Hot News

March 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: होली में बस स्टैंड से जाने वाले मुजफ्फपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी और शिवहर के यात्री सबसे अधिक, यात्रियों की बढ़ी गहमागहमी

Bihar News: पटना. राजधानी के बैरिया बस स्टैंड में होली के नजदीक आते ही यात्रियों की गहमागहमी बढ़ गयी है. यहां होली में घर जाने वाले यात्रियों की संख्या आम दिनों के मुकाबले बढ़ती जा रही है. ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के महासचिव राजकुमार झा ने बताया कि बैरिया बस स्टैंड से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी व शिवहर जिलों के लिए जाने वाली बसों की संख्या करीब 650 है. लेकिन, होली पर इस बस स्टैंड से उत्तर बिहार के जिले मुजफ्फपुर, दरंभगा, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा जिला जाने वालों की संख्या अधिक हो जाती है. इससे बसों की संख्या भी बढ़ा कर 720 के करीब कर दी जाती है. मुजफ्फरपुर जाने वाले यात्री अधिक मुजफ्फरपुर जाने वाले बसों का किराया फिलहाल 100 रुपये ही रखा गया है. उन्होंने बताया कि आमतौर पर रोजाना बैरिया बस स्टैंड से पैसेंजर की आने-जाने वालों की संख्या करीब 25-30 हजार के करीब होती है. लेकिन, शनिवार से बैरिया बस स्टैंड में आने-जाने वालों की संख्या 40,000- 45,000 के करीब हो गयी है. वहीं स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों ने बताया कि उम्मीद है कि छह मार्च से इसकी संख्या बढ़ कर एक लाख के आस-पास हो जायेगी. भीड़ बढ़ने के कारण दो दिनों से लगातार जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है. बांकीपुर बस स्टैंड व फुलवारी बस स्टैंड में भी बढ़ी भीड़ महासचिव राज कुमार झा ने बताया कि बांकीपुर बस स्टैंड व फुलवारी बस स्टैंड में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों को पकड़ने वाले यात्रियों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इन दोनों बस पड़ाव से आमतौर पर पश्चिमी क्षेत्र के पैसेंजर अधिक बस पकड़ने के लिए आ रहे हैं. इस बस पड़ाव से 80-85 प्रशासनी बसों का उत्तर बिहार में परिचालन होता है. Also Read: Bihar News: अब एक क्लिक पर दस लाख से अधिक अपराधियों की कुंडली होगा सामने, तीन करोड़ से अधिक स्टेशन डायरियां दर्ज The post Bihar News: होली में बस स्टैंड से जाने वाले मुजफ्फपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी और शिवहर के यात्री सबसे अधिक, यात्रियों की बढ़ी गहमागहमी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video: युवराज की गेंद को दौड़ाकर मारा चौका, फिर बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, ABD को बुलाने की उठी मांग

International Masters League 2025: क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों का इंटरनेशनल लीग चल रहा है. शनिवार को इंडिया मास्टर्स ने दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को 8 विकेट से रौंदकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की. मैच की खास बात यह रही कि राहुल शर्मा ने टूर्नामेंट का पहला हैट्रिक लिया और ऑलराउंडर युवराज सिंह ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. युवराज की पहली गेंद पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने जोरदार चौका लगाया तो युवी ने दो गेंद बाद दूसरे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर दिया. उसके अगले ही गेंद पर युवराज को दूसरा विकेट मिला. हैट्रिक से चूक गए युवराज सिंह 43 साल के युवराज सिंह एक समय दो गेंद पर लगातार दो विकेट लेकर हैट्रिक चांस पर थे, लेकिन वह चूक गए. हालांकि मैच में उन्होंने तीन शिकार जरूर किए. उन्होंने लगातार गेंदों पर वर्नोन फिलेंडर और गार्नेट क्रुगर को आउट किया. वह फिलेंडर नहीं थे, जिन्होंने युवराज को जोरदार चौका लगाया था. चौका लगाने वाले विलास थे, लेकिन गुस्से का सामना करना पड़ा फिलेंडर को, जो खाता भी नहीं खोल पाए. अगली गेंद पर क्रुगर का विकेट आया, लेकिन युवराज अपना हैट्रिक पूरा नहीं कर पाए. हालांकि हिंदुस्तान की ओर से राहुल शर्मा ने टूर्नामेंट का पहला हैट्रिक लिया. Yuvi’s 𝓼𝓹𝓮𝓵𝓵 🪄 = trouble for the opposition batters ⚡️ 2️⃣ wickets, unstoppable energy and a game-changing over! Watch his magic unfold at the #IMLT20 🤩🔥#TheBaapsOfCricket #IMLonJioHotstar #IMLonCineplex pic.twitter.com/6bKdxUGMnF — INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE (@imlt20official) March 1, 2025 43 साल की उम्र में भी युवराज का जलवा बरकरार गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर हिंदुस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 13.5 ओवर में केवल 85 के स्कोर पर ढेर कर दिया. बाद में हिंदुस्तान ने 11 ओवर में केवल दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली. युवराज सिंह अपने समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक थे. 43 साल की उम्र में भी, हिंदुस्तानीय स्टार अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करना जारी रखते हैं. एबी डिविलियर्स को लाने की उठी मांग 2011 विश्व कप के हीरो ने बीसीए स्टेडियम में साउथ अफ्रीका मास्टर्स के खिलाफ IML T20 मैच में दो ओवर फेंके. उनका पहला शिकार वर्नोन फिलेंडर थे, जिन्हें उन्होंने शून्य पर आउट कर दिया. अगली गेंद पर युवराज ने स्टंप के सामने क्रुगर को LBW आउट कर दिया. दक्षिण अफ्रीका की खराब बल्लेबाजी के बाद फैंस स्टेडियम में शोर मचाने लगे और इस टूर्नामेंट में एबी डिविलियर्स का लाने की मांग करने लगे. The post Watch Video: युवराज की गेंद को दौड़ाकर मारा चौका, फिर बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, ABD को बुलाने की उठी मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: अब एक क्लिक पर दस लाख से अधिक अपराधियों की कुंडली होगा सामने, तीन करोड़ से अधिक स्टेशन डायरियां दर्ज

Bihar News: सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल टैकिंग नेटवर्क सिस्टम) सूबे के 1380 पुलिस थानों से लेकर इनमे तैनात पुलिस कर्मियों को डिजिटल बना रहा है. इस प्रणाली का उपयोग करते हुए जहां अब तक 12.20 लाख से अधिक प्रथमिकियां दर्ज की गयी है, वहीं, 2.24 लाख से अधिक गिरफ्तारी मेमो जारी किये गये. इतना ही नहीं, बीते पांच वर्ष में 10 लाख से भी अधिक अपराधियों के डेटाबेस सीसीटीएनएस पर अपलोड किए गये है. यह डेटाबेस चेहरे की पहचान और गिरोह के विश्लेषण के आधार पर तैयार हुए है, जिनका उपयोग अपराधियों की पहचान, उनका आपराधिक इतिहास जानने, तेजी से गिरफ्तारी तथा अपराध से प्रभावी बचाव, पहचान व नियंतण के लिए किया जाता है. तीन करोड़ से अधिक स्टेशन डायरियां दर्ज जुलाई 2024 से तीन नये आपराधिक कानूनो के लागू होने के बाद सीसीटीएनएस की महत्ता बढ़ गयी है. अब स्टेशन डायरी से लेकर केस डायरी ऑनलाइन लिखा जाना अनिवार्य कर दिया गया है. बिहार पुलिस के आंकड़ो के मुताबिक सीसीटीएनएस के माध्यम से अब तक 3.24 करोड़ से अधिक स्टेशन डायरी जबकि 20 लाख सेअधिक केस डायरियां दर्ज की गयी है. साथ ही इसके माध्यम से तीन लाख चार्जशीट भी दायर हुए है. एकीकृत न्यायिक व्यवस्था से जुड़े 894 पुलिस थाने गृह विभाग के मुताबिक सीसीटीएनएस को अब ऑनलाइन न्यायिक व्यवस्था आइसीजेएस (इंटिगरेटेड क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) से जोड़ा जा रहा है, ताकि सभी न्यायालय, जेल व फॉरेसिक प्रयोगशाला भी पुलिस थानों व पुलिस पदाधिकारियों से जुड़ जाएं. वर्तमान में 37 जिला न्यायालय, 42 अनुमंडल न्यायालय, 894 पुलिस थाने, 59 काराएं और तीन अपराध विज्ञान प्रयोगशालाएं आइसीजेएस से जुड़े हुए है. आइसीजेएस के सीसीटीएनएस से जुड़ने पर एफआईआर और चार्जशीट के मेटाडेटा तक न्यायालय की पहुंच हो सकती है. राज्य में डायल 112 की सेवा शुरू पुलिस को आम जनता तक पहुंचाने के लिए इमरजेसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) के तहत पूरे राज्य में डायल 112 की सेवा शुरू की गयी है. बिहार पुलिस के मुताबिक इस सेवा का इस्तेमाल करने वाले जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचने में पुलिस को अब औसतन मात्र 15 मिनट का समय लग रहा है. पहले यह सेवा अवधि 20 मिनट की थी. पुलिस मुख्यालय इस समयावधि को और कम करने के उपाय मे जुटा है. Also Read: Patna News: होली पर दो से तीन गुना तक बढ़ा पटना आने का विमान किराया, घर लौट रहे लोग झेल रहे परेशानी The post Bihar News: अब एक क्लिक पर दस लाख से अधिक अपराधियों की कुंडली होगा सामने, तीन करोड़ से अधिक स्टेशन डायरियां दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा, इस तेज गेंदबाज ने ली पहली हैट्रिक

International Masters League 2025: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में हिंदुस्तान ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. सचिन की अगुवाई वाली हिंदुस्तानीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को 8 विकेट से रौंद दिया है. सबसे बड़ी बात है कि इस लीग की पहली हैट्रिक हिंदुस्तानीय तेज गेंदबाज राहुल शर्मा के नाम रही. उन्होंने तीन महान क्रिकेटरों को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की. हैट्रिक पर आउट होने वालों में सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (9), दक्षिण अफ्रीका के कप्तान जैक्स कैलिस (0) और जैक्स रूडोल्फ (0) शामिल हैं. यह इस टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक है. हासिल आमला को राहुल ने किया क्लीन बोल्ड शानदार शुरुआत करने वाली दक्षिण अफ्रीका इस झटके को बर्दास्त नहीं कर पाई और उसका स्कोर जल्द ही 35/3 हो गया. दक्षिण अफ्रीका इन झटकों से उबर नहीं सका और 13.5 ओवरों में मात्र 85 रन पर ढेर हो गया. हिंदुस्तान के लिए पवन नेगी (2/21), युवराज सिंह (3/12) और स्टुअर्ट बिन्नी (2/1) अन्य विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. अमला को जहां पूर्व हिंदुस्तानीय स्पिनर शर्मा ने बोल्ड किया, वहीं कैलिस और रूडोल्फ दोनों को पगबाधा आउट करार दिया गया. 𝐑𝐚𝐡𝐮𝐥, 𝐧𝐚𝐚𝐦 𝐭𝐨𝐡 𝐬𝐮𝐧𝐚 𝐡𝐨𝐠𝐚! 😎🎬 3️⃣rd time’s a charm indeed! Watch Rahul Sharma pull off the #IMLT20‘s first hattrick in style 🤙📈#TheBaapsOfCricket #IMLonJioHotstar #IMLonCineplex pic.twitter.com/VGXxDlptzi — INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE (@imlt20official) March 1, 2025 अंबाती रायुडू ने हिंदुस्तान के लिए स्पोर्ट्सी 41 रनों की नाबाद पारी जवाब में हिंदुस्तान ने सचिन तेंदुलकर (6) का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन अंबाती रायुडू ने 34 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 41 रन की नाबाद पारी स्पोर्ट्सकर टीम को जीत दिलायी. इरफान पठान 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन युवराज ने 12 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाकर हिंदुस्तान को शानदार जीत दिलाई. जीत के लिए मात्र 86 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हिंदुस्तान ने 11 ओवर में दो विकेट पर 89 रन बनाकर आठ विकेट और 54 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली. The post Watch Video: हिंदुस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा, इस तेज गेंदबाज ने ली पहली हैट्रिक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: होली पर दो से तीन गुना तक बढ़ा पटना आने का विमान किराया, घर लौट रहे लोग झेल रहे परेशानी

Patna News: होली पर पटना आने और यहां से वापस जाने का विमान किराया तीन गुना तक बढ़ गया है. यह वृद्धि सीधी हवाई सेवा के न्यूनतम विमान किराये में है. यदि अधिकतम विमान किराये की दृष्टि से देखें तो कई रूटों में यह तीन गुना से भी अधिक हो चुका है. दिल्ली एकमात्र जगह है, जहां से पटना आने का विमान किराया वापसी के विमान किराया से अधिक है. अन्य रूटों में पटना आने से भी अधिक वृद्धि यहां से वापसी के विमान किराया में हुआ है. पटना से वापसी का विमान किराया सबसे अधिक मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई रूट में पटना आने का न्यूनतम विमान किराया 10 हजार से थोड़ा कम है. वहीं लौटने का विमान किराया बढ़ कर 10 हजार के पार पहुंच चुका है. पुणे के लिए तो यह 12 हजार के पार भी पहुंच चुका है. अधिकतर रूट में होलिका दहन से एक दिन पहले पटना आने का विमान किराया अधिकतम है, जबकि होली के दो दिन बाद 16 मार्च को पटना से वापसी का विमान किराया सबसे अधिक है. महानगरों से पटना आने और वापस जाने का न्यूनतम किराया महानगर 12 मार्च 2025 को पटना आने का किराया 16 मार्च 2025 को वापस जाने का किराया मुंबई 9816 10725 पुणे 9384 12306 दिल्ली 9495 8896 बेंगलुरू 8338 8997 चेन्नई 8481 10428 हैदराबाद 9590 10011 कोलकाता 3415 4268 होली में घर लौट रहे लोग झेल रहे परेशानी रोजी-रोजगार को लेकर महानगरों में रह रहे लोग होली पर अपने गांव आने लगे हैं. इसके चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश व पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से आने व जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ बनी है. लोगों को बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है. इन दिनों दलहन व तिलहन की कटनी व दौनी भी होने वाली है. अप्रैल से गेहूं की कटनी भी शुरू होने वाली है. पर्व तो है ही. इसके साथ ही रोजगार के लिए भी भारी संख्या में इन दिनों लोग महानगरों की ओर रुख कर रहे हैं. जिन लोगों ने पहले से रिजर्वेशन करा रखा था वे तो थोड़ा आराम से यात्रा कर पा रहे हैं. अचानक यात्रा का कार्यक्रम बनाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. यहां तक कि ट्रेनों में पावदान के निकट खड़े व बैठ कर यात्रा करते लोग दिख रहे हैं. यात्रियों के लिए चलायी गयी स्पेशल ट्रेनें रेल प्रशासन द्वारा होली पर्व में बिहार आने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें तो चलायी है. लेकिन नाकाफी है. नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है. यात्री अधिक पेनाल्टी देकर भी घर आने लगे हैं. दिल्ली से आने वाले यात्री एक हजार रुपये तक व पंजाब की ओर से आने वाले भी यात्री छह सौ से लेकर एक हजार तक का फाइन भर रहे हैं. गांव घर आने के लिए यात्री वेटिंग टिकट के अलावा बिना टिकट के भी यात्री कर रहे हैं. हालत यह है कि जनरल बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं हैं. जनरल कोच के शौचालय तक में यात्री सफर कर रहे हैं. यात्रा कर रहे मनोज राजभर,गोलू राजभर,अमरेंद्र पंडित,कल्याण भगत आदि यात्रियों ने बताया कि तीन महीने पहले ही नई दिल्ली से सीवान तक स्लीपर क्लास का टिकट रिज़र्वेशन करा लिए थे. बावजूद भीड़ अधिक होने से स्लीपर क्लास की स्थिति जनरल कोच से भी बदत्तर बनी थी. इन ट्रेनों में यात्रा करना हुआ मुश्किल वैशाली एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस,चंडीगढ़ डिबलुगढ़ एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस,बिहार संपर्क क्रांति,न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, कविगुरु एक्सप्रेस आदि सीवान आने या यहां से महानगर जाने वाली अन्य ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ की स्थिति बनी है. दिल्ली, पंजाब, मुंबई, बेंगलौर आदि अन्य बड़े शहरों व राज्यों से आने वाली ट्रेनों मे भी यात्रियों की भीड़ बढ़ चुकी है. Also Read: Bihar News: होली में घर आना मुश्किल, पटना की ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंर्फम टिकट, 273 से ज्यादा वेटिंग The post Patna News: होली पर दो से तीन गुना तक बढ़ा पटना आने का विमान किराया, घर लौट रहे लोग झेल रहे परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: होली में घर आना मुश्किल, पटना की ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंर्फम टिकट, 273 से ज्यादा वेटिंग

Bihar News: होली पर पटना आने-जाने वाली ट्रेनों में बुकिंग के लिए पटना जंक्शन व दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल के आरक्षण केंद्रों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं. अधिकतर यात्री कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से मायूस होकर लौट रहे हैं. अधिकतर ट्रेनों में 200 से 273 से ज्यादा वेटिंग चल रही है, जिससे यात्रियों को सीट नहीं मिल रही. हालांकि, दिल्ली-पटना रूट पर चलने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों में अभी कुछ सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन जल्द ही ये ट्रेनें भी फुल हो सकती हैं. होली 13 व 14 मार्च को मनायी जायेगी. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग घर आने की योजना बना रहे हैं. दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से पटना आने आने वाली ट्रेनों में वेटिंग ज्यादा है. जानकारों की मानें, तो संबंधित जगहों में बड़ी संख्या में पटना सहित पूरे बिहार के लोग काम करते हैं. ये लोग पर्व-त्योहारों पर अपने गांव-घर लौटते हैं. जो लोग पहले से टिकट बुक करा चुके हैं, उन्हें तो राहत है, लेकिन जिन्होंने अभी यात्रा का प्लान बनाया, वे टिकट न मिलने से परेशान हैं. पटना से राजस्थान और मथुरा जाने वाली सभी ट्रेनें फुल बीते दो वर्षों से होली पर पटना से बड़ी संख्या में लोग मथुरा व राजस्थान जा रहे हैं. राजस्थान में सबसे अधिक लोग उदयपुर और खाटू श्याम के दर्शन के लिए सीकर जाते हैं. होली से एक महीने पहले की तिथि से ही राजस्थान और मथुरा जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं. वर्तमान में तो 200 से अधिक वेटिंग चल रही है. पटना से होकर जाने वाली गुवाहाटी-अजमेर, पटना-कोटा, हावड़ा-जोधपुर, झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस में पांच से 13 मार्च के बीच लंबी वेटिंग चल रही है. ऐसे में अब जिन यात्रियों ने अभी तक टिकट नहीं लिया है, उन्हें तत्काल टिकट या वैकल्पिक यात्रा साधनों पर विचार करना पड़ रहा है. किस ट्रेन में कितनी वेटिंग है ट्रेन 10 मार्च 20253 एसी-स्लीपर 11 मार्च 20253 एसी-स्लीपर 12 मार्च 20253 एसी-स्लीपर 13 मार्च 20253 एसी-स्लीपर संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस 112-146 129-164 151-210 77- 107 मगध एक्सप्रेस 67-91 95-114 100-134 23-59 श्रमजीवी एक्सप्रेस 63-112 63-130 96 -127 41-76 भागलपुर गरीब रथ 98 273 347 —— विक्रमशिला एक्सप्रेस 67-230 96-226 —– 74-106 तेजस राजधानी 144 174 221 117 एलटीटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 85-144 100-147 76-103 46-57 एलटीटी-पटना 67-119 67-111 60-80 18-45 सीएसएमटी सुपरफास्ट 80-144 —– 50-73 —— संघमित्रा एक्सप्रेस 68-96 78-148 —— —– एलटीटी-जयनगर —– 78-165 —- —— पूर्वा एक्सप्रेस ——- ——- 105-133 67-127 11 मार्च- ट्रेन-3 एसी-स्लीपर तेजस राजधानी-174 संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस-129-164 मगध एक्सप्रेस-95-114 श्रमजीवी एक्सप्रेस-63-130 विक्रमशिला एक्सप्रेस : 96-226 गरीब रथ-273 एलटीटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस-100-147 एलटीटी-पटना एक्सप्रेस -67-111 एलटीटी-जयनगर-78-165 संघमित्रा एक्सप्रेस-78-148 12 मार्च 2025 तेजस राजधानी के 3 एसी में 221 जबकि 2 एसी में नो रूम हो गया है. वहीं संपूर्णक्रांति के स्लीपर में 210 व 3 एसी में 151 वेटिंग, मगध स्लीपर 134 व 3 एसी में 100 वेटिंग, श्रमजीवी स्लीपर 127 व 3 एसी में 96 वेटिंग, भागलपुर गरीब रथ 347, पूर्वा के स्लीपर में 133 व 3 एसी 105 वेटिंग है. इसी तरह मुंबई से आने वाली एलटीटी पाटलिपुत्र के स्लीपर में 103 व 3 एसी में 76 वेटिंग, एलटीटी पीएनबी के स्लीपर में 80 व 3 एसी में 60, सीएसटी सुपरफास्ट के स्लीपर में 73 व 3 एसी में 50 वेटिंग है. 13 मार्च 2025 तेजस राजधानी 3 एसी 117, संपूर्णक्रांति स्लीपर 107 व 3 एसी 77, मगध स्लीपर 59 व 3 एसी 23 वेटिंग, श्रमजीवी स्लीपर 76 व 3 एसी में 41 वेटिंग, विक्रमशिला स्लीपर 106 व 3 एसी में 74 वेटिंग, पूर्वा स्लीपर 127 व 3 एसी 67 वेटिंग है. मुंबई से आने वाली एलटीटी पाटलिपुत्र के स्लीपर में 57 व 3 एसी में 46, एलटीटी पीएनबी स्लीपर में 45 व 3 एसी में 18 वेटिंग चल रही है. Also Read: Bihar News: औरंगाबाद में हाइवे पर वसूली कर रहे थे फर्जी डीटीओ के साथ तीन शातिर पुलिस गिरफ्तार, शायरन-स्पीकर से जमाते थे धौंस The post Bihar News: होली में घर आना मुश्किल, पटना की ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंर्फम टिकट, 273 से ज्यादा वेटिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: धनबाद में बार-बार एक घर में लग रही आग, रहस्यमयी आग से सांसत में जान, रतजगा करने पर हैं मजबूर

Dhanbad Fire News: धनबाद-हीरापुर के मास्टरपाड़ा में पिछले पांच दिनों से लोग रहस्यमयी आग से परेशान हैं. यहां एक घर में बार-बार आग लगने की घटना हो रही है. घर में जगह-जगह आग लगने से लगभग पूरा सामान जल चुका है. आग की चपेट में आकर दीवारें काली हो चुकी हैं. घर में रखा प्लास्टिक, कपड़े, खिड़कियों के पर्दे आदि जल चुके हैं. पिछले पांच दिनों से घर में आग लगने का सिलसिला जारी है. रहस्यमयी आग के कारण घर के लोग डरे और सहमे हुए हैं. एक जगह आग बुझायी जाती है. कुछ देर में दूसरी जगह लग जाती है. अब तक फायरब्रिगेड को सूचना नहीं दी गयी है. अचानक बार-बार आग लगने से परिवार के सदस्य रतजगा करने को मजबूर हैं. रहस्यमयी आग के बारे में बतातीं सुष्मिता बनर्जी रहस्यमयी आग से बनर्जी निवास में रहने वाले दो परिवार परेशान हीरापुर के मास्टरपाड़ा स्थित बनर्जी निवास में रहस्मयी आग लगने की घटना घट रही है. दो तल्ला घर के ऊपरी हिस्से में मकान मालिक बबन बनर्जी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं. निचले तल्ले में किरायेदार हैं. बबन बनर्जी ने बताया कि पांच दिन पूर्व किरायेदार के घर से आग लगने का सिलसिला शुरू हुआ. किरायेदार के घर में रखे छोटे-छोटे सामान में आग लगनी शुरू हुई. धीरे-धीरे किरायेदार के घर का काफी सामान रहस्यमयी तरीके से जल गया. दो दिनों से उनके घर में आग लगने की घटना हो रही है. जानकारी देते मकान मालिक बबन बनर्जी रविवार की सुबह से लेकर रात नौ बजे तक पांच बार लगी आग बबन बनर्जी की पत्नी सुष्मिता ने बताया कि रविवार को भी घर में आग लगने का सिलसिला जारी रहा. सुबह सात बजे घर के पर्दे में अचानक से आग लग गयी. किसी तरह आग पर काबू पाया. इसके कुछ देर में किचन में प्लास्टिक के बारे में रखे मूढ़ी में आग लग गयी. दिन में बेड का गद्दा समेत अन्य सामान में आग लगी. रात नौ बजे तक कुल मिलाकर पांच बार धर के अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटना हुई. घर से बाहर निकाला कपड़े और प्लास्टिक का सामान घटना में ज्यादातर कपड़े और प्लास्टिक के सामान में आग लगने की घटना हुई है. ऐसे में परिवार के लोगों ने अबतक आग से बचे कपड़े और प्लास्टिक का सारा सामान को घर से बाहर निकाल दिया है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Girl Marriage With Dog Video: कुत्ते संग 11 महीने की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा The post Video: धनबाद में बार-बार एक घर में लग रही आग, रहस्यमयी आग से सांसत में जान, रतजगा करने पर हैं मजबूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghasi Samaj Meeting: झारखंड घासी समाज की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक, 9 मार्च को फगुवा मिलन समारोह

Ghasi Samaj Meeting: रांची-झारखंड राज्य घासी समाज संघ की बैठक रांची के मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में हुई. डॉ रीझु नायक की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में संगठन मजबूती, सदस्यता अभियान, जिला और प्रखंडवार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. डॉ रीझु नायक ने कहा कि घासी समाज को शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है. शिक्षित व्यक्ति ही समाज को विकास की मुख्यधारा में ला सकता है. 9 मार्च को फगुवा मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर सामाजिक, नेतृत्वक, शैक्षणिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से समाज के लोगों को सशक्त बनाने पर मंथन किया गया. समाज से आधी आबादी को जोड़ने की जरूरत बिनिता नायक ने कहा कि आधी आबादी को समाज से अधिक से अधिक जोड़ कर संगठन को मजबूत बनाना है. शांति देवी ने कहा कि शहर से गांव तक के प्रबुद्ध जनों को साथ मिलकर चलने की जरूरत है. संदीप टाइगर ने कहा कि युवा ही इतिहास बनाते हैं. इसलिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है. मौके पर ये थे उपस्थित संचालन अधिवक्ता सोनी नायक एवं धन्यवाद डॉ इन्द्रजीत नायक ने किया. बैठक में मुख्य रूप से मनोज कुमार नायक, किरण नायक, नामक मुकुल नायक, विनिता पाठक नायक, मुकेश नायक एवं सुरेश नायक शामिल थे. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं The post Ghasi Samaj Meeting: झारखंड घासी समाज की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक, 9 मार्च को फगुवा मिलन समारोह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमशेदजी टाटा की जयंती: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने लाइटिंग का किया उद्घाटन, रोशनी से नहाया जुबिली पार्क

Jamsedji Tata Birth Anniversary: जमशेदपुर-टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती तीन मार्च को है. रविवार को जमशेदपुर के जुबिली पार्क की विशेष विद्युत सज्जा की शुरुआत भव्य अंदाज में हुई. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बटन दबाकर जैसे ही लाइटिंग का उद्घाटन किया, पूरा पार्क और शहर रोशनी से नहाकर जगमगा उठा. इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए टाटा समूह और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे. चंद्रशेखरन की सादगी ने मोहा मन कार्यक्रम में एन चंद्रशेखरन की सादगी चर्चा का विषय रही. लाइटिंग का उद्घाटन करने के बाद वे जमशेदजी टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे. श्रद्धांजलि देने से पहले उन्होंने स्वयं जूते उतारे और नंगे पांव प्रतिमा के समक्ष नमन किया. अन्य कई लोग जहां जूते पहने हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे, वहीं चंद्रशेखरन का यह विनम्र भाव सबके लिए प्रेरणा बनी. रोशनी से जगमग जमशेदपुर टीवी नरेंद्रन बने ड्राइवर एन चंद्रशेखरन रविवार शाम करीब चार बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे. यहां टाटा स्टील के एमडी सह सीउओ टीवी नरेंद्रन ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वे डायरेक्टर्स बंगला गए और फिर जुबिली पार्क पहुंचे. दिलचस्प बात यह रही कि चंद्रशेखरन की गाड़ी को स्वयं टीवी नरेंद्रन ड्राइव कर रहे थे. जुबिली पार्क की भव्य लाइटिंग रतन टाटा की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र जुबिली पार्क में जमशेदजी टाटा की प्रतिमा के सामने रतन टाटा की भव्य रंगोली सजायी गयी है, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. 50 फीट ऊंची इस अद्भुत रंगोली को कलाकार विवेक मिश्रा ने तैयार किया है. रंगोली के सामने सेल्फी और तस्वीरें लेने वालों की भीड़ लगातार बनी हुई है. मौके पर ये थे मौजूद कार्यक्रम में टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक चटर्जी, रुचि नरेंद्रन, टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा, वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, शिवलखन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे. लाइटिंग से बढ़ी खूबसूरती लाइटिंग और लेजर शो का आनंद 5 मार्च तक जुबिली पार्क की खूबसूरत लाइटिंग का दीदार लोग 3 मार्च से 5 मार्च तक कर सकेंगे। शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक पैदल घूमने की सुविधा है, जबकि रात 10 से 11 बजे तक गाड़ियों से पार्क का भ्रमण किया जा सकता है. सुरक्षा के विशेष इंतजाम लाइटिंग के दौरान सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 200 पुलिसकर्मी, 150 निजी सुरक्षाकर्मी और 100 स्काउट एंड गाइड के जवान तैनात हैं. पूरे क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी से हो रही है और दो वॉच टावर भी लगाए गए हैं. आवाजाही के नियम पैदल प्रवेश: शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक.प्रवेश द्वार: साकची गेट, रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस गेट, निक्को जुबिली पार्क गेट.वाहनों का प्रवेश: रात 10 बजे से 11 बजे तक, प्रवेश रुसी मोदी सेंटर गेट से होगा और स्मृति उद्यान, साकची गेट, पारसी गेट होते हुए प्रतिमा क्षेत्र से निकास होगा.5 मार्च के बाद रात 11 बजे से पार्क पूरी तरह बंद रहेगा. लेजर शो का समय पहला शो: शाम 7:00 से 7:30 बजे तक.दूसरा शो: शाम 8:00 से 8:30 बजे तक.तीसरा शो: रात 9:00 से 9:30 बजे तक. लाइटिंग से जमशेदपुर हुआ रोशन जुबिली पार्क के अलावा शहर के पांच प्रमुख पार्कों, 13 इमारतों और 26 गोलचक्करों को भी विशेष रोशनी से सजाया गया है. जुबिली पार्क की लाइटिंग के साथ ही इन सभी स्थानों पर भी विद्युत सज्जा शुरू हो गई है, जिसने पूरे जमशेदपुर को रोशन कर दिया है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं The post जमशेदजी टाटा की जयंती: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने लाइटिंग का किया उद्घाटन, रोशनी से नहाया जुबिली पार्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के लखीसराय में लगेगा देश का सबसे बड़ा सौर प्लांट, इस माह से काम होगा शुरू

Largest Solar Plant: पटना. लखीसराय जिले के कजरा में राज्य की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा उत्पादन और देश की सबसे बड़ी (495 मेगावाट आवर) बैट्री भंडारण सौर ऊर्जा परियोजना अगस्त 2025 से शुरू होने की उम्मीद है. इसकी दो परियोजनाओं को मिला कर 301 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा, जबकि उच्च क्षमता की बैटरी की मदद से 495 मेगावाट आवर बिजली को संरक्षित कर इसकी पीक आवर खासकर रात के समय इसकी सप्लाइ की जायेगी. इससे बिजली की किल्लत काफी हद तक दूर होगी. ऊर्जा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कजरा सौर ऊर्जा परियोजना के पहले चरण में 185 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता का विकास हो रहा है. इसके साथ ही 254 मेगावाट आवर बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की स्थापना की जा रही है. कजरा प्रथम चरण परियोजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी मेसर्स लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) को सौंपी गयी है. वहीं, दूसरे चरण में 116 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता का विकास किया जा रहा है. साथ ही 241 मेगावाट आवर बैटरी ऊर्जा भंडारण का विकास होगा. राज्य मंत्रिपरिषद से स्वीकृति मिलने के बाद इस परियोजना के लिए निविदा जारी कर दी गयी है. दोनों परियोजनाएं 2025-26 में पूरी कर ली जायेगी. रात में भी निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी सुनिश्चित विभाग के मुताबिक यह प्रणाली देश की सबसे बड़ी बैटरी भंडारण प्रणाली होगी, जिससे बिहार को पीक समय में भी सस्ती और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. यह परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देगी और पारंपरिक जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करेगी. रात के समय भी बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी. अधिकारियों ने बताया कि कजरा में क्रियान्वित दोनों सौर ऊर्जा परियोजना की कुल लागत 1810.34 करोड़ रुपया है, जिसे 80-20 वित्तीय मॉडल के तहत पूरा किया जायेगा. इसमें कुल लागत का 80 प्रतिशत विभिन्न वित्तीय संस्थानों से, जबकि शेष 20 प्रतिशत पूंजीगत निवेश के रूप में जुटाया जा रहा है. कजरा सौर ऊर्जा परियोजना के लिए 1232 एकड़ भूमि अधिगृहित की गयी है. इससे ऊर्जा उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ बिहार में रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे. निर्माण कार्य, रखरखाव और संचालन के लिए कुशल एवं अकुशल श्रमिकों को रोजगार मिलेगा, जिससे स्थानीय वित्तीय स्थिति को भी काफी लाभ मिलेगा. ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : बिजेंद्र यादव ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य प्रशासन ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. कजरा की इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के पूर्ण हो जाने पर बिहार में न केवल 301 मेगावाट हरित ऊर्जा की बड़ी उपलब्धता होगी, बल्कि देश की सबसे बड़ी 495 मेगावाट आवर विद्युत बैटरी भंडारण क्षमता के प्रणाली की स्थापना होगी, जिससे राज्य के लोगों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी. दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद बिहार को अतिरिक्त ऊर्जा आपूर्ति का लाभ मिलने के साथ ही यह नवीकरणीय ऊर्जा दायित्व (रिन्यूएबल एनर्जी ऑब्लिगेशन) को पूरा करने में भी सहायक होगा. यह परियोजना हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभायेगी. अक्षय ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन बढ़ने से राज्य में कार्बन उत्सर्जन में कमी आयेगी, जिससे जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहायता मिलेगी. Also Read: बिहार प्रशासन को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा The post बिहार के लखीसराय में लगेगा देश का सबसे बड़ा सौर प्लांट, इस माह से काम होगा शुरू appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top