Hot News

February 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेबी ने म्यूचुअल फंड नियम में किया बदलाव, 30 दिन के भीतर एनफओ फंड का इस्तेमाल जरूरी

Mutual Fund New Rule: बाजार नियामक हिंदुस्तानीय प्रतिभूति एवं विनियामक बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंड उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण नियम में बदलाव किया है. अब परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों (AMC) को नई फंड पेशकश (NFO) के जरिए जुटाई गई राशि का इस्तेमाल यूनिट अलॉटमेंट की तारीख से 30 कार्य दिवसों के भीतर करना अनिवार्य होगा. यह नया नियम 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा. क्या है नया नियम? वर्तमान में, एनएफओ के माध्यम से एकत्रित राशि के निवेश के लिए कोई सख्त समयसीमा नहीं है. इस वजह से कई परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियां (AMC) बिना तुरंत इस्तेमाल की योजना बनाए बड़ी मात्रा में निवेशकों की पूंजी जुटा लेती थीं. अब नए नियम के तहत, AMC को यूनिट आवंटन की तारीख से 30 कार्य दिवसों के भीतर राशि निवेश करनी होगी. अगर किसी कारणवश 30 दिनों में निवेश संभव नहीं होता, तो AMC को अपनी निवेश समिति (Investment Committee) को इसका कारण बताना होगा. निवेश समिति विशेष परिस्थितियों में 30 कार्य दिवसों तक अतिरिक्त समय दे सकती है. समिति इस पर भी सुझाव देगी कि भविष्य में 30 दिनों की समयसीमा का पालन कैसे सुनिश्चित किया जाए और इस प्रक्रिया की निगरानी करेगी. म्यूचुअल फंड नियम में बदलाव का उद्देश्य SEBI के इस नए नियम का उद्देश्य म्यूचुअल फंड के NFO में अनावश्यक रूप से बड़ी राशि जुटाने पर रोक लगाना और यह सुनिश्चित करना है कि निवेशकों की पूंजी समय पर और सही तरीके से उपयोग हो. संपत्ति प्रबंधन कंपनियां (AMC) उतनी ही राशि जुटाएं, जितनी जल्द निवेश की जा सके. गलत बिक्री (Mis-selling) को रोका जा सके. निवेशकों को अधिक पारदर्शिता और सुरक्षा मिले. Premium Story: Mughal Harem Stories : मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम नियम न मानने पर होगी कार्रवाई अगर कोई AMC इस नए नियम का पालन नहीं करती, तो SEBI की ओर से सख्त कार्रवाई की जा सकती है. इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री अधिक अनुशासित और निवेशक-हितैषी बने. इसे भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी की पेंशन जानकर विनोद कांबली को जाएंगे भूल, जानें दोनों को कितना मिलता है पैसा The post सेबी ने म्यूचुअल फंड नियम में किया बदलाव, 30 दिन के भीतर एनफओ फंड का इस्तेमाल जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी के बाद महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

Gaya: प्रमोद कुमार वर्मा: गुरुआ थाना क्षेत्र के परसावां कला गांव के किसान रविरंजन यादव की पत्नी ऊषा देवी का दो दिन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ में बंध्याकरण का ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद बुधवार को एक युवक ने स्त्री को इंजेक्शन लगाया. जिसके बाद उसकी छटपटाहट बढ़ने के बाद उसकी मौत हो गई. मौत की समाचार धीरे धीरे आग की तरह फैल गयी. और परिजन समेत लोगो की भीड़ जुट गयी. भीड़ जुटते देख स्वस्थ्य कर्मी इधर उधर खिसक गये. जिससे उग्र लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. इलाज के अभाव में स्त्री ने तोड़ा दम   परिजनों ने बताया कि मरीज की स्थिति बिगड़ने के बाद हम लोग ने डाॅक्टर को सूचना देने की कोशिश की.  लेकिन काफी देर तक किसी स्वास्थ्य कर्मी से मुलाकात नहीं हो पाया. इसके कारण इलाज के अभाव में स्त्री ने दम तोड़ दिया. स्वास्थ्य केंद्र में डिप्टी पर तैनात आयुष चिकित्सक डाॅ मो. यूसुफ ने बताया कि मैंने मरीज को देखकर मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया था. इसी बीच उसकी मौत हो गई थी. बंध्याकरण का ऑपरेशन डाॅ तनवीर आलम के द्वारा किया गया था. इस घटना में मृतक के पिता ने चिकित्सा प्रभारी, आयुष चिकित्सक,प्रबंधक,एएनएम समेत  छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. मौके पर पहुंचे RJD विधायक इस घटना की जानकारी पाकर गुरुआ के राजद विधायक विनय कुमार यादव एवं गुरुआ पंचायत के मुखिया पति सुरेंद्र कुमार यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को काफी समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. और उचित कारवाई का भरोसा दिया. तब जाकर ग्रामीण शांत हुए. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया की शव को अंत्यपरिक्षण के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया है. पुलिस मामले को गम्भिरता से लेते हुए छानबीन में जुट गयी है. तीन बच्चों का कौन करेगा देखभाल परिजनो ने बताया मृतिका के तीन छोटे छोटे शिशु भी है. बडा पुत्र पांच वर्ष का है, मंझली पुत्री तीन वर्ष की है. और सबसे छोटी पुत्री अभी मात्र दस माह की है. इन बच्चो को कुछ पता नहीं है कि क्या हुआ है. क्यों भीड़ लगी है. परिजनो को रोते देख शिशु भी रो रहे है.  पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम The post Gaya: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी के बाद स्त्री की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, मुंडा स्मारक समिति ने जताया आक्रोश, देखें Video

Dhanbad Crime News| धनबाद, प्रतीक पोपट : धनबाद में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़ हुई है. उनके धनुष को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के तरकश से तीर भी गायब हो गया है. इस घटना पर समिति ने आक्रोश जताया है. समिति ने इसका विरोध किया है. भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के संयोजक महादेव हांसदा ने धनबाद के उपायुक्त से मांग की है कि वैसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये, जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि किसी साजिश के तहत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है. पहले भी 2 बार यहां प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था. जिला प्रशासन इस प्रतिमा की घेराबंदी करवाये, ताकि कोई प्रतिमा तक पहुंच न पाये. भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के तीर को तोड़ा, धनुष चुरा ले गये. बैंक मोड़ थाना प्रभारी ने की जांच. थाना प्रभारी और नगर निगम के इंस्पेक्टर ने की प्रतिमा की जांच उधर, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने का मामला प्रकाश में आने पर बैंक मोड़ थाना प्रभारी लव कुमार, नगर निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार जांच-पड़ताल करने के लिए प्रतिमा स्थल पर पहुंचे. नया विचार प्रीमियम स्टोरी : झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार नगर आयुक्त ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मती का दिया आदेश नगर निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि अब तक की जांच से जो पता चला है, उसके मुताबिक, इसके पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ हो सकता है. क्षतिग्रस्त धनुष की मरम्मती का आदेश नगर आयुक्त ने दिया है. जल्द ही क्षतिग्रस्त धनुष की मरम्मत करायी जायेगी. जांच के बाद जानकारी देते नगर निगम के इंस्पेक्टर. इसे भी पढ़ें टाटा से रांची के बीच हाइपरलूप का सपना होगा साकार! आइआइटी मद्रास के सफल परीक्षण से बढ़ी उम्मीदें झारखंड में दुर्लभ शिशु का जन्म, 1.5 किलो के नवजात को देख डॉक्टर भी हैरान Jharkhand Weather: अब तक 5.9 मिमी बारिश, वेदर डिपार्टमेंट ने बताया- अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम 27 फरवरी 2025 को आपके शहर में क्या है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें The post धनबाद में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, मुंडा स्मारक समिति ने जताया आक्रोश, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

आक्रोशित शिक्षकों ने चौथे दिन विद्यालय बंद कर बीआरसी में दे रहे योगदान

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखड़ा पतैली के प्रधानाध्यापक के साथ की गई गाली –गलौज एवं मारपीट की घटना से आक्रोशित शिक्षक– शिक्षिकाओं ने मंगलवार से गुरुवार को चौथे दिन विद्यालय बंद कर सरायरंजन बीआरसी में योगदान दे रहे हैं । धरनार्थियों का कहना था कि गांव के ही अमलेश झा के पुत्र विजय कुमार झा ने सोमवार की शाम विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार रंजन पर उस समय घात लगाकर हमला बोल दिया,जब वे विद्यालय बंद करने के पश्चात अपनी कर में सवार होकर समस्तीपुर लौट रहे थे। हमलावर ने उक्त प्रधानाध्यापक के साथ –गाली गलौज व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए ना केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इतना ही नहीं,उक्त प्रधानाध्यापक के साथ लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया गया। प्रखंड संसाधन केंद्र योगदान कर रहे शिक्षकों का यह भी कहना था कि घटना के 4 दिनों केबाद भी आरोपित युवक के विरुद् उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, जबकि आरोपित युवक पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार रंजन ने बताया कि डर से हम सारे शिक्षक विद्यालय नहीं जा रहे हैं पुलिस के द्वारा सुरक्षा कराया जाए । हम लोग डर से विद्यालय नहीं जा रहे हैं

समस्तीपुर

भूमि विवाद को ले भतीजे ने चाचा को किया घायल

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के नौआचक से चाचा –भतीजे के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस मारपीट में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । घायल चाचा के स्वजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया । घायल चाचा की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक निवासी हरिवंश पासवान के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति ने बताया कि फरीक में पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था,लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे के दौरान सर्वे कर्मी के निकट वे घर पर पहुंचे तो उनका भतीजा विवाद करने लगा। इसके बाद भतीजा स्व . बौयेलाल पासवान के पुत्र अमित पासवान ने उनपर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर गिर गए। बहरहाल समस्तीपुर सदर अस्पताल में घायल का इलाज जारी है। इधर, सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Technology: तैयार हो जाइए, आने वाले हैं सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के तीन नये मॉडल

Technology: गैजेट्स के शौकीनों के लिए खुशसमाचारी है. सैमसंग ने हिंदुस्तान में अगले सप्ताह सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के तीन नये मॉडल लॉन्च करने की घोषणा की है. सैमसंग के वन यूआइ 7.0 अपडेट से लैस ये सभी मॉडल एंड्रॉयड 15 पर आधारित हैं. ये मॉडल होने वाले हैं लॉन्च A26A36A56 इनमें से ए36 और ए56 गैलेक्सी ए35 और गैलेक्सी ए55 के नये संस्करण हैं. गैलेक्सी A26 : 120 हर्ट्ज सुपर एमोलेड स्क्रीन से लैस सैमसंग ए सीरीज के इस मॉडल में यू-आकार का नॉच है. एक्सिनॉस 1380 प्रोसेसर वाले इस मॉडल में 50 एमपी का एक प्राइमरी रीयर कैमरा और 25 वाट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी लगी है. A36 : यह सीरीज 120 हर्ट्ज सुपर एमोलेड स्क्रीन से लैस है. स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 3 चिप वाले ए36 मॉडल में 12 एमपी का फ्रंट फेसिंग कैमरा लगा है. इसमें 45 वाट फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी लगी है. A56 : एक्सिनॉस 1580 प्रोसेसर वाले इस मॉडल में 50 एमपी का एक प्राइमरी कैमरा, 12 एमपी का एक अल्ट्रावाइड कैमरा, पांच एमपी का एक मैक्रो कैमरा और 12 एमपी का एक सेल्फी कैमरा है. इस मॉडल में भी 45 वाट फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी लगी है. क्या है प्राइस इन तीनों मॉडल की प्राइस, यानी कीमत क्या होगी, इसके लिए अभी प्रतीक्षा करनी होगी, क्योंकि कंपनी ने अभी इसकी प्राइस के बारे में खुलासा नहीं किया है. The post Technology: तैयार हो जाइए, आने वाले हैं सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के तीन नये मॉडल appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

पुलिस ने नशा मुक्ति को लेकर चलाया जागरूकता अभियान 

नया विचार सरायरंजन : सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को सरायरंजन बाजार एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि नशा सेवन सेहत के साथ-साथ समाज में विपरीत प्रतिक्रिया उत्पन्न करती है। इस कारण आपसी भाईचारा से लेकर एक दूसरे में द्वंद पैदा होती है तथा शरीर को हानि भी पहुंचती है। उन्होंने कहा कि आज के युवा वर्ग नशे में किसी कारणवश फंस जाते हैं और वह नशे के लिए कोई भी आपराधिक वारदात को करने से नहीं चूकते हैं। नशा एवं अपराध मुक्ति की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी नशीली चीजों से दूर रहते हुए अपने घर से ही नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत करें। इसके अलावा आसपास के लोगों को भी नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। मौके पर थानाध्यक्ष के अलावा अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ .राज किशोर दुगनायत सहित कालेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

सरायरंजन के गंगापुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के गंगापुर चौक पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर दीलीप जायसवाल का भव्य स्वागत किया गया। जिला एवं प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को 20 किलो से बने फुल का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।बताते चलें की प्रदेश अध्यक्ष ने समस्तीपुर में एनडीए के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने के क्रम में गंगापुर चौक पर मंडल अध्यक्ष जयकुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद मुसरीघरारी चौक पर विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर

शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय उदापट्टी पूर्व टोल में गुरुवार को लोक भागीदारी एवं मीडिया संभाग अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में सात विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा समिति के सदस्य गण उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रशिक्षक पंकज कुमार एवं रिंकी कुमारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समिति के सदस्यों को विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान की जाती है। ऐसे में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय ,संवेदनशील और सशक्त बनाना जरूरी है। प्रशिक्षण में विभिन्न मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों में अभिषेक कुमार झा, शिवलाल महतो, माधव कुमार,वेवी कुमारी, ज्योति प्रभा कुमारी, आयशा बानो, रिंकी देवी, प्रवीण कुमार सिंह राठौड़,सत्येंद्र कुमार, गायत्री देवी,कंचन कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

अनियंत्रित ट्रक व मालवाहक पिकअप वैन की टक्कर में दो घायल ,चार दुकानें भी क्षतिग्रस्त 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी स्थित चौराहे पर बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रक एवं मालवाहक पिकअप वैन की टक्कर में मालवाहक पिकअप वैन के चालक एवं उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चार दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों में बेगूसराय जिले के लाखो थाना अंतर्गत राजा डुमरी निवासी राहुल कुमार (40) एवं राजन कुमार (25 )के रूप में की गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि एक मालवाहक पिकअप वैन समस्तीपुर से पटोरी की ओर जा रहा था। वहीं एक ट्रक बेगूसराय से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुसरीघरारी चौराहे पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रक ने पास के चार दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। क्षतिग्रस्त दुकानों में एक फल,एक तंबाकू एवं दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानें शामिल हैं। घटना के बाद ट्रक के चालक और उपचालक घटना स्थल से फरार हो गए। पुलिस ने मालवाहक पिकअप वैन में सवार घायल चालक व उपचालक को मुसरीघरारी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कर दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top