Hot News

February 28, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ChatGPT से अब मुफ्त में पूछें अपनी आवाज में सवाल, फ्री यूजर्स के लिए आया एडवांस्ड वॉयस फीचर

ChatGPT Advanced Voice Mode Free: अगर आप भी टेक्स्ट टाइप करने में आलस करते हैं या तेजी से जवाब चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी समाचार है. अब फ्री यूजर्स भी ChatGPT के वॉयस फीचर का मजा ले सकते हैं. इसका मतलब है कि अब आप बिना टाइप किये, सिर्फ बोलकर ChatGPT से बातचीत कर सकते हैं. चलिए, इस फीचर के बारे में आसान भाषा में जानते हैं. Advanced Voice Mode क्या है? ChatGPT का Advanced Voice Mode एक नई और दमदार सुविधा है, जिससे आप AI से नैचुरल तरीके से बातचीत कर सकते हैं. यह फीचर आपकी आवाज को तेजी से समझता है और तुरंत जवाब देता है, जिससे बातचीत और भी रोचक और इंटरैक्टिव हो जाती है. यह खासकर उन लोगों के लिए शानदार है, जो टाइप करने से बचना चाहते हैं या जो ज्यादा सहज बातचीत करना पसंद करते हैं. OpenAI की तरफ से एक पहल की शुरुआत की गई थी. इसमें यूजर्स 10 मिनट के लिए Advance Voice Mode का इस्तेमाल कर सकते थे. इसके तहत यूजर्स को फ्री में भी इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी गई थी. कंपनी की तरफ से अभी तक ये साफ करना रह गया है कि यूजर्स को कितने मिनट के लिए इसे फ्री में यूज करने की अनुमति दी जाएगी. प्लस यूजर्स के लिए इसे यूज करना ज्यादा आसान होगा. मिलेगा लिमिटेड ऐक्सेस ध्यान रखें कि फ्री यूजर्स को यह फीचर सीमित प्रयासों (2-3 बार) के लिए मिलेगा. यानी आप दिन में कुछ बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अनलिमिटेड ऐक्सेस के लिए पेड वर्जन लेना होगा. फिर भी, यह शानदार मौका है नयी टेक्नोलॉजी को फ्री में आजमाने का. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा The post ChatGPT से अब मुफ्त में पूछें अपनी आवाज में सवाल, फ्री यूजर्स के लिए आया एडवांस्ड वॉयस फीचर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: नेपाल-भारत में फैला था इंटरनेशनल चोरों का जाल, बिहार पुलिस ने किया भंडाफोड़

Bihar News: बिहार के अररिया जिला के कुआड़ी थाना क्षेत्र में स्थित सुंदर नाथ धाम मंदिर परिसर से अंतर्राष्ट्रीय चोरों का एक गिरोह पकड़ाया है. पुलिस ने नेपाल और हिंदुस्तान में सक्रिय इस गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये शातिर छोर भीड़भाड़ वाले इलाकों, मंदिरों और बाजारों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे. रंगे हाथ किए गए गिरफ्तार पुलिस को लगातार सुंदर नाथ धाम मंदिर से चोरी की शिकायत मिल रही थी. इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए रंगेहाथ 6 पॉकेटमारों को गिरफ्तार किया है. इसके पास से चोरी के 5 मोबाइल भी बरामद हुए हैं. पकड़े गए सभी आरोपी अररिया जिला और नेपाल के रहने वाले हैं. इन्हें किया गया गिरफ्तार मो. सानू उम्र 19 वर्ष पिता मो. साबिर पुत्र हाजी मोहल्ला वार्ड नं. 18 थाना जोगबनी जिला अररिया मो. शहजाद उम्र 19 वर्ष पिता मो. राजा अली पुत्र हाजी मोहल्ला वार्ड नं. 18 थाना जोगबनी जिला अररिया मो. आजाद उम्र 23 वर्ष पिता मो. डोमा पुत्र हाजी मोहल्ला वार्ड नं. 18 थाना जोगबनी जिला अररिया नेपाल के मोरंग जिला का रहने वाला मो. इम्फराज उम्र 21 वर्ष पिता सोहराब मियां नेपाल के मोरंग जिला का रहने वाला मो. अख्तर मियां उम्र 30 वर्ष पिता मो. अलाउद्दीन नेपाल के मोरंग जिला का रहने वाला रजत रॉय उम्र 22 वर्ष पिता प्रेम दास रॉय महेंद्र चौक नेपाल में ऊंचे दाम में बेचता था मोबाइल यह गिरोह बिहार, नेपाल और सीमावर्ती इलाकों में जेबतराशी और मोबाइल फोन चोरी करने में माहिर था. चोरी किए गए मोबाइल फोन नेपाल में ऊंचे दामों पर बेचे जाते थे. पुलिस को शक है कि इस गिरोह के और भी सदस्य नेपाल और जोगबनी इलाके में सक्रिय हैं. नया विचार प्रीमियम स्टोरी पढ़ें: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में हिंदुस्तान आया था बाबर पुलिस की जांच जारी पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और वे किन-किन शहरों में सक्रिय थे. यह भी पढ़ें: बिहार में जल्द शुरू होगा यह चीनी मिल, मंत्री ने बताया प्रशासन का प्लान The post Bihar News: नेपाल-हिंदुस्तान में फैला था इंटरनेशनल चोरों का जाल, बिहार पुलिस ने किया भंडाफोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Amit Shah: रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मददगारों की खैर नहीं! अमित शाह का सख्त निर्देश, कहा- कार्रवाई करे दिल्ली पुलिस

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों मददगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. अमित शाह ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए. अमित शाह शुक्रवार (28 फरवरी) को दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति समीक्षा कर रहे थे. इस बैठक में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, गृह मंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस के आयुक्त संजय अरोड़ा समेत कई और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे. केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा “बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को देश में प्रवेश कराने, उनके दस्तावेज बनवाने और यहां रहने में मदद करने वाले पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.” खराब प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई- अमित शाह बैठक में अमित शाह ने कहा कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों और उप-संभागों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. अमित शाह ने कहा कि शहर में अंतर्राज्यीय गिरोहों को सख्ती से खत्म करना दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के मामलों में ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर तक कार्रवाई करने की बात कही, ताकी ऐसे मादक पदार्थ तंत्र को खत्म किया जाना चाहिए. निर्माण से जुड़े मामलों में पुलिस की अनुमति जरूरी नहीं- शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक में निर्देश दिया कि दिल्ली में निर्माण से जुड़े मामलों में अब दिल्ली पुलिस की अनुमति लेनी जरूरी नहीं होगी. गृह मंत्रालय ने बैठक के बाद बताया कि शाह ने निर्देश दिया है कि 2020 के दिल्ली दंगों के मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए दिल्ली प्रशासन विशेष अभियोजकों की नियुक्ति करे ताकि इन मामलों का जल्द निपटारा हो सके. केंद्रीय गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि दिल्ली में निर्माण से जुड़े मामलों में दिल्ली पुलिस की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। 2020 के दिल्ली दंगों के मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए दिल्ली प्रशासन विशेष अभियोजकों की नियुक्ति करे ताकि इन मामलों का जल्द निपटारा हो सके: गृह मंत्रालय https://t.co/tVk7xryaVo — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2025 सीएम रेखा गुप्ता ने AAP पर बोला हमला अमित शाह के बैठक के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पूर्ववर्ती प्रशासन ने केंद्र के साथ बिल्कुल सहयोग नहीं किया. उन्होंने शहर के विकास में बाधा डालने का काम किया है. रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि उनकी प्रशासन कानून-व्यवस्था, स्त्री सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की चुनौतियों समेत प्रमुख मुद्दों के समाधान के लिए केंद्र प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगी. पढ़ें यह प्रीमियम स्टोरी: लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन? The post Amit Shah: रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मददगारों की खैर नहीं! अमित शाह का सख्त निर्देश, कहा- कार्रवाई करे दिल्ली पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Instagram के नए फीचर की मदद से रिसेट कर सकेंगे अपनी फीड, आसान स्टेप्स में यहां समझें

Instagram Feature: मेटा, इंस्टाग्राम की जो पैरेंट कंपनी है , गुरुवार यानि 28 फरवरी को उन आपत्तिजनक और हिंसक ग्राफिक कंटेंट के लिए माफी मांगी, जो कुछ यूजर्स को उनके इंस्टाग्राम रील्स फीड में दिखाई दिए. मेटा ने इस समस्या के लिए एक तकनीकी त्रुटि को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अब इस गलती को ठीक कर दिया गया है. हालांकि Instagram अपने यूजर्स को नया ‘Reset Suggested Content’ फीचर पेश करती है, जिससे वे अपने Explore पेज, Reels और Feed में आने वाले सुझावों को रीसेट कर सकते हैं. इस फीचर के इस्तेमाल के बाद, Instagram आपके पुराने लाइक्स, सर्च हिस्ट्री और वॉच हिस्ट्री जैसे डेटा का उपयोग नहीं करेगा. इसके बजाय, प्लेटफॉर्म नई गतिविधियों के आधार पर सुझावों को फिर से तैयार करेगा, जिससे यूजर्स को ताजा और बदला हुआ एक्सपीरियंस मिलेगा. तो आइये आसान स्टेप्स में जानते हैं कैसे आप अपने इंस्टग्राम के कंटेंट को रिसेट कर सकते है. Instagram एल्गोरिदम को कैसे रीसेट करें अगर आप अपने इंस्टाग्राम फीड को नए सिरे से कस्टमाइज करना चाहते हैं, तो एल्गोरिदम को रीसेट करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें: अपने डिवाइस पर इंस्टाग्राम ऐप खोलें. प्रोफाइल पेज पर ऊपर दिए गए तीन डैश मेन्यू पर टैप करें. नीचे स्क्रॉल करें और ‘कंटेंट प्रेफरेंस’ विकल्प पर जाएं. ‘रीसेट सजेस्टेड कंटेंट’ सेलेक्ट करें. स्क्रीन पर दिखाए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें. ‘रीसेट’ बटन पर टैप करें. Instagram एल्गोरिदम को रीसेट करने से पहले जान लें यह बातें इंस्टाग्राम ने यह भी उल्लेख किया है कि यूजर्स अब उन विषयों से जुड़ी सिफारिशें  देख सकते हैं, जो उन्हें पहले नहीं दिखाई देती थीं. हालांकि, एक बार कंटेंट प्रेफेरेंसेस को रीसेट करने के बाद इसे वापस नहीं किया जा सकता है, लेकिन जैसे-जैसे आप पोस्टों को लाइक, शेयर और इंटरैक्ट करेंगे, सिफारिशें और भी व्यक्तिगत हो जाएंगी. यह महत्वपूर्ण है कि कंटेंट प्रेफेरेंसेस को रीसेट करने से इंस्टाग्राम पर जिन लोगों को आप फॉलो करते हैं, वे नहीं बदलते. कंटेंट प्रेफेरेंसेस को रीसेट करने से उपयोगकर्ता के डेटा को हटाया नहीं जाता है. बल्कि, यह अब तक एकत्रित किए गए डेटा का उपयोग करके एक्सप्लोर सेक्शन में पोस्ट और रील्स की सिफारिशें करना बंद कर देता है. यह भी पढ़े: TikTok को टक्कर देने के लिए Instagram ने बनाया बेजोड़ प्लान, जल्द लाएगा Reels के लिए अलग ऐप The post Instagram के नए फीचर की मदद से रिसेट कर सकेंगे अपनी फीड, आसान स्टेप्स में यहां समझें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aayush: गिलोय की महत्ता को लेकर दुनिया में हो रहे हैं रिसर्च 

Aayush: देश में आयुर्वेद का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है. आयुर्वेद में गिलोय के कई फायदे बताए गए हैं. जानकारों का कहना है कि गिलोय का सेवन काफी फायदेमंद होता है. गिलोय को लेकर हिंदुस्तान ही नहीं वैश्विक स्तर पर चर्चा हो रही है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध बायोमेडिकल एंड लाइफ साइंस रिसर्च संस्था पबमेड का दावा है कि पिछले एक दशक में गिलोय को लेकर प्रकाशित होने वाले रिसर्च पब्लिकेशन में 376 फीसदी की वृद्धि हुई है. इससे जाहिर होता है कि वैश्विक स्तर पर गिलोय की रोग निवारक क्षमता के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है. डेटा के अनुसार गिलोय को लेकर वर्ष 2014 में 243 अध्ययन प्रकाशित हुआ जो वर्ष 2024 में बढ़कर 913 हो गया.  आयुष मंत्रालय द्वारा रिसर्च को बढ़ावा देने को लेकर उठाए गए कदम की जानकारी देते हुए आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि मंत्रालय आयुष के क्षेत्र में रिसर्च को प्राथमिकता दे रहा है. मंत्रालय दुनिया की प्रमुख संस्थानों के साथ मिलकर आयुर्वेद और हर्बल प्लांट की गुणकारी क्षमताओं को सामने लाने की दिशा में कदम उठा रहा है. हमारी कोशिश आयुर्वेद को मुख्यधारा के स्वास्थ्य सेवा से जोड़ना है ताकि लोगों को अच्छी और सस्ती स्वास्थ्य सेवा मिल सके.   कोरोना के बाद बढ़ी उत्सुकता आयुष पद्धति के तहत लंबे समय से गिलोय का उपयोग किया जाता रहा है. वैज्ञानिकों को पहले से गिलोय के फायदे के बारे में पता था. लेकिन कोरोना के बाद गिलोय को लेकर होने वाले शोध में अचानक वृद्धि देखी गयी. विशेषज्ञों का मानना है कि गिलोय में प्राकृतिक तौर पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के गुण है. कई रिसर्च में यह बात सामने आयी है कि गिलोय प्रतिरोधक क्षमता, एंटी वायरल और अन्य रोगों से लड़ने में काफी सहायक है. इस शोध के बाद वैश्विक स्तर पर गिलोय के प्रति वैज्ञानिकों की दिलचस्पी बढ़ी है. कई शोध में यह बात सामने आयी है कि गिलोय कैंसर, इम्यून संबंधी रोग और अन्य रोगों के उपचार में काफी कारगर है. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर गालिब का कहना है कि वैश्विक स्तर पर गिलोय के वैज्ञानिक पहलू पर चर्चा हो रही है. दुनिया के विशेषज्ञ मानने लगे हैं कि गिलोय में रोग ठीक करने की क्षमता है. आने वाले समय में गिलोय कई शोध का विषय बनेगा. फरवरी 2025 में गुजरात यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ साइंस के अध्ययन में पता चला कि गिलोय सर्वाइकल कैंसर के उपचार में मददगार है. जनवरी 2025 में टाटा मेमोरियल सेंटर के शोधकर्ताओं ने भी गिलोय के कैंसर के उपचार को लेकर अध्ययन प्रकाशित किया है.  The post Aayush: गिलोय की महत्ता को लेकर दुनिया में हो रहे हैं रिसर्च  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में जल्द शुरू होगा यह चीनी मिल, मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

Bihar News: लंबे समय से बंद पड़ी सासामुसा चीनी मिल फिर से चालू करने की उम्मीद जगी है. चार वर्षों से बंद रीगा चीनी मिल के संचालन के बाद, गोपालगंज व सीतामढ़ी की बंद चीनी मिलों के चालू होने की संभावना बढ़ गयी है. इस संबंध में बिहार प्रशासन के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने नया विचार से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. गन्ना उद्योग मंत्री ने कहा, गोपालगंज जिला कभी गन्ना उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था, आज बंद पड़ी चीनी मिलों की वजह से गन्ना की खेती पर संकट का सामना कर रहा है. हालांकि, प्रशासन ने गन्ना किसानों को राहत देने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है. गन्ना उद्योग मंत्री ने बताया कि राज्य प्रशासन गन्ना किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और उनके लिए लगातार काम कर रही है. मंत्री ने बताया कि इन मिलों के चालू होने की प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने अवलोकन शुरू कर दिया है और रिपोर्ट के आधार पर अगले कदम उठाए जाएंगे. किसानों के आय में हो रही वृद्धि बिहार प्रशासन ने गन्ना किसानों के हित में कई पहल की हैं. मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने बताया कि राज्य प्रशासन ने गन्ना किसानों के लिए न्यूनतम मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के तहत उत्तम खाद, उत्तम बीज और कृषि यंत्रों पर अनुदान भी दिया जा रहा है. इससे किसानों को खेती में मदद मिल रही है और उनकी आय में वृद्धि हो रही है. कृष्णनंदन पासवान ने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में गन्ना की खेती लगभग खत्म हो गयी है, वहां के किसानों को गुड़ प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. प्रशासन इच्छुक किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान देकर गुड़ प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने में मदद कर रही है. इससे गन्ना उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और गन्ना किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे. प्रशासन क्या कदम उठाएगी गन्ना उद्योग मंत्री ने कहा कि नीतीश प्रशासन आने वाले दिनों में गन्ना किसानों को और अधिक प्रोत्साहन देने का प्रयास करेगी. इसके साथ ही, बंद पड़ी चीनी मिलों के संचालन की दिशा में भी प्रशासन सक्रिय रूप से काम कर रही है. यह कदम किसानों के लिए एक सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ गन्ना उद्योग को भी पुनर्जीवित करेगा. प्रशासन का यह प्रयास गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत का कारण बनेगा और राज्य में चीनी मिलों के बंद होने से उत्पन्न संकट को दूर करने में मदद करेगा. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी :  Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद History of Munda Tribes 7 : पड़हा राजा कैसे करते थे न्याय, कौन -कौन थे पदधारी और कब मिलती थी जिंदा गाड़ने की सजा The post बिहार में जल्द शुरू होगा यह चीनी मिल, मंत्री ने बताया प्रशासन का प्लान appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर पांच घंटे के भीषण जाम से जूझते रहें लोग, ट्रैफिक पुलिस पर गुस्सा में दिखें शहरवासी 

नया विचार समस्तीपुर :समस्तीपुर शहर में ट्रैफिक थाना और डीएसपी की मौजूदगी के बावजूद जाम की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। शहर, शुक्रवार को लगभग पांच घंटे तक भीषण जाम से जूझता रहा, लेकिन अधिकांश जगहों पर ट्रैफिक पुलिस दिखाई नहीं दी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर मगरदही घाट पर एक ट्रक खराब हो जाने से दरभंगा-पटना. मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया। इसका असर शहर के अन्य रास्तों व गलियों पर भी पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि जिले में एक ट्रैफिक डीएसपी की पोस्टिंग पहले से ही है। बावजूद इसके ट्रैफिक व्यवस्था आए दिन चरमरा जाती है। ट्रैफिक पुलिस अगर समय रहते सड़क पर उतरकर यातायात को व्यवस्थित करती तो लोगों को कई घंटे जाम का सामना नहीं करना पड़ता। यह जाम बाजार समिति से लेकर शहर के मोहनपुर तक लगा हुआ था। इस जाम का सामना जिले के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी करना पड़ा। ऐसा नहीं है कि यह जाम पहली बार लगा हो। शहर को इस तरह की जाम की अब आदत हो चुकी है। इस जाम के कारण कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी इस जाम में फंस जाते हैं, जिससे मरीजों और अन्य जरूरतमंदों को मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। शहर में ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक थाना, डीएसपी, 112 सेवा और पैंथर्स मोबाइल टीम को तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस गश्ती भी की जाती है। लेकिन, बावजूद इसके वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग जाता है। हालांकि, शाम के बाद ट्रैफिक कम होने के बाद शहर में यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सुधर रही थी। वही ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कांत का बताना है कि मुख्य सड़क पर ही हो गई थी ट्रक खराब जिस वजह से लगी जाम की समस्या ।

समस्तीपुर

प्रधानाध्यापक के साथ गाली गलौज और मारपीट मामले से नाराज़ शिक्षकों ने पांचवें दिन भी विद्यालय रखा बंद, सुरक्षा की मांग को लेकर बीआरसी में दे रहे योगदान

नया विचार सरायरंजन। सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखड़ा पतैली के प्रधानाध्यापक के साथ गाली –गलौज और मारपीट की घटना से नाराज़ शिक्षकों ने आज पांचवें दिन भी विद्यालय बंद कर सरायरंजन बीआरसी में योगदान दे रहे हैं । स्कूल छोड़ बीआरसी में बैठे शिक्षकों का कहना है कि गांव के ही अमलेश झा के पुत्र विजय कुमार झा के द्वारा सोमवार की शाम विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार रंजन पर विद्यालय बंद कर घर जाने के दौरान गाली – गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट किया और उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया । घटना के बाद पीड़ित प्रधानाध्यापक के द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी । लेकिन घटना के 5 दिनों के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है । शिक्षकों का कहना है कि युवक पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार रंजन का कहना है कि आरोपी के डर से सारे शिक्षक विद्यालय नहीं जा रहे हैं । शिक्षक पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग कर रहे है । स्कूल बंद होने के कारण बच्चों का पठन – पाठन बाधित है । वंही इस मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक विक्षिप्त युवक के द्वारा प्रधानाचार्य के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई है । इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है । साथ ही एसडीओ और डीएसपी को पत्र लिखकर विद्यालय में सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है । ताकि विद्यालय सुचारू रूप से संचालित हो सके ।

समस्तीपुर

कोपड़िया स्टेशन  स्थित रेल भूमि एवं समपार संख्या 11 से कोपड़िया स्टेशन के बीच के दोनों तरफ की रेल भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

नया विचार समस्तीपुर ।आज समस्तीपुर मंडल के कोपड़िया स्टेशन के रेल परिक्षेत्र स्थित रेल भूमि एवं समपार संख्या 11 से कोपड़िया स्टेशन के बीच के इर्द गिर्द तथा कोपड़िया स्टेशन के दोनों तरफ की रेल भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।विदित हो कि इस अतिक्रमण मुक्ति अभियान के दौरान कोपड़िया स्टेशन के रेल परिक्षेत्र स्थित रेल भूमि एवं समपार संख्या 11 से कोपड़िया स्टेशन के बीच के इर्द गिर्द तथा कोपड़िया स्टेशन के दोनों तरफ की रेल भूमि से अतिक्रमित करके बनाई गई अवैध दुकानों तथा अन्य स्थायी एवं अस्थाई निर्माण को रेल प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़ कर हटाया गया। इस क्रम में वहां पर अवैध रूप से चल रहे दुकान सहित झोपड़ियों तथा अन्य सभी छोटे बड़े निर्माण को भी हटाया गया। इस अभियान के माध्यम से कुल 230 दुकानें/ झोपड़ियों को हटाया गया जिससे 6500 वर्गमीटर रेलवे की जमीन अतिक्रमणमुक्त कराया गया। रेलवे की इस कार्यवाई को स्थानीय लोगों और यात्रियों द्वारा काफी सराहा जा रहा है तथा अतिक्रमण को हटाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कोपड़िया स्टेशन के रेल परिक्षेत्र स्थित रेल भूमि एवं समपार संख्या 11 से कोपड़िया स्टेशन के बीच के इर्द गिर्द तथा कोपड़िया स्टेशन के दोनों तरफ की रेल भूमि पर चल रही इन अवैध दुकानों को हटाने से रेलवे की काफी जमीन अतिक्रमण मुक्त हुई है। जिससे अब यात्रियों को भी आने जाने में सहूलियत होगी एवं कीमती रेल भूमि पर रेलवे का और अधिक विकास कार्य हो सकेगा।इस कार्रवाई से यात्रियों और स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया है ।विदित हो कि रेल प्रशासन ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है और अवैध दुकानों को हटाकर रेल परिसर को साफ कर दिया है। यह कार्रवाई रेलवे की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करने और यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए की गई है। इससे रेल संरक्षा में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

समस्तीपुर

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन 

नया विचार समस्तीपुर।वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में विज्ञान विभाग द्वारा  प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता और डा. मृत्युंजय कुमार ठाकुर एवं डॉ अपूर्वा मुले के संयोजन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।  इस अवसर पर विज्ञान विषयों की छात्राओं ने विज्ञान प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी भी दिखाई गई।सेमिनार को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि विज्ञान मानव कल्याण के लिए है । हिंदुस्तान के विज्ञान अनुसंधान को विश्व गंभीरता से ले रहा है। मुख्य अतिथि  पूर्व प्रधानाचार्य एवं भौतिकी के विद्वान डॉ राज किशोर प्रसाद ने  कहा कि विज्ञान सर्वव्यापी है। मानव कल्याण के लिए निरंतर शोध हुआ है और आगे भी शोध की आवश्यकता है। विज्ञान से विश्व है, विज्ञान से विकास है और विज्ञान से विनाश भी है । आवश्यकता है विज्ञान का सदुपयोग कर सतत विकास करने की। डॉ मृत्युंजय कुमार ठाकुर ने कहा कि सी वी रमण के जीवन  व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रमण प्रभाव के आविष्कार से हिंदुस्तान का डंका विश्व में बजा है। विशिष्ट अतिथि प्रो बिगन राम ने कहा कि युवाओं में विज्ञान के प्रति विकसित सोच से ही विकसित हिंदुस्तान हो सकती है। प्रशासन को स्कूल कॉलेज में छात्र छात्राओं को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाना चाहिए। भौतिक विभाग के डा अपूर्वा मुले ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि हिंदुस्तान का युवा नित नए नए आइडिया से दुनिया को दिशा दिखा रहा है। इस वर्ष हिंदुस्तान प्रशासन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 की थीम विकास हिंदुस्तान के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए हिंदुस्तानीय युवाओं को सशक्त बनाना रखाहै, जो समीचीन है।धन्यवाद प्रस्ताव डा श्रीविद्या ने किया।  इस अवसर पर विज्ञान की 50 से अधिक छात्राओं ने अपने विज्ञान से संबंधित रूबी लेजर एसिड रेन वाटर, एटॉमिक, मंगलयान आदि प्रॉजेक्ट का मॉडल प्रदर्शित किया, जिसे आगत अतिथियों ने सराहा और शानदार कहा। छात्रा में कुमारी शालिनी,  पूजा रानी, शायदा प्रवीण, दीपिका सिंह, अनुराधा सिंह, समीक्षा चौधरी, प्रियंका, प्राची, शाहजहां प्रवीण, रुचि,  स्वाति, शिल्पी, कुमकुम रवि, सिम्मी कुमारी, सीमा कुमारी, आंचल सहित अधिक संख्या में छात्राएं  ने प्रॉजेक्ट प्रदर्शन की। मौके पर महाविद्यालय के डॉ विजय कुमार गुप्ता, डॉ मधुलिका मिश्रा,  डा नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ श्रीविद्या, डॉ संगीता, डॉ अरूण कुमार, डॉ नवेश कुमार, डॉ चंचल कुमारी, डा स्वीटी दर्शन, डा कुमारी शबनम, डॉ सोनल कुमारी, डॉ बबली कुमारी, प्रो पूनम कुमारी,  डॉ काजल श्रीवास्तव, डॉ स्वाति कुमारी सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top