Hot News

March 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi: हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार को केंद्र की मिली मंजूरी

Delhi: दिल्ली में नयी प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार किया है. इस प्लान के तहत दिल्ली के प्रमुख सड़कों पर जाम को रोकने के लिए वैकल्पिक योजना तैयार की गयी है. इसके लिए दिल्ली और केंद्र प्रशासन मिलकर काम करेगी. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई योजना पर काम कर रही है. प्रशासन की कोशिश दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या दूर करने के साथ ही प्रदूषण भी कम करना है. इस कड़ी में गुरुवार को दिल्ली प्रशासन के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से पीरागढ़ी से टिकरी बॉर्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-10 (एनएच-10) के विस्तार को लेकर मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में एनएच-10 के विस्तार की मंजूरी मिल गयी. केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद हरियाणा और दिल्ली बॉर्डर पर ट्रैफिक की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी. यह राजमार्ग दिल्ली को हरियाणा और पंजाब से जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है. पीरागढ़ी से टिकरी बॉर्डर तक हमेशा काफी ट्रैफिक रहता है. ऐसे में सड़क का विस्तार करने के निर्णय से लोगों को फायदा होगा. आने वाले समय में कई योजनाओं की मिल सकती है मंजूरी राष्ट्रीय राजमार्ग-10 का विस्तार होने के बाद इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण करने के साथ ही अत्यधिक ट्रैफिक वाले क्षेत्र में फ्लाईओवर का भी निर्माण करेगा. आधुनिक सुविधाओं के साथ इस मार्ग का निर्माण विश्वस्तरीय मानक के आधार पर किया जायेगा. इसके निर्माण के बाद दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा. दिल्ली में कई राजमार्ग का निर्माण के जरिए यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर लंबे समय से प्रयास हो रहे हैं. इसके लिए दिल्ली में कई राजमार्ग का निर्माण किया गया है. दिल्ली में भाजपा प्रशासन ने विकसित दिल्ली बनाने का वादा किया है. प्रशासन का मानना है कि ट्रैफिक समस्या को दूर कर प्रदूषण के स्तर में कमी लाई जा सकती है. आने वाले समय में दिल्ली में कई सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू होने की संभावना है. चुनाव प्रचार के दौरान नितिन गडकरी ने दिल्ली को जाम और प्रदूषण से मुक्त करने के लिए कई योजनाएं शुरू करने की बात कही थी.  The post Delhi: हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार को केंद्र की मिली मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DSSSB Delhi Teacher Bharti 2025: दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 8000 शिक्षकों की होगी भर्ती…

DSSSB Delhi Teacher Bharti 2025: दिल्ली नगर निगम में बड़ी संख्या में शिक्षकों के पद खाली हैं और इसी को इसे देखते हुए नगर निगम ने 8,000 शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला किया है. यह फैसला शिक्षा विभाग की हाल ही में जारी ऑडिट रिपोर्ट के बाद लिया गया है जिसमें शिक्षकों की भारी कमी सामने आई है, हालांकि इस भर्ती से नगर निगम के स्कूलों की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है.  दिल्ली शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में 7,928 शिक्षकों की कमी है. फिलहाल इन स्कूलों में 18 हजार 494 शिक्षक कार्यरत हैं जबकि छात्रों की संख्या को देखते हुए कम से कम 26,000 शिक्षकों की जरूरत है.  नगर निगम ने डीएसएसएसबी को भेजा प्रस्ताव  शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को 8000 शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव भेजा है. यह भर्ती डीएसएसएसबी के जरिए पूरी की जाएगी. जल्द ही बोर्ड की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी. Naya Vichar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले भर्ती प्रक्रिया और योग्यता दिल्ली नगर निगम में शिक्षकों की भर्ती लिखित परीक्षा/साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी. नगर निगम में भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों के पदों में टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी, नर्सरी टीचर शामिल हैं. टीजीटी के लिए ग्रेजुएशन+बी.एड और सीईटी, पीजीटी के लिए पीजी+बी.एड डिग्री. साथ ही, सीटीईटी पास करना भी जरूरी है. नर्सरी टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद नर्सरी टीचर ट्रेनिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है. DSSSB Delhi Teacher Bharti 2025 के लिए आयु सीमा TGT और PGT के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है. OBC श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट मिलेगी. प्राइमरी और नर्सरी टीचर पदों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष है. हालांकि, स्त्री उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष है. DSSSB Delhi Teacher Bharti 2025 के लिए आवेदन कैसे करें? दिल्ली नगर निगम में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन DSSSB की वेबसाइट पर होगा. किसी भी अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर नजर रखें. उम्मीद है कि भर्ती अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी. यह भी पढ़ें- GATE Result 2025 Date: इस दिन जारी होगा गेट का रिजल्ट, gate2025.iitr.ac.in पर ऐसे करें सकेंगे चेक The post DSSSB Delhi Teacher Bharti 2025: दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 8000 शिक्षकों की होगी भर्ती… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vastu Tips for Bathroom: बाथरूम में रखें ये 3 चीजें नहीं लगेगी बुरी नजर

Vastu Tips for Bathroom: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर कोना ऊर्जा को प्रभावित करता है, और बाथरूम सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने वाले स्थानों में से एक होता है. यह स्थान राहु और केतु जैसे नकारात्मक ग्रहों से जुड़ा होता है, जिससे घर में क्लेश, आर्थिक समस्याएं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं. लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर आप बाथरूम की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं और अपने जीवन में सुख-शांति बनाए रख सकते हैं. Vastu Tips for Bathroom: बाथरूम में रखें ये चीजें, मिलेगी शुभ ऊर्जा Vastu tips for bathroom: बाथरूम में रखें ये 3 चीजें, नहीं लगेगी बुरी नजर 1. नमक से करें नकारात्मक ऊर्जा को खत्म बाथरूम में एक कांच की कटोरी में थोड़ा सा समुद्री नमक या सेंधा नमक रखने से वहां की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है. नमक राहु दोष को शांत करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखता है. इसे हर हफ्ते बदलना चाहिए ताकि इसका प्रभाव बना रहे. 2. फिटकरी से दूर होगी नकारात्मकता फिटकरी को वास्तु शास्त्र में बेहद प्रभावशाली माना गया है. यह नकारात्मक ऊर्जा को सोखने का काम करती है. अगर बाथरूम में नकारात्मक ऊर्जा अधिक महसूस हो रही है तो वहां फिटकरी का एक टुकड़ा रख दें. इसे हर महीने बदलना जरूरी होता है. 3. पांच लौंग से करें राहु दोष का उपाय राहु का असर बाथरूम से अधिक होता है, जिससे घर के सदस्यों के जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसे दूर करने के लिए बाथरूम में एक कटोरी में 5 लौंग रखें. लौंग की ऊर्जा राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद करती है. इसे हर शुक्रवार को बदलना अच्छा होता है. 4. कपूर जलाना भी है लाभकारी बाथरूम में रोजाना या हफ्ते में दो बार कपूर जलाने से वहां की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है. कपूर की खुशबू वातावरण को शुद्ध करने का काम करती है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है. 5. बाथरूम को हमेशा साफ-सुथरा रखें वास्तु के अनुसार, गंदा और अव्यवस्थित बाथरूम नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और घर के सदस्यों के जीवन में बाधाएं उत्पन्न करता है. इसलिए बाथरूम को हमेशा साफ रखें और वहां कोई भी टूटा-फूटा सामान न रखें. बाथरूम की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए इन वास्तु उपायों को अपनाना फायदेमंद साबित हो सकता है. नमक, फिटकरी, लौंग और कपूर जैसे छोटे लेकिन प्रभावी उपाय घर में सुख-शांति बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. अगर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं और बुरी नजर से बचना चाहते हैं, तो इन आसान उपायों को जरूर अपनाएं. Also Read: Vastu Tips: वास्तु की शक्ति को करें अनलॉक ये 6 पेंटिंग आपकी किस्मत बदल के रख देगी. Also Read: Vastu Benefits of Couple Swan Sculpture: रिश्तों में कभी नहीं आएगी खटास घर पर रखें दो हंसो का जोड़ा Also Read:Vastu Benefits of Lucky Bamboo: आपके भाग्य को बदलने की ताकत रखता है ये लकी पौधा The post Vastu Tips for Bathroom: बाथरूम में रखें ये 3 चीजें नहीं लगेगी बुरी नजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: बॉयफ्रेंड नहीं लेकिन Chahat Pandey ने मां को गिफ्ट की ये अनमोल चीज, जान उड़ेंगे होश

Video: बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकीं चाहत पांडे ने अपनी मां को एक नई कार गिफ्ट की है. एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी को फैंस के साथ शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वह अपनी मां को कार शोरूम ले जाती नजर आ रही हैं. कैप्शन में साथ उन्होंने खुलासा किया कि अपनी मां को कार गिफ्ट करना उनका सपना था. View this post on Instagram A post shared by CHAAHAT MANI PANDEY (@chahatpandey_official) चाहत पांडे ने अपनी फीलिंग्स को शब्दों में बयां करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा. उन्होंने कहा, “एक सपना सच हुआ- अपनी मां को एक नई कार गिफ्ट करना, कम से कम मैं उस स्त्री के लिए तो कर ही सकती हूं जिसने मुझे सब कुछ दिया है. इस पल को उनके साथ शेयर करके वास्तव में धन्य महसूस कर रही हूं. ग्रैंड वेलकम के लिए किआ शोरूम के कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद.” वीडियो में चाहत पांडे अपनी मां और परिवार के लोगों के साथ शोरूम में एंटर करती हैं. वह केक काटती हैं और अपनी मां को गले लगाती है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा, ”चाहत आप दिल से अच्छी हो.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”चलो बॉयफ्रेंड तो नहीं, लेकिन कार तो दे ही दिया.” The post Video: बॉयफ्रेंड नहीं लेकिन Chahat Pandey ने मां को गिफ्ट की ये अनमोल चीज, जान उड़ेंगे होश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ganga: गंगा की सफाई पर कांग्रेस ने मोदी सरकार की मंशा पर उठाया सवाल

Ganga: कांग्रेस ने नमामि गंगे योजना के तहत आवंटित राशि खर्च नहीं होने को लेकर सवाल उठाया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा को निर्मल और स्वच्छ करने के वादे को भुला दिया और गंगा की सफाई के नाम पर मां गंगा को धोखा देने का काम किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत आवंटित 55 फीसदी राशि प्रशासन खर्च नहीं कर सकी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर खरगे ने लिखा है कि वर्ष 2014 में नमामि गंगे योजना शुरू की गयी और मार्च 2026 तक 42500 करोड़ रुपये खर्च होना था. लेकिन संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में प्रशासन ने बताया है कि दिसंबर 2024 तक सिर्फ 19271 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाया है.  कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि आखिर केंद्र प्रशासन की मां गंगा के प्रति इतनी उदासीनता क्यों है?  वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री ने एनआरआई  ‘स्वच्छ गंगा कोष’ में योगदान देने का आग्रह किया था और मार्च, 2024 तक इस इस कोष में 876 करोड़ रुपये दान के तौर पर हासिल हुए. लेकिन अब तक इस कोष का 56.7 फीसदी पैसा उपयोग नहीं हो पाया है.  गंगा को स्वच्छ करने की योजनाओं की रफ्तार है धीमी खड़गे ने कहा कि नमामि गंगे की 38 फीसदी परियोजनाएं अभी लंबित हैं. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने के लिए कुल आवंटित धन का 82 फीसदी राशि खर्च होना था, लेकिन 39 फीसदी एसटीपी अभी भी पूरे नहीं हो पाई है और जो बन गए है वो पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर रहे हैं. प्रशासन दावा करती है कि गंगा नदी को स्वच्छ बनाया गया है, लेकिन एनजीटी नवंबर 2024 में वाराणसी में गंगा की सफाई बनाए रखने में प्रशासन की विफलता पर कड़ी आपत्ति जाहिर कर गंगा जल को नहाने के योग्य नहीं माना था. ऐसे में प्रशासन की गंगा सफाई के दावे पूरी तरह विफल हैं. उन्होंने कहा कि ‘गंगा’ देश की संस्कृति और आध्यात्मिक धरोहर है. लेकिन मोदी प्रशासन ने गंगा के नाम पर भी धोखा देने का काम किया है. गंगा ग्राम के नाम पर केंद्र प्रशासन ने सिर्फ शौचालयों का निर्माण कराया है. पांच राज्यों में गंगा के किनारे 1.34 लाख हेक्टेयर भूमि पर वन लगाना था, लेकिन वर्ष 2022 तक 78 फीसदी क्षेत्र में वन लगाने का काम नहीं हुआ और इस फंड का भी इस्तेमाल नहीं किया गया. उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में अधिकांश सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट काम नहीं कर रहे हैं और अभी भी गंदे नाली का पानी गंगा नदी में गिर रहा है.  ReplyForward The post Ganga: गंगा की सफाई पर कांग्रेस ने मोदी प्रशासन की मंशा पर उठाया सवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JMI Admission 2025-26: जामिया में सीयूईटी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन शुरू, 14 नए कोर्स लाॅन्च

JMI Admission 2025-26: जामिया मिलिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय ने कई स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही यूनिवर्सिटी ने विदेशी छात्रों और एनआरआई वार्डों से अधिक प्रवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सार्क देशों के आवेदकों के साथ-साथ विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक द्वारा पेश किए जाने वाले डिप्लोमा कोर्सेज के लिए शुल्क कम कर दिया है.  बीडीएस कोर्स (जो NEET के माध्यम से छात्रों को प्रवेश देता है) में प्रवेश पाने के इच्छुक विदेशी छात्रों के लिए दो सीटें आरक्षित हैं. जामिया विश्वविद्यालय ने उन कार्यक्रमों में वृद्धि पर ध्यान दिया है जहां CUET के माध्यम से JMI में प्रवेश आयोजित किया जाता है. कुल 25 प्रोग्राम (9 यूजी, 5 पीजी, 8 डिप्लोमा कार्यक्रम और 3 एडवांस डिप्लोमा) में प्रवेश CUET मेरिट स्कोर के माध्यम से किया जाएगा.  Naya Vichar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले JMI Admission 2025-26: 14 नए कोर्स लाॅन्च कार्यक्रम का नाम कार्यक्रम की अवधि बैचलर ऑफ डिजाइन (बी. डिजाइन) 4 साल सर्टिफिकेट (कला और सौंदर्यशास्त्र) – सर्टिफिकेट (क्रिएटिव फोटोग्राफी) – एम.एफ.ए. (संकल्पनात्मक कला अभ्यास-conceptual art practice) – एम.एफ.ए. (कला प्रबंधन) – एम.एफ.ए. (ग्राफिक आर्ट) (प्रिंट मेकिंग) – सर्टिफिकेट (ग्राफिक आर्ट) (प्रिंट मेकिंग) – पी.जी. डिप्लोमा इन फायर सेफ्टी, लिफ्ट्स एंड प्लंबिंग सर्विसेज – एम.एफ.ए. (क्यूरेटोरियल प्रैक्टिसेज) – बी.एससी. (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस 4 साल सर्टिफिकेट (डिजाइन एंड इनोवेशन) – सर्टिफिकेट (टेक्सटाइल डिजाइन) – JMI Admission 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जेएमआई ने शैक्षणिक सत्र 2025 से 14 नए कार्यक्रम शुरू किए हैं उम्मीदवार admission.jmi.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्रत्येक कोर्स के लिए अलग-अलग है पात्रता मानदंड ऊपर बताए गए कोर्सेज में जो कैंडिडेट्स एडमिशन लेना चाहते हैं तो प्रत्येक कोर्स के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जामिया मिलिया इस्लामिया प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की चेक कर लें. ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए उम्मीदवारों को किसी भी बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए और पोस्टग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री आवश्यक है. यह भी पढ़ें- GATE Result 2025 Date: इस दिन जारी होगा गेट का रिजल्ट, gate2025.iitr.ac.in पर ऐसे करें सकेंगे चेक The post JMI Admission 2025-26: जामिया में सीयूईटी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन शुरू, 14 नए कोर्स लाॅन्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली से पहले आरपीएफ का ‘ऑपरेशन सतर्क’, सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस से 133 पैकेट देशी शराब जब्त

RPF Operation Satark|Indian Railways News: होली के त्योहार से पहले रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अवैध शराब के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है. ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने आपराधिक गतिविधियों और शराब की तस्करी के खिलाफ ट्रेनों में चौकसी बढ़ा दी है. इस अभियान के तहत बुधवार की रात को जपला आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के जेनरल बोगी में जांच के दौरान एक लावारिस बोरा देखा. जपला पोस्ट के आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने यात्रियों से इस लावारिस बोरे के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी यात्री ने कुछ नहीं बताया. शराब के पैकेट पर लिखा है- सेल फॉर यूपी आरपीएफ के जवानों ने उक्त बोरे को जपला स्टेशन पर उतारकर खोला, तो उसमें 3 पेटी ब्लू लाइन देशी मसाला शराब के पैक डिब्बे मिले. इसमें 133 अदद शराब के पैकेट मिले. इस पर सेल फॉर यूपी (उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए) अंकित था. एक पैकेट का मूल्य 70 रुपए अंकित है. 133 अदद शराब का अनुमानित मूल्य 9400 रुपए है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन आगे भी जारी रहेगा आरपीएफ का अभियान इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी ने बताया की पलामू के उत्पाद अधीक्षक और रेलवे के वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है. मीणा ने बताया की आरपीएफ का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. इस अभियान में जपला आरपीएफ के उप निरीक्षक कार्तिक बिंझा समेत बल के कई जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें बाबूलाल मरांडी सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये, बनेंगे झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Holi Special Train: झारखंड से बिहार और छत्तीसगढ़ जाने वालों के लिए खुशसमाचारी, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन नौकरानी बनकर 5 साल से दिल्ली में रह रही थी झारखंड की स्त्री नक्सली रेणुका, पुलिस ने ऐसे दबोचा झारखंड को जल्द मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी विधायक दल का नेता चुनने के लिए भूपेंद्र यादव और डॉ के लक्ष्मण पर्यवेक्षक नियुक्त The post होली से पहले आरपीएफ का ‘ऑपरेशन सतर्क’, सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस से 133 पैकेट देशी शराब जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maida Pua Recipe: होली पर कुछ ही मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट मैदा का पुआ, यहां जाने बनाने का सीक्रेट

Maida Pua Recipe: होली का त्यौहार खुशियों और रंगों का त्योहार होता है और इस दिन मिठाइयों का भी खास महत्व होता है. अगर आप भी इस होली पर कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो मैदा का पुआ एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह स्वादिष्ट, कुरकुरी और मीठी डिश न केवल बनाने में आसान है बल्कि कुछ ही मिनटों में तैयार भी हो जाती है. तो चलिए हम आपको बताते हैं मैदा पुआ बनाने का सीक्रेट ताकि आप भी इस होली पर इसे परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकें. सामग्री 1 कप मैदा 1/4 कप चावल का आटा (वैकल्पिक, अच्छे क्रिस्पी पुआ के लिए) 1/2 कप दूध 1/2 कप पानी 1/4 कप चीनी 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर 1/4 टीस्पून नमक 1 टेबलस्पून घी (तलने के लिए) 1 टेबलस्पून सूजी (वैकल्पिक) 1/4 कप काजू, बादाम (कटे हुए, गार्निश के लिए) विधि मैदा का घोल तैयार करना: एक बर्तन में मैदा और सूजी (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) डालें. इसमें दूध, पानी और चीनी डालकर अच्छे से घोल तैयार करें. यह घोल दही के घोल जैसा होना चाहिए न तो बहुत पतला और न ही बहुत गाढ़ा. अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. घी और रिफाइन तेल में पुआ तले : एक कढ़ाई में घी गर्म करने के लिए रखें. जब घी गर्म हो जाए तब थोड़ा सा घोल डालकर चेक करें. यदि घोल तला जाए तो इसका मतलब घी तैयार है. अब घोल को एक चम्मच से कढ़ाई में डालें. गोल आकार में पुआ तलने के लिए घोल को घी में डालकर फैलाएं. पुआ को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलिए गार्निश और सर्व करना: जब पुआ अच्छे से तल जाए तब उसे किचन पेपर पर निकालकर अतिरिक्त घी सोखने दें. फिर उसे काजू और बादाम से गार्निश करें और गरम-गरम सर्व करें. Also Read : Sooji Pua Recipe: होली पर ऐसे बनायें सूजी का पुआ, हर कोई करेगा आपकी तारीफ Also Read : Nariyal ke Laddu Recipe: स्वादिष्ट नारियल के लड्डू बनाएं घर पर,बाजार जैसे स्वाद के लिए फॉलो करें यह रेसिपी The post Maida Pua Recipe: होली पर कुछ ही मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट मैदा का पुआ, यहां जाने बनाने का सीक्रेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Names: सभी के मन को मोह लेंगे आपके बेटे के ये आधुनिक नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस शिशु को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस शिशु की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक शिशु का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की हो सकती है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके इस नन्हें से घर के चिराग के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम जितने मॉडर्न हैं उतने ही ट्रेंडी भी हैं. आप इनमें से कोई सा भी प्यारा सा नाम अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं. तो चलिए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर और साथ ही इन नामों के जानते हैं अर्थ. आपके बेटे के लिए कुछ मॉडर्न नाम रघुवंश: यह नाम भगवान राम का भी एक एक नाम है. प्रणव: यह नाम भगवान विष्णु का एक नाम है. आर्यन: इस नाम का अर्थ होता है श्रेष्ठ. वियान: इस नाम का अर्थ होता है ऊर्जावान या फिर जीवन से भरपूर. यश: इस नाम का अर्थ होता है महिमा या फिर सफलता. अहिल: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धिमान या फिर ज्ञानी. विवान: इस नाम का अर्थ होता है जीवन से भरपूर. रेयांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का अंश. कबीर: इस नाम का अर्थ होता है महान. अयान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का तोहफा. ध्रुव: इस नाम का अर्थ होता है अचल और स्थिर. आरव: इस नाम का अर्थ होता है शांत या फिर शांतिपूर्ण. शौर्य: इस नाम का अर्थ होता है साहस और वीरता. जेन: इस नाम का अर्थ होता है शांत और ध्यान. सिद्धार्थ: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसने अपने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हों. ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम The post Baby Names: सभी के मन को मोह लेंगे आपके बेटे के ये आधुनिक नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फ्रीबीज स्कीम्स से बढ़ रही आत्मनिर्भरता या मुफ्तखोरी की पड़ रही आदत?

Freebies Schemes: प्रशासन की ओर से फ्रीबीज जो मुफ्त की योजनाएं लाई जाती हैं, चलाई जाती हैं और लोगों को सुविधा दी जाती है. उन योजनाओं पर बात करना जरूरी है. मुफ्त की योजना जैसे बिजली फ्री, पानी फ्री, अनाज फ्री, फ्री में स्त्रीओं को पैसा, फ्री में बेरोजगारों को पैसा दिया जा रहा है. फ्रीबीज योजनाएं देश के लोगों को आत्मनिर्भरता की ओर से आगे ले जा रही हैं या फिर नागरिकों में मुफ्तखोरी की आदत डाल रही हैं. इस मुद्दे पर हमने झारखंड की राजधानी रांची के चार्टर्ड एकाउंटेंट विनोद बंका से विस्तार से बातचीत की. आइए, उनकी बातों को विस्तार से जानते हैं. प्रश्न: फ्रीबीज स्कीम्स से स्त्रीओं, युवाओं और गरीबों की आत्मनिर्भरता बढ़ती है या उनमें मुफ्तखोरी की आदत पड़ती है? विनोद बंका: देखिए, इसमें कोई दो राय नहीं है कि समाज में एक तबका ऐसा भी जिसके कंधे पर हाथ रखकर आगे बढ़ाने की जरूरत है. उनको एक स्पेशल सपोर्ट चाहिए. मगर, इसका यह मतलब नहीं है कि हम उसे सबकुछ फ्री में दे दें. कभी भी किसी को बिना किसी प्रयास के कोई सुविधा मिलती है, तो वह उसकी कीमत नहीं समझता है. धीरे-धीरे वह आत्मनिर्भरता तो नहीं, फ्रीबीज पर डिपेंडेंट हो जाता है. एक तरह से हमलोग उसको बेकार कर देंगे. उसके टैंलेंट को…उसकी जो रचनात्मक क्षमता है, उसका विकास नहीं कर रहे हैं. फ्रीबीज किसी को भी बहुत ज्यादा बेनिफिट देने वाला नहीं है. हमलोगों को ऐसी स्कीम लेके आनी चाहिए, जिससे हमलोग उन्हें उद्यमी बनाएं, उनकी कुशलता को डेवलप कर सकें, स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ा सकें, ताकि उनको ये लगे कि हम कुछ किए हैं, तब हमको ये प्राप्त हुआ है. धीरे-धीरे वो ऐसा हो जाएगा कि हमको जब मुफ्त में ही मिल रहा है, तब कुछ करने की जरूरत नहीं है. मेरे ख्याल से सभी पॉलिटिकल पार्टी फ्रीबीज बांट रही हैं, मैं उसके अगेंस्ट में हूं. सुप्रीम कोर्ट ने भी बोला है कि फ्रीबीज के लिए स्पेशल डेलीगेशन बनना चाहिए. राज्यों पर बोझ बढ़ रहा है. उनकी फाइनेंशियल स्थिति खराब हो रही है. इलेक्शन जीतने के लिए भले ही हम फ्रीबीज की घोषणा कर दे रहे हैं, लेकिन अल्टीमेटली हम एक बड़े तबके को नीचे ले जा रहे हैं. मेरा ये मानना है. प्रश्न: राजकोषीय घाटा, राजकोष, प्रशासन की बैलेंसशीट, टैक्सपेयर्स और वित्तीय स्थिति पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है. विनोद बंका: देखिए, जैसा कि मैंने पहले क्योश्चन में ही बताया था कि प्रशासन टैक्स का पैसा कलेक्शन करती है विकास के लिए. अगर उसे हम फ्रीबीज में बांट दे रहे हैं, तो हमलोगों पर वित्तीय बोझ तो बढ़ता ही है और जब पैसा घटता है, तब हम लोन लेते हैं और वो पैसा इंट्रेस्ट में जा रहा है. विकास का काम ठप पड़ रहा है. धीरे-धीरे स्टेट पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है. ये राजकोषीय घाटा बढ़ाता है, बैलेंसशीट प्रशासन की नेगेटिव होती है और टैक्सपेयर को यह कहीं भी सटिस्फैक्शन नहीं होता है कि हम जो पैसा टैक्स के रूप में जमा कर रहे हैं, उसका सदुपयोग हो रहा है. इन सारी स्कीम्स का नकारात्मक प्रभाव ही पड़ता है. इसका एक्जाम्पल हमलोग पड़ोसी स्टेट में देख चुके हैं. श्रीलंका, पाकिस्तान और सुनने में आया है कि मालदीव की हालत भी बहुत खराब है. ये अल्टीमेटली होना ही है. इसलिए आप सावधानीपूर्वक तथ्यों को आगे बढ़ाइए. कहीं पर भी हमलोगों को कोई शिकायत नहीं है, मगर उसको इस तरह से आगे बढ़ाइए कि उनको ये लगे कि हम कुछ कर रहे हैं, तब हमको मिल रहा है. उनको जो पैसा प्रशासन की ओर से मिल रहा है, वह इंटरपेन्योरशिप के रूप में आगे बढ़े और स्वरोजगार के रूप में आगे बढ़े, तभी इसकी सफलता है, अन्यथा यह असफल है. प्रश्न: फ्रीबीज के लिए प्रशासन पैसा कहां से लाती है? विनोद बंका: देखिए, प्रशासन को फ्रीबीज बांटने के लिए जो भी पैसा चाहिए, वह या तो टैक्सपेयर का पैसा है या फिर प्रशासन लोन लेती है. हमलोग देख ही रहे हैं कि बहुत सारे स्टेट में उस पर परसेंटेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है. जीडीपी पर बहुत बड़ा बोझ है और प्रशासन की आय का एक बहुत बड़ा हिस्सा इंट्रेस्ट पे करने में जा रहा है. ये एक तरह से प्रशासन जो टैक्स का पैसा कलेक्शन कर रही है, जिससे विकास का काम होना चाहिए, उसका दुरुपयोग है. एक प्रकार से हमसे पैसा लेकर दूसरों में बांटा जा रहा है. बांटने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन आप उसे क्वांटिटेटिव वे में बांटिए. यह इस तरह से महसूस होना चाहिए कि हम कुछ कर रहे हैं. हमलोग गीता को पढ़ते हैं न, जिसमें कर्म को प्रधान कहा गया है. इंटरप्राइजिंग गेस्चर के रूप में फ्रीबीज को बांटना चाहिए. फ्रीबीज अपने आप में घातक स्कीम्स हैं. प्रश्न: प्रशासनें फ्रीबीज स्कीम्स चला रही हैं, उसका उद्देश्य क्या है? विनोद बंका: बहुत अच्छा सवाल है आपका. देखिए, फ्रीबीज सभी पार्टियां बांट रही हैं. मैं किसी पॉलिटिकल पार्टी के अगेंस्ट नहीं हूं और पक्षधर भी नहीं हूं. फ्रीबीज का उद्देश्य जो है, पेपर में भले ही है कि हम उसे सपोर्ट करना चाहते हैं, ताकि वह अपनी बेसिक नीड को बीट करे और उसे जो अभी तक आधारभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं, वह उसे प्राप्त हो. लेकिन, अल्टीमेटली हम उसको ले कहां जा रहे हैं? उद्देश्य जो है, वह लॉन्ग रन में होना चाहिए. शॉर्ट टर्म में आप भले ही उसे बेनिफिट दे रहे हैं और उसमें भी इसमें बहुत सारा मैनुपुलेशन हो रहा है. एकाउंट्स में पैसा जा रहा है, उसको कितना पैसा मिल रहा है या कि नहीं मिल रहा है? सही आदमी को पैसा मिल रहा या नहीं मिल रहा है? बहुत पहले हमारे एक्स प्राइम मिनिस्ट बोले थे कि केंद्र से 1 रुपया देते हैं, तो 15 पैसा पहुंचता है. डीबीटी स्कीम से तो वह सक्सेस हुआ है और लाभार्थी के पास हैंड्रेड परसेंट पैसा जाता है. लेकिन, वह पैसा उसको मिल रहा है या नहीं मिल रहा है कि दलालों के चक्कर में पड़ जा रहा है? हमारा उद्देश्य यह होना चाहिए कि प्रशासन हर नागरिक को उद्यमशील बनाए और देश के आर्थिक विकास में कंट्रीब्यूट करने लिए प्रेरित करे. स्कीम का उद्देश्य ये होना

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top