Hot News

March 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोतीपुर : पिकअप ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा, दोनों की मौत, सड़क जाम

 Motipur: राजेपुर ओपी क्षेत्र के ताजपुर गांव के समीप फुलवरिया-देवरिया पथ पर एक अनियंत्रित पिकअप ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी. स्कूटी में धक्का मारने के बाद पिकअप सड़क किनारे खेत में लुढ़क गया. वहीं घटना के बाद पिकअप चला रहा किशोर गाड़ी छोड़कर भाग निकला. पिकअप ताजपुर निवासी संतोष ठाकुर का है. घटनास्थल के समीप ही आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. गांव के ही पिकअप चालक ने रौंदा मृतक की पहचान ताजपुर निवासी कातिब राजकिशोर सिंह के पौत्र और मनोज सिंह के पुत्र 20 वर्षीय आदित्य कुमार और जयकिशोर सिंह के पुत्र 25 वर्षीय छोटू सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने बाद परिजनों को सौंप दिया है. घटना से दोनों युवकों के परिजनों में चीख-पुकार मची है़ गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. बताया जा रहा है कि आदित्य कुमार और छोटू सिंह एक ही स्कूटी पर सवार होकर नीरपुर चौक की तरफ जा रहे थे. तभी संजय ठाकुर का पुत्र अपने दरवाजे से पिकअप लेकर निकला. तेज रफ्तार होने से चालक पिकअप पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे स्कूटी सवार दोनों युवकों को रौंदते हुए खेत में लुढ़क गया. घटना के तत्काल बाद स्थानीय केशव कुमार ने दोनों युवकों को मुजफ्फरपुर स्थित सदर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : बिहार में शराबबंदी होगी खत्म, पहले की तरह खुलेंगे ठेके, तेजस्वी के बाद कांग्रेस ने कर दिया बड़ा ऐलान पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ The post मोतीपुर : पिकअप ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा, दोनों की मौत, सड़क जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर में सोना लुटेरा गिरोह के दो शातिर समेत तीन अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने खदेड़ कर दबोचा

मुजफ्फरपुर : सदर थाने की पुलिस ने डुमरी फोरलेन से सोना लुटेरा गिरोह के दो शातिर समेत तीन अपराधियों को दबोचा है. उनकी पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के बैकटपुर निवासी छोटू सहनी, अहियापुर थाना क्षेत्र के गर्म चौक दनवा पोखर के समीप के रहने वाले मो. अजहर और अहियापुर के राहुल कुमार के रूप में किया गया है. पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा व लूट की बाइक बरामद की है. पुलिस की पूछताछ में छोटू सहनी व राहुल ने सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर ओवरब्रिज के नीचे 13 जनवरी 2024 की रात हीरालाल सर्राफ ज्वेलरी शॉप में गोलीबारी करके आभूषण लूट की केस में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. मामले को लेकर तीनों अपराधियों के खिलाफ सदर थाने में आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ज्वेलरी शॉप से लूटपाट के मामले में पुलिस दोनों अपराधियों को रिमांड करेगी. लूट की बाइक का इस्तेमाल कर रहे थे आरोपी सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि बुधवार की रात डुमरी फोरलेन पर वाहन चेकिंग की जा रही थी. इस बीच पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार तीन लड़के गाड़ी घुमाकर भागने लगे. इस पर पुलिस टीम ने खदेड़ कर दबोच लिया. उनको हिरासत में लेकर बॉडी की तलाशी ली गयी तो देसी कट्टा बरामद किया गया. उनके पास से बरामद बाइक के बारे में पूछताछ की गयी तो कुछ स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया. पुलिस ने जब बाइक नंबर के आधार पर उसकी जांच की तो पता चला कि अपराधियों के द्वारा यह बाइक पारू थाना क्षेत्र में लूटी गयी थी. साहेबगंज थानेदार सदर थाने पहुंच तीनों अपराधियों से की पूछताछ साहेबगंज थानेदार इंस्पेक्टर सिकंदर कुमार गुरुवार को सदर थाने पहुंच कर गिरफ्तार अपराधी छोटू सहनी, राहुल कुमार व मो. अजहर से पूछताछ की है. साहेबगंज में पूर्व में हुई लूट व गोलीबारी की घटना में तीनों बदमाशों से पूछताछ की गयी है. इसे भी पढ़ें : बिहार में शराबबंदी होगी खत्म, पहले की तरह खुलेंगे ठेके, तेजस्वी के बाद कांग्रेस ने कर दिया बड़ा ऐलान पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ The post मुजफ्फरपुर में सोना लुटेरा गिरोह के दो शातिर समेत तीन अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने खदेड़ कर दबोचा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

माता काली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

जामताड़ा. बुधुडीह गांव में काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों स्त्रीओं ने भाग लिया. माथे पर कलश रखकर सहाना तालाब तक गयी, जहां से पवित्र जल भरकर लाईं. माता काली मंदिर पहुंचीं. इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा. माता के जयकारे से गांव गूंज उठा. कलश यात्रा में स्त्रीएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं. मंदिर परिसर में काली मां की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विधिवत अनुष्ठान किया गया. पुरोहित भरत पांडे, विनोद पांडे, पोरेश पांडे, धनंजय पांडे और परिमल पांडे ने पूजा-अर्चना कराई. श्रद्धालुओं ने माता से सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की. मंदिर में माता काली की प्रतिमा का भव्य शृंगार किया गया. भक्तों ने देवी की आराधना करते हुए भजन-कीर्तन किया. रात में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. इसमें प्रसिद्ध भजन गायक श्याम म्यूजिकल ग्रुप, अजय मंडल और ममता गोराय ने अपने सुमधुर प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post माता काली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना से दिल्ली के लिए चलेगी वंदेभारत समेत 15 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन

संवाददाता, पटना होली में अगर आपको दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों से पटना आने जाने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो चिंता की बात नहीं है. क्योंकि रेलवे की ओर से दिल्ली से पटना वंदेहिंदुस्तान समेत 15 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी. कौन सी ट्रेन कब चलेगी – गाड़ी संख्या 02436 नयी दिल्ली-पटना वंदे हिंदुस्तान स्पेशल 08 मार्च से 20 मार्च 2025 तक सोमवार को छोड़कर नयी दिल्ली से 08.30 बजे खुलकर उसी दिन 22.30 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 02435 पटना-नयी दिल्ली वंदे हिंदुस्तान स्पेशल 09 मार्च से 21 मार्च 2025 तक मंगलवार को छोड़कर पटना से 05.30 बजे खुलकर उसी दिन 20.10 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.- गाड़ी संख्या 04062 दिल्ली-पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 07 मार्च से 17 मार्च, 2025 तक प्रतिदिन दिल्ली से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 16.40 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 04061 पटना-दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 07 मार्च से 18 मार्च, 2025 तक प्रतिदिन से पटना से 17.50 बजे खुलकर अगले दिन 10.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी. – गाड़ी संख्या 04070 आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 07, 11, 14 एवं 18 मार्च, 2025 को आनंद विहार से 00.20 बजे खुलकर उसी दिन 16.15 बजे पटना जं. रुकते हुए 19.50 बजे राजगीर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04069 राजगीर-आनंद विहार सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 07, 11, 14 एवं 18 मार्च, 2025 को राजगीर से 23.30 बजे खुलकर अगले दिन 02.10 बजे पटना जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 19.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. – गाड़ी संख्या 04068 नई दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल 09, 12, 16 एवं 19 मार्च, 2025 को नयी दिल्ली से 14.00 बजे खुलकर अगले दिन 06.45 बजे पटना जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 13.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 04067 भागलपुर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 10, 13, 17 एवं 20 मार्च, 2025 को भागलपुर से 14.30 बजे खुलकर 20.50 बजे पटना जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 14.30 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. – गाड़ी संख्या 04066 नई दिल्ली-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल 10, 13 एवं 17 मार्च, 2025 को नयी दिल्ली से 21.35 बजे खुलकर अगले दिन 22.00 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 04065 सहरसा-नयी दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 07, 11, 14 एवं 18 मार्च, 2025 को सहरसा से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पटना से दिल्ली के लिए चलेगी वंदेहिंदुस्तान समेत 15 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क कीचड़ में तब्दील, हर रोज गड्ढों से हो रहे हादसे

मानपुर. मानपुर सूर्य पोखरा के निकट मानपुर-सरबहदा रोड के आसपास बसे सैकड़ों घरों का गंदा पानी नाले का समुचित निर्माण नहीं होने से रोड पर बह रहा, इससे वहां बड़े-बड़े गहरे गड्ढे उभर आये हैं. इससे हर रोज वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. उक्त गंभीर समस्या को लेकर नगर निगम वाटर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सह सूर्य पोखरा-सूर्य मंदिर न्यास प्रभारी अध्यक्ष इंद्रदेव विद्रोही व सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल पटवा ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत सांसद जीतन राम मांझी, विधायक वीरेंद्र सिंह व नगर निगम के अधिकारी से की गयी है, लेकिन तत्काल नाला निर्माण की समस्या का निदान के लिए कार्रवाई नहीं होना गहरी चिंता का विषय है. गंदा पानी बहाने से जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं. इसके आसपास के किसानों का खेत में गंदा पानी का जल जमाव गंभीर स्थिति उत्पन्न कर रहा है. प्रभावित लोग चरणबद्ध आंदोलन की योजना बना रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क कीचड़ में तब्दील, हर रोज गड्ढों से हो रहे हादसे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : पहाड़ी मंदिर के पुजारियों को मिलेगी पोशाक व आइ कार्ड

रांची. डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीओ सदर सह सचिव मंदिर विकास समिति उत्कर्ष कुमार ने की. बैठक में मंदिर के संचालन एवं अन्य मुद्दों पर विमर्श किया गया. रांची पहाड़ी से संबंधित प्रतिवेदन बीआइटी मेसरा से प्राप्त करने पर चर्चा की गयी ताकि पहाड़ी मंदिर के विकास से संबंधित कार्य किये जा सके. मंदिर की क्षमता को देखते हुए सूखे एवं खतरनाक पेड़ को काटने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने पर भी निर्णय लिया गया. सीओ को बुलाकर सीमांकन कराने की बात कही गयी. ताकि जमीन की वास्तविक स्थिति का आकलन हो सके. मंदिर के सफल संचालन के लिए विभिन्न उप समितियों के गठन पर भी विचार किया गया. मंदिर का मासिक आय-व्यय सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने व हर महीने की सात तारीख को इसे प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया. वहीं सफाई कर्मचारी के आवेदन पर विचार करते हुए एक माह के लिए और मंदिर में रखे जाने व कार्य संतोषजनक होने पर अवधि विस्तार देने का निर्णय लिया गया. पुजारियों को पोशाक व आइ कार्ड देने का भी निर्णय लिया गया. कर्मी व पुजारी के कार्य रोटेशन पर भी चर्चा हुई. सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर सुरक्षा कर्मी को वॉकी-टॉकी देने व दैनिक भंडारा कराने का निर्णय लिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : पहाड़ी मंदिर के पुजारियों को मिलेगी पोशाक व आइ कार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : विकास में बनेगा फ्लाइओवर, यातायात होगा सुगम

रांची. एनएच 33 पर रांची-ओरमांझी रोड के बीच विकास में फ्लाइओवर का निर्माण कराया जायेगा. एनएचएआइ की ओर से फ्लाइओवर निर्माण की दिशा में कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए 200 करोड़ की योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है. हिंदुस्तान प्रशासन से स्वीकृति के बाद टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा दिया जायेगा. जानकारी के मुताबिक विकास के पास एनएच 33 से रिंग रोड व रांची बाइपास रोड मिलती है. यहां चौराहा होने के कारण यातायात में परेशानी आ रही है. चारों तरह से चल कर गाड़ियां यहां पहुंचती हैं. लेकिन ट्रैफिक की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण चालकों को परेशानी होती है. ऐसे में अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसे देखते हुए एनएचएआइ ने यहां फ्लाइओवर के निर्माण का निर्णय लिया है. इस फ्लाइओवर के माध्यम से रांची से जानेवाली गाड़ियां ओरमांझी की ओर निकल जायेंगी. वहीं ओरमांझी की ओर से आनेवाली गाड़ियां भी फ्लाइओवर के माध्यम से विकास को क्रॉस कर जायेंगी. इस फ्लाइओवर का एक रैंप रांची बाइपास रोड यानी विकास-रामपुर रोड की ओर भी होगा. फ्लाइओवर के माध्यम से गाड़ियां बाइपास की ओर जा सकेंगी. 15 दिनों में इटकी रोड में तैयार हो जायेगा फ्लाइओवर रांची. एनएच 23 पर इटकी रोड में फ्लाइओवर निर्माण का कार्य तेज कर दिया गया है. कुल 14 पिलर के बीच इसका निर्माण कराया जा रहा है. वहीं पिस्का मोड़ के पास इसे ज्वाइंट भी किया जा रहा है. आधे से अधिक हिस्से में इसकी ढलाई कर फ्लाइओवर तैयार कर लिया गया है. वहीं जिन हिस्सों में इसका काम बाकी है, उस पर भी तेजी से काम किया जा रहा है. उम्मीद है कि इसका काम 15 दिनों के अंदर पूरा हो जायेगा. इटकी रोड में रैंप का काम भी अंतिम चरण में है. जल्द ही इसे भी पूरा कर लिया जायेगा. जानकारी के मुताबिक इटकी रोड में वन-वे फ्लाइओवर बन रहा है. यानी इधर से चढ़ने की व्यवस्था नहीं रहेगी बल्कि गाड़ियां इसका इस्तेमाल केवल उतरने के लिए करेंगी. रातू रोड की ओर से आनेवाली गाड़ियां पिस्का मोड़ से इटकी रोड में इस फ्लाइओवर के माध्यम से उतरेंगी. फ्लाइओवर में चढ़ने के लिए सभी वाहनों को पंडरा रोड जाना होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : विकास में बनेगा फ्लाइओवर, यातायात होगा सुगम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीसीएलआर ने किया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

हलसी. अंचल कार्यालय का गुरुवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतू शर्मा एवं लखीसराय कार्यपालक दंडाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर ने सेवा पुस्तक संधारण, अवकाश पंजी, वाहन लागर बुक, भंडार पंजी, अंकेक्षण पंजी, लगान वसूली की स्थिति, प्रशासनी भूमि की स्थिति, वासगीत पर्चा, दाखिल खारिज, अतिक्रमण वाद सहित कई बिंदुओं पर मामले की जांच की. डीसीएलआर ने भू-मापी, परिमार्जन प्लस, दाखिल खारिज, प्रमाण पत्र, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र ससमय निष्पादन करने को लेकर भी चर्चा की एवं लंबित मामले उसमें तेजी लाने एवं मामले को जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. डीसीएलआर ने कहा कि कार्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. वहीं, अभियान बसेरा के तहत लाभुकों को पर्चा देना है. जिसको लेकर प्रतापपुर पंचायत जाकर स्थल निरीक्षण करते हुए अभियान बसेरा के तहत जल्द से जल्द लोगों को पर्चा मुहैया कराने को लेकर कहा गया. वहीं मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी सुश्री अंजलि, राजस्व कर्मचारी सुरेश चौधरी, सतीश कुमार, प्रधान लिपिक विनोद कुमार, लिपिक संजय कुमार एवं अन्य अंचल कर्मी मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीसीएलआर ने किया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

करमाटांड़ में स्टेडियम निर्माण जल्द से जल्द करें पूर्ण : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय में डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में पर्यटन, स्पोर्ट्स विभाग की बैठक हुई. डीसी ने जिला योजना अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, एनआरइपी को दिया. वहीं पर्यटन को लेकर बताया गया कि नाला प्रखंड अंतर्गत मालंचा पहाड़ का सौंदर्यीकरण, नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत दुखिया बाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है. डीसी ने उक्त योजनाओं में किये गये कार्य के विरुद्ध भुगतान करते हुए उपयोगिता प्रमाण-पत्र समर्पित करने का निर्देश ईई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल को दिया. फतेहपुर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में स्टेडियम निर्माण 80 प्रतिशत पूर्ण है. वहीं करमाटांड प्रखंड में स्टेडियम निर्माण के कार्य के प्रगति में तेजी लाने के लिए कार्यपालक अभियंता, एनआरइपी को कहा. डीसी ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि जो भी योजनाएं संचालित है वह जल्द से जल्द पूर्ण हो. डीसी ने स्पोर्ट्स, पर्यटन से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली. इसका अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर ईई रामेश्वर दास, ईई मुकेश कुमार बमबम आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post करमाटांड़ में स्टेडियम निर्माण जल्द से जल्द करें पूर्ण : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

28 मार्च को होगा पटना वीमेंस कॉलेज का तीसरा कॉन्वोकेशन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में होने वाला तीसरा एनुअल कॉन्वोकेशन अब 28 मार्च को आयोजित किया जायेगा. पहले यह 29 मार्च को होने वाला था. इसका कारण पीयू में होने वाला चुनाव है. इस कॉन्वोकेशन में ग्रेजुएशन (2021-24), बीएड (2022-24) और पीजी डिप्लोमा (2023-24) की छात्राएं शामिल होंगी. यह आयोजन कॉलेज के वेरोनिका ऑडिटोरियम में होगा. जिन छात्राओं ने अपना रिजल्ट कर लिया है वह 15-16 मार्च को ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. एकेडमिक कॉस्ट्यूम की फीस 850 रुपये रखी गयी है. अंगवस्त्र छात्राओं को सुबह 11-12 बजे बीच ले लेना होगा और साथ ही सभी अपने विभाग अनुसार हॉल में एंट्री कर बैठेंगी. छात्राएं अपने साथ एक अभिभावक को लेकर आ सकती हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 28 मार्च को होगा पटना वीमेंस कॉलेज का तीसरा कॉन्वोकेशन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top