Hot News

February 28, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुंभ राशि वालों को चोट लगने की संभावना है, यहां देखें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Aquarius Weekly Horoscope 2 March to 8 March 2025: मार्च माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल. कुम्भ साप्ताहिक राशिफल मार्च 2025 कुंभ : आज जमीन-जायदाद से जुड़े व्यवसायियों के लिए दिन शुभ रहेगा. कार्य में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी. खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं होगा, क्योंकि वे अपने प्रशंसकों और दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाएंगे. विवाहित पुरुष अपनी पत्नी और माता-पिता के बीच के विवादों से परेशान रहेंगे और दोनों के बीच की दुविधा में फंसे हुए महसूस करेंगे. खिलाड़ियों को सलाह दी जाती है कि वे आज अभ्यास करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की संभावना बनी हुई है. अविवाहितों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त हो सकता है, लेकिन वे अपनी शाम दोस्तों के साथ बिताने में सक्षम होंगे. अचानक उत्पन्न होने वाली अस्वाभाविक परिस्थितियों के कारण लंबे समय से अलग रह रहे विवाहित जोड़े फिर से एक साथ आ सकते हैं. सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए यह समय मेहनत करके अपने करियर में प्रगति करने का अच्छा अवसर प्रतीत होता है. शुभ डेट: 03,06,08शुभ कलर: लाल, पर्पल, पीलाशुभ दिन: रविवार, मंगलवार, शुक्रवार सावधानी: वाहन की सवारी सावधानी से करें.उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें. The post कुंभ राशि वालों को चोट लगने की संभावना है, यहां देखें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मीन राशि वालों को परिश्रम की आवश्यकता है, यहां देखें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Pisces Weekly Horoscope 2 March to 8 March 2025: मार्च माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल. मीन साप्ताहिक राशिफल मार्च 2025 मीन: राजनेताओं के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. विरोधों और अवरोधों के चलते वे असहजता का अनुभव करेंगे. बुजुर्गों के लिए यह दिन सकारात्मक रहेगा. वे आज विभिन्न आयु वर्ग के लोगों से अच्छे संबंध स्थापित करेंगे और अपने अनुभव साझा करते हुए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे. छात्रों को परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम की आवश्यकता है, साथ ही अपनी अध्ययन विधियों में सुधार करने की सलाह दी जाती है. अचल संपत्ति के व्यवसायियों के लिए आज का दिन निराशाजनक साबित होगा, जिससे वे अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे. आज का दिन नेतृत्वज्ञों के लिए अनुकूल नहीं है, क्योंकि विपक्ष पूरी ताकत से विरोध करेगा. उनके लिए पक्षांतर के मुद्दे भी समानांतर नहीं रहेंगे. कला के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए विदेश में अध्ययन करने का अच्छा अवसर मिल सकता है. शिक्षक यदि समझदारी से व्यवहार करें, तो वे विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं. शुभ डेट: 02,06,08शुभ रंग: लाल,पीला,पर्पलशुभ दिन: रविवार, बुधवार, शुक्रवार सावधानी: उधार में पैसे देने से पहले सावधान रहें.उपाय: प्रतिदिन केले के पेड़ की पूजा एवं श्री नारायण कवच का पाठ करें. The post मीन राशि वालों को परिश्रम की आवश्यकता है, यहां देखें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Exclusive: सात वर्षों में 30 सीएनजी स्टेशन खुले, सप्लाई में 16 गुनी बढ़ोतरी

Exclusive: सुबोध कुमार नंदन/ पटना में सात साल पहले तीन सीएनजी स्टेशन के जरिये गेल इंडिया ने शहर में सीएनजी की सप्लाई शुरू की थी. इसके बाद सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ती गयी. अभी पटना व आसपास के इलाके में 30 सीएनजी स्टेशन खुले हैं. जिस साल पहली बार सीएनजी स्टेशन पटना में खुले थे, उस वक्त सीएनजी के दाम 63.47 रुपये प्रति किलो थे, जो 25 जनवरी, 2025 को बढ़ कर 87.90 रुपये प्रति किलो हो गये. इस तरह सात वर्षों में इसके दाम में 24.43 रुपये प्रति किलो वृद्धि हो चुकी है. 2019-20 में 19 लाख किलो से अधिक सीएनजी की सप्लाई थी, जो 2024- जनवरी 2025 में 304 लाख किलो हो गयी. इस तरह सप्लाई में 285 लाख किलो से अधिक वृद्धि हुई है. अभी चालू वित्तीय वर्ष में दो माह शेष हैं. अनुमान है कि सप्लाई 360 लाख किलो पार करेगी, जो 2019 की तुलना में 19 गुनी अधिक होगी. सबसे अधिक 2022 में 10 स्टेशन खुले गेल से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में सबसे अधिक 10 सीएनजी स्टेशन पटना में खुले. चालू वित्तीय वर्ष में अब तक केवल तीन सीएनजी स्टेशन खुले हैं, जबकि फरवरी में तीन सीएनजी खुलने थे, लेकिन कई कारणों से स्टेशन नहीं खुल पाये हैं. वहीं, दूसरी ओर गेल इंडिया के महाप्रबंधक एके सिन्हा ने कहा कि मार्च तक तीन और नये सीएनजी स्टेशन शुरू हो जायेंगे. पटना में सीएनजी स्टेशन खुले वर्ष 2019- 03 वर्ष 2020 – 03 वर्ष 2021 – 06 वर्ष 2022- 10 वर्ष 2023 – 05 वर्ष 2024- 03 कुल – 30 सीएनजी की कीमत प्रति किलो (रुपये में) वर्ष 2019- 63.47 वर्ष 2020 – 61.09 वर्ष 2021 – 67.09 वर्ष 2022- 94. 04 वर्ष 2023 – 87.04 वर्ष 2024- 86. 40 वर्ष 2025- 87.90 सीएनजी की सप्लाई 2019- 20@19 लाख 2020- 21@47 लाख 2021- 22 @ 127 लाख 2022-23 @ 252 लाख 2023- 24 @ 314 लाख 2024 – 25 जनवरी @ 304 लाख Also Read: Exclusive: रमण-रौनक की एग्रो-टेक्निक तीन जिलों के 500 किसानों ने अपनायी, सेलिब्रिटी भी हुए दीवाने The post Exclusive: सात वर्षों में 30 सीएनजी स्टेशन खुले, सप्लाई में 16 गुनी बढ़ोतरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: बिहार में आज फिर पलटी मारेगा मौसम, इन 12 जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट

Bihar Weather: पटना. बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन 28 फरवरी और 01 मार्च बारिश होने की प्रबल संभावना है. शुक्रवार 28 फरवरी और 01 मार्च को मधुबनी, नवादा, गया सहित बिहार के 12 जिलों में आंधी और बारिश होगी. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वही पटना में भी बादल छाए रहेंगे. पश्चिमी चंपारण, गया,पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, जमुई और बांका जिले में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इन 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30-40 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. बारिश से होगी मार्च की शुरुआत मार्च माह की शुरुआत बारिश से होने की उम्मीद है. मौसम विभाग की माने तो दक्षिण बिहार के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. वही दो दिन बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 27 फरवरी को पटना सहित बिहार के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई. आज बिहार का सबसे गर्म जिला मधुबनी रहा जहां का तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वही पूर्वी चंपारण का मोतिहारी सबसे ठंडा जिला आज रहा जहां का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नवादा के मौसम में ठंडक रहेगी बरकरार नवादा के मौसम में ठंडक बरकरार रहेगी. मौसम विज्ञान केन्द्र पटना ने अगले दो-तीन दिन तक जिले के आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है. इस बीच जिले के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी भी दर्ज की गई है. गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. जिले के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, तो नालंदा जिला के सीमावर्ती इलाकों में यह 31 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया है. तापमान में तेज बदलाव अनुभव किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को परेशानी हो रही है. Also Read: नीतीश की इस योजना से बिहार में बना स्वरोजगार का माहौल, 44 हजार से ज्यादा युवा बने उद्यमी The post Bihar Weather: बिहार में आज फिर पलटी मारेगा मौसम, इन 12 जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top