Hot News

March 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : डीवीसी एसटीएम अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान

Bokaro News : डीवीसी एसटीएम अस्पताल चंद्रपुरा में चिकित्सकों की कमी से मरीजों को परेशानी हो रही है. स्थिति यह है कि अस्पताल प्रबंधन को अब दूसरे प्रोजेक्टों से चिकित्सक बुलाकर काम चलाना पड़ रहा है. 60 साल के अपने समय काल में सबसे बुरी स्थिति में अस्पताल संचालित हो रहा है. चिकित्सकों की कमी के कारण अधिकांश बीमारियों में मरीज को रेफर कर दिया जाता है. डीवीसी कर्मी तो डीवीसी से टाइअप अस्पतालों में रेफर करा कर अपना इलाज करा लेते हैं, मगर 15 किलोमीटर की परिधि में निवास करने वाले ग्रामीणों व आम लोगों को काफी परेशानी होती है. यहां चिकित्सकों, नर्सिंह व स्टॉफ की भारी कमी है. मेडिसिन, सर्जन, जेनरल डाक्टर तो हैं, मगर यहां गायनोकोलोजिस्ट, इएनटी, हड्डी, दंत विशेषज्ञ सहित बच्चों के डॉक्टर नहीं हैं. इस अस्पताल में वर्तमान में दो डीसीएमओ, दो विशेषज्ञ के अलावा तीन अन्य चिकित्सक पदस्थापित हैं. सात चिकित्सकों में से एक डीजीएम सह प्रभारी डॉ पीके घोष आफिस का काम देखते हैं, जबकि एक चिकित्सक को प्लांट में ड्यूटी दी गयी है, अस्पताल में डॉ एके श्रीवास्तव सर्जन हैं, जो रेफर हुए मरीजों को देखते हैं, जबकि डॉ ए तिग्गा एनेसथिसिया के डॉक्टर हैं. तीन अन्य डॉक्टरों के ऊपर इस अस्पताल व सीएसआर क्षेत्र में जाकर इलाज करने की ड्यूटी है. जनवरी महीने में यहां अनुबंध पर नियुक्त डॉ अनुपम सिन्हा व निधि सिन्हा को प्रबंधन द्वारा सेवा विस्तार नहीं दिये जाने के कारण उन्हें बैठा दिया गया है. जबकि दोनों चिकित्सकों के पास मरीजों की काफी भीड़ हुआ करती थी. बता दें कि तीन चिकित्सक की ड्यूटी शिफ्ट में रहने के कारण सुबह-शाम आउटडोर में जब इलाज कराने मरीज आते हैं, उस समय चिकित्सक की कमी दिखती है. फिलहाल एक दो चिकित्सक के भरोसे यह अस्पताल चल रहा है. यदि कोई चिकित्सक छुट्टी पर चले जाते हैं तो विकट स्थिति हो जाती है. डॉक्टरों की कमी के बीच अस्पताल प्रबंधन अब मैथन, पंचेत, मेजिया व बोकारो थर्मल अस्पताल से डॉक्टर को बुलाकर काम चला रहे हैं. बता दें कि वर्तमान में चंद्रपुरा प्लांट में एक हजार से उपर डीवीसी कर्मी अधिकारी, ठेका मजदूर व सीआइएसएफ के जवान हैं, जो बीमारी में अपना इलाज कराने इस अस्पताल में आते हैं. चंद्रपुरा अस्पताल से हो चुका है कई चिकित्सकों का ट्रांसफर : हाल के महीनों में इस अस्पताल से कई अच्छे चिकित्सकों का स्थानांतरण हुआ है. डॉ बी सुदर्शन व डॉ एक्का को बोकारो थर्मल, डॉ लक्ष्मण सोरेन को मैथन, डॉ. पी कुमार का स्थानांतरण कोडरमा कर दिया गया है. स्थायीकरण के इंतजार में काफी समय गुजार चुके अनुबंध पर कार्यरत चिकित्सक, नर्सिंग व स्टॉफ अपने भविष्य को देखते हुए भी डीवीसी के इस अस्पताल को छोड़ चुके हैं. नर्सिंग स्टॉफ की कमी के कारण ही यहां मेल वार्ड वर्षों से बंद है, जबकि एक छोटे वार्ड में मेल वार्ड चलाया जा रहा है. डॉक्टर की कमी से हो रही है परेशानी : प्रभारी एसटीएम अस्पताल के डीसीएमओ सह प्रभारी डॉ पीके घोष ने कहा कि यहां चिकित्सक की कमी है जिससे परेशानी है. इधर विभिन्न प्रोजेक्ट के अस्पताल से डाक्टर को बुलाया जा रहा है ताकि कम से कम शिफ्ट का काम हो सके. उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में जितने मरीज आतें है उसमें 30 प्रतिशत हीं डीवीसी के होतें है बाकि गैर डीवीसी कर्मी मरीज होते हैं, जो इसी अस्पताल पर निर्भर है. दो नये अनुबंधित डॉक्टर की नियुक्ति हुई है, मगर एक ने ही योगदान दिया है. उन्होंने बताया कि मुख्यालय स्तर से डाक्टरों की नियुक्ति निकाली गयी थी, मगर मामला कोर्ट में जाने से नियुक्ति नहीं हो पायी. अस्पताल में नहीं है हार्ट स्पेशियलिस्ट : अनिल प्रसाद डीवीसी स्टॉफ एसोसिएशन के केंद्रीय सचिव व डीवीसी कर्मी अनिल प्रसाद ने कहा कि एसटीएम अस्पताल में डाक्टरों की कमी है. यहां हार्ट स्पेशियलिस्ट चिकित्सक नहीं रहने से दिल की बीमारी से ग्रसित मरीजों को दिक्कतें हो रही है. चिकित्सकों की कमी का मामला कई बार उठाया: राजीव तिवारीडीवीसी श्रमिक यूनियन के चंद्रपुरा शाखा सचिव राजीव तिवारी ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन के साथ बैठकों में कई बार इस मामले को उठाया. पत्र के माध्यम से भी चिकित्सक उपलब्ध कराने की मांग की गयी मगर अब तक यह पूरा नहीं हो पाया है. . इस अस्पताल पर निर्भर है आसपास के ग्रामीण: बिगन महतोघटियारी गांव के ग्रामीण बिगन महतो का कहना है कि डीवीसी प्रबंधन को अपने कमांड एरिया में चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करानी है. यहां आसपास के 15 किलोमीटर परिधि के ग्रामीण इलाज को इसी अस्पताल पर निर्भर हैं. डीवीसी को हो रहा है आर्थिक नुकसान : धीरेंद्र ठाकुरचंद्रपुरा प्लांट के रिटायर कर्मी व न्यू पिपराडीह निवासी धीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि चंद्रपुरा अस्पताल में इलाज की सही व्यवस्था नहीं है. इसी वजह से डीवीसी के मरीज यहां से टाइअप दूसरे अस्पतालों में चले जाते हैं, जिससे डीवीसी को आर्थिक नुकसान होता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : डीवीसी एसटीएम अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोसी बेसिन से जुड़े सारे कार्य मार्च तक पूरे हो जायेंगे: बिजेंद्र

पूर्णिया और कोसी प्रमंडल के जिलों के विकास के लिए नयी परियोजना बनाने पर विचार करे विश्व बैंक संवाददाता,पटना योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार कोसी बेसिन विकास परियोजना से जुड़े सारे कार्य 27 मार्च, 2025 तक पूरे हो जायेंगे.गुरुवार को श्री यादव ने विश्व बैंक के अधिकारियों की टीम के साथ संबंधित परियोजना की समीक्षा की.उल्लेखनीय है कि विश्व बैंक की टीम कोसी बेसिन विकास परियोजना की माॅनीटरिंग के लिए चार दिवसीय बिहार दौरे पर है.आज विश्व बैंक की टीम ने मंत्री को परियोजना से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी भी दी.वहीं, मंत्री ने विश्व बैंक के अधिकारियों से पूर्णिया और कोसी प्रमंडल के जिलों के विकास के लिए नयी परियोजना बनाने पर विचार करने के लिए कहा. इस परियोजना के लिए आवंटित 1975 करोड़ में से फरवरी तक 1831 करोड़ खर्च किये जा चुके हैं: मंत्री ने विश्व बैंक के अधिकारियों से कहा कि वे पूर्णिया और कोसी प्रमंडल के जिलों के विकास के लिए नयी परियोजना बनाने पर विचार करें.विश्व बैंक संपोषित बिहार कोसी बेसिन विकास परियोजना का क्रियान्वयन बाढ़ प्रभावित सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया एवं अररिया में कराया जा रहा है.इस परियोजना के लिए आवंटित 1975 करोड़ में से फरवरी तक 1831 करोड़ खर्च किये जा चुके हैं. वीरपुर में भौतिक प्रतिमान संस्थान की गयी स्थापना : विश्व बैंक के अधिकारियों ने बताया कि वीरपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के तहत भौतिक प्रतिमान संस्थान की स्थापना की गयी है.यह प्रतिमान केंद्र पूर्वी हिंदुस्तान का पहले और देश का दूसरा संस्थान होगा, जहां नदियों के भौतिक मॉडल पर जल प्रवाह के आधार उनके संवेदनशील स्थलों की पहचान हो सकेगी.बैठक में विश्व बैंक के वरीय जल संसाधन प्रबंधन विशेषज्ञ सत्यप्रिय,मेहुल जैन,दीपक सिंह के अलावा बापेप्स के परियोजना उपनिदेशक सूर्यदेव पांडेय आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोसी बेसिन से जुड़े सारे कार्य मार्च तक पूरे हो जायेंगे: बिजेंद्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एनडीए के खिलाफ महागठबंधन छेड़ेगा आंदोलन

संवाददाता,पटना महागठबंधन की गुरुवार को हुई की बैठक में एक राय बनी कि विधानमंडल की कार्यवाही में तथ्यों के साथ प्रशासन के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया जाये. प्रशासन को हर कीमत पर घेरा जाये. इसके लिए सभी विधायकों और विधान पार्षदों को तैयारी करने के लिए कहा गया. साथ ही तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के घटक दलों ने निर्णय लिया कि बजट सत्र के बाद विभिन्न मुद्दों पर जन आंदोलन चलाने की जरूरत है. घटक दल मिल कर संयुक्त रूप से इसका कार्यक्रम तैयार करेंगे.बैठक में साफ कर दिया कि अगली बार हर हाल में सीएम एनडीए का नहीं होना चाहिए. राजद, वाम दल और कांग्रेस नेताओं ने जोर देकर कहा कि बिहार का अगला सीएम नौजवान होगा. महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने ने कहा कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के सर्वमान्य नेता हैं. बैठक को संबोधित करते हुए महागठबंधन दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सत्ता बदलाव अब जरूरी हो गया है. इसके लिए हम सभी को एकजुट हो कर प्रयास करने की जरूरत है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एनडीए के खिलाफ महागठबंधन छेड़ेगा आंदोलन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ताड़ी बेचने पर लगी पाबंदी को अधिनियम से कर देंगे बाहर : तेजस्वी

संवाददाता,पटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन प्रशासन बनने पर पासी समाज के लिए ताड़ी बेचने पर लगी पाबंदी को बिहार निषेध और उत्पाद शुल्क अधिनियम 2016 से बाहर कर देंगे. उन्होंने यह बात गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक लगभग 13 लाख लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इनमें 99 प्रतिशत अतिपिछड़ा और दलित समाज के लोग हैं. इस मामले में सबसे अधिक प्रताड़ित पासी समाज के लोग हो रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि शराबबंदी के बाद भी बिहार में जहरीली शराब से दो हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है. प्रशासन के स्तर से कोई मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है. कहा कि हमारी प्रशासन बनेगी तो नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया जायेगा. सवाल उठाया कि बिहार में आज शराबबंदी की स्थिति क्या है? इसे पटना हाइकोर्ट की टिप्पणी से समझा जा सकता है. जिसमें कहा गया है कि शराबबंदी अपने उद्देश्यों से भटक गयी है. अब तक शराबबंदी कानून के उल्लंघन से जुड़े 8,43,907 मामले दर्ज किये गये हैं. संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, सांसद संजय यादव, केडी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ताड़ी बेचने पर लगी पाबंदी को अधिनियम से कर देंगे बाहर : तेजस्वी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :डीसी ने किया आधार पंजीकरण केंद्र का उद्घाटन

समाहरणालय परिसर में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने आधार पंजीकरण केंद्र का उद्घाटन किया. मौके पर डीसी ने कहा कि समाहरणालय परिसर में आधार पंजीकरण केंद्र के खुलने से आमजनों को सहूलियत होगी. समाहरणालय आने वाले लोगों को आधार कार्ड बनवाने, आधार से मोबाइल नंबर जोड़ने या उसमें सुधार करने संबंधी कार्य करने में काफी मदद मिलेगी. कहा कि लोग समाहरणालय पहुंचकर अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ आधार कार्ड से जुड़े कार्यों को भी बड़ी सुगमतापूर्वक कर सकेंगे. वर्तमान समय में आधार कार्ड की उपयोगिता हर जगह है. बैंक खाता से नामांकन तक में आधार कार्ड अनिवार्य है और आधार पंजीकरण केंद्र में लोगों की काफी भीड़ भी लगी रहती है. परंतु समाहरणालय में आधार पंजीकरण केंद्र होने से लोग सुगम रूप से अपने आधार कार्ड संबंधी कार्यों को कर सकेंगे. मौके पर डीसी ने सभी आमजनों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों का आधार कार्ड अभी तक नहीं बना है, वे समाहरणालय या अपने नजदीकी आधार पंजीकरण केंद्र जाकर अपना आधार कार्ड जरूर बनवाएं. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य प्रशासन की हरेक योजनाओं के लाभ में आपको आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी. इसलिए यह आवश्यक हो जाता है कि आप अपना आधार कार्ड बनवा लें या आधार कार्ड में कोई गड़बड़ी है तो उसे ठीक करवा लें जिससे योजनाओं के लाभ मिलने में आसानी हो. मौके पर जिला योजना पदाधिकारी, यूआईडी पदाधिकारी, योजना शाखा के प्रधान लिपिक, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :डीसी ने किया आधार पंजीकरण केंद्र का उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: गिरिडीह डीएफओ ने अमझर में बरामद किया विस्फोटक

वापसी में अमझर में ही एक झाड़ी में उन्हें विस्फोटक दिखा. इसे जब्त कर उन्होंने इसकी जांच के लिए गावां रेंजर अनिल कुमार के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया. एसआइटी ने गुरुवार को अमझर जाकर इसकी जांच की. जांच में यह बात सामने आयी कि जहां विस्फोटक मिला, वह वन क्षेत्र से बाहर है. वन विभाग की टीम ने बरामद विस्फोटक को गावां थाना को सौंपने की बात कही. रेंजर अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है. अमझर से विस्फोटक मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि डीएफओ साहब क्षेत्र भ्रमण के दौरान अमझर में संचालित दोनो पत्थर खदान गए हुए, जहां दोनो खदान में उत्खनन का कार्य चल रहा था. वापसी के दौरान एक झाड़ी से विस्फोटक मिला है. जांच में जहां से विस्फोटक बरामद हुआ व स्थान वन भूमि से बाहर रहने के कारण वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बरामद विस्फोटक को गावां थाना के सुपुर्द किया जा रहा है. मामले में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में कोई आवेदन गावां थाना को अभी तक नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: गिरिडीह डीएफओ ने अमझर में बरामद किया विस्फोटक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : चास रजिस्ट्री ऑफिस की शिफ्टिंग प्रक्रिया शुरू, निबंधन कार्य प्रभावित

चास, चास रजिस्ट्री कार्यालय को पुराने एसडीओ कार्यालय परिसर के समीप स्थित पंचायत भवन में एक महीना पहले शिफ्ट किया गया था. अब बोकारो उपायुक्त के आदेश पर रजिस्ट्री कार्यालय को नये एसडीओ भवन में शिफ्ट किया जा रहा है. इसको लेकर बुधवार से ही जिला अवर निबंधन पदाधिकारी की ओर से ऑफिस शिफ्टिंग को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसलिए बुधवार से कार्यालय में निबंधन सहित अन्य कामकाज रोक दिया गया. बिना सूचना के रजिस्ट्री ऑफिस को अचानक नये एसडीओ कार्यालय परिसर में शिफ्टिंग को लेकर दस्तावेज नवीस संघ के सदस्यों मंत्री योगेंद्र महतो, विधायक श्वेता सिंह, उमाकांत रजक को लिखित सूचना देकर शिफ्टिंग रुकवाने का आग्रह किया, लेकिन शिफ्टिंग कार्य जारी रहा. किसी को ना हो परेशानी गुरुवार को संघ के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि एसडीओ कार्यालय में जगह की कमी है. रजिस्ट्री कराने पहुंचने वाले लोगों की सुविधा को भी ध्यान देने की जरूरत है. जिला प्रशासन आमजनों की सुविधा को देखते हुए विशेष व्यवस्था करे. ताकि ऑफिस में कार्य करने वाले कर्मचारी, दस्तावेज लेखक सहित अन्य लोगों को कोई परेशानी ना हो. मौके पर सचिव समीर कुमार, कोषाध्यक्ष मुकुटधारी मांजी, प्रवक्ता जय कुमार भगतिया, मनपूरण महतो, गौतम पांडेय, परमानंद दे, राकेश शर्मा, ओपीन महतो, अवध कुमार, काली दुबे, दीनबंधु महतो, दिलीप राय, हीरा राय, बलदेव शर्मा, पंकज पांडेय, बीडी दे सहित अन्य उपस्थित थे. मिला है निर्देश इस संबंध में रजिस्ट्रार सौरव वर्मा ने कहा कि नये एसडीओ ऑफिस में रजिस्ट्री कार्यालय को शिफ्ट करने को लेकर निर्देश मिला है. नये एसडीओ कार्यालय परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय शिफ्टिंग के बाद ही जमीन निबंधन सहित अन्य कामकाज चालू किया जा सकेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : चास रजिस्ट्री ऑफिस की शिफ्टिंग प्रक्रिया शुरू, निबंधन कार्य प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :झारखंड की आवाज को बुलंद करेंगे बाबूलाल मरांडी : महादेव

जिलेभर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जतायी खुशी, बांटी मिठाई भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी के नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है. साथ ही भाजपा जिला कमेटी की ओर से उन्हें बधाई दी है. श्री दुबे ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व एवं सभी विधायकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक कुशल संगठनकर्ता को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है. उन्होंने कहा कि श्री मरांडी का झारखंड को अलग राज्य बनाने में एक अहम योगदान रहा है. झारखंड राज्य बनने के बाद प्रथम मुख्यमंत्री बनकर झारखंड का चहुंमुखी विकास किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाएं निश्चित ही झारखंड में धरातल पर उतरेगा और झारखंड की आवाज को श्री मरांडी बुलंद करेंगे. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने दी बधाई इधर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड के लोगों की आवाज एक सशक्त और प्रभावी विपक्ष के रूप में सदन में गूंजेगी. इनके लंबे अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि श्री मरांडी जनहित के मुद्दों को पूरी निष्ठा और दृढ़ता से उठाएंगे. इनके नेतृत्व में युवाओं, किसानों, स्त्रीओं एवं राज्य की जनता की आवाज दृढ़तापूर्वक व सशक्त तौर से विधानसभा में गूंजेगी. साथ ही इनके कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा. तिसरी में मनायी गयी खुशी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर तिसरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी है. भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तिसरी प्रखंड मुख्यालय में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और रंग-गुलाल लगाकर जश्न मनाया. श्री उपाध्याय ने कहा कि झारखंड में विकास के कार्य के लिए बाबूलाल मरांडी हर समय प्रयासरत रहे हैं. मौके पर रामचंद्र ठाकुर, मनोज यादव, मोहन मोदी, उदय साव, राजू यादव, संतोष कुमार राम, विंदेश्वरी गुप्ता, सुरेश उपाध्याय, सत्यम कुमार, तेजस सिन्हा, नागो यादव आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :झारखंड की आवाज को बुलंद करेंगे बाबूलाल मरांडी : महादेव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: ऑफिसर टीचर्स इंप्लाइज फेडरेशन के सदस्यों ने की बैठक

जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि झारखंड के प्रशासनी कर्मचारियों का कल्याण झारोटेफ ही कर सकता है. फेडरेशन लगातार कर्मचारी हित में कार्य कर रही है. संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने जिला कार्यकारिणी के सदस्यों से हस्ताक्षर अभियान में तेजी लाने का अनुरोध किया. कहा कि गिरिडीह जिले में लगभग 6000 प्रशासनी कर्मचारी हैं. अभी तक लगभग 1200 लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया है. इसे हमें शत प्रतिशत पूरा करना है. कई प्रस्ताव पारित किये गये. अमित कुमार को जिला कार्यसमिति का सदस्य नामित किया गया. सर्वसम्मति से स्त्री मोर्चा को विघटित किया गया. इसका नया चुनाव होली के बाद किया जायेगा. प्रखंड व जिले में हस्ताक्षर अभियान को तेजी देने के लिए प्रखंड प्रभारी की नियुक्ति की गयी. जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं उन्हें अलग-अलग प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपी गयी. बैठक में प्रांतीय अंकेक्षक कार्तिक प्रसाद वर्मा, जिला सचिव केदार प्रसाद यादव, जिला संरक्षक घनश्याम गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रविकांत चौधरी, मालालता मुर्मू, राजेश कुमार सिंह, ऋषिकांत सिंह, विकास कुमार सिंह, युगल किशोर पंडित, मिथुन राज, अमित कुमार, राज नारायण वर्मा, वसंत कुमार, अनुज कुमार सिंह, अवधेश कुमार यादव सहित समेत काफी संख्या शिक्षक व कर्मचारी शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: ऑफिसर टीचर्स इंप्लाइज फेडरेशन के सदस्यों ने की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: उमवि सिकरुडीह में खेल महोत्सव का आयोजन

कक्षा एक व दो के बच्चों के बीच हुए गोली चम्मच रेस में महिमा कुमारी, रोया कुमारी द्वितीय व पायल कुमारी ,कक्षा तीन से पांच में विवेक कुमार, निखिल कुमार व ऋषि कुमार, बिस्किट रेस में अंशु कुमारी, अनीषा कुमारी व चंदन कुमार, बोरा रेस में लालमणि सिंह, अंशु कुमारी व सौरव विश्वास ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक पप्पू कुमार ने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्सकूद भी आवश्यक है. इससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है. कहा कि विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में विजय कुमार शर्मा, उमेश मंडल, शोभरन मंडल, क्रांति हांसदा तथा बाल संसद सदस्य अंकित कुमार, बीरेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, बादल कुमार, गौतम कुमार, सत्यम कुमार, सोनाक्षी कुमारी, सीमा, बसंती, ज्योति आदि सक्रिय रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: उमवि सिकरुडीह में स्पोर्ट्स महोत्सव का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top