Hot News

March 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: दूल्हा- दुल्हन में महायुद्ध! देखें वीडियो  

Viral Video: शादियों में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर लेती हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया, जिसमें शादी के मंच पर ही दूल्हा और दुल्हन के बीच जमकर बहस हो गई. यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जयमाला के दौरान हुआ विवाद वीडियो में दिखाया गया है कि जयमाला की रस्म के बाद दूल्हा, दुल्हन को मिठाई खिलाने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन दुल्हन इससे साफ इनकार कर देती है. दूल्हा जबरदस्ती उसे खिलाने की कोशिश करता है, तो दुल्हन को गुस्सा आ जाता है और वह आवेश में आकर दूल्हे को जोरदार थप्पड़ मार देती है. यह देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं. थप्पड़ के बाद बढ़ा बवाल दुल्हन के थप्पड़ से दूल्हा भी भड़क जाता है और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है. इस दौरान स्टेज पर मौजूद मेहमानों के चेहरे पर हैरानी साफ देखी जा सकती है. कुछ रिश्तेदार बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं, लेकिन विवाद शांत नहीं होता. धीरे-धीरे यह झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि शादी में आए मेहमान भी असमंजस में पड़ जाते हैं कि यह कोई असली विवाद है या किसी तरह का प्रैंक. Kalesh B/w Husband and Wife in marriage ceremony pic.twitter.com/bjypxtJzjt — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 13, 2022 मेहमान रह गए दंग शादी के दौरान अचानक हुए इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से वहां मौजूद मेहमान दंग रह गए. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि यह मजाक में हुआ या फिर दोनों के बीच पहले से ही कोई तनाव था. इसे भी पढ़ें: वाह रे इंसान! कंधे पर बाइक उठा रेलवे फाटक किया पार, देखें वीडियो  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया और कुछ ही देर में वायरल हो गया. इसे लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर हजारों कमेंट्स और मीम्स बनाए जा रहे हैं. कुछ लोग इस वीडियो को देखकर मजे ले रहे हैं, तो कुछ इसे शादी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बता रहे हैं. लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है. कुछ यूजर्स का मानना है कि यह एक असली घटना है, जहां दूल्हा-दुल्हन के बीच किसी बात पर असहमति हो गई. वहीं, कुछ लोग इसे एक प्रैंक बता रहे हैं और कह रहे हैं कि यह सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया गया एक मजाक था. वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. चाहे यह एक असली झगड़ा हो या कोई प्रैंक, लेकिन इतना तय है कि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं और लोग इसे देखकर चकित रह गए हैं. The post Viral Video: दूल्हा- दुल्हन में महायुद्ध! देखें वीडियो   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Four lane: बिहार को एक और फोरलेन की सौगात, 58 किमी लंबी सड़क पर हवा से बात करेंगी गाड़ियां

Bihar Four lane: बिहार में अब कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है. कई सड़कों को निर्माण किया जा रहा है. फ्लाइओवर बनाए जा रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के अररिया जिला में हाईवे का जाल बिछ रहा है. यहां पहले से ही फोरलेन सड़क के साथ एनएच 327 E पर गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं. अब आने वाले दिनों में जिले में एक और फोरलेन सड़क का निर्माण होगा, जिसको लेकर कवायद चल रही है. यह फोरलेन सड़क परसरमा-जीरोमाइल होगी. यह सुपौल जिले के परसरमा से निकलकर किशनपुर, पिपरा, त्रिवेणीगंज होते हुए अररिया के भरगामा, रानीगंज होते हुए अररिया जीरोमाइल में एनएच 327 E से मिलेगी. इस फोरलेन के लिए केंद्र प्रशासन से मंजूरी मिल गई है. जल्द ही इसके लिए जमीन अधिग्रहण से पहले की प्रक्रिया समेत निर्माण को लेकर प्रारूप पर काम शुरू होगा. तीन प्रखंडों में होगा जमीन का अधिग्रहण परसरमा-जीरोमाइल फोरलेन के लिए तीन प्रखंड के 35 मौजा में जमीन का अधिग्रहण होगा. जानकारी के अनुसार, इस फोरलेन सड़क की लंबाई अररिया में 58 किलोमीटर लंबी होगी, जो जिले के भरगामा, रानीगंज और अररिया प्रखंड से होकर गुजरेगी. इसके तैयार होने से सुपौल और अररिया के बीच दूरी की कम हो जाएगी और लोगों को इस जिसे से उस जिले जाने में काफी आसानी होगी. साथ ही समय की भी बचत होगी. जिले में हैं दो नेशनल हाईवे फिलहाल अररिया जिले से होकर दो एनएच गुजरते हैं, जिसमें एनएच 27 पूर्णिया जिले के जीरोमाइल से निकलकर अररिया, फारबिसगंज, नरपतगंज, प्रतापगंज, सिमराही, सरायगढ़, निर्मली होते हुए दरभंगा, मुजफ्फरपुर निकल जाता है. वहीं, एनएच 327 E सुपौल से निकलकर पिपरा, त्रिवेणीगंज, जदिया, भरगामा, रानीगंज, अररिया, जोकीहाट, ठाकुरगंज हाेते हुए सिल्लीगुड़ी निकल जाता है. एनएच और सड़कों के विस्तार से जिले के विकास को नई पंख मिल रही है. यहां से आसपास के जिलों सहित पटना आने-जाने में लोगोंं को काफी आसानी हो रही है. वहीं एनएच और सड़काें का जाल बिछने से आवागमन भी सुलभ हुआ है. लैंड ऑफिसर ने क्या कहा? अररिया के जिला भू अर्जन अधिकारी वसीम अहमद ने इस फोरलेन को लेकर कहा कि परसरमा-जीरोमाइल फोरलेन सड़क लगभग 58 किमी लंबी होगी. यह जिले के तीन प्रखंड अररिया, रानीगंज और भरगामा होकर गुजरेगी. जो सुपौल जिले के परसरमा में मिलेगी. इसके लिए इन तीन प्रखंड के 35 मौजा में जमीन चिह्नित कर अधिग्रहण किया जाएगा. ALSO READ: Bihar News: वाह रे किसानी! खेत के बदले हवा में उगा दिया आलू, अब दूर-दूर से सीक्रेट जानने पहुंच रहे लोग The post Bihar Four lane: बिहार को एक और फोरलेन की सौगात, 58 किमी लंबी सड़क पर हवा से बात करेंगी गाड़ियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MI vs UPW: मुंबई इंडियंस ने मैच जीतकर लगाई लंबी छलांग, वॉरियर्स निचले पायदान पर, देखें पॉइंट्स टेबल

WPL 2025 MI vs UPW: स्त्री प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, रोमांच अपने चरम पर है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से मात दी. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में 8 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है और प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स अभी भी टॉप पोजीशन पर बनी हुई है, लेकिन मुंबई की यह जीत टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बना रही है. दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स की कहानी अब लगभग खत्म होती दिख रही है. लगातार हार के कारण वे अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है. जिससे उनका प्लेऑफ में पहुंचना अब लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है. यह भी पढ़ें- हिटमैन पर उठे सवाल, तो सूर्यकुमार ने दिखाया आईना, रोहित शर्मा के लिए कही दिल छू लेने वाली बात मुंबई इंडियंस की दमदार जीत यूपी वॉरियर्स के खिलाफ हुए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अपने शानदार स्पोर्ट्स का प्रदर्शन किया. गेंदबाजों ने पहले यूपी वॉरियर्स को कम स्कोर पर रोका और फिर बल्लेबाजों ने सधी हुई पारी स्पोर्ट्सते हुए आसान जीत दर्ज की. यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन का स्कोर खड़ा किया जिसे चेज करते हुए मुंबई इंडियंस ने 18.3 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. नेट रन रेट सुधारने के लिए यह जीत बेहद अहम रही. हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा, “टीम का यह प्रदर्शन देखकर खुशी हो रही है। सभी खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं और हम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।” दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में अब भी टॉप पर बनी हुई है, लेकिन मुंबई इंडियंस लगातार दबाव बना रही है. यूपी वॉरियर्स की प्लेऑफ की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी हैं, जबकि आरसीबी और गुजरात जायंट्स भी अब संघर्ष कर रही हैं. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:  Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया Girl Marriage With Dog Video: कुत्ते संग 11 महीने की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा क्या मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में तहलका मचाएगी? मुंबई इंडियंस की यह जीत टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बना रही है. हरमनप्रीत कौर की टीम गजब की लय में है. अगर वे इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि वे फाइनल में पहुंचने की सबसे प्रबल दावेदारों में से एक हैं. अब सबकी निगाहें अगले मुकाबलों पर टिकी हैं. क्या दिल्ली कैपिटल्स अपनी टॉप पोजीशन बनाए रख पाएगी? क्या मुंबई इंडियंस नंबर 1 की कुर्सी छीनने में सफल होगी? और क्या यूपी वॉरियर्स कोई चमत्कारी वापसी कर पाएगी? इन सभी सवालों के जवाब आने वाले मैचों में मिलेंगे. मैच का हाल WPL 2025 का 16वां मुकाबला गुरुवार को यूपी वॉरियर्स (UPW) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच स्पोर्ट्सा गया. जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए UPW की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर महज 150 रन बनाए. वहीं, 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI की टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस दौरान मुंबई की हेले मैथ्यूज ने 46 गेंदों में 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से कुल 68 रन बनाए. Back to winning ways 💙#MI go back into the 🔝 2⃣ of the points table and move closer to the playoffs with a commanding win 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/JkJlE423GC #TATAWPL | #UPWvMI | @mipaltan pic.twitter.com/u03fvHTX0h — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 6, 2025 WPL 2025 की पॉइंट्स टेबल स्थान टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) नेट रन रेट (NRR) अंक (Pts) अंतिम 5 मैच (Last 5) 1 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 7 5 2 +0.482 10 ✅ ❌ ✅ ✅ ✅ ✅ 2 मुंबई इंडियंस (MI) 6 4 2 +0.267 8 ✅ ✅ ✅ ❌ ✅ 3 गुजरात जायंट्स (GG) 6 3 3 +0.357 6 ❌ ❌ ✅ ✅ ❌ ✅ 4 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 6 2 4 -0.244 4 ✅ ❌ ❌ ❌ ✅ ❌ 5 यूपी वॉरियर्स (UPW) 7 2 5 -0.785 4 ✅ ✅ ❌ ❌ ❌ WPL 2025 Points Table The post MI vs UPW: मुंबई इंडियंस ने मैच जीतकर लगाई लंबी छलांग, वॉरियर्स निचले पायदान पर, देखें पॉइंट्स टेबल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama Twist: शो से मनीष गोयल का फर्स्ट लुक आउट, जेल के कपड़ों में अनुज की तरह दिखा हुलिया, अतीत के खुलेंगे राज

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा टेलीविजन स्क्रीन पर सबसे लोकप्रिय टीवी शोज में से एक है. लेटेस्ट कहानी राही और प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसका किरदार अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया निभा रहे हैं. फिलहाल उनकी शादी की तैयारियां चल रही है. वहीं अनु अनुज को इस खास पल में काफी ज्यादा मिस कर रही है. शो के निर्माता जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. मनीष गोयल का लुक सोशल मीडिया पर वायरल लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, टीवी अभिनेता मनीष गोयल की शो में एंट्री होने वाली है. हालांकि उनका क्या रोल होगा, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है. अब सोशल मीडिया पर मनीष का नया लुक वायरल हो रहा है. जिसमें वह खूंखार लग रहे हैं. अनुज की तरह दिखते इस इंटेंस लुक को देखकर फैंस क्यास लगा रहे हैं कि क्या ये राही के पिता हैं या कोई और ही होगा. Actor Manish Goel Set To Enter The Star Plus Show Anupama – Exciting New Chapter Ahead! Catch A Glimpse Of The Actor From The Sets Of The Show Anupama Here As He Gears Up For This New Journey!#starplus #anupama #manishgoel #Anupama #RupaliGanguly #SudhanshuPandey #MadalsaSharma pic.twitter.com/Z466yG7zCN — TV Promos (@TvPromosIndia) March 5, 2025 मनीष गोयल का लुक अनुज से मिलता-जुलता तसवीर में मनीष लंबे बालों और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ जेल के कपड़े में नजर आ रहे हैं. मनीष गोयल का लुक जेल में उनके अतीत की ओर इशारा करता है और अनुपमा में उनकी एंट्री निश्चित रूप से अनु, राही, प्रेम और पूरे कोठारी परिवार के बीच की गतिशीलता को हिला देगा. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? इन सीरियल्स में नजर आ चुके हैं मनीष गोयल वर्कफ्रंट की बात करें तो मनीष कई मशहूर टीवी शो का हिस्सा रहे हैं, जिनमें ‘जस्ट मोहब्बत’, ‘सीआईडी’, ‘घर एक मंदिर’, ‘कहानी घर घर की’ और ‘मेहंदी तेरे नाम की’ शामिल हैं. अभिनेता ने इससे पहले अपने स्ट्रगल लाइफ को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा, “जब मैं 25 साल पहले मुंबई आया था, तो मुझे अपने रंग के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. मैं सांवला था और पारंपरिक रूप से अच्छा दिखने वाला नहीं था. इसलिए, मुझे जो भी रास्ता मिला, उसे अपनाया और कड़ी मेहनत से काफी सफलता हासिल की. The post Anupama Twist: शो से मनीष गोयल का फर्स्ट लुक आउट, जेल के कपड़ों में अनुज की तरह दिखा हुलिया, अतीत के खुलेंगे राज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Air India Flight : बीच हवा में विमान का शौचालय जाम, लिया गया फिर ये फैसला

Air India Flight : शिकागो से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार को दस घंटे से अधिक की उड़ान के बाद अमेरिकी शहर लौट गया. एयरलाइन ने कहा कि विमान को टेक्निकल कारण से वापस लौटना पड़ा. हालांकि, मामले से अवगत एक सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंजी पीटीआई ने अलग ही समाचार दी है. बताया जा रहा है कि विमान को वापस लौटना पड़ा क्योंकि कई शौचालय जाम हो गए थे. विमान शिकागो के ओआरडी हवाई अड्डे पर वापस पहुंचा फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24डॉटकॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह उड़ान बोइंग 777-337 ईआर विमान से संचालित की गई थी. दस घंटे से अधिक समय की उड़ान के बाद विमान शिकागो के ओआरडी हवाई अड्डे पर वापस गया. सूत्र ने बताया कि एयर इंडिया द्वारा संचालित बोइंग 777-300 ईआर विमान में प्रथम श्रेणी के यात्रियों के लिए दो सहित कुल 10 शौचालय हैं. इसमें प्रथम, बिजनेस और इकॉनमी श्रेणी की सीट सहित 340 से अधिक सीट हैं. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन विमान में केवल एक शौचालय ही कर रहा था काम सूत्र ने यह भी कहा कि केवल एक शौचालय ही काम कर रहा था. टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि छह मार्च को शिकागो से दिल्ली की उड़ान एआई126 टेक्निकल कारण के कारण शिकागो लौट गई. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘शिकागो में विमान के उतरने पर सभी यात्री और चालक दल सामान्य रूप से उससे उतरे. उनकी असुविधा को कम करने के लिए उनके ठहरने की व्यवस्था की गई. यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई.’’ प्रवक्ता ने यह भी कहा कि यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पूरे पैसे वापस किए जाएंगे. यदि यात्री चाहें तो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रा फिर से कर सकते हैं. The post Air India Flight : बीच हवा में विमान का शौचालय जाम, लिया गया फिर ये फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना पहुंचे आध्यात्मिक गुरु रविशंकर ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात, कहा- बिहार अब पिछड़ा राज्य…

Patna News: पटना के गांधी मैदान में आज से आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर का भव्य सत्संग शुरू हो रहा है. यह आयोजन अध्यात्म, ध्यान, योग और जीवन की कला पर केंद्रित होगा, जिसमें बिहार के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु जुटेंगे. इस सत्संग की एक विशेषता 1000 साल पुराना पवित्र शिवलिंग भी होगा, जिसे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए स्थापित किया जाएगा. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात, बिहार की प्रगति पर चर्चा पटना पहुंचने के बाद गुरुवार देर शाम श्री श्री रविशंकर ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सोमनाथ मंदिर के खंडित शिवलिंग के अवशेषों पर चर्चा की, जिसे वे बिहार लाए हैं. मुलाकात के बाद श्री श्री रविशंकर ने कहा, “बिहार अब पिछड़ा राज्य नहीं रहा, यह आगे बढ़ रहा है. यहां ऐसे ऊर्जावान नेता हैं, जो प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं.” डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी इस ऐतिहासिक पहल की सराहना की और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. सत्संग में क्या होगा खास? ध्यान और योग: श्री श्री रविशंकर मानसिक शांति और प्राणायाम की महत्ता पर प्रवचन देंगे. भक्ति संगीत: सत्संग में भक्ति संगीत की गूंज से भक्तिमय वातावरण बनेगा. 1000 साल पुराने शिवलिंग के दर्शन: श्रद्धालु पहली बार उस प्राचीन शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे, जिसे महमूद गजनवी ने 1026 ईस्वी में खंडित किया था. गुजरात से पटना तक 1000 साल पुराने शिवलिंग की यात्रा हाल ही में श्री श्री रविशंकर ने एक ऐतिहासिक दावा किया था कि उन्हें सोमनाथ मंदिर के खंडित शिवलिंग के अवशेष मिले हैं. सदियों से एक अग्निहोत्री परिवार इस शिवलिंग को सुरक्षित रखे हुए था. अब उन्होंने इसे सार्वजनिक दर्शन के लिए प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है. पढ़िए नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: राजा अजातशत्रु ने क्यों की थी पिता की हत्या? नगरवधू आम्रपाली का इससे क्या था कनेक्शन श्रद्धालुओं में उत्साह, आध्यात्मिक माहौल तैयार गांधी मैदान में इस महासत्संग के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं. श्रद्धालुओं में इस सत्संग को लेकर जबरदस्त उत्साह है. पटना में इस तरह के बड़े आध्यात्मिक आयोजनों से शहर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. The post पटना पहुंचे आध्यात्मिक गुरु रविशंकर ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात, कहा- बिहार अब पिछड़ा राज्य… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Khesari Lal Yadav: ‘मर्दों को प्यार नहीं होता, हमें आदत लगती है’, खेसारी लाल ने क्यों कहा ऐसा, एक्स पर बोले- हजारों लड़कियां मुझ पर…

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार माने जाते हैं. एक्टिंग और गायिकी के अलावा खेसारी अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. सिंगर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं. फिर चाहे वह पवन सिंह से जुड़ा हो या फिर उनकी पूर्व प्रेमिका काजल राघवानी से. खेसारी और काजल का रिश्ता और फिर उनका ब्रेकअप किसी से छिपा नहीं है. दोनों के रिश्ते का अंत काफी कड़वाहट भरा रहा. एक्ट्रेस ने तो उनपर कई गंभीर आरोप भी लगाया था. इस बीच एक बार फिर से खेसारी ने काजल को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद से वह लाइमलाइट में आ गए. आइए जानते हैं कि अभिनेता ने आखिर क्या कहा. खेसारी लाल यादव ने क्यों कहा- ‘हम मर्दों को प्यार नहीं होता… खेसारी लाल यादव का एक वीडियो क्लिप सामने आया है. ये वीडियो एक्टर के किसी स्टेज शो का है, जिसमें वह अपनी और काजल रघवानी स्टारर फिल्म ‘बलम जी लव यू’ को लेकर बात करते दिखे. इस दौरान ऑडियंस में से कोई काजल का नाम लेता है. इसपर खेसारी उन्हें पहचानने से ही इनकार कर देते हैं. खेसारी कहते हैं, ‘ई कौन है? नहीं जानता. एक्टर आगे कहते हैं, ‘हम मर्दों को प्यार नहीं होता. हम मर्दों को आदत लगती है. प्यार किसी से भी हो सकता है. लेकिन आदत हर चीज की नहीं लगती है तो आदत बुरी होती है. प्यार तो आपको दुनिया में हर जगह मिलेगा.’ नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन खेसारी लाल यादव बोले- हजारों लड़कियां खेसारी पर मरती हैं… खेसारी लाल यादव फिर कहते हैं, खेसारी को प्यार की कमी नहीं है. हजारों लड़कियां खेसारी पर मरती हैं, हजारों लड़के खेसारी पर मरते हैं, हजारों परिवार खेसारी पर मरता है. मगर खेसारी को किसी की आदत लग जाती है तो वो हजारों परिवार को भूल जाता है. पर वो आदत ही बुरी है.’ वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की फिल्म डंस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और धूम मचा रही है. हाल ही में एक्टर फिल्म के प्रोड्यूसर पर नाराज होते दिखे थे. उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि, हमारे डायरेक्टर साहब कह रहे हैं कि डंस का प्रमोशन लाइव आकर करूं. कई न्यूज वाले बोल रहे कि कलाकार प्रमोशन नहीं करना चाहता. ऐसा नहीं है. मैं अपने काम से दूर कहां जाऊं. The post Khesari Lal Yadav: ‘मर्दों को प्यार नहीं होता, हमें आदत लगती है’, खेसारी लाल ने क्यों कहा ऐसा, एक्स पर बोले- हजारों लड़कियां मुझ पर… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: वाह रे इंसान! कंधे पर बाइक उठा रेलवे फाटक किया पार, देखें वीडियो 

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. कुछ वीडियो मज़ेदार होते हैं, तो कुछ चौंकाने वाले. लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी पसंद के मुताबिक कंटेंट पोस्ट करते हैं, जिससे कई बार ऐसी चीजें सामने आती हैं, जो देखने वालों को हैरान कर देती हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं. वीडियो में दिखी शख्स की अजीब हरकत इस वायरल वीडियो में एक रेलवे फाटक नजर आ रहा है, जिसे ट्रेन के गुजरने से पहले सुरक्षा के लिए बंद कर दिया गया है. आमतौर पर लोग फाटक खुलने का इंतजार करते हैं, लेकिन वीडियो में एक शख्स जल्दबाजी में कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं. वीडियो में दिखता है कि एक बाइक सवार व्यक्ति फाटक के पास पहुंचता है, लेकिन इंतजार करने के बजाय वह अपनी बाइक को कंधे पर उठा लेता है और पैदल ही रेलवे ट्रैक पार करने लगता है. A guy Lifted his bike on his shoulders to Cross the Railway barrier: pic.twitter.com/ki4dx5BmZZ — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 6, 2025 वीडियो में यह भी नजर आता है कि एक और शख्स पहले से ही अपनी बाइक को झुकाकर फाटक के नीचे से निकाल चुका है. यह नजारा देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि अगर उसी समय ट्रेन आ जाती, तो क्या होता? पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:राजा अजातशत्रु ने क्यों की थी पिता की हत्या? नगरवधू आम्रपाली का इससे क्या था कनेक्शन लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “एक आदमी ने रेलवे फाटक को पार करने के लिए अपनी बाइक को कंधों पर उठा लिया.” समाचार लिखे जाने तक इस वीडियो को 92 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. वीडियो देखने के बाद लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “असली बाहुबली यही है.” वहीं, दूसरे यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, “मगर क्यों?” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “हिंदुस्तान में सेफ्टी पहले नहीं, तीसरे नंबर पर है.” किसी ने मजाक में लिखा, “इसको माहिष्मती सम्राट ढूंढ रहे हैं.” यह वीडियो देखकर लोग न केवल हंस रहे हैं बल्कि रेलवे फाटक पार करने के इस खतरनाक तरीके की आलोचना भी कर रहे हैं. The post Viral Video: वाह रे इंसान! कंधे पर बाइक उठा रेलवे फाटक किया पार, देखें वीडियो  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हिटमैन पर उठे सवाल, तो सूर्यकुमार ने दिखाया आईना, रोहित शर्मा के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

SuryaKumar Yadav on Rohit Sharma: हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं. उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. यह खिताबी मुकाबला 9 मार्च को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ स्पोर्ट्सा जाएगा. हालांकि, इस शानदार सफर के बीच रोहित शर्मा की फिटनेस और प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए जा रहा है. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित की फिटनेस को लेकर आलोचना की थी, जिस पर BCCI समेत क्रिकेट के कई दिग्गजों की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई थी. वहीं, इस बयान पर हिंदुस्तानीय T20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के समर्थन में बेहतरीन प्रतिक्रिया दी है. यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आउट होने के बावजूद हंस क्यों रहे थे हार्दिक पांड्या, खुद खोला बड़ा राज सूर्यकुमार ने दिया करारा जवाब ANI से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के फिटनेस को लेकर अपने मजाकिया अंदाज में करारा जवाब दिया है. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,”रोहित शर्मा की क्षमता पर कोई संदेह नहीं किया जाना चाहिए. वह मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं. बतौर कप्तान उन्होंने हिंदुस्तानीय टीम को पिछले चार वर्षों में चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचाया है. यह कोई आसान काम नहीं है. जो खिलाड़ी 15-20 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टॉप पर बना हुआ है, उसकी मेहनत और प्रतिभा पर सवाल उठाना सरासर गलत है.” #WATCH | Mumbai: On India vs New Zealand Champions Trophy 2025 final match on March 9, Indian batter Suryakumar Yadav says, “I have already said that we are playing good cricket, if we play the same cricket, then the final is just another game…” On Rohit Sharma’s fitness row,… pic.twitter.com/hHUszXNQMM — ANI (@ANI) March 6, 2025 रोहित से सीखा शांत रहना सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने उनसे कप्तानी के कई अहम गुण सीखे हैं. “रोहित भाई से मैंने सबसे बड़ी सीख यह ली है कि दबाव के समय भी शांत रहना और सही निर्णय लेना कितना जरूरी होता है. उन्होंने हमेशा टीम को एकजुट रखा और खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरा. यही वजह है कि उनकी कप्तानी में हम इतने सारे फाइनल तक पहुंचे हैं.” पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:  Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया Girl Marriage With Dog Video: कुत्ते संग 11 महीने की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा शमा मोहम्मद के बयान ने मचाया था बवाल कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने हाल ही में हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक विवादित बयान दिया था. उन्होंने रोहित की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए उन्हें अधिक वजन वाला (Overweight) और हिंदुस्तान का अब तक का सबसे अप्रभावी कप्तान (Most Ineffective Captain) करार दिया था. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया, और क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी उनकी आलोचना की. बढ़ते विरोध को देखते हुए शमा मोहम्मद ने बाद में सफाई दी कि ये उनके व्यक्तिगत विचार हैं और इसका उनकी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, उनके इस बयान की गूंज अभी भी क्रिकेट और नेतृत्व दोनों ही क्षेत्रों में सुनाई दे रही है. यह भी पढ़ें- फाइनल में आते ही ‘बाली’ बन जाता है न्यूजीलैंड, विपक्षी टीम की खींच लेता है आधी ताकत The post हिटमैन पर उठे सवाल, तो सूर्यकुमार ने दिखाया आईना, रोहित शर्मा के लिए कही दिल छू लेने वाली बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranya Rao : सोने की तस्करी करता है दामाद! डीजीपी को नहीं था पता, एक्ट्रेस बेटी के पकड़े जाने से हैं दुखी

Ranya Rao : सोने की तस्करी के आरोप में जेल में बंद कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव के कारोबार की जानकारी उनके सौतेले पिता डीजीपी रामचंद्र राव को नहीं थी. उन्होंने कहा कि केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर उनकी सौतेली बेटी के पास से 14 किलोग्राम तस्करी का सोना बरामद हुआ. यह समाचार सुनकर मैं दुखी हूं. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के डीजीपी रामचंद्र राव ने कहा कि वह अपनी सौतेली बेटी रान्या राव और उसके पति के कारोबार के बारे में नहीं जानते हैं. रान्या राव सोमवार रात को दुबई से लौटते समय पकड़ी गई. बाद में सोने की तस्करी के आरोप में जेल भेज दी गई, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई. उसने सोने का कुछ हिस्सा कपड़ों में छिपा रखा था. रान्या राव को 14.2 किलोग्राम से ज्यादा सोने के बार के साथ गिरफ्तार किया गया. इसकी कीमत राजस्व खुफिया निदेशालय ने 12.56 करोड़ रुपये बताई. रान्या राव के सौतेले पिता ने क्या कहा? रान्या राव के डीजीपी पिता रामचंद्र राव ने कहा कि चार महीने पहले जतिन हुक्केरी से शादी के बाद वह कभी उनके घर नहीं आई. उन्होंने कहा, “रान्या की शादी चार महीने पहले जतिन हुक्केरी से हुई थी. शादी के बाद वह कभी हमारे घर नहीं आई. हम उसके और उसके पति जतिन के कारोबार से पूरी तरह अनजान हैं.” कन्नड़ एक्ट्रेस हैं रान्या राव जतिन हुक्केरी के ऑफिस ने उनकी पत्नी के खिलाफ आरोपों के बारे में कोई बयान या टिप्पणी जारी नहीं की है. रान्या राव एक कन्नड़ एक्ट्रेस हैं जो ‘माणिक्य’ और ‘पटकी’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं. डीजीपी रामचंद्र राव ने यह भी कहा कि वह अपनी सौतेली बेटी के सोने की तस्करी से कथित संबंध के बारे में सुनकर चौंक गए. यदि कोई कानून का उल्लंघन करता है तो कानून अपना काम करेगा. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन 4 मार्च को रान्या राव को एक विशेष अदालत में पेश किया गया1 18 मार्च तक न्यायिक हिरासत में उनको भेज दिया गया है. पूछताछ के दौरान रान्या राव ने कथित तौर पर दावा किया कि उनकी दुबई यात्रा व्यापारिक उद्देश्य से थी, हालांकि अधिकारियों का आरोप है कि उनकी यात्रा सोने के अवैध तस्करी से जुड़ी थी. The post Ranya Rao : सोने की तस्करी करता है दामाद! डीजीपी को नहीं था पता, एक्ट्रेस बेटी के पकड़े जाने से हैं दुखी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top