Bihar News: आदिवासी युवक की पिटाई मामले में पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन, पूरी टीम निलंबित
Bihar News: कटिहार जिले में पुलिसिया क्रूरता का मामला जब से सामने आया है हर ओर इसकी भर्त्सना हो रही है. यह मामला पुलिस द्वारा एक आदिवासी युवक को सड़क पर लिटाकर बेरहमी से पीटने का है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. पुलिसकर्मी की क्रूरता देख लोग काफी गुस्से में आ गया. लोग पुलिसकर्मी के खिलाफ एक्शन की मांग करने लगे. राजद ने भी इस मामले पर बिहार प्रशासन को घेरा. अब इस मामले में क्रूर पुलिसकर्मी पर एक्शन लिया गया है. एसपी ने लिया एक्शन कटिहार के पुलिस अधीक्षक एसपी (SP) वैभव शर्मा ने जनता के दबाव और नेतृत्वक आलोचनाओं के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. इस मामले में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ FIR भी दर्ज किया गया है. इस मामले पर डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : History of Munda Tribes 7 : पड़हा राजा कैसे करते थे न्याय, कौन -कौन थे पदधारी और कब मिलती थी जिंदा गाड़ने की सजा RJD ने खड़े किए सवाल इस मामले को लेकर लालू यादव और तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बुधवार को X पर पोस्ट कर लिखा था, “बिहार के हर जिले में अफ़सरशाही और धन-उगाही चरम पर है. हर दिन बिहार भर से लगातार ऐसे वीडियो, फोटो इत्यादि आते रहते हैं. किसी भी अपराध के लिए दोषी को सजा कोर्ट देती है. बिहार पुलिस को ये हक किसने दिया कि वो सड़क पर इस तरह सुला के डंडों से मारपीट करें? ये वीडियो 26 फरवरी 2025 का है.” पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Child Mental Health : शिशु हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह The post Bihar News: आदिवासी युवक की पिटाई मामले में पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन, पूरी टीम निलंबित appeared first on Naya Vichar.

