Hot News

February 28, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खुशी के घर में छाया मातम, दुल्हन की जगह घर पहुंची दो अर्थी

खरीक बारात जा रहे गोगरी के दो युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, एक जख्मी थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव से नवगछिया के सैदपुर गांव जा रहा था बारात ——— एक साथ दो युवक की मौत से गांव में चूल्हा चौका है बंद गोगरी. थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में शादी की खुशी मातम में बदल गयी है. एक साथ दो युवक की मौत से गांव में चूल्हा चौका बंद है. घर में चीख पुकार मची हुई है. गांव के लोगों की आंखें नम है. शक्रुवार की सुबह दुल्हा व दुल्हन की डोली पहुंचती, लेकिन दो युवक की अर्थी पहुंचने से मातमी माहौल है. बीते गुरुवार की शाम गोगरी थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव से नवगछिया सैदपुर बारात जा रहा था. एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर चचेरा भाई के शादी में शामिल होने के लिए निकला. नवगछिया सैदपुर पहुंचने से पहले खरिक में एनएच 31 पर बाइक सवार को अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मारकर फरार हो गया. जिसके कारण बाइक पर सवार दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी का उपचार मायागंज अस्पताल भागलपुर में किया जा रहा है. घटना की जानकारी के बाद खरिक पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर भागलपुर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. शव पहुंचते ही छाती पीटकर रोने लगे परिजन शुक्रवार की दोपहर एक साथ दो युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया. परिजन छाती पीट-पीटकर रो रहे थे. गांव में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयी. लोगों द्वारा मृतक के परिजनों को चुप कराने का कोशिश किया जा रहा था.ग्रामीणों ने बताया कि चांदपुर वार्ड संख्या 16 निवासी लखिंदर मंडल का 26 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार और दूसरा बिहपुर के बभनगामा निवासी श्रवण कुमार के पुत्र बिट्टू कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गया. बताया जाता है कि बिट्टु कुमार चांदपुर गांव में नाना गणेशी मंडल के घर पर बचपन से ही रहता था. जबकि चांदपुर वार्ड 16 निवासी स्व.शशिभूषण मंडल के पुत्र 22 वर्षीय अन्दू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है. सभी एक ही बाइक पर सवार होकर मृतक रौशन के चचेरा भाई बुचो मंडल के पुत्र सनोज कुमार के शादी में शामिल होने नवगछिया के सैदपुर गांव जा रहा था. रात के समय ही दुर्घटना हो गई और मौत की सूचना जब गोगरी के चांदपुर में पहुंची तो सन्नाटा छा गया. मृतक रौशन के पिता लखिंदर मंडल बदहवास होकर लेटा हुआ है. मौत की समाचार से दोनों मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दूल्हे के घर मातम, शोक में डूबे परिजन दूल्हा सनोज कुमार के परिजनों ने बताया कि इस हादसा से घर में मातम छा गया है. शादी की खुशी में चीख पुकार मच गयी है. दुर्घटना न केवल परिवार को बल्कि, पूरे इलाके में शोक की लहर में डूब गया है. इस हादसे ने उनकी जिंदगी का सबसे हर्षित पल दुख के सैलाब में बदल दिया. दोस्ती की अनोखी मिसाल: जीते जी निभाई बचपन की दोस्ती, मौत ने भी दिया साथ स्थानीय लोगों ने बताया कि रौशन व बिट्टु की दोस्ती बचपन से था. दोनों ने दोस्ती मौत तक निभाया. लोगों ने बताया कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के साथ बचपन से साथ रहा. मौत भी दोनों की एक साथ हो गई. दोनों ने शमशान तक का सफ़र एक साथ तय किया. मृतक बिट्टू और रौशन के माता, पिता, परिजन की आखों में आंसू सूख चुके थे. इस हादसे ने पूरे गांव को तोड़ कर रख दिया था. चांदपुर के सभी घरों में चूल्हा-चक्की बंद रहा. किसी के घर खाना नहीं बना. ग्रामीणों ने बताया कि गांव की जबतक शव घर से नहीं निकाला जाता तब तक किसी घर में चूल्हा नहीं जलाया जायेगा. ऐसी थी दोस्ती की एक साथ जला दोनों का चिता ऐसी थी रौशन और बिट्टू की दोस्ती की एक साथ चिता की आग सुलगी और दूसरी की भी पास में ही चिता का आग दिया गया. रौशन और बिट्टू दोनों की दोस्ती गांव में मशहूर थी, बचपन से साथ स्पोर्ट्सा, साथ-साथ जिंदगी का लंबा समय व्यतीत किया और एक साथ दोनों की चिता भी जली. घर से श्मशान तक निभाया एक दूजे का साथ चांदपुर से रौशन कुमार मंडल और बिट्टू कुमार दोनों मृतक युवक का अंतिम संस्कार नम आंखों से शुक्रवार को गोगरी घाट पर हुआ. इस दौरान हर आंख नम थी. दोनों मृतक का अलग-अलग चिता सजाया गया था. मुखाग्नि देने के समय परिजन फफक-फफक कर रोता रहा. गांव मोहल्ले के लोग उसे हर पल संभालते रहे. एक साथ उठी दो अर्थियां देख परिजनों के अलावा आस पड़ोस के लोग भी रो दिए. अर्थी को कंधा देने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खुशी के घर में छाया मातम, दुल्हन की जगह घर पहुंची दो अर्थी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोहियार के दीपक पहलवान ने एमपी के भीम पहलवान को दी पटखनी

चौथम. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रोहियार पंचायत के रोहियार शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार से दो दिवसीय महादंगल शुरू हो गया, जिसका उदघाटन रोहियार पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि निकेश यादव ने किया. पंचायत समिति प्रतिनिधि ने कहा कि दो दिवसीय महादंगल का आयोजन किया गया है. शुक्रवार के दोपहर में कलश विसर्जन के साथ ही दो दिवसीय दंगल का आयोजन शुरू हो गया. दंगल के पहले दिन खगड़िया के रोहियार वासी दीपक पहलवान ने मध्यप्रदेश के भीम पहलवान को पटखनी दी. इसके अलावा रोहियार के ऋषि पहलवान ने बगहा के पहलवान को दी पटखनी दी. रोहियार के अमरेश पहलवान ने उत्तर प्रदेश के अमलेश पहलवान को दी पटखनी दी, जबकि रोहियार के दिगंबर पहलवान ने दिल्ली के विजय पहलवान को दी पटखनी दी. वहीं उत्तर प्रदेश के राधामोहन पहलवान ने उत्तर प्रदेश के गुड्डू पहलवान को पटखनी दी. रोहियार के बब्बी पहलवान ने बगहा के पिंटू पहलवान को, रोहियार के रौशन पहलवान ने चंपारण के शुभम पहलवान को पटखनी दी. मेला कमिटी के अध्यक्ष अनंत कुमार यादव ने कहा कि शनिवार के दोपहर दो बजे से महादंगल का रोमांचक मुकाबला होगा. जिसमें बड़े बड़े पहलवानों के बीच महादंगल का मुकाबला होगा. मौके पर मेला कमिटी के सचिव ऋतु राज उर्फ कापो यादव, कोषाध्यक्ष सुमरीत पासवान, सदस्य भरत यादव, दिलीप रजक, शंभू यादव, दीपक भगत, ज्ञानदेव साह, बिक्की वर्मा, इंदल यादव, भूषण यादव, वैद्यनाथ पासवान, शंकर रजक, रवि पासवान, इंदल साह, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रोहियार के दीपक पहलवान ने एमपी के भीम पहलवान को दी पटखनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विज्ञान हमें तर्कशील बनाता व समस्या का समाधान करता है: प्राचार्य

खगड़िया. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विज्ञान के महत्व पर चर्चा किया गया. जहां अतिथियों ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया. प्राचार्य डॉ. मणि भूषण ने जीवन में विज्ञान के महत्व को विस्तृत रूप से चर्चा किया. उन्होंने कहा कि चाहे आप इंजीनियर बनना चाहते हैं या डॉक्टर, विज्ञान का ज्ञान आपको हर क्षेत्र में आवश्यक होगा. महाविद्यालय के प्रो. डॉ. राजेश रंजन ने महान वैज्ञानिक सीवी. रमन और उनके द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव के बारे में जानकारी दी. डॉ. एमडी सनम सूरज ने बताया कि हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान के क्या अनुप्रयोग है. प्राध्यापिका प्रियंका सिन्हा ने कहा कि विज्ञान हमें तर्कशील बनाता है और हर समस्या के समाधान की ओर ले जाता है. हमें निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए और विज्ञान के प्रयोगों के माध्यम से नए नवाचार करना चाहिए. मुख्य वॉर्डन डॉ. अमित कुमार सिंह ने विज्ञान में करियर के बारे में चर्चा की. कार्यक्रम में महाविद्यालय में आयोजित सीवी. रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस प्रतियोगिता परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार राशि के रूप में प्रत्येक वर्ग के तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को क्रमशः 800, 700 एवं 600 रूपये की पुरस्कार दी गयी. शीर्ष स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं तथा मौजूद अभिभावकों को महाविद्यालय के गतिशील कैंपस का भ्रमण कराया गया. बच्चों के अंदर विज्ञान के प्रति रुचि एवं महाविद्यालय में हुए पुरस्कार-सम्मान से सकारात्मक ऊर्जा देखी गई. कार्यक्रम में प्रो. ज्योति कुमार,आदित्य कुमार, वैभव विशाल, सहकर्मी राजाराम, चंदन कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विज्ञान हमें तर्कशील बनाता व समस्या का समाधान करता है: प्राचार्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाई हो तो ऐसा नाटक का किया गया मंचन

पसराहा. थाना क्षेत्र के द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर सोनडीहा में आयोजित तीन दिवसीय शिवरात्रि मेला के प्रथम रात्रि स्थानीय अदाकारों द्वारा भाई हो तो ऐसा नाटक का मंचन किया गया. अदाकार निरंजन कुमार ने अपने बेहतरीन अदायगी से लोगों का दिल जीत लिया. कलाकारों ने जीवंत अभिनय कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. मनीषा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने उदघोषक बागेश्वर कुमार और कैलाश बिहारी ने दर्शकों को खूब आनन्द दिया. नाटक का उद्घाटन श्रमवीर राकेश कुमार ने फीता काटकर किया. राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन की जरूरतों को पूरी करने के लिए हमे शहर में रहनी पड़ती है. पर हम गांव को नहीं भूल पाते हैं. शिवरात्रि में हम टाटा से अपने गांव जरूर आते हैं. हम तो साल में एक बार आकर मदद करते है पर यहां के लोगों ने जिस प्रकार से मेला का आयोजन कर लोगों के दिलों को जोड़ने का काम कर रही है यह अपने आप मे अद्वितीय है. इससे पहले मेला कमिटी के द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर और अंग वस्त्र देकर सम्मनित किया गया. इस अवसर पर पूर्व मुखिया प्रदीप ठाकुर, उप मुखिया नीरज कुमार, पंचायत समिति सदस्य जय चंद्र कुमार, निर्देशक रामशेवक सिंह, रामवृक्ष सिंह, अमर सिंह, अम्बिका सिंह, मुनिलाल सिंह, अखिलेश कुमार, जोगी सिंह, डॉ0 लक्षमण कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भाई हो तो ऐसा नाटक का किया गया मंचन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नौ दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब

चौथम. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धुतौली पंचायत के भूतौली गांव में नौ दिवसीय श्री राम कथा के अंतिम दिन शुक्रवार को जनसैलाब उमड़ गया. मौके पर महामंडलेश्वर संत कृष्ण बिहारी दास महाराज ने भगवान परशुराम के जनकपुरी आगमन और सिया राम विवाह की कथा का वर्णन किया. दास महाराज ने शिव धनुष टूटने पर परशुराम के आगमन और फिर सियाराम विवाह की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया. महाराज ने कहा कि किस तरह अयोध्या से गाजे-बाजे के साथ (मिथिला) जनकपुर आयी थी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात. हर तरफ भक्ति के रंग बिखर गए. मांडवी संग भरत , उर्मिला संग लक्ष्मण और श्रुतिकीर्ति संग शत्रुघ्न का विवाह संपन्न हुआ. सीता जी की विदाई हुई. हर श्रद्धालुओं की आंखों से अश्रु धारा बहने लगी. मानों व अपनी बेटी की विदाई की कथा सुन रहे हों. जानकी जी की विदाई पर मिथिलावासियों के साथ पशु -पक्षी भी विलाप करने लगे. संत कृष्ण बिहारी दास महाराज ने भक्तों को क्रोध पर नियंत्रण रखने की सीख दी. बताया कि श्रीराम ने जब शिवजी का धनुष तोड़ा. तब भगवान परशुराम क्रोधित होकर मिथिला नगरी पहुंचे. संत बिहारी दास महाराज ने लक्ष्मण के साथ हुए परशुराम संवाद का वर्णन करते हुए कहा कि वाणी हमेशा श्रेष्ठ और मधुर होनी चाहिए. जो काम तलवार नहीं करती व वाणी कर देती है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि डॉ दीपक कुमार, महाराज के सहयोगी प्रहलाद दास, सुमन कुमार सौरव, पूर्व प्रमुख नरेश प्रसाद बादल, पूर्व प्रमुख प्रभाकर सिंह, डॉ मनोज कुमार, सतीश प्रसाद, कैलाश तिवारी , चंदन पहलवान, सुरेंद्र यादव , विनय हिंदुस्तानी चौरसिया, गौतम कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नौ दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केडीएस कॉलेज में वेबीनार का हुआ आयोजन

गोगरी. केडीएस कॉलेज गोगरी के अर्थशास्त्र विभाग में प्रभावपूर्ण व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन की रणनीति विषय पर बेवीनार का आयोजन किया गया. वेबीनार का आयोजन एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) अनुचिंतन फाउंडेशन खगड़िया एवं अर्थशास्त्र विभाग केडीएस कॉलेज गोगरी के संयुक्त तत्वावधान में प्रभावपूर्ण व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन की रणनीति विषय पर किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) दिवाकर प्रसाद के स्वागत भाषण से हुआ. अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कुमारी प्रियंका ने मुख्य वक्ता सूर्यकांत शर्मा का परिचय कराया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एएमएफआई के वरिष्ठ सलाहकार सूर्यकांत शर्मा ने प्रभावपूर्ण व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन की रणनीति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने पीपीएफ, आरबीआई बाउंड, हिंदुस्तान प्रशासन की प्रतिभूति, 10 वर्ष से नीचे उम्र की बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, डिजिटल गोल्ड आदि में निवेश को सुरक्षित बताया. अंत में उन्होंने कहा कि गरीब घर में पैदा लेना अभिशाप नहीं है, बल्कि गरीबी में जीना अभिशाप है. इसीलिए निवेश अवश्य करना चाहिए. कार्यक्रम के संयोजक अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल ठाकुर ने कहा कि आज के इस आर्थिक युग में पैसा कमाना तो बड़ी बात है ही, लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इस कमाये हुए पैसे को कैसे सुरक्षित निवेश किया जाय ताकि पैसे से पैसे कमाये जायें और पैसे डूबे भी नहीं. धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रोशन रवि ने किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार के प्रोफेसर डॉ कृष्ण कुमार भार्गव, डॉ करुणेश केशव, वैभव निकेत शांडिल्य, ब्रज विनोद गौतम, डॉ पंकज कुमार, डॉ वर्षा किरण, डॉ किरण कुमारी, डॉ अश्वनी कुमार एवं शिक्षकेतर कर्मचारी इंद्रदेव मंडल, पंकज कुमार, बबलू कुमार, पवन कुमार यादवेंदु आदि सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post केडीएस कॉलेज में वेबीनार का हुआ आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: प्रदेश परिषद की चार मार्च की बैठक को लेकर बनी रणनीति

बक्सर. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी बक्सर की एक महत्वपूर्ण बैठक मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के संयोजक व सह संयोजक के साथ शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से भाजपा कार्यालय अहिरौली में की गयी. जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की. बैठक में पूर्व प्रस्तावित 4 मार्च को प्रदेश परिषद की बैठक को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया गया. प्रदेश परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा होगी. जिसमें शामिल होने के लिए अपेक्षित लोगों की एक सूची उपस्थित लोगों के बीच वितरित किया गया और कहा गया कि सूची के अनुरूप आप सभी लोग अपेक्षित लोगों की एक सूची बनाकर जल्द से जल्द जिला कमेटी को उपलब्ध करावें. जिससे इसकी सूचना प्रदेश कार्यालय को दी जा सके. अपेक्षित लोगों की श्रेणी में प्रदेश कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी, निवर्तमान प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व राष्ट्रीय परिषद, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति, निवर्तमान प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, प्रदेश प्रकोष्ठ टीम, प्रदेश परिषद, लोकसभा प्रभारी एवं संयोजक, जिला कोर कमेटी, जिला पदाधिकारी, निवर्तमान जिला पदाधिकारी, बीएलए-1, प्राथमिक सदस्य जिला टोली, सक्रिय सदस्य जिला टोली, प्राथमिक सदस्य मंडल टोली, सक्रिय सदस्य मंडल टोली, विधानसभा प्रभारी संयोजक, सभी विस्तारक, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, संगठन पर्व मंडल सहयोगी, संगठन पर्व शक्ति केंद्र सहयोगी, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य आदि लोग हैं. बैठक के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भुवन ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में चार मार्च को पूर्वाह्न 10:00 बजे तक पटना के बापू सभागार में उपस्थित होंगे. बैठक में मुख्य रूप से निर्भय राय, पूनम रविदास, अनिल पांडेय, सतीश चंद्र त्रिपाठी, सौरभ तिवारी, अशोक राम ,विवेक चौधरी, सतीश दुबे, विमलेश सिंह ,पारस मिश्र, सुमन श्रीवास्तव, भास्कर सिंह, शिला त्रिवेदी, राहुल दुबे, मल्लिकार्जुन, सुनील कुमार तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: प्रदेश परिषद की चार मार्च की बैठक को लेकर बनी रणनीति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑनलाइन पेमेंट लेने वाले कारोबारियों होंगे चिह्नित, GST ने UPI से मांगी लिस्ट

जीएसटी का लाइसेंस लिए बिना यूपीआइ से भुगतान लेनेवाले व्यवसायियों पर शिकंजा कसेगा. जीएसटी ने यूपीआइ से भुगतान लेने वालों की सूची मांगी है. इससे आकलन हो पायेगा कि किस व्यवसायी ने किस बिल के मद में कितना भुगतान लिया है. इससे उनके वार्षिक टर्न ओवर का पता चलेगा. इससे जिले के वैसे व्यवसायियों की जानकारी मिलेगी, जो बिना लाइसेंस के तय टर्न ओवर से अधिक का कारोबार कर रहे हैं. GST ने मांगा व्यवसायियों का डेटा  जीएसटी ने यूपीआइ से दो कैटेगरी में भुगतान लेने वाले व्यवसायियों का डेटा मांगा है. पहले कैटेगरी में वैसे व्यवसायी हैं, जो सेवा क्षेत्र से सालाना 20 लाख से अधिक की आय कर रहे हैं. दूसरे कैटेगरी में ऐसे व्यवसायियों व उद्यमियों को रखा गया है, जो उत्पाद व माल की आपूर्ति बगैर जीएसटी लाइसेंस के कर रहे हैं और यूपीआइ से उनका वार्षिक भुगतान 40 लाख से अधिक है.  टैक्स चोरी के रूप में देख रहा विभाग  ऐसे व्यवसायियों को विभाग बड़ी टैक्स चोरी के रूप में देख रहा है. जानकारी मिलने के बाद विभाग नोटिस भेजकर कार्रवाई करेगा.जिसमें 18 फीसदी पेनाल्टी के साथ ब्याज भी वसूला जायेगा. जिले में अधिकतर गेस्ट हाउस, ट्रेवल एजेंसी, ब्यूटी पार्लर, मिठाई, किराना, रियल स्टेट, विवाह भवन व रेस्टोरेंट बिना जीएसटी लाइसेंस के चल रहे हैं. विभाग की ओर से डाटा लेने से इन कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ेगी. यूपी में कई हजार कारोबारियों को नोटिस पिछले महीने जीएसटी ने यूपी में यूपीआइ से भुगतान का डाटा लेकर कई हजार व्यवसायियों व उद्यमियों का नोटिस भेजा था. कई कारोबारी बिना लाइसेंस के अपना व्यवसाय चला रहे हैं, लेकिन वह कैश में काम नहीं करते. यूपीआइ से अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसा मंगाते हैं. एक ही अकाउंट में कैश का फ्लो नहीं होने से यह पता नहीं चल पाता कि कारोबार का टर्न ओवर कितना है, लेकिन जीएसटी के इस नये तरीके से अब ऐसे सभी व्यवसायियों की पहचान हो रही है. अधिक टर्नओवर पर विभाग करेगा कार्रवाई यूपीआइ से भुगतान लेने वाले कारोबारियों का डाटा लिया जा रहा है. इससे उनके बैंक अकाउंट की जानकारी मिल रही है. नियम के अनुसार तय राशि से अधिक का टर्नओवर होने पर कारोबारियों को लाइसेंस लेना है. ऐसा नहीं करने पर उन पर विभाग कार्रवाई करेगा. जीएसटी के तहत पूरे देश में यूपीआइ से भुगतान करने वालों का डाटा लिया जा रहा है. प्रदीप कुमार वर्मा, अध्यक्ष, टैक्सेशन बार एसोसिएशन 40 लाख से अधिक के कारोबार पर लाइसेंस अनिवार्य सेवा सर्विस के दायरे में सालाना 20 लाख और उत्पाद व माल की आपूर्ति के लिए 40 लाख तक बिना लाइसेंस के कारोबार करने की छूट है. उससे अधिक होने पर जीएसटी लाइसेंस लेना जरूरी है. ऐसा नहीं करने वाले कारोबारियों की पहचान कर उन्हें नोटिस भेजा जायेगा और कार्रवाई होगी.  सत्येंद्र नारायण सिन्हा, प्रमंडलीय राज्य कर अपर आयुक्त The post ऑनलाइन पेमेंट लेने वाले कारोबारियों होंगे चिह्नित, GST ने UPI से मांगी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ICICI बैंक से हुई 45 लाख की लूट मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस ने कन्हैया को दबोचा

Bihar STF: बिहार एसटीएफ की टीम ने सत्संग नगर के रहने वाले बैंक लुटेरे कन्हैया कुमार उर्फ आशीष को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी अहियापुर थाना क्षेत्र से ही की गयी है. कन्हैया पूर्वी चंपारण जिले के चकिया में हुए ICICI बैंक से 12 अप्रैल 2023 को 45 लाख की लूट में वांछित रहा है. घटना के बाद से मुजफ्फरपुर व पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस लगातार उसके ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी. लेकिन, वह गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हो गया था. उसने बिहार छोड़ दिया था. मुजफ्फरपुर में उसके खिलाफ दर्ज मामलों की कुंडली देखी जा रही है. जिन मामलों वह फरार होगा उसमें उसे रिमांड पर लिया जायेगा. पूर्वी चंपारण के 20 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार बिहार एसटीएफ व जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके मीनापुर थाना के कान्हा छितर पट्टी निवासी लुटेरा पंकज कुमार को दबोच लिया. उसपर पूर्वी चंपारण जिले में 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है. साहेबगंज के राजेपुर में हुए लूट कांड में वह फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्र से की गयी है. बिहार एसटीएफ उससे पूछताछ करने के बाद राजेपुर पुलिस को सौंप दी. उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण जिला में लूट व छिनतई के कई मामले दर्ज हैं. 21 कांड वाले डकैत शंभू को एसटीएफ ने उठाया कटरा के यजुआर थाना क्षेत्र के सिंघवारा गांव में हुए शशि शर्मा उर्फ वकील के घर हुई डकैती में फरार शातिर शंभु पासवान को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी कांटी थाना क्षेत्र के गोसाई टोला से की गयी. डकैती के दौरान डकैतों ने गोली मारकर शशि की पत्नी की हत्या कर दी थी. वहीं, मिसफायर होने से एक डकैत को भी गोली लग गयी थी. जिसका शव पुल से नीचे बागमती नदी में फेंक दिया गया था. इस कांड में पुलिस ने आधा दर्जन डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. शंभु पासवान गिरफ्तारी के डर से अंडर ग्राउंड हो गया था. उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के 21 मामले दर्ज हैं. जिले में जिन- जिन कांडों में वह फरार चल रहा है. सभी कांडों में उसको रिमांड पर लेंगे. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : औरंगजेब ने आंखें निकलवा दीं, पर छावा संभाजी ने नहीं कुबूल किया इस्लाम, क्या है शिवाजी के बेटे की पूरी कहानी? पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा The post ICICI बैंक से हुई 45 लाख की लूट मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस ने कन्हैया को दबोचा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गेहूं-चावल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और रेस्टोरेंट खर्च का भी हिसाब मांगेगा इनकम टैक्स! ये हैं कारण

Income Tax: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अब आपके रोजमर्रा के खर्चों का भी हिसाब मांग सकता है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट गेहूं, चावल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, स्पा, रेस्तरां बिल, गिफ्ट और बीमा की खरीद पर भी नजर रख रहा है. यदि आईटीआर (इनकम टैक्स रिटर्न) में आपकी घोषित आमदनी और लाइफस्टाइल में बड़ा अंतर दिखता है, तो आपको इन खर्चों का पूरा हिसाब देना पड़ सकता है. इनकम टैक्स स्क्रूटनी में मांगे जाएंगे खर्चों के डिटेल्स मनी कंट्रोल हिंदी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि आप महंगी गाड़ियां, रेस्तरां में भोजन, बड़े आयोजनों में भागीदारी और ब्रांडेड उत्पाद खरीद रहे हैं, लेकिन आपकी घोषित आमदनी कम है, तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को शक हो सकता है. वह बहुत ही आसानी से यह समझ लेगा कि आपकी कुछ आमदनी अघोषित भी है. इन खर्चों का हिसाब मांग सकता है इनकम टैक्स राशन और घरेलू खर्च: गेहूं, चावल, दाल, मसाले, तेल, गैस और बिजली बिल फैशन और ब्यूटी खर्च: कपड़े, जूते, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, स्पा, इत्र और हेयर कट रहन-सहन खर्च: किराया, कार चलाने का खर्च, कार और हेल्थ इंश्योरेंस सामाजिक आयोजनों और गिफ्ट का खर्च: शादी, जन्मदिन और अन्य समारोहों में उपहार बच्चों की शिक्षा: स्कूल फीस, किताबें, ट्यूशन फीस खाने-पीने का खर्च: रेस्टोरेंट बिल, फूड डिलीवरी खर्च इन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं अगर आप अपनी आमदनी के हिसाब से टैक्स भर रहे हैं और सभी वित्तीय लेन-देन का सही रिकॉर्ड रख रहे हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. अगर आपकी आमदनी और खर्चों में असमानता है, तो यह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन? ऐसे बच सकते हैं इनकम टैक्स की स्क्रूटनी से सभी बड़े खर्चों की रसीद और बैंक स्टेटमेंट संभालकर रखें. अपनी घोषित आय के अनुसार खर्च करें और कैश ट्रांजेक्शन से बचें. कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले उसके स्रोत को सुनिश्चित करें. टैक्स रिटर्न भरते समय अपनी सभी इनकम को सही तरीके से घोषित करें. अगर आप भी अपनी आमदनी और खर्च में संतुलन बनाए रखते हैं, तो आयकर विभाग की स्क्रूटनी से बच सकते हैं. अपने वित्तीय दस्तावेज सही तरीके से मेंटेन करें और हर लेन-देन को पारदर्शी रखें. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: सावधान! कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा The post गेहूं-चावल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और रेस्टोरेंट खर्च का भी हिसाब मांगेगा इनकम टैक्स! ये हैं कारण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top