Dhanbad News: युवती के घर में घुसा मनचला, लोगों ने की धुनाई
Dhanbad News: एकतरफा प्यार में युवती के घर में जबरन घुसने पर शनिवार की रात सिरफिरे आशिक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद उसे धनबाद पुलिस के हवाले कर दिया. युवक की पहचान झरिया के रहने वाले संजय वर्मा के रूप में हुई, जो पेशे से निजी वाहन चालक है. शनिवार की रात वह अपने मालिक की इनोवा कार से धैया के रहरगोड़ा स्थित युवती के घर पहुंचा. घर के बाहर कार पार्क की और जबरन घुस गया. परिजनों के विरोध पर भी युवक बाहर निकलने को तैयार नहीं हुआ. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों को बुलाया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. धनबाद पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. कार के मालिक को इसकी सूचना दे दी गयी है. नशे की हालत में युवक ने दो लोगों को ब्लेड से किया जख्मी नशे की हालत में शनिवार की रात एक युवक ने दो लोगों को ब्लेड से वार कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने युवक की पिटाई करने के बाद धनबाद थाने की पुलिस को सौंप दिया. युवक कृष्णा रवानी तेलीपाड़ा लॉ कॉलेज के समीप संथाल टोला का रहने वाला है. शनिवार की रात लगभग 10 बजे तेलीपाड़ा में वहां से गुजर रहे कुंज कुमार सिंह व सुषमा देवी पर अचानक से हमला कर दिया. उसके हाथ में ब्लेड था. उसने ब्लेड से दोनों पर कई वार किये. सूचना पर पहुंची धनबाद पुलिस युवक को पकड़ थाने ले गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: युवती के घर में घुसा मनचला, लोगों ने की धुनाई appeared first on Naya Vichar.

