Hot News

March 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लालू परिवार ने बिहार को 15 साल में बनाया खटारा : सम्राट

संवाददाता,पटना उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि एक यशस्वी राजनेता को लालू परिवार के गाली देने से उनकी उम्र लंबी हो रही है. वे अभी और 15 साल बिहार की सेवा करते रहेंगे. बिहार में 20 साल में नीतीश प्रशासन के विकास का शानदार ग्राफ, राजस्व में 15 गुनी वृद्धि, 14.5 फीसदी की तेज विकास दर और प्रति व्यक्ति आय का सात हजार से बढ़ कर 66 हजार रुपये होना राजद को कबाड़ लग रहा है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने 15 साल में बिहार को जर्जर सड़क, अपहरण उद्योग, बिजलीरहित गांव, जातीय हिंसा और सौ से ज्यादा नरसंहार दिये, उनका परिवार आज विकास का चकाचौंध प्रकाश नहीं देख पा रहा है. लालू परिवार ने बिहार को 15 साल में खटारा बना दिया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लालू परिवार ने बिहार को 15 साल में बनाया खटारा : सम्राट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

20 साल पुरानी सरकार खटारा वाहन के समान : तेजस्वी

संवाददाता,पटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्य की जनता चुनाव में बदलाव चाहती है. कहा कि दो दशक पुरानी प्रशासन को ठीक उसी तरह बदलने का समय आ गया है, जैसे राज्य में प्रदूषण फैलाने के कारण 15 साल पुराने वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है.तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में भाजपा नीत एनडीए की प्रशासन अब राज्य के लोगों पर बोझ बन गयी है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की 20 साल पुरानी प्रशासन को एक खटारा वाहन करार दिया. कहा कि पूरे बिहार में 15 साल से अधिक पुराने वाहनों पर प्रतिबंध है क्योंकि वे बहुत ज्यादा धुआं छोड़ते हैं और जनता के लिए हानिकारक हैं. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 20 साल पुरानी खटारा एनडीए प्रशासन को राज्य में काम करने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए? डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 20 साल पुरानी प्रशासन खटारा वाहन के समान : तेजस्वी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

112 प्रखंडों के बीडीओ को सरकार ने दिया नया वाहन

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने वाहनों की चाबी बीडीओ को सौंपी संवाददाता, पटना राज्य के 112 प्रखंड के बीडीओ को शनिवार को वाहन उपलब्ध कराया गया. पटना जिला परिवहन कार्यालय के समीप ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने वाहनों की चाबी बीडीओ को सौंपी. इस दौरान मंत्री ने कहा कि वर्ष 2008-09 में ही 422 प्रखंडों के लिए वाहन का क्रय किया गया था. अब ये वाहन 15 वर्षों से अधिक पुराने हो गये थे. प्रखंडों में योजनाओं के अनुश्रवण और विकास कार्यों के कार्यान्वयन तथा प्रशासनिक कठिनाई को ध्यान में रखते हुए नये वाहनों को उपलब्ध कराया गया है. मौके पर विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, अपर सचिव नंदकिशोर साह, उपसचिव रवि कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी रेणु कुमारी, नलिन राणा और 112 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि मौजूद थे. इन जिलों को मिले वाहन : पटना, नालंदा, गया, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और भागलपुर जिले के पांच-पांच, भोजपुर, जमुई, सहरसा तथा पूर्णिया में तीन-तीन प्रखंडों के बीडीओ को वाहन मिला. बक्सर, नवादा, सारण, गोपालगंज, दरभंगा, शेखपुरा, समस्तीपुर, बेगूसराय, मधेपुरा, वैशाली और मधुबनी में चार-चार प्रखंडों के बीडीओ को वाहन मिला है. कैमूर, अरवल, पश्चिम चंपारण, मुंगेर और सुपौल में दो-दो प्रखंडों को वाहन मिले हैं. सुपौल, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, सीवान, खगड़िया, बांका और औरंगाबाद में एक-एक ,रोहतास में छह और कटिहार में तीन प्रखंडों को वाहन मिले हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 112 प्रखंडों के बीडीओ को प्रशासन ने दिया नया वाहन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो महीनों में राज्य को सात जिलों में मिली मेडिकल कॉलेजों की सौगात

निर्माण के बाद बढ़ेगी एमबीबीएस की 700 सीटें संवाददाता,पटना राज्य में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नये प्रशासनी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की शृंखला आरंभ कर दी है. सिर्फ दो माह में राज्य में सात नये मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोलने के प्रस्ताव की स्वीकृति दे दी गयी है. राज्य में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को लेकर करीब 2800 करोड़ से अधिक का बजटीय प्रावधान भी कर दिया गया है. नव प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के निर्माण होने के बाद राज्य में एमबीबीएस की 700 सीटें अतिरिक्त उपलब्ध हो जायेंगी. राज्य में ही बिहार की जनता को गुणवत्तापूर्ण सभी प्रकार के इलाज की सुविधाएं और युवाओं को तकनीकी व उच्च शिक्षा के अवसरों को बढ़ाने के लिए नये मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रगति यात्रा के दौरान सात मेडिकल कॉलेजों के स्थापना की न सिर्फ घोषणा की बल्कि उनकी कैबिनेट से स्वीकृति भी मिल गयी है. इन प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) नवादा, जीएमसीएच, जहानाबाद, जीएमसीएच, कैमूर, जीएमसीएच, बांका, जीएमसीएच, औरंगाबाद, जीएमसीएच अररिया और जीएमसीएच खगड़िया शामिल हैं. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कैबिनेट द्वारा हर जिले में 100-100 एमबीबीएस क्षमता वाले नये मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति दे दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो महीनों में राज्य को सात जिलों में मिली मेडिकल कॉलेजों की सौगात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शहरी निकाय अपना स्थापना व्यय पूरा करने में आत्मनिर्भर होने के लक्ष्य से पीछे

शहरी निकायों में स्वर्जित आय की सबसे बड़ी हिस्सेदारी होल्डिंग टैक्स की आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट में हुआ खुलासा संवाददाता,पटना राज्य के 35 प्रमुख शहरी निकायों में होल्डिंग टैक्स से आय में पिछले पांच सालों में ढाई गुना से अधिक की वृद्धि तो हुई है, मगर अब भी आय के साधन सीमित हैं.2023-24 में आय का 20.5 प्रतिशत हिस्सा ही उसके अपने स्रोतों से आया है. बाहरी स्रोतों से आय का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत अब भी राजस्व अनुदान है, जो 2023-24 में करीब 76.8 प्रतिशत था. आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, शहरी निकाय अपना स्थापना व्यय पूरा करने में आत्मनिर्भर होने के लक्ष्य हासिल करने से भी बहुत पीछे हैं. आंकड़ों से पता चलता है कि स्वार्जित आय से उनके स्थापना व्यय का 54.3 प्रतिशत हिस्सा ही पूरा हो सकता है. 2023-24 में 35 शहरी निकायों की कुल आय करीब 684.79 करोड़ रुपये थी, जिसमें स्वर्जित आय महज 140.31 करोड़ थी. वहीं, राजस्व अनुदान समेत अन्य बाहरी आय 544.47 करोड़ थी. शहरी निकायों में स्वर्जित आय की सबसे बड़ी हिस्सेदारी होल्डिंग टैक्स की है. करीब 70 प्रतिशत से अधिक स्वर्जित आय होल्डिंग टैक्स से हो रही है. 2019-20 में होल्डिंग टैक्स संग्रह 36.81 करोड़ था, जो 2023-24 में बढ़कर 99.49 करोड़ पहुंच गया. इसे और बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. विभागीय जानकारी के अनुसार, राज्य प्रशासन ने 29 शहरों में जीआइएस आधारित मानचित्रण पूरा कर लिया है. इसके साथ ही 26 नगरपालिका क्षेत्रों में भी जीआइएस आधारित मानचित्र तैयार कर संपत्ति सर्वेक्षण किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शहरी निकाय अपना स्थापना व्यय पूरा करने में आत्मनिर्भर होने के लक्ष्य से पीछे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस पर हमला करने के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार

सकरा़ पुलिस ने शनिवार को सबहा एवं चिकनौटा गांव में छापेमारी कर पुलिस पर हमला करने के आरोपित सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में पुलिस पर हमला करने के आरोपी सबहा गांव निवासी लखिंद्र राय, पंकज कुमार एवं लूट के आरोपी चिकनौटा गांव निवासी मनीष कुमार शामिल है. थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार सभी बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मालूम हो कि सबहा गांव में 13 जनवरी को स्त्री की बांध कर पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस पर गांव लोगों ने हमला कर दिया था. इस दौरान पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गयी थी. मामले को लेकर सकरा थाने में केस दर्ज कराया गया था. केस में लखिंद्र एवं पंकज को नामजद किया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस पर हमला करने के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोडेड कट्टे के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र के पारू-जाफरपुर रोड में खिखिरिया पुल के समीप शुक्रवार की रात पुलिस ने गश्ती के दौरान लोडेड कट्टा के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया़ पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उसकी पहचान पारू थाना क्षेत्र के कमलपुरा गांव निवासी गुड्डू कुमार, गाढ़ा बहराम गांव निवासी चुन्नू कुमार एवं गाढ़ा हसन गांव निवासी सिंकू कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान जैसे ही पुलिस वाहन खिखिरिया पुल के समीप पहुंचा कि एक बाइक पर सवार तीन भागने लगे. पुलिस तीनों बदमाशों का पीछा करने लगी और तीनों को पकड़ लिया. तीनों की तलाशी ली गयी तो कमलपुरा गांव के मठिया टोला के गुड्डू कुमार के पास से लोडेड कट्टा और गढ़ा हसन गांव के सिक्कू कुमार तथा गढ़ा बहराम गांव के चुन्नू कुमार के पाॅकेट से एक-एक कारतूस बरामद किया गया. तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों युवकों ने अपने साथियों के नाम का खुलासा किया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लोडेड कट्टे के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टूथ ब्रश की उम्र 40 दिन ही, फिर बदल डालें

एसकेजे लॉ कॉलेज में लगा दंत सुरक्षा जागरूकता व जांच शिविर उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर टूथ ब्रश की उम्र 40 दिन ही होती है. इसके बाद इसे बदल दिया जाना चाहिये. यह सुझाव है डॉक्टर सोनी सरस्वती व डॉ वी कुमार के. दोनों एसकेजे लॉ कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में दंत सुरक्षा जागरूकता व दंत जांच शिविर में मौजूद थे. दंत रोग विशेषज्ञों ने बताया कि 40 से अधिक दिनों तक टूथ ब्रश का उपयोग नहीं करना चाहिए. दो से तीन मिनट तक मुलायम ब्रश का उपयोग करें. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अर्चना ने शिक्षिकाओं व छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का समाधान बताया. कई छात्राओं की जांच कर उन्हें दवाएं दीं. मौके पर कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ केके एन तिवारी, उप प्राचार्य बीएम आजाद, प्रशासक रत्नेश कुमार, प्रोग्राम समन्वयक प्रो पंकज, डॉ एसपी चौधरी, डॉ अर्चना अनुपम, प्रो आशुतोष, डॉ रवि रंजन, प्रो आरए सहाय, प्रो बीएम दीक्षित सहित अन्य मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टूथ ब्रश की उम्र 40 दिन ही, फिर बदल डालें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लूटकांड का आरोपी 24 साल बाद गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर. नगर थाने की पुलिस ने लूटकांड में फरार चल रहे आरोपी मो. अरजमल उर्फ मो. आरिफ को पुलिस ने 24 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसको कल्याणी चौक से खदेड़ कर अंडीगोला होते हुए केदारनाथ रोड में पकड़ा है. पुलिस ने उसको 2001 के लूट कांड के मामले में कोर्ट में प्रस्तुत किया. जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार उसका कोर्ट से चार और कांड में नन बेलेबुल वारंट जारी था. जानकारी के अनुसार अरजमल शातिर अपराधी रहा है. 1990 से 2000 तक शहर के वांटेड अपराधियों की लिस्ट में टॉप पर था. उसके खिलाफ पूर्व में कई लूट, रंगदारी, छिनतई व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज थे. फिलहाल वह पुलिस से छिपकर केदारनाथ रोड में रह रहा था. कई कांडों में वह जमानत पर बाहर आया इसके बाद कोर्ट नहीं जाने से उसका बेल टूट गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लूटकांड का आरोपी 24 साल बाद गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, सिर फोड़ा, पैर तोड़ा

:अहियापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की घटना : स्त्री का एसकेएमसीएच में चल रहा इलाज : पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कर रही जांच संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति इलाके में किराये के मकान में रहने वाली एक स्त्री के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया. स्त्री के शोर मचाने पर आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. रॉड से उसके सिर व पैर पर वार करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया. स्त्री का बायां पांव फ्रैक्चर हो गया है. उसके सिर में भी 10 से अधिक टांके लगे हैं. जख्मी स्त्री का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है. जख्मी स्त्री के बयान के आधार पर अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पीड़ित स्त्री ने बताया है कि वह बाजार समिति के समीप एक मकान में किराये पर रहती है. उसी मकान में रहने वाले दूसरा किरायेदार पर स्त्री ने आरोप लगाया है. बताया है कि आरोपी बीते 23 फरवरी की शाम उसके घर में घुसकर मेन गेट को बंद कर दिया. फिर, उसके कमरे में घुस गया. उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर हमला कर दिया. नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा ने बताया कि एक स्त्री के घर में गलत नियत से घुसकर मारपीट करने की बात सामने आयी है. इस मामले में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, सिर फोड़ा, पैर तोड़ा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top