Hot News

March 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :सहायक अध्यापक संघ ने की लंबित मानदेय भुगतान की मांग

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएसइ को सौंपा ज्ञापन सहायक अध्यापक जिला संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर डीएसइ को एक ज्ञापन सौंपा. इसकी अगुवाई संघ के जिलाध्यक्ष नारायण महतो, सचिव सुखदेव हाजरा आदि कर रहे थे. कहा कि हिंदुस्तानीय शिक्षा परिषद लखनऊ, उत्तर प्रदेश व हिंदी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद से योग्यताधारी सहायक अध्यापकों को संप्रति पारा शिक्षकों का मानदेय अगस्त 2024 से ही लंबित है. इस प्रकार के कई अन्य संस्थानों से शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक योग्यताधारी सहायक अध्यापकों व सहायक शिक्षकों को नियमित मानदेय या वेतन भुगतान किया जा रहा है. अगस्त 2024 से मानदेय भुगतान पर रोक के बाद प्रभावित सहायक अध्यापकों व पारा शिक्षक संगठनों ने कई बार मामले का निष्पादन करते हुए लंबित मानदेय का भुगतान करने के लिए जिला व राज्य के वरीय पदाधिकारियों से गुहार लगायी, लेकिन आज तक इसका निष्पादन नहीं हुआ. होली नजदीक है, जबकि रमजान का महीना चल रहा है. ऐसे में सहायक अध्यापकों का भुगतान नहीं होने से परेशानी उत्पन्न होगी. संघ के लोगों ने कहा कि सात-आठ महीने से लंबित मानदेय से सभी सहायक अध्यापकों के घरों में भुखमरी उत्पन्न हो गयी है. होली के पहले लंबित मानदेय का भुगतान की मांग की. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की समीक्षात्मक बैठक झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को संघ भवन में हुई. अध्यक्षता अध्यक्ष बासुकीनाथ राय ने की. राज्य उपाध्यक्ष सह प्रधान सचिव मैनेजर प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षकों की दी जानेवाली प्रोन्नति पर विचार नहीं हो रहा है. राज्य के कई जिलों में प्रोन्नति दी जा चुकी है, लेकिन गिरिडीह जिले में सूची बनाने के ही नाम पर नाटक हो रहा है. इसका संगठन जोरदान विरोध करता है. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 मार्च तक शिक्षकों को अगर प्रोन्नति नहीं दी जाती है, तो उसके बाद वे लोग कभी भी विरोध के रूप में धरना प्रदर्शन करेंगे. बैठक में गौरीशंकर सिंह, योगेश्वर महथा, राजकुमार मोदी, राम निरंजन कुमार, सत्येंद्र कुमार चौधरी, नदीम प्रवेज, लालमोहन दास, जीतेंद्र कुमार, भैरव रविदास एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :सहायक अध्यापक संघ ने की लंबित मानदेय भुगतान की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली के अवसर पर घर लौटने लगे परदेसी, ट्रेनों में बढ़ी भीड़

जहानाबाद. होली के अवसर पर देश भर में काम करने वाले जिले के कामगार अपने-अपने घर लौट रहे हैं जिसके कारण इन दिनों पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ गयी है. पटना और गया से जहानाबाद आने वाली ट्रेन इन दोनों खचाखच भरी हुई रह रही है. हाल यह है कि ट्रेनों में तिल रखने की भी जगह नहीं मिल रही है. पटना-गया रेलखंड पर मेगा ब्लॉक खत्म होने के बाद जहानाबाद से पटना अथवा गया जाने वाली ट्रेनों में तो जगह मिल रही है किंतु पटना और गया से जहानाबाद आने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ की वजह से बैठने की तो दूर खड़ी होने की जगह नहीं मिल रही है. हालांकि मेगा ब्लॉक के दौरान तो जहानाबाद से पटना और गया जाने के वाली ट्रेनों में भी काफी भीड़ हुआ करती थी. फिलहाल होली की वजह से परदेसियों के घर लौट के कारण पटना और गया से आने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है. हाल यह है कि बैठने वाली सीट के अलावा ट्रेन के अंदर सामान रखने वाले सीट के ऊपर करियर पर भी लोग बैठे रहते हैं, उसके बाद आने-जाने वाले रास्ते और दोनों सीट के बीच वाली जगह में भी लोग खड़े हो कर यात्रा कर रहे हैं. दोनों ओर की सीटों के बीच और आने-जाने वाले रास्ते के अलावा शौचालय और गेट के आसपास भी यात्रियों के खचाखच भरे होने के कारण लोगों के लिए ट्रेन पर चढ़ना भी मुश्किल हो रहा है. जो लोग किसी प्रकार ट्रेन के अंदर प्रवेश कर जाते हैं. यात्रियों की भीड़ के बीच ट्रेन के अंदर सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. गेट पर भी बहुत सारे यात्री लटके होते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. पटना स्टेशन से जहानाबाद की ओर आने वाली ट्रेन के रुकने वाले प्लेटफार्म संख्या आठ, नौ और दस तथा गया से जहानाबाद की ओर आने वाली ट्रेनों के रुकने वाले प्लेटफार्म संख्या छह और सात पर इतनी भीड़ होती है कि जैसे ही डाउन ट्रेन पटना या अप ट्रेन गया पहुंचती है वहां पहले से प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री ट्रेन पर चढ़ने के लिए टूट पड़ते हैं. इनमें ज्यादा संख्या वैसे लोगों की होती है, जो देश के विभिन्न भागों से होली पर के अवसर पर अपने-अपने घर लौट रहे हैं, जिसके कारण ट्रेन से उतरने वाली यात्रियों को भी काफी कठिनाइयों सामना करना पड़ता है. भीड़ इतनी होती है कि एक ट्रेन खचाखच भर जाने के बाद भी बहुत सारे पैसेंजर प्लेटफार्म पर रह जाते हैं, वह ट्रेन पर नहीं चढ़ पाते. इनमें स्त्रीओं और शिशु तथा बुजुर्गों की संख्या ज्यादा होती है. खासकर स्त्री बच्चा बुजुर्ग के साथ यात्रा कर रहे लोगों को इन दिनों पटना और गया से ट्रेन पर चढ़ने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. गया से जहानाबाद आ रहे अजय कुमार ने बताया कि मेगा ब्लॉक खत्म होने के बाद उन्होंने सोचा था कि अब ट्रेनों पर भीड़ कम होगी किंतु राज्य से बाहर कमाने जाने वाले जहानाबाद जिले के परदेसी लोगों के होली पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में घर लौटने वालों की भीड़ की वजह से ट्रेनों पर पहले जैसा ही हाल है. कभी-कभी तो हाल उससे भी बुरा हो जाता है. ज्ञात हो कि जहानाबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में युवा लोग कमाने के लिए दूसरे राज्यों और प्रदेशों में जाते हैं. जिले के युवा ज्यादातर गुजरात, सूरत, बैंगलोर, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, भोपाल, इंदौर, वाराणसी के अलावा और प्रदेश यहां तक की जम्मू कश्मीर तक में मजदूरी करने के लिए जाते हैं. ये लोग साल में काम से कम दो बार एक होली के समय और दूसरा दीपावली के बाद छठ पर्व के पहले अपने-अपने घर जरूर लौटते हैं. ऐसे में बिहार के इन दोनों प्रमुख पर्व के समय दूसरे प्रदेश में काम करने वाले बिहार के अधिकांश परदेसी के अपने घर लौट के कारण ट्रेनों में भीड़ बहुत बढ़ जाती है. इन मजदूर वर्ग के लोगों के अलावा बड़े शहरों में विभिन्न कंपनियों में इंजीनियर, मैनेजर सहित अन्य पदों पर काम करने वाले बिहार के लोगों की भी बड़ी संख्या है जिनमें जहानाबाद जिले के भी बड़ी संख्या में लोग उच्च पदों पर भी बाहर में नौकरी कर रहे हैं. ऐसे लोग भी पर्व के अवसर पर अपने परिजनों से मिलने और उनके साथ होली स्पोर्ट्सने घर आ रहे हैं, जिसके कारण विभिन्न प्रदेशों से पटना और गया आने वाली ट्रेनों के साथ-साथ गया और पटना से जहानाबाद आने वाली ट्रेनों में भी भीड़ काफी बढ़ गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post होली के अवसर पर घर लौटने लगे परदेसी, ट्रेनों में बढ़ी भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. बिदुपुर में 41 दिव्यांगजन को मिली बैट्री चालित ट्राइसाइकिल

बिदुपुर. बिदुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में गुरुवार को शिविर आयोजित कर मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना संबल के तहत तीन स्त्रीओं सहित 41 दिव्यांगजन के बीच बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरित की गयी. यह शिविर वैशाली जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग के तत्वावधान में आयोजित किया गया. इस अवसर पर कोषांग की सहायक निदेशक साक्षी ने कहा कि प्रशासन दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान कर रही है. इसके सहारे वे अखबार वितरण, सब्जी और दूध बेचने जैसे रोजगार अपनाकर अपनी आय अर्जित कर सकते हैं. कार्यक्रम के आयोजक एवं बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि बुनियाद केंद्र में अशक्त वृद्धों और दिव्यांगजन को थेरेपी के माध्यम से चिकित्सा दी जाती है और उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए सक्षम बनाया जाता है. हजारों लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. उन्होंने बताया कि गुरुवार को तीन स्त्रीओं और 38 पुरुषों सहित कुल 41 लाभार्थियों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरित की गयी. इस अवसर पर कार्यपालक सहायक अनूप रंजन, सामाजिक सुरक्षा सहायक हेमंत कुमार, जिला लेखा सहायक अनामिका सहित अन्य स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. बिदुपुर में 41 दिव्यांगजन को मिली बैट्री चालित ट्राइसाइकिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज से पीजी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन होगा सामान्य, यात्रियों को होगी सुविधा

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को शुक्रवार से राहत मिलने वाली है. पीजी रेलखंड पर गया में मेगा ब्लॉक के कारण रद्द रहने वाली पैसेंजर ट्रेन तथा मार्ग परिवर्तन होकर परिचालित होने वाली ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने वाला है. प्लेटफाॅर्म विस्तारीकरण को लेकर लगा मेगा ब्लॉक की अवधि गुरुवार को समाप्त हो गया है. ऐसे में शुक्रवार से ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जायेगा. गया रेलवे स्टेशन स्थित 4 एवं 5 नंबर प्लेटफार्म पर कंस्ट्रक्शन का कार्य पूरा होने के बाद पीजी रेलखंड पर रेगुलर ट्रेनों का परिचालन होने लगेगा. छह मार्च तक कंस्ट्रक्शन का काम चलने के कारण लगे मेगा ब्लॉक के बाद कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया था. जबकि कई ट्रेनों का परिचालन मार्ग परिवर्तित कर किया जा रहा था जिससे पीजी रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. कम संख्या में ट्रेनों का परिचालन होने से ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही थी. वहीं पटना-गया की यात्रा करना मुश्किल हो गया था. ऐसे में गुरुवार को मेगा ब्लॉक की अवधि समाप्त होने के बाद अब पीजी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जायेगा. इसके साथ ही अब पैसेंजर ट्रेन चाकंद के बजाय गया तक परिचालित होने लगेगा, जिससे चाकंद से गया जाने में होने वाली परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा. जनवरी माह से कई गाड़ियों का परिचालन है रद्द : गया जंक्शन के प्लेटफाॅर्म सं 04 और 05 पर कंस्ट्रक्शन कार्य के कारण जनवरी माह से मेगा ब्लॉक लगा है. इस दौरान पीजी रेलखंड पर परिचालित कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. जबकि कई ट्रेनों का परिचालन मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मेगा ब्लॉक की अवधि गुरुवार को समाप्त होने के बाद अब शुक्रवार से पीजी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जायेगा जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आज से पीजी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन होगा सामान्य, यात्रियों को होगी सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Railways: ओवर चार्ज का वीडियो बनाना यात्री को पड़ा महंगा, पेंट्रीकार स्टाफ ने बंधक बना मेमोरी कार्ड तोड़ा

Railways: मुजफ्फरपुर. ओवर चार्ज की शिकायत पर अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में पैंट्रीकार के सभी स्टाफ मिल कर यात्री का बंधक बना लिया. यही नहीं यात्री का दानापुर तक का टिकट था, लेकिन यात्री को दानापुर नहीं उतरने दिया, वहीं यात्री को पेंट्रीकार के स्टाफ बरौनी तक ले कर चले गए. इस तरह की घटना की जानकारी देते हुए निखिल कुमार नाम के यात्री ने जीआरपी थाना, आरा के साथ एक्स सोशल हैंडल पर सोनपुर मंडल डीआरएम, रेलमंत्री व मंत्रालय के अधिकारियों को टैग कर शिकायत की है. मामले में डीआरएम अहमदाबाद, आरपीएफ भुसवल डिविजन की ओर से संज्ञान लिया गया. वहीं सोनपुर मंडल की ओर से भी मामले में जांच शुरू कर दी गयी है. वीडियो बनाने पर मेमोरी कार्ड तोड़ा दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि यात्री मधेपुरा के रहने वाले हैं. 4 मार्च को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सुबह के 10 बजे गाड़ी- 19483 अहमदाबाद-बरौनी से दानापुर के लिए चले. सफर के दौरान लोकल पानी के बोतल व चाय को लेकर अतिरिक्त राशि लिया गया. जब वीडियो बना कर यात्री ने एक्स हैंडल पर अधिकारियों से शिकायत की तो, पेंट्रीकार मैनेजर के साथ स्टाफ पहुंच कर वीडियो डिलीट करने के साथ शिकायत बंद करने का दबाव बनाने लगे. यात्री ने आरोप लगाया कि मैनेजर ने मोबाइल छीन कर मेमाेरी कार्ड को तोड़ दिया. वहीं जबरन खींच कर पेंट्री कार में लेकर चले गए. वहीं पर यात्री के साथ हाथापाइ की गयी. बरौनी में जीआरपी-आरपीएफ से नहीं मिला सहयोग यात्री निखिल कुमार ने पेंट्रीकार मैनेजर मनीष सिंह पर आरोप लगाया कि कि सफर के दौरान विवाद आरा जंक्शन से शुरू हुई. दानापुर तक टिकट था, लेकिन वहां उन्हें नहीं उतरने दिया गया. वहीं खींच कर सभी बरौनी ले आए. लेकिन बरौनी जंक्शन पर जीआरपी में आवेदन दिया, लेकिन कोई सहयोग नहीं मिला. वहीं बताया कि आरपीएफ बरौनी से भी कोई सहयोग नहीं मिला. मानसिक रूप से परेशान यात्री ने उचित कार्रवाई की मांग की है. Also Read: नीतीश की इस योजना से बिहार में बना स्वरोजगार का माहौल, 44 हजार से ज्यादा युवा बने उद्यमी The post Railways: ओवर चार्ज का वीडियो बनाना यात्री को पड़ा महंगा, पेंट्रीकार स्टाफ ने बंधक बना मेमोरी कार्ड तोड़ा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top