Hot News

March 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीडीएस का खाद्यान्न होने के शक पर पुलिस ने पकड़ा पिकअप

प्रतिनिधि,सीवान/बड़हरिया. सोमवार की देर रात को पुलिस ने शक के आधार पर थाना क्षेत्र के रानीपुर व करबला के बीच सड़क पर खाद्यान्न से लदे पिकअप को चालक सहित अपने कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि कुछ लोगों ने पिकअप का पीछा करते हुए रानीपुर व करबला बाजार के पास पिकअप पर संदिग्ध खाद्यान्न होने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्यमार्ग के सदरपुर से करबला बाजार जाने वाली पक्की सड़क पर रानीपुर के समीप अनाज व खाद्यान्न से भरे पिकअप को पकड़ लिया. इतना ही नहीं, पुलिस ने पिकअप और उसके चालक को अपने कब्जे में लिया. चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि पिकअप के ऊपर प्लास्टिक के बोरों में धान रखा है व उसके नीचे प्लास्टिक के बोरे में चावल व गेहूं रखा हुआ है. पिकअप पर लदा हुआ खाद्यान्न कैसा है किस डीलर से खरीदा हुआ है या लाभुक से खरीदा हुआ है ये तमाम बातें जांच के बाद पता चल पायेंगी. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने एमओ तब्बू खातून को इसकी सूचना दी गयी . सूचना पाकर एमओ तब्बू खातून खुद थाने पहुंचकर पिकअप में लदे खाद्यान्न की जांच में जुट गयी हैं. जांच प्रक्रिया पर एमओ ने बताया कि खाद्यान्न की बारीकी से जांच की जा रही है. इसके विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है. एक डीलर के यहां खाद्यान्न की मिलान की जा रही है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक एमओ ने प्राथमिकी दर्ज करने या किसी प्रकार की कार्रवाई करने का कोई आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलते ही दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीडीएस का खाद्यान्न होने के शक पर पुलिस ने पकड़ा पिकअप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पैंट्री कार में छूट गया लाखों रुपये से भरा बैग, आरपीएफ ने लौटाया

4कोडपी54 बरामद रुपयों से भरा बैग उसके स्वामी को सौंपते आरपीएफ पदाधिकारी. —————— नई दिल्ली पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का मामला पैंट्री कार में जलपान करने के दौरान कर्मी से बदल गया बैग ——————- प्रतिनिधि झुमरीतिलैया : चलती ट्रेन के पैंट्री कार में एक व्यक्ति का लाखों रुपये से भरा बैग कर्मी के बैग से बदल गया़ हालांकि, समय रहते इसका अहसास होने पर संबंधित यात्री ने रेलवे से मदद की गुहार लगाई़ सूचना पर आरपीएफ कोडरमा ने कार्रवाई शुरू की और रुपयों से भरे बैग को सही सलामत बरामद कर लिया़ बैग में करीब छह लाख रुपये नकद था़ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12802 नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के पैंट्री कार में एक यात्री का काला पिट्ठू बैग छूट गया है जिसमें करीब 6 लाख रुपये है़ सूचना पर कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर उक्त गाड़ी के आगमन पर मेरे नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षी कमलेश सिंह, स्त्री सिपाही किरण कुमारी, जीआरपी के अवर निरीक्षक जय कुमार सिंह, सीटीआई कोडरमा बच्चा कुमार तथा टीटीई ज्योति कुमारी द्वारा पैंट्री कार को अटेंड किया गया़ इस दौरान उक्त पिट्ठू बैग को बरामद किया गया़ जांच करने पर उसके अंदर छोटा हैंड बैग बरामद हुआ जिसमें 5 लाख 91 हजार 204 रुपये नकद बरामद किया गया़ इसी बीच उक्त यात्री से संपर्क कर उन्हें पोस्ट पर बुलवाया गया़ थोड़ी देर बाद उक्त यात्री पोस्ट पहुंचे जिन्होंने अपना नाम संतोष कुमार केसरी 47 वर्ष पिता एसपी केसरी निवासी वार्ड नंबर सात थाना मोहनिया जिला कैमूर बिहार बताया़ पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह किराना एवं श्रृंगार दुकान चलाते हैं तथा आज अपने सेठ भदानी, सत्यम ट्रेडर्स एवं अन्य को गया में बकाया पैसा देने के लिए भभुआ से गया आए थे़ इसी दौरान पैंट्री कार में कुछ जलपान कर रहे थे कि हड़बड़ी में उक्त बैग पैंट्री कार के किसी कर्मी के साथ बदली हो गया़ उक्त पैसा सभी व्हाइट मनि है़ किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है़ मामला सही पाये जाने पर पैसे को उक्त यात्री को सौंप दिया गया़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पैंट्री कार में छूट गया लाखों रुपये से भरा बैग, आरपीएफ ने लौटाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्री श्याम सेवा मंडल ने मनाया फागुन उत्सव

4कोडपी12 सजा दरबार. 4कोडपी13 भजन में शामिल श्रद्धालु. प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान में अविनाश कपसीमें के नवनिर्मित भवन में तृतीय फागुन उत्सव धूमधाम से मनाया. इस दौरान धीरज पांडेय, राकेश सिंह राजपूत, आराध्या सिंह, साक्षी भदानी, सुरेश यादव, पंकज केसरी, सत्यम कुमार ने दरबार में अपनी हाजिरी लगायी. संचालन मंडल के गिरधारी सोमानी ने किया. वहीं बाबा श्याम का भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, इत्र वर्षा और फूलों और गुलाल की होली धमाल के भजनों पर स्पोर्ट्सी गयी. धनबाद से आये मेहमान कलाकार सिमरन कौर ने गजब का समा बांध और भजनों पर सभी को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया. श्री श्याम सेवा मंडल का चतुर्थ कीर्तन रितेश सिन्हा के आवास पर होगा. मंडल के अध्यक्ष जोशी कुमार ने बताया कि 2025 दिसंबर तक का कीर्तन बुक हो चुका है, मंडल का उद्देश्य श्याम बाबा का प्रचार-प्रसार करना और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करना है. यजमान के रूप में अविनाश कपसीमें और अंशु कपसीमें थे. कार्यक्रम में पूजा अर्चना गौतम पांडेय ने करवायी. कीर्तन के पश्चात सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम में धनबाद की सिमरन कौर ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो हैं………. धीरज पांडेय ने लगा रहे मेरा खाटू का आना जाना इतनी कृपा बरसाना………. राकेश सिंह राजपूत ने मैं हूं बाबा का सर्वेंट मैं हूं बाबा का सर्वेंट ………. साक्षी भदानी ने मैं तुझे कुछ भी हूं बाबा तेरे पीछे हां तेरे पीछे…………….आराध्या सिन्हा ने इतनी सेवा सांवरे बनाए रखना मरते दम तक सेवा में लगाए रखना…………. सुरेश यादव ने हारे के सहारे आजा हारे के सहारे आजा………पंकज केसरी ने बाबा मेरी लाज बचाने आयेगा पूरा है विश्वास जीतने आयेगा ………. सत्यम कुमार ने जो स्पोर्ट्स गए प्राणों से श्री राम के लिए दोनों हाथ उठाओ मेरे राम के लिए जैसे भजनों से लोगों को मंत्रमुक्त कर दिया. कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया. कार्यक्रम के पश्चात बाबा का भोग लगाया गया जिसे सभी भक्तों ने ग्रहण किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post श्री श्याम सेवा मंडल ने मनाया फागुन उत्सव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संयुक्त छात्र संगठन चलायेगा बीएनएमयू बचाओ छात्र न्याय आंदोलन

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर में एनएसयूआइ, छात्र राजद, छात्र जदयू, आइशा, एआइएसएफ, छात्र लोजपा व भीम आर्मी की संयुक्त बैठक की मंगलवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सोनू यादव व संचालन एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने किया. बैठक में कुलपति पर बिहार विश्वविद्यालय एक्ट के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया है. वहीं छात्र संगठनों ने सर्वसम्मति से बीएनएमयू बचाओ छात्र न्याय आंदोलन चलाने का प्रस्ताव पारित किया, जो विभिन्न चरण में तय किया गया है. छात्र संगठनों ने निर्णय लिया कि 10 मार्च को बीएनएमयू मुख्यालय में छात्र विकास खोज अभियान चलाया जायेगा. 11 मार्च को धरना, 17 मार्च को गांधीवादी तरीके से गुलाब भेंट, 18 मार्च को थाली व ढोल नगाड़ा बजा कर कुलपति जगाओ अभियान, 21 मार्च को नग्न प्रदर्शन करने की प्रस्ताव लिया गया है. बैठक में एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार, छात्र राजद के बीएनएमयू अध्यक्ष सोनू यादव, छात्र जदयू के बीएनएमयू अध्यक्ष निखिल सिंह यादव, छात्र लोजपा रामविलास के बीएनएमयू अध्यक्ष जसवीर पासवान, भीम आर्मी के बीएनएमयू अध्यक्ष बिट्टू रावण, आईशा के बीएनएमयू अध्यक्ष अरमान अली, एआईएसएफ की राज्य परिषद सदस्य मौसम प्रिया, नीतीश कुमार, निशीकांत कुमार, युवा शक्ति के निरंजन कुमार, सुमित कुमार, पंकज राय, आकाश कुमार, सुशांत सिंह, कुंदन आजाद, सोनू अंबेडकर, मनीष मेहरा, आशीष कुमार, कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे. एकेडमिक, स्पोर्ट्स, कल्चर कैलेंडर करें लागू प्रशासनिक परिसर स्थित जिमखाना को पुनः चालू किया जाय व अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध करवाया जाय. विश्वविद्यालय प्रशासन व छात्र संगठनों के बीच नियमित रूप से छात्र समस्याओं को लेकर छात्र पंचायत का आयोजन हो. विश्वविद्यालय वार्षिक एकेडमिक, स्पोर्ट्स व कल्चर कैलेंडर लागू करें. विश्वविद्यालय अपना वेबसाइट डेवलप करें. स्नातक की पढ़ाई करवाने वाले सभी अंगीभूत महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई हो. आरजेएम कॉलेज सहरसा, एमएलटी कॉलेज सहरसा व पीएस कॉलेज मधेपुरा में स्नातक व स्नातकोत्तर में वाणिज्य व संगीत की पढ़ाई हो. एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा से विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संयुक्त छात्र संगठन चलायेगा बीएनएमयू बचाओ छात्र न्याय आंदोलन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेपालगढ़ कॉलोनी विद्यालय में शतरंज का दिया गया प्रशिक्षण

प्रतिनिधि, किशनगंज चेस-इन-स्कूल योजना के तहत इन दिनों विद्यालयों में जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स द्वारा इच्छुक विद्यार्थियों को शतरंज स्पोर्ट्स की निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करना जारी है. इस सूत्र में मंगलवार को नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय नेपालगढ़ कॉलोनी में विद्यार्थियों को शतरंज स्पोर्ट्स की विधिवत जानकारी प्रदान की गयी. संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव, चेस क्रॉप्स के प्रमुख तथा अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षक कमल कर्मकार में सूचित किया कि विद्यालय के प्रभारी-प्रधानाध्यापक दीपंकर सिंह एवं शिवानी कुमारी के आग्रह पर यहां एक-दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक श्री कर्मकार ने बताया कि इसमें प्रशिक्षु के रूप में मोहम्मद अली, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद साहिल, शुभंकर साहा, मोहम्मद हबीब, मजहर अली, मोहम्मद जमशेद, हामिद रजा, अमन, आलिया, आरोही कुमारी, आयशा, जोया, कुलसुम फात्मा, महजबी, आफरीन, फिरोजी, शमा परवीन, जायदा सहित दर्जनों अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया एवं इससे पर्याप्त लाभ उठाया. महासचिव श्री दत्ता एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री कर्मकार ने बताया कि अब से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को स्पोर्ट्स भवन, खगड़ा में सभी विद्यालयों के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए नियमित रूप से निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वे इस स्पोर्ट्स में निपुणता प्राप्त कर राज्य प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली विद्यालय-स्तरीय एवं अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन कर सकें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नेपालगढ़ कॉलोनी विद्यालय में शतरंज का दिया गया प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्य सरकार उद्यमिता आयोग बनाने की दिशा में करे पहल: सतीश

स्वदेशी जागरण मंच चला रही है राष्ट्रव्यापी स्वावलंबी हिंदुस्तान अभियान कटिहार. स्थानीय जगबंधु अधिकारी सामुदायिक भवन में एक दिवसीय स्वावलंबी हिंदुस्तान अभियान सह स्वदेशी सम्मेलन में भाग लेने स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठक सतीश कुमार पहुंचे. पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंच की ओर से चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी स्वावलंबी हिंदुस्तान अभियान के तहत कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि खासकर युवाओं में रोजगार सृजन के प्रति जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रशासनी या निजी कंपनियों में नौकरी पाना ही रोजगार का मतलब माना जाता है देश में आजादी के बाद से रोजगार की यही परिभाषा गढ़ी गयी है. जबकि बदलते समय के अनुसार युवाओं को भी अपने रोजगार को लेकर मानसिकता बदलनी होगी. उन्होंने कहा कि अब उद्यमिता के क्षेत्र में न केवल रोजगार पाया जा सकता है. बल्कि युवा वर्ग उद्यमिता को अपना कर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन कर सकते है उन्होंने कहा कि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी जागरण मंच सभी राज्य प्रशासन से अपने-अपने राज्यों में उद्यमिता आयोग बनाने की मांग कर रही है. इसके लिए देशभर में 700 जिले से 10 लाख हस्ताक्षर एकत्रित की गयी है. इसे राज्य प्रशासन को सौंप जायेगी तथा उद्यमिता आयोग बनाने की मांग की जायेगी उन्होंने कहा कि उद्यमिता आयोग इस बात की निगरानी करेगी कि युवा वर्ग किस किस तरह की प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है तथा रोजगार सृजन को लेकर क्या-क्या संभावनाएं है. उन्होंने यह भी कहा कि देश के एक-एक व्यक्ति के विकास से हिंदुस्तान 2047 में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा. इसके लिए स्वदेशी जागरण मंच देश में स्वावलम्बी हिंदुस्तान अभियान के अन्तर्गत युवाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार में जोड़ कर स्वावलंबी युवा की फौज तैयार की जा रही है. इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर बिहार विचार विभाग प्रमुख विनय भूषण, वरिष्ठ अधिवक्ता व आर एस एस के विभाग प्रमुख जगदीश प्रसाद साह, रामशंकर आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राज्य प्रशासन उद्यमिता आयोग बनाने की दिशा में करे पहल: सतीश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आवास योजना प्लस में लाभुकों को मिलेगा पहला किस्त, विधायक सौंपेंगे घर की चाबी

भरगामा. प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस के तहत मिलने वाली पहली किस्त को लेकर प्रखंड मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इस दौरान लाभुकों को उनके नव निर्मित घर की चाबी सौंपी जायेगी. समारोह की अध्यक्षता नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव व रानीगंज विधायक अचमित ऋषिदेव करेंगे. साथ ही प्रखंड प्रमुख संगीता यादव व बीडीओ शशि भूषण सुमन की भी विशेष उपस्थिति रहेगी. बीडीओ शशि भूषण सुमन ने बताया कि प्रखंड के सभी लाभुक, जिन्हें पहली किस्त की राशि प्राप्त होनी है. वे बुधवार अपराह्न 02 बजे तक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में उपस्थित होकर योजना का लाभ लें. मौके पर संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे. जो योजना से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे व लाभुकों की समस्याओं का समाधान करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आवास योजना प्लस में लाभुकों को मिलेगा पहला किस्त, विधायक सौंपेंगे घर की चाबी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेलवे के सेक्शन इंजीनियर के घर कैश सहित पांच लाख के आभूषण की चोरी

कटिहार. सहायक थाना क्षेत्र के साहेब पाड़ा में मंगलवार को दिन दहाड़े अज्ञात चोरों ने रेलवे क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे में कार्यरत बीके सिंह रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. उनकी पत्नी नेहा दास सिल्वर बेल्स स्कूल में शिक्षक है. सुबह घर से दोनों दंपति ड्यूटी पर निकल गये. इसी दौरान उनके क्वार्टर नंबर 231 ई में दिन दहाड़े अज्ञात चोरों ने घर का खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे. कमरे में लगे ताला को व अलमारी के लॉकर को तोड़कर 20 हजार रुपए नगद व पांच लाख के आभूषण की चोरी चोरों ने कर ली. ड्यूटी से जब पत्नी घर लौटी और में गेट का ताला खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी के लॉकर के बाहर आभूषण के डब्बे सहित अन्य सामान बिखरा पड़ा था. इसकी जानकारी अपने पति को दी. सूचना मिलते ही पति के साथ-साथ स्थानीय लोग वहां पहुंचे तथा जानकारी सहायक थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच में जुट गई है. पीड़ित परिवार की माने तो अलमीरा में रखें बीस हजार रुपए नगद एवं तकरीबन पांच लाख रुपए के आभूषण की चोरी हुई है. इधर रेलवे क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर रेल कर्मियों में रोष है. इस संदर्भ में सहायक थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रेलवे के सेक्शन इंजीनियर के घर कैश सहित पांच लाख के आभूषण की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर एवं प्रखंड वार सेवादल के कमेटी का होगा गठन

Jamshedpur news. बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस सेवादल की बैठक जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे उपस्थित हुए. इस बैठक में सेवादल के प्रशिक्षण शिविर एवं प्रखंड वार सेवादल के कमेटी गठन पर विचार-विमर्श किया गया, इसमें श्रीमती ज्योति ने अपने वक्तव्य में सेवादल की भूमिका और क्रियाकलापों के विषय में जानकारी दी और किस प्रकार सेवादल कार्यक्रर्मों में अपनी अहम भूमिका निभाती है, इसकी भी जानकारी विस्तृत रूप से सभी कार्यकर्ताओं को दिया. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने भी सेवादल के संगठन को मजबूत करने और हर कार्यक्रम में सेवादल की उपस्थिति और भूमिका की सराहना करते हुए आगे हर संभव सहयोग के लिए आश्वासन भी दिया. इस बैठक में मुख्य रूप से संजय सिंह आजाद, सुभाष उपाध्याय, रीता शर्मा, नरेश गौड़ा, मनोज कुमार मन्नू, सुरेन्द्र शर्मा, अजय शर्मा, कृष्टीना टोप्पो, तरुण श्रीवास्तव, बिमल कुमार, अंकित सिंह, पिंटू सिंह आदि उपस्थित हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर एवं प्रखंड वार सेवादल के कमेटी का होगा गठन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लाभुकों को ऐप इंस्टॉल करने में मदद करें पंचायत सहायक

प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वेक्षण को लेकर पंचायत सहायकों की बैठक प्रतिनिधि, बेड़ो प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर पंचायत सहायकों की बैठक हुई. अध्यक्षता आवास कोऑर्डिनेटर हफिजुल हसन ने की. योजना से जुड़ी विभिन्न पहलुओं और लाभुकों के जियो टैगिंग को लेकर चर्चा की गयी. हफिजुल हसन ने पंचायत सहायकों को निर्देश दिया कि वह लाभुकों को ‘बेनेफिशियरी लेवल जियो टैग ऐप’ के उपयोग में पूरी सहायता प्रदान करें. ऐप के माध्यम से लाभुक की तस्वीरें और लोकेशन अपलोड कर सकते हैं, जिससे स्थल निरीक्षण और सत्यापन प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी. उन्होंने पंचायत सहायकों से कहा कि वह लाभुकों को ऐप इंस्टॉल करने, पंजीकरण करने और आवश्यक डेटा अपलोड करने में मदद करें. मौके पर पंचायत सहायक तबरेज अंसारी, रामदयाल प्रजापति, खालिद अंसारी, दिलीप लोहरा, कुलदीप उरांव, राकेश उरांव, हादीम मलिक, प्रदीप उरांव, मो नसीम, बिरसा उरांव, रंजन ठाकुर और संध्या कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लाभुकों को ऐप इंस्टॉल करने में मदद करें पंचायत सहायक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top