Siwan News : कार ने बाइक सवार सहित चार लोगों को रौंदा, एक की मौत

सीवान. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज चट्टी के समीप गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंद दिया, जिनमें एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान खानपुर खैराटी निवासी नरेश बैठा के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गयी है, जबकि घायल दिलीप कुमार साह, हुसनगंज उत्तर टोला निवासी आकिब और रोशनी शामिल हैं. बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह तकरीबन 10 बजे दिलीप और राहुल एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से हुसैनगंज बाजार जा रहे थे. अभी वे लोग बाजार में पहुंचने ही वाले थे तब तक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दोनों युवकों को रौंद दिया. वहीं कुछ दूर जाने के बाद एक साइकिल पर सवार होकर सगे भाई-बहन आकिब और रोशनी बाजार करने हुसैनगंज बाजार करने जा रहे थे. उन्हें भी कार रौंदते हुए पलट गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने हल्ला-हंगामा किया और सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां चिकित्सकों ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया. अन्य तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इधर, घटना के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. तीन दिन पहले विदेश से आया था राहुल परिजनों ने बताया कि परिवार के पालन-पोषण के लिए राहुल विदेश में जाकर मजदूरी का काम करता था. वह अवकाश पर तीन दिन पहले ही घर आया था. गुरुवार की सुबह अपने मित्र के साथ हुसैनगंज बाजार जा रहा था, तभी घटना घटित हुई और उसकी मौत हो गयी. राहुल दो भाइयों में दूसरा नंबर था. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Siwan News : कार ने बाइक सवार सहित चार लोगों को रौंदा, एक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करते 12 युवक गिरफ्तार

Deoghar Cyber Crime: देवघर साइबर थाने की विशेष टीम ने कुंडा थाना क्षेत्र के के नैयाडीह और जसीडीह थानांतर्गत पैनी गांव के समीप जंगल में छापेमारी की. इस दौरान फर्जी ब्लॉक अधिकारी बनकर आम लोगों को विभिन्न प्रशासनी योजनाओं किसान समृद्धि योजना और मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ग्राहकों से साइबर ठगी करते 12 युवकों को गिरफ्तार किया गया. इन आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इन आरोपितों को किया गया गिरफ्तार पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में सारठ थाना के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी श्याम सुदर दास सहित सारठ के रानीबांध गांव निवासी नितेश कुमार दास, मधुपुर थाना क्षेत्र के चक बगजोरा गांव निवासी विक्रम दास, पसिया गांव निवासी कुंदन दास, मोहनपुर थाना क्षेत्र के खरगडीहा गांव निवासी अमित कुमार, लतासारे गांव निवासी अख्तर अंसारी, करौं थाना क्षेत्र के नागादारी गांव के बुढ़ियाबाद टोला निवासी सफाकत अंसारी, सरफराज अंसारी, सिराज अंसारी, देवीपुर थाना क्षेत्र के बिरनियां गांव निवासी सूरज कुमार दास व कुंडा थाना क्षेत्र के कुरुमटांड़ गांव निवासी अनिल कुमार दास शामिल हैं. आरोपितों से 17 मोबाइल फोन और 34 सिम कार्ड जब्त आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने 17 मोबाइल फोन के साथ-साथ 23 सिम कार्ड और 11 प्रतिबिंब टारगेटेड सिम जब्त किये हैं. जांच में आरोपितों के पास से जब्त मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब ऐप पर ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर फर्जी मोबाइल नंबर से उपभोक्ताओं को कॉल करके झांसे में लेते थे और केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर ठगी करते थे. मीडिया सेल ने बताया कि आरोपित श्याम सुंदर के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड है. वर्ष 2020 में साइबर थाने में दर्ज ठगी और आईटी एक्ट के एक मामले में वह आरोपित था और जेल भी जा चुका है. नया विचार प्रीमियम स्टोरी : झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार पुलिस की अपील- साइबर ठगी हो, तो ऑनलाइन करें शिकायत पुलिस ने अपील की है कि साईबर क्राइम एक अपराध है. इससे दूर रहें. यदि आपके थाना क्षेत्र में किसी भी जगह पर साइबर अपराध हो रहा है, तो उसे फैलने से रोकने के लिए मोबाइल नंबर 9798302117 पर गुप्त सूचना दे सकते हैं. सूचना देने वाले का नाम पुलिस गोपनीय रखेगी. पुलिस ने आम लोगों से आग्रह किया है कि किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आने पर अपनी कोई निजी जानकारी साझा न करें. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए क्लिक करें साइबर ठगी के शिकार लोग ऑनलाइन शिकायत जरूर करें पुलिस ने कहा है कि इंटरनेट सर्च इंजन गूगल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिये गये कस्टमर केयर/हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा न करें. कस्टमर केयर नंबर के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट पर ही संपर्क करें. किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गये अज्ञात लिंक या यूआरएल पर न क्लिक करें, न ही किसी अन्य नंबर पर फॉरवर्ड करें. बैंक के यूपीआई एप्लिकेशन से संबंधित रजिस्ट्रेशन के लिए बैंक के ऑफिशियल नंबर से ही मैसेज भेजा जाता है. अनजान नंबर से लिंक आने पर उसे क्लिक न करें. न ही कोई अनजान ऐप डाउनलोड करें. साइबर ठगी के शिकार होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 तथा ऑनलाईन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर जरूर रिपोर्ट करें. इसे भी पढ़ें नजमूल हवलदार की रिहाई से आदिवासियों में आक्रोश, बोले- एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को संताल से खदेड़ेंगे धनबाद में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, मुंडा स्मारक समिति ने जताया आक्रोश, देखें Video टाटा से रांची के बीच हाइपरलूप का सपना होगा साकार! आइआइटी मद्रास के सफल परीक्षण से बढ़ी उम्मीदें Jharkhand Weather: अब तक 5.9 मिमी बारिश, वेदर डिपार्टमेंट ने बताया- अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम The post मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करते 12 युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top