Hot News

March 8, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: बिहार में आज बारिश की संभावना, अगले 72 घंटों के भीतर दिन और रात का बढ़ेगा तापमान

Bihar Weather: बिहार के अधिकतर इलाकों में अभी दिन और रात में गर्मी बढ़ने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 72 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम-न्यूनतम तापमान में दो -चार डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है. उसके बाद भी कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है. वहीं, सुबह में सूर्य की बढ़ती गर्मी के साथ हल्की चुभन बढ़ेगी और देर शाम में चलने वाली ठंडी हवाएं भी हल्की गर्म होने की संभावना है. IMD के अनुसार आज 9 मार्च को कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की या मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है. बिहार के जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है उनमें मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल है. इस दौरान इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया पूर्वानुमान बिहार के कुछ जिलों में नौ मार्च को बारिश होने का पूर्वानुमान पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया है. आइएमडी के अनुसार 48 घंटें के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को खगड़िया का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, पटना 30.6, गया 31.6, भागलपुर 30.3, पूर्णिया 39.3, बाल्मिकीनगर 29.4, मुजफ्फरपुर 28.8, छपरा 29.7, दरभंगा 30, सुपौल 20.1, फारबिसगंज 30.2, डेहरी 31.4 , शेखपुरा 31.6, औरंगाबाद 32.4 डिग्री दर्ज किया गया है. आज बारिश की संभावना राज्य के उत्तरी भाग पश्चिम चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया और सीतामढ़ी जिलों के भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की से हल्की वर्षा की संभावना है. आज राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 10 से 06 डिग्री सेल्सियस पूर्वी चंपारण जिला के पकड़ीदयाल एवं घोड़ासहन प्रखंडों में दर्ज किया है. Also Read: Patna News: कंस्ट्रक्शन कंपनी सिंगला के ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी महानिदेशालय की रेड, पटना और हाथीदह में एक साथ छापा The post Bihar Weather: बिहार में आज बारिश की संभावना, अगले 72 घंटों के भीतर दिन और रात का बढ़ेगा तापमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: कंस्ट्रक्शन कंपनी सिंगला के ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी महानिदेशालय की रेड, पटना और हाथीदह में एक साथ छापा

Patna News: कंस्ट्रक्शन कंपनी सिंगला के ठिकानों पर शनिवार को सेंट्रल जीएसटी महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने छापेमारी की. छापामारी की यह कार्रवाई पटना और हाथीदह में एक साथ हुई. मामला जीएसटी चोरी का बताया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल जीएसटी महानिदेशालय लगातार सिंगला के कारोबार को मॉनिटर कर रहा है. उसे बड़ी कर चोरी की ठोस जानकारी मिली थी. तमाम सूचनाएं और जानकारी के पुख्ता होने के बाद शनिवार को सेंट्रल जीएसटी महानिदेशालय की टीम ने सिंगला के पटना में बोरिंग रोड स्थित पुष्पांजलि पैलेस स्थित कार्यालय और हाथीदह में औंता-सिमरिया गंगा ब्रिज के ऑफिस पर भी छापा मारा. सिंघला कंपनी के ठिकानों पर छापा सूत्रों की मानें तो जीएसटी में बड़ी गड़बड़ी की जानकारी सामने आई है. सूत्रों ने बताया की यह छापेमारी शनिवार की दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक चली, जिसमें कंपनी के दस्तावेजों और स्टोर की जांच की गई. जीएसटी टीम की छापेमारी के दौरान कंपनी के सभी अधिकारी और कर्मचारी ताला लगाकर फरार हो गये. मोकामा में सिंघला कंपनी सिक्स लेन ब्रिज निर्माण और राजेंद्र सेतु मरम्मत का काम कर रही है. छापेमारी के समय, सुरक्षा गार्ड ने बताया कि किसी विभाग ने छापा मारा है, लेकिन कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी वहां से चले गये थे. सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन जब्त किये गये और कंपनी के दस्तावेजों की जांच की गई. चार घंटे तक छापेमारी की बात सामने आई है. मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापेमारी बता दें कि इससे पहले 19 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सिंगला के ठिकानों पर रेड डाली थी. रेड पटना से लेकर दिल्ली तक के कई ठिकानों पर एक साथ डाली गई थी. मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह छापेमारी पटना, हरियाणा के पंचकूला समेत अन्य शहरों में हुई थी. Also Read: Bhagalpur News: पुत्री की शादी करने की इच्छा रह गयी अधूरी, 40 साल का मेहनत पल भर में हो गया चकनाचूर The post Patna News: कंस्ट्रक्शन कंपनी सिंगला के ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी महानिदेशालय की रेड, पटना और हाथीदह में एक साथ छापा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: पुत्री की शादी करने की इच्छा रह गयी अधूरी, 40 साल का मेहनत पल भर में हो गया चकनाचूर

Bhagalpur news. महेंद्र साह का भागलपुर में अपना घर नहीं है. वे वर्षों से मुंदीचक में किराये के मकान में रह रहे थे. 40 साल हो गये घंटाघर में फल की दुकानदारी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे. महेंद्र साह इन दिनों अपनी छोटी बेटी की शादी के लिए प्रयासरत थे. अक्सर अपने दोस्तों और पहचान वाले लोगों से कहते कि इस बेटी की शादी हो जाय तो वह निश्चिंत हो जाएंगे. महेंद्र साह के तीन पुत्रों में पहला पुत्र दिनेश साह दिव्यांग है. दूसरा पुत्र नीरज और सूरज है. तीनों पुत्र मिल कर पिता का हाथ बंटाते थे. तीनों पुत्रों और महेंद्र साह की पत्नी कमला देवी, तीन बेटियों का रो रो कर बुरा हाल था. हमेशा प्रशासन के पक्ष में रहे महेंद्र स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि घंटाघर चौक पर दुकान लगाने वाले महेंद्र साह यहां के सबसे पुराने दुकानदार थे. वर्षों पहले जब घंटाघर में दुकानों की बंदोबस्ती हुई थी तो महेंद्र साह रोजाना पांच रुपये वसूल कर नगर निगम प्रशासन के कोषागार में जमा करते थे. कभी प्रशासनिक आदेश की अवहेलना नहीं किया. पहले मिले दुकान फिर हटाया जाय घंटाघर चौक पर कुल 350 फुटकर दुकानें हैं. इनमें 35 से अधिक फल की दुकानें हैं. फल दुकानदारों की शिकायत है कि तिलकामांझी, स्टेशन चौक या कटहलबाड़ी, उल्टा पुल के नीचे सब्जी मंडी में अवैध दुकानों के कारण जाम की स्थिति होती है. लेकिन वहां अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है, लेकिन घंटाघर में दुकानदारों पर अक्सर प्रशासन की कुदृष्टि हो जाती है. दुकानदारों का कहना है कि वे लोग कोई अपराधी नहीं है. उनलोगों को पहले जगह आवंटित की जाये, फिर हटाया जाये. Also Read: Patna News: यूट्यूब पर वीडिया देखकर सीखा मरने का तरीका, फिर फांसी लगाकर प्लस टू के छात्र ने की खुदकुशी The post Bhagalpur News: पुत्री की शादी करने की इच्छा रह गयी अधूरी, 40 साल का मेहनत पल भर में हो गया चकनाचूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: यूट्यूब पर वीडिया देखकर सीखा मरने का तरीका, फिर फांसी लगाकर प्लस टू के छात्र ने की खुदकुशी

Patna News: पटना में एक प्लस टू के छात्र सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर खुदकुशी कर ली. यह घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र की है. मृतक युवक कदमकुआं थाने के पश्चिमी लोहानीपुर गोरैया स्थान के समीप किराये का कमरा लेकर पटना में पढ़ाई करता था. मृतक छात्र की पहचान पीयुष कुमार (18) के रूप में हुई. उसने वीडियो देखकर मोफलर से फांसी का फंदा बनाया और पंखे से झूल गया. फांसी लगाने से पहले देखा था यूट्यूब पर वीडियो हालांकि उसका पैर जमीन से सटा हुआ था. उसके कमरे की खिड़की खुली हुई थी, जबकि दरवाजा बंद था. उस कमरे में दो और छात्र रहते थे, लेकिन वे लोग वृदांवन गये हुए थे. यह भी बात सामने आयी है कि उसने मौत को गले लगाने से पहले यूट्यूब पर फांसी लगाने का वीडियो भी देखा था. यह उसके मोबाइल फोन के सर्चिंग हिस्ट्री से जानकारी मिली है. इधर, शनिवार की सुबह खिड़की से ही मकान के लोगों ने उसके शव को लटका हुआ पाया. इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचित कर दिया. पुलिस पहुंची और दरवाजा को खोल की कमरे में प्रवेश किया. इसके बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पिता ने लगाया हत्या का आरोप छात्र मूल रूप से दरभंगा के केवटी के रनबे का रहने वाला था. उसके पिता का नाम राजेश लाल दास है और वे सिलीगुड़ी में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं. बताया जाता है कि दरवाजा बंद और खिड़की खुली होने के कारण स्थिति संदेहास्पद हो गयी है. पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए कदमकुआं पुलिस को आवेदन देकर जांच का आग्रह किया है. हालांकि छात्र कुछ दिनों से परेशान चल रहा था. कदमकुआं थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट कमरे से नहीं मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक जानकारी मिल सकती है. Also Read: Exclusive: किराये के दो कमरे में 13 वर्षों से पढ़ रहे शिशु, कोसी के बाढ़ में विस्थापित हुआ था सुपौल का यह विद्यालय The post Patna News: यूट्यूब पर वीडिया देखकर सीखा मरने का तरीका, फिर फांसी लगाकर प्लस टू के छात्र ने की खुदकुशी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan News: कोचिंग सेंटर पर सख्ती, सरकारी कर्मचारियों को गिफ्ट, राजस्थान सरकार ने लिए कई फैसले

Rajasthan News: राजस्थान की भजन लाल शर्मा प्रशासन ने शनिवार को कैबिनेट की अहम बैठक की. जिसमें कई फैसले लिए गए. कैबिनेट ने कोचिंग सेंटर पर सख्ती लाने के लिए और छात्रों को बेहतर माहौल दिलाने के लिए ‘राजस्थान कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक-2025’ को अपनी मंजूरी दे दी है. मसौदा केंद्र प्रशासन से जारी दिशा-निर्देशों, राज्य की विशिष्ट आवश्यकताओं और विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है. 50 या उससे अधिक छात्रों वाले कोचिंग सेंटर आएंगे कानून के दायरे में विधेयक के अनुसार राजस्थान के वैसे कोचिंग सेंटर, जिसमें 50 या उससे अधिक छात्र पढ़ाई करते हैं, वो कानून के दायरे में आएंगे. उन्हें रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा. संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कोचिंग संस्थानों के प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय पोर्टल स्थापित किया जाएगा. विद्यार्थियों की ‘काउंसलिंग’ के लिए एक हेल्पलाइन नंबर और राजस्थान कोचिंग संस्थान (नियंत्रण एवं विनियमन) प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी. प्रशासनी कर्मचारियों को होली से पहले गिफ्ट भजनलाल शर्मा की अगुआई में कैबिनेट ने प्रशासन की कर्मचारियों को होली से पहले बड़ी सौगात दी है. प्रशासनी कर्मचारियों को केंद्र प्रशासन की तर्ज पर ग्रेच्युटी दिया जाएगा. कैबिनेट ने ग्रेच्युटी की सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने का फैसला किया है. कौशल विकास नीति को मंजूरी भजन लाल शर्मा प्रशासन ने कौशल विकास नीति को भी मंजूरी दी है. जिसके तहत युवाओं को विशेष कौशल में प्रशिक्षित करना है. यह नीति राज्य के औद्योगिक विकास में मदद करेगी और युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी. इस नीति के तहत एआई, मशीन लर्निंग, स्मार्ट विनिर्माण और साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा. दिव्यांगजन के लिए समान अवसर नीति राजस्थान मंत्रिमंडल ने दिव्यांगजन के लिए समान अवसर नीति को भी मंजूरी दी. यह दिव्यांगजन (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप है. इस नीति को राज्य प्रशासन के नियंत्रण में आने वाले सभी प्रशासनी विभागों, स्वायत्त निकायों और संस्थानों में लागू किया जाएगा. The post Rajasthan News: कोचिंग सेंटर पर सख्ती, प्रशासनी कर्मचारियों को गिफ्ट, राजस्थान प्रशासन ने लिए कई फैसले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: फ्लाइट में महिला ने उतार दिए सारे कपड़े, न्यूड होकर 25 मिनट तक किया हंगामा

Viral Video: सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि अमेरिका के ह्यूस्टन में टेक ऑफ के दौरान साउथ वेस्ट एयरलाइंस के विमान में एक स्त्री, यात्रियों के सामने ही अपने सारे कपड़े उतार दी. जिससे विमान में भारी हंगामा हुआ. यात्री खुद को असहज महसूस करने लगे. स्त्री ने 25 मिनट तक काटा बवाल अमेरिका के ह्यूस्टन से फीनिक्स जाने वाली विमान संख्या 733 में स्त्री ने 25 मिनट तक बवाल काटा. हाई वोल्टेज ड्रामा किया. स्त्री सबसे पहले केबिन के पास गई और क्रू से कहने लगी कि उसे विमान से उतरना है. जबकि फ्लाइट रनवे में टेक ऑफ के लिए आगे बढ़ चुकी थी. उसकी बात न मानने पर स्त्री एक-एक कर अपने सारे कपड़े उतारने लगी. यही नहीं स्त्री नग्न अवस्था में इधर-उधर दौड़ने लगी. इस दौरान क्रू मेंबर स्त्री को कंबल से ढंकने की कोशिश भी की, लेकिन स्त्री काबू में नहीं आई. अंतत: साउथवेस्ट फ्लाइट को गेट पर लौटने पर मजबूर होना पड़ा. बाद में करीब 90 मिनट देर से विमान ने उड़ान भरी. NEW: Female Astronaut forces Southwest flight to return to gate after running n*ked up and down the aisle for 25 minutes The woman stripped n*ked during a Southwest flight from Houston to Phoenix on Monday She paraded around the plane for 25 minutes before authorities… pic.twitter.com/HIGQfzryC0 — Unlimited L’s (@unlimited_ls) March 6, 2025 पुलिस ने स्त्री को लिया हिरासत में फ्लाइट में नग्न होकर हंगामा करने वाली स्त्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया. यह स्पष्ट नहीं है कि स्त्री के खिलाफ कोई आरोप दायर किए गए या नहीं. The post Viral Video: फ्लाइट में स्त्री ने उतार दिए सारे कपड़े, न्यूड होकर 25 मिनट तक किया हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Lohardaga News: सेना के जवान ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने किया अरेस्ट

Lohardaga News: लोहरदगा-झारखंड के लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड बस्ती में सेना के जवान सोमेश्वर उरांव ने अपनी पत्नी नेहा कुमारी की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इसके बाद सेना के जवान ने खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया. सूचना मिलते ही कैरो पुलिस मौके पर पहुंची और नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं सोमेश्वर उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. तीन साल पहले हुई थी नेहा और सोमेश्वर की शादी गुमला जिले के सिसई प्रखंड बस्ती निवासी सोमेश्वर उरांव (27 वर्ष) का विवाह तीन वर्ष पहले कैरो प्रखंड बस्ती निवासी वशिष्ठ उरांव की पुत्री नेहा कुमारी के साथ हुई थी. सोमेश्वर सेना का जवान है. उसकी नौकरी 9 साल पहले हुई थी. सोमेश्वर और नेहा शादी के बाद राजी खुशी से रह रहे थे. वे रांची में एक किराये के मकान में रहते थे. उनका एक दो वर्ष बेटा भी है. सेना का जवान छुट्टी लेकर आया था रांची सोमेश्वर उरांव कुछ दिन पहले छुट्टी में रांची आया था. इसके बाद अपने परिवार के साथ कैरो ससुराल आया था, जहां शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और सोमेश्वर ने नेहा की पिटाई कर दी. इस दौरान नेहा के सिर में गंभीर चोट लग गयी और उसकी मौत हो गयी. सेना के जवान को स्थानीय लोगों ने बचाया पिटाई से पत्नी नेहा कुमारी की मौत के बाद सोमेश्वर उरांव ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उसको फंदा पर झूलने से बचा लिया. समाचार मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:भैयाजी जोशी के बयान पर क्यों हो रही है नेतृत्व, क्या है मराठा अस्मिता? The post Lohardaga News: सेना के जवान ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने किया अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

GST दरों में और होगी कटौती! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान

GST Rate Cut: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संकेत दिया है कि जीएसटी दरों और स्लैब में कटौती का काम लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि राजस्व तटस्थ दर (RNR), जो 2017 में 15.8% थी, 2023 में घटकर 11.4% हो गई है और इसे और कम किया जाएगा. GST दरों में जल्द होगी कटौती वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी दरों और स्लैब को सरल बनाने का काम अंतिम चरण में है. प्रशासन GST कलेक्शन को स्थिर रखते हुए करदाताओं को राहत देने पर विचार कर रही है. सितंबर 2021 में बनाए गए मंत्रियों के समूह (GoM) ने स्लैब सुधार पर रिपोर्ट तैयार की थी. निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगली जीएसटी काउंसिल बैठक में अंतिम फैसला लिया जा सकता है. GST दरों में कटौती से किसे मिलेगा फायदा? उद्योगों और व्यापारियों को कर सरलीकरण से राहत मिलेगी. उपभोक्ताओं को कम टैक्स के कारण सस्ती सेवाएं और उत्पाद मिल सकते हैं. स्टार्टअप्स और MSMEs को टैक्स बोझ में कमी से फायदा होगा. GST में संभावित बदलाव स्लैब की संख्या हो सकती है कम, जो फिलहाल 5%, 12%, 18%, और 28% है. आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती संभव छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए सीमा बढ़ाने पर विचार इसे भी पढ़ें: 2014 के बाद हिंदुस्तान में क्या हुआ? क्या कभी चीन से आगे था हिंदुस्तान? पेश है हरिवंश के साथ एक्सक्लूविस इंटरव्यू की दूसरी कड़ी शेयर बाजार और वित्तीय स्थिति पर असर सीतारमण ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव सामान्य है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन बैंकों में खुदरा निवेश बढ़ाने और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने पर काम कर रही है. इसे भी पढ़ें: कहां छुपा है हिंदुस्तान की समृद्धि का राज? जानना है तो पढ़ें और देखें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू The post GST दरों में और होगी कटौती! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : राष्ट्रीय लोक अदालत में 448 मामलों का निबटारा कर 1.97 करोड़ की वसूली

झंझारपुर. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर झंझारपुर व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव रुबी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस लोक अदालत में 448 मामलों का निबटारा कर 1 करोड़, 96 लाख 90 हजार 32 रुपये की वसूली की गयी. जिसमें बैंक ऋण से जुड़े 245 मामलों का निबटारा कर 1,94,46, 932 की वसूली, टेलीफोन के 13 मामलों का निबटारा कर 40100 की वसूली, कोर्ट के आपराधिक मामलों में 2715 को नोटिस की गयी थी. जिसमें बिजली और नापतौल से जुड़े 190 मामलों का निबटारा कर लगभग 2 लाख, 3 हजार की जुर्माना राशि की वसूली शामिल है. माैके पर अनुमंडल विधिक सेवा समिति की सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अदालतों पर बढ़ते मुकदमों की बोझ को कम करने के उद्देश्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लोक अदालत लगाया जाता है. यह अदालत दोनों पक्षों की रजामंदी के आधार पर कारगर रूप से सुलभ और आसान न्याय दिलाते हुए मामलों का निष्पादन करता है. झंझारपुर एवं फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र से जुड़े मामलों के निबटारे के लिए इस लोक अदालत में तीन बेंच बनाए गए थे. जिसमें प्रथम बेंच का नेतृत्व एसीजेएम 2 विजय कुमार मिश्र द्वारा किया गया था. इसमें एसीजेएम-1 और एसीजेएम-I1 न्यायालय के समझौता योग्य मामले, सभी पीएनबी, यूबीजीबी शाखाओं के बैंकिंग मामले और टेलीफोन मामले निष्पादन के लिए शामिल किया गया था. वहीं दूसरे बेंच का नेतृत्व एसडीजेएम रूबी कुमारी ने की. इस बेंच के अधीन एसडीजेएम कोर्ट, जेएम प्रथम, जेजेपी और एसीजेएम-3 के न्यायालय और रिक्त न्यायालय के मामले, एसबीआइ, एलडीबी और बीओइइ की सभी शाखाओं के मामले शामिल था. वहीं तीसरे बेंच का नेतृत्व जेएम प्रथम मो. शारिक रहमान के द्वारा किया गया. इस बेंच के अधीन अंकित आनंद जेएम प्रथम न्यायालय, इंडियन बैंक, सीबीआइ, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं अन्य सभी बैंकों की सभी शाखाओं के बैंकिंग मामले को निष्पादन में शामिल किया गया. इस लोक अदालत में मामलों के निष्पादन में सहयोग करने वाले लोगों में अधिवक्ता अशोक कुमार झा, अमित रंजन ठाकुर एवं लाल बिहारी सिंह, कर्मियों में सरोज कुमार सुमन, सुभिंद्र कुमार, अरुणेश कुमार, बीना मुर्मू, प्रवीण कुमार साह, सुरेंद्र कुमार, लोक अदालत कर्मी अवकाश मिश्र, महेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : राष्ट्रीय लोक अदालत में 448 मामलों का निबटारा कर 1.97 करोड़ की वसूली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2232 मामलों का हुआ निष्पादन

मोतिहारी . छोटे छोटे मामले को प्रतिष्ठा पर न लें,एसे मामले को लेने पर समाज की सौहार्द बिगड़ती है इसे रोके एवं एसे मामले का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में कर लें ताकि सामाजिक सौहार्द एवं समरसता बनी रहे उक्त बातें शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन के दौरान वक्ताओं ने कही, उन्होंने कहा राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन शनिवार को 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन सह जिला जज देवराज त्रिपाठी, जिला पदाधिकारी सौरव जोरवाल,एस पी स्वर्ण प्रभात, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेषनरायण कुंवर महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार दुबे ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. तत्पश्चात गठित बेंचों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में 2232 मामलों का निष्पादन समझौता के अधार पर किया गया जिसमें 1220 मामले विभिन्न बैंक एवं बीएसएनएल के निष्पादित किए गए तथा 422 मामले न्यायालय में लंबित आपराधिक मामलों का निष्पादन समझौता के अधार पर किया गया।ईस दौरान एसबीआई के 554 मामले निष्पादित किया गया वहीं स्टेट बैंक को तत्काल 2,11,55,000 रिकवर हुए 3,18,34000 रुपए में मामले सेटल हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमा के निष्पादन के लिए 21 बेंच गठित किया गया था जिसमें तीन बेंच ढाका अनुमंडल में सुलहनीय मामलों को निष्पादित कर रहे थे. वहीं एक बेंच अरेराज अनुमंडल में सुलहनीय मामलों का निष्पादन समझौता के अधार पर कर रहे थे तथा सतरह बेच सदर मोतिहारी में मामले निष्पादित कर रहे थे प्रत्येक बेंच में एक न्यायिक सदस्य एवं दो दो अधिवक्ता मनोनीत किया गया था जो मामले का निष्पादन समझौता द्वारा कर रहे थे राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिला जज न्यायाधीश के साथ गठित बेंचों का निगरानी कर रहे थे तथा लिटिगेंट के असुविधा का ख्याल रख रहे थे राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में जिला जज, सचिव सहित न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता न्यायालय कर्मी एवं बैक अधिकारी मुख्य बैंक प्रबंधक कांतेश तुमर,शाखा प्रबंधक संजीव कुमार सिंह,सीएम रुलर आशुतोष कुमार बैक के अधिवक्ता ओमप्रकाश सहित सभी अधिकारियों की अहम भूमिका रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राष्ट्रीय लोक अदालत में 2232 मामलों का हुआ निष्पादन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top