Hot News

March 8, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10 करोड़ के हाथी दांत बरामद, चार गिरफ्तार

कोलकाता. वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल सेल (डब्ल्यूसीसीसी) ने हाथी दांतों की तस्करी से जुड़े एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में महानगर से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. ये मूलत: झारखंड व बिहार के निवासी बताये गये हैं. आरोपियों के पास से हाथी के चार दांत भी बरामद किये गये हैं, जिन्हें महानगर में तस्करी के लिए बिहार व झारखंड से लाया गया था. सूत्रों के अनुसार, डब्ल्यूसीसीबी व डब्ल्यूसीसीसी के अधिकारियों को मुखबिरों से गिरोह के बारे में पता चला था. अधिकारियों ने खुद को ग्राहक बताकर गिरोह के सदस्यों से संपर्क साधा और हाथी के दांतों की सप्लाई करने को कहा. हाथी के दांतों की सप्लाई के लिए दक्षिण कोलकाता का इलाका तय हुआ. इसके बाद गत गुरुवार की देर शाम को वाहन से आरोपी हाजरा मोड़ के पास पहुंचे, जहां पहले से डब्ल्यूसीसीबी और डब्ल्यूसीसीसी के अधिकारी उनका इंतजार कर रहे थे. अभियान में कोलकाता पुलिस की भी मदद ली गयी. आरोपियों के पास हाथी के दांत मिलते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों में तीन बिहार के निवासी हैं, जबकि एक झारखंड का रहने वाला है. उनमें से दो के नाम कैलाश कुमार शर्मा व कादेर सिंह हैं. हाथी के चारों दांतों की लंबाई करीब एक फूट है, जिनकी कीमत करीब 10 करोड़ के आसपास बतायी जा रही है. सूत्रों के अनुसार, एक सप्ताह पहले न्यू अलीपुर इलाके में गिरोह के सदस्य तस्करी के लिए रेकी करने आये थे. उनका पता लगते ही डब्ल्यूसीसीबी और डब्ल्यूसीसीसी के अधिकारियों उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया. अधिकारी आरोपियों के अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 10 करोड़ के हाथी दांत बरामद, चार गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में जुटे ज्यादा नमाजी

मुजफ्फरपुर. रमजान के पहले जुमा पर मस्जिदों में काफी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी. कंपनीबाग जामा मस्जिद व कमरा मुहल्ला के शिया जामा मस्जिद में रोजेदारों की काफी भीड़ रही. इस मौके पर मौलाना ने लोगों को रमजान के नियमों के अनुसार रोजा रखने और पांचों वक्त की नमाज पढ़ने की सीख दी. रमजान का जुमा होने के कारण कई बुजुर्ग जो घर पर ही नमाज पढ़ा करते थे, वह मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ें. मौलाना वकार अहमद रिजवी ने कहा कि रमजान में अल्लाह की विशेष नेमत बंदों पर बरसती है. जो लोग अल्लाह के बनाये गये नियमों के अनुसार रोजा रखते है, उनके सारे गुनाह माफ हो जाते हैं. शाम में इफ्तार से पहले चौक-चौराहों पर फलों व ड्राइ फ्रूट्स की खरीदारी के लिए भीड़ रही. इफ्तार के बाद फिर तराबी पढ़ने के लिए मस्जिदों में लोगों की भीड़ उमड़ी. पक्की सराय चैक, इस्लामपुर, मेंहदी हसन चैक, सतपुरा व ब्रह्मपुरा के कई इलाकों में लोगो ने देर रात तक सेहरी के सामान की खरीदारी की. सेहरी व इफ्तार का समय शिया समुदाय के लिए 8 मार्च – इफ्तार – समय – शाम – 6.079 मार्च – सेहरी – समय – सुबह – 4.37सुन्नी समुदाय के लिये 8 मार्च – इफ्तार – समय – शाम – 5.549 मार्च – सेहरी – समय – सुबह – 4.48 डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में जुटे ज्यादा नमाजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news.टोटो चोरी मामले में केस दर्ज

भागलपुर. बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर स्थित एक अपार्टमेंट के नीचे से चोरी टोटो मामले में केस दर्ज किया गया है. मामले में अपार्टमेंट में रहने वाले कुमार अभिनीत के लिखित आवेदन पर केस दर्ज किया गया है. उन्होंने मामले में विगत 4 मार्च को टोटो चोरी होने की बात का उल्लेख किया है. तिलकामांझी के कृषि विभाग के समीप हटिया रोड से विगत 3 मार्च को चोरी हुई टोटो मामले में बरारी के रहने वाले बिट्टू कुमार ने भी केस दर्ज कराया है. छात्र के साथ मारपीट मामला पहुंचा थाना भागलपुर. इशाकचक थाना क्षेत्र के छोटी लाइन इलाके में चोरी का आरोप लगा एक छात्र को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट दिया. उक्त मामला शुक्रवार को इशाकचक थाना पहुंचा. छात्र और उसके परिजनों ने थानाध्यक्ष को इसकी शिकायत की. जिस पर पुलिस पदाधिकारी ने तीन आरोपित लोगों को थाना बुलाया. हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौत के बाद मामले को रफा दफा कर दिया गया. जमीन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला दर्ज भागलपुर. तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग के रहने वाले डॉ दीनानाथ ने मामले में जमीन के नाम पर उनके साथ हुई लाखों रुपये की ठगी का केस दर्ज कराया है. उन्होंने ममलखा निवासी महेश यादव सहित जमीन मालिक विरेंद्र नाथ सिन्हा को नामजद अभियुक्त बनाया है. जिसमें तिलकामांझी स्थित एक जमीन को तीन करोड़ 50 लाख रुपये में बेचने के नाम पर लाखों रुपये उठाने और जमीन को उनके नाम पर रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप लगाया है. प्रशासनी कार्य में बाधा मामले में आरोपित रिहा भागलपुर. बिहपुर थाना में दस साल पूर्व दर्ज प्रशासनी कार्य में बाधा के मामले में नवगछिया कोर्ट ने कांड के तीन आरोपितों को साक्ष्य के आभाव में रिहा कर दिया. जिन आरोपितों को रिहाई मिली है उनमें राजीव लोचन, रैना कुमारी और बौआ चौधरी शामिल हैं. मामले काे लेकर राजीव लोचन ने बताया कि उनके विरुद्ध झूठा केस दर्ज करा उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने के मामले में वह कानून का सहारा लेंगे. धर्म परिवर्तन मामले में आरोपित युवक भी पहुंचा एसएसपी कार्यालय भागलपुर. एक दिन पूर्व गुरुवार को एक युवती ने अपने जीजा के दोस्त पर उसका पीछा करने और उससे जबरन निकाह कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के आरोप में एसएसपी से शिकायत की थी. उक्त मामले में आरोपित युवक भी अपने पास मौजूद कुछ साक्ष्यों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा. जहां उसने अपने उपर लगाये गये आरोपों को गलत बताया और सारी बातों का साक्ष्य मौजूद होने का दावा किया है. 10 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पेडलर गिरफ्तार भागलपुर. हबीबपुर पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर बेचने वाले एक पेडलर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक हबीबपुर के मोअज्जमचक का रहने वाला मो महताब आलम है. उसके पास से पुलिस ने 10 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत आज भागलपुर. इस साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को भागलपुर व्यवहार न्यायालय सहित नवगछिया और कहलगांव कोर्ट में किया जा रहा है. इसको लेकर भागलपुर व्यवहार न्यायालय में 18 बेंच का गठन किया गया है. नवगछिया कोर्ट में 5 बेंच और कहलगांव कोर्ट में 2 बेंच गठित किये गये हैं. डालसा की सचिव कुमारी जयोत्स्ना ने बताया कि इसके लिए तीनाें जगहाें पर बेंच स्थापित किये गये हैं. इन बेंच के माध्यम से विभिन्न सुलहनीय वादाें का निपटारा किया जाएगा. उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा उठाने की अपील भी की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news.टोटो चोरी मामले में केस दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhubaneswar News: बीजू बाबू के अपमान के मुद्दे पर विपक्ष का ओडिशा विधानसभा में हंगामा, प्रश्नकाल व अन्य कार्यक्रम नहीं हो सका

Bhubaneswar News: ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण शुक्रवार से शुरू हुआ. लेकिन विपक्षी बीजद और कांग्रेस विधायकों के हंगामे के कारण प्रथमार्ध की बैठक प्रभावित हुई. बीजू जनता दल के विधायकों ने बीजू पटनायक के अपमान से जुड़े मुद्दे उठाये, तो वहीं कांग्रेस के विधायकों ने राज्य में स्त्रीओं की असुरक्षा पर हंगामा किया. विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी को बार-बार बैठक स्थगित करनी पड़ी. इस वजह से आज पहले आधे सत्र में प्रश्नकाल और अन्य कार्य नहीं हो सके. बीजद व कांग्रेस विधायकों ने पोडियम पर चढ़ने का प्रयास किया विधानसभा में गृह कार्य 10:30 बजे शुरू होने से पहले ही बीजू जनता दल और कांग्रेस के विधायक अपने मुद्दों को लेकर हंगामा करने लगे. बीजद विधायक बीजू बाबू के अपमान का विरोध कर रहे थे, जबकि कांग्रेस विधायक राज्य में स्त्री सुरक्षा की स्थिति को लेकर विरोध कर रहे थे. बीजू जनता दल के विधायकों ने आरोप लगाया कि पंचायतीराज दिवस को बीजू बाबू की जयंती पांच मार्च से बदल कर उनका अपमान किया गया है. कांग्रेस विधायकों का कहना था कि भाजपा की प्रशासन आने के बाद राज्य में स्त्रीएं असुरक्षित हो गयी हैं. इन दोनों मुद्दों को लेकर विपक्ष के विधायक विधानसभा अध्यक्ष के पोडियम के सामने नारेबाजी करने के साथ-साथ पोडियम पर चढ़ने का प्रयास करते देखे गये. इसके बाद, अध्यक्ष ने बार-बार विपक्षी दलों के विधायकों से शांत रहने की अपील की, लेकिन वे शांत नहीं हुए. इसके कारण, आज पहले आधे सत्र में कोई सवाल-उत्तर सत्र और अन्य कार्य नहीं हो सके. विधायक शांत नहीं हुए, तो अध्यक्ष ने शाम 4:00 बजे तक कार्य स्थगन की घोषणा की विधानसभा में गृह कार्य 12:00 बजे फिर से शुरू होने के बाद भी वही समान स्थिति उत्पन्न हुई. बीजद और कांग्रेस के विधायक फिर से अपने मुद्दों को लेकर हंगामा कर रहे थे. इसके बाद, अध्यक्ष ने उनसे शांत रहने का अनुरोध किया, लेकिन विरोधी विधायकों ने उनकी अपील को नजरअंदाज कर दिया. इस कारण, अध्यक्ष को गृह कार्य अपराह्न 4:00 बजे तक स्थगित करने की घोषणा करनी पड़ी. उल्लेखनीय कि राज्य विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत शुक्रवार से हुई है. इस चरण में आगामी 10 से 28 मार्च तक बजट में आवंटित किये गये विभिन्न विभागों के खर्चों पर चर्चा होगी. 30 मार्च को रविवार और 31 मार्च को इद-उल-फितर की छुट्टी होने के कारण 29 मार्च को विनियोग विधेयक पारित किया जायेगा. ज्ञात हो कि बजट सत्र का पहला चरण 13 से 21 फरवरी तक चला था. बीजू बाबू और महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दिया धरना कांग्रेस सदस्यों ने पिछले साल जून में ओडिशा में भाजपा प्रशासन के सत्ता में आने के बाद राज्य में स्त्रीओं के खिलाफ अपराध में कथित वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया. सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद बीजद सदस्यों ने बीजू पटनायक की प्रतिमा के पास धरना दिया, जबकि कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए आठ बार के बीजद विधायक रणेंद्र प्रताप स्वांई ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रशासन ने बीजू पटनायक का अपमान किया है और ओडिशा के लोग धरती के महान सपूत पर इस तरह के हमले को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. स्वांई ने आरोप लगाया कि यह ओड़िया अस्मिता का सीधा अपमान है. पूर्व मंत्री अरुण कुमार साहू ने कहा कि बीजद सदन के अंदर और बाहर तब तक अपना आंदोलन जारी रखेगी जब तक राज्य प्रशासन अपना फैसला वापस नहीं ले लेती. स्त्रीओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो कांग्रेस नेता कदम ने कहा कि हमारी मुख्य मांग राज्य में स्त्रीओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. भाजपा के सिर्फ आठ महीने के शासन में राज्य में स्त्रीओं के खिलाफ 1,600 अपराध दर्ज किये गये हैं. 2024 तक ओडिशा से 36,420 स्त्रीओं और लड़कियों के लापता होने की सूचना मिली है. बीजद का भाजपा पर बीजू बाबू की विरासत मिटाने के प्रयास का आरोप सदन में प्रश्नकाल शुरू होते ही बीजद सदस्यों ने मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती के दिन पांच मार्च को पंचायती राज दिवस नहीं मनाने के फैसले की निंदा की. आरोप लगाया कि भाजपा प्रशासन ने बीजू पटनायक की विरासत को मिटाने के लिए पंचायती राज दिवस समारोह को बीजू जयंती से अलग कर दिया है. बीजद सदस्यों ने दावा किया कि 1993 से ही पंचायती राज दिवस बीजू पटनायक की जयंती पर मनाया जाता रहा है. राज्य प्रशासन ने 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनाने का फैसला किया है. प्रशासन ने आदेश के जरिये पांच मार्च की छुट्टी भी रद्द कर दी है. फैसला वापस लेने की मांग करते हुए बीजद सदस्यों ने भाजपा प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए. राज्य की भाजपा प्रशासन बीजू बाबू का करती है पूरा सम्मान : रवि नायक दूसरी ओर भाजपा सदस्यों ने राज्य प्रशासन का बचाव किया और आरोप लगाया कि विपक्षी सदस्य सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं. पंचायती राज मंत्री रवि नारायण नाइक ने कहा कि भाजपा प्रशासन बीजू पटनायक का बहुत सम्मान करती है. विपक्षी सदस्य सदन में इस मामले पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजद ने शंख भवन में बीजू पटनायक की एक भी प्रतिमा स्थापित नहीं की है. बीजद के गौतम बुद्ध दास ने कहा कि चर्चा के लिए कैसे आएं? प्रशासन ने बीजू पटनायक का अपमान किया है और माफी नहीं मांगी. उन्हें पहले बीजू पटनायक की गरिमा बहाल करनी चाहिए, तभी हम चर्चा के लिए आयेंगे. कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता रामचंद्र कदम ने कहा कि उनकी पार्टी भी बीजू पटनायक के प्रति कथित अनादर को लेकर भाजपा प्रशासन की निंदा करती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhubaneswar News: बीजू बाबू के अपमान के मुद्दे पर विपक्ष का ओडिशा विधानसभा में हंगामा, प्रश्नकाल व अन्य कार्यक्रम नहीं हो सका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रभात खबर का अपराजिता महिला डॉक्टर्स सम्मान आज, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की रहेंगी मौजूद

Naya Vichar Aparajita Women Doctors Award: रांची-अंतरराष्ट्रीय स्त्री दिवस पर नया विचार शनिवार को अपराजिता स्त्री डॉक्टर्स सम्मान का आयोजन होटल कैपिटल हिल में कर रहा है. कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा. समारोह की मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की होंगी. समारोह में 32 स्त्री डॉक्टरों को सम्मानित किया जायेगा. ये स्त्री डॉक्टर अपने-अपने क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं. इन्होंने अपनी चिकित्सीय सेवा से कई मरीजों को नयी जिंदगी दी है. वहीं, सम्मान समारोह के बाद कॉमेडी शो का आयोजन भी किया गया है, जिसमें दो हास्य कलाकार वीआई और सत्यपाल अपनी प्रस्तुति देंगे. मुख्य प्रायोजक सेनको गोल्ड एंड डायमंड अपराजिता स्त्री डॉक्टर्स सम्मान के मुख्य प्रायोजक सेनको गोल्ड एंड डायमंड हैं. वहीं, टाइटल स्पांसर एसोटेक हिल, पावर्ड बाई बायोम, इलेक्ट्रानिक मीडिया पार्टनर न्यूज अलर्ट इंडिया है. अन्य पार्टनरों में औरा, बालपन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, डॉ लाल हॉस्पिटल, गणपति आयुर्वेद, सुश्रुता दंतालय, भगवान महावीर हॉस्पिटल हैं. वहीं, हेल्थ पार्टनर के रूप में लाइफ केयर हॉस्पिटल और ज्वेलरी पार्टनर में सरस्वान ज्वेलर्स हैं. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Women’s Day 2025 : हटिया रेलवे स्टेशन में पॉइंट्समैन के पद पर गर्व के साथ काम कर रही हैं मनीषा कार्यक्रम में पास से मिलेगी एंट्री अपराजिता स्त्री डॉक्टर्स सम्मान में एंट्री पास के माध्यम से ही मिलेगी. ऐसे में सभी लोगों से आग्रह है कि समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और अपना स्थान सुरक्षित कर लें. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:कहां छुपा है हिंदुस्तान की समृद्धि का राज? जानना है तो पढ़ें और देखें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : अजातशत्रु के शासनकाल में महात्मा बुद्ध ने त्यागा था देह, राजगृह में बना है स्तूप पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Women’s Day 2025 : मुस्लिम समाज देता है स्त्रीओं को संपत्ति पर हक, लेकिन बेटों के मुकाबले मिलता है आधा The post नया विचार का अपराजिता स्त्री डॉक्टर्स सम्मान आज, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की रहेंगी मौजूद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi Crime: रांची में दिनदहाड़े कोयला ट्रांसपोर्टर बिपिन मिश्रा को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, एक्शन में एटीएस

Ranchi Crime: रांची-कोयला ट्रांसपोर्टर सह व्यवसायी बिपिन मिश्रा पर बरियातू गर्ल्स स्कूल मोड़ के पास शुक्रवार को दिन के 10: 45 बजे दो शूटरों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जबकि एक बदमाश बाइक को स्टार्ट कर सड़क किनारे खड़ा था. शूटरों ने श्री मिश्रा को लक्ष्य कर गोली चलायी. कई गोली उनके वोल्वो कार (जेएच 01डीएम-0333) पर लगी. वहीं तीन गोली कार के शीशे को छेदते हुए अंदर चली गयी. इनमें से एक गोली चालक की ओर के शीशे को छेदते हुए निकल गयी. दूसरी गोली श्री मिश्रा के हाथ में लगी, जबकि तीसरी गोली उनके गले को छूते हुए निकल गयी. भागते हुए शूटरों पर बिपिन मिश्रा के एक प्रशासनी व एक निजी बॉडीगार्ड ने भी फायरिंग की. लेकिन गोलियों से बचते हुए एक बाइक से तीनों बदमाश फरार हो गये. पुलिस ने घटनास्थल से आठ से अधिक खोखे बरामद किये हैं. विधानसभा परिसर में घटना के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि हमले से पहले बिपिन मिश्रा को इंटरनेशनल नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था. इसे ट्रेस किया जा रहा है. मयंक सिंह ने घटना की जिम्मेवारी ली है. उन्होंने कहा कि मयंक के नाम पर घटना को अंजाम देनेवाले लोगों का पता चल चुका है. घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. खतरे से बाहर हैं बिपिन मिश्रा घायल बिपिन मिश्रा को इलाज के लिए मणिपाल मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों का कहना है कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. चिंता की कोई बात नहीं है. मामले की जांच के लिए चार डीएसपी, पांच इंस्पेक्टर व आठ दारोगा की छह एसआइटी टीम बनायी गयी है. जो संभावित स्थानों पर छापामारी कर रही है. पुलिस घटना के पीछे प्रथम दृष्टया अमन साहु गैंग पर संदेह कर रही है. उधर, कथित मयंक सिंह ने फेसबुक पोस्ट कर कहा है कि घटना को अमन साहु गैंग ने अंजाम दिया है. पीएनएम कंपनी के मालिक बिपिन मिश्रा बरियातू रोड स्थित ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में ब्लॉक-बी के 101 नंबर फ्लैट में रहते हैं. इसके अलावा पांचवें तल्ले पर भी एक फ्लैट है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वह अपने फ्लैट से वोल्वो कार से बूटी मोड़ की ओर जाने के लिए निकले. कार में वह बांयी ओर अगली सीट पर बैठे थे, जबकि उनका एक निजी व एक प्रशासनी बॉडीगार्ड पीछे की सीट पर बैठा था. चालक बरियातू गौतम बुद्ध मार्ग (बरियातू गर्ल्स स्कूल) के पास जैसे ही धीमी रफ्तार में यू-टर्न ले रहा था, उसी समय अमन साहू गिरोह के शूटरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. शीशा बंद होने के कारण गोली उन्हें सीधे नहीं लगी. शूटरों को गोली चलाते देख दोनों बॉडीगार्ड कार से उतरे और अपराधियों को लक्ष्य कर गोली चलायी, लेकिन दोनों अपराधी तीसरे अपराधी की बाइक पर बैठ कर डीआइजी ग्राउंड की ओर से निकल गये. कई दिनों से रेकी कर रहे थे बदमाश जिस ढंग से अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है उसे स्पष्ट है कि वे लोग कई दिनों से बिपिन मिश्रा की गतिविधियों की रेकी कर रहे थे. सटीक मौका मिलने के बाद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में तीन से ज्यादा बदमाश के शामिल हाेने की संभावना है. वरीय पुलिस अधिकारियों ने किया मुआयना सूचना मिलते ही आइजी अखिलेश झा, डीआइजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा, एटीएस एसपी ऋषभ झा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, सदर डीएसपी संजीव बेसरा के अलावा बरियातू, लालपुर, सदर, टाटीसिल्वे थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी पहले अस्पताल पहुंचे. फिर घटनास्थल पर पहुंच घटना का मुआयना किया. एटीएस की टीम काफी देर तक घटनास्थल व अपराधियों के भागने के रास्ते में फुटेज की जांच करती रही. जल्द गिरफ्तार होंगे अपराधी डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया है. इसमें चार डीएसपी, पांच इंस्पेक्टर व थाना प्रभारियों को शामिल किया गया है. अपराधी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. डीजीपी ने दिया एटीएस को जिम्मा कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले की जांच को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने गंभीरता से लिया है. इस केस की समीक्षा करने की जिम्मेवारी उन्होंने एटीएस एसपी को दी है. डीजीपी के निर्देश पर एटीएस की टीम ने पूरे मामले की समीक्षा के साथ छापेमारी भी शुरू कर दी है. आरंभिक जांच के दौरान एटीएस को कुछ तथ्य भी मिले हैं. जिसके आधार पर एटीएस की टीम कार्रवाई की तैयारी में जुट गयी है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:Magadha Empire : राजा अजातशत्रु ने क्यों की थी पिता की हत्या? नगरवधू आम्रपाली का इससे क्या था कनेक्शन The post Ranchi Crime: रांची में दिनदहाड़े कोयला ट्रांसपोर्टर बिपिन मिश्रा को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, एक्शन में एटीएस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sita Soren Attack: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पर पीए ने तानी पिस्टल, बाल-बाल बचीं

Sita Soren Attack: धनबाद-जामा की पूर्व विधायक, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहू और सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पर गुरुवार की रात सरायढेला स्थित सोनोटेल होटल में उनके ही पीए देवाशीष मनोरंजन घोष ने देसी पिस्टल तान कर गोली मारने का प्रयास किया. इस बीच वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया और सरायढेला थाना को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने देवाशीष मनोरंजन घोष को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक एयर गन और सात गोली बरामद की है. सीता सोरेन की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज सरायढेला थाना की पुलिस ने होटल के मैनेजर और अन्य स्टॉफ से पूछताछ की. होटल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी. इस दौरान पुलिस को कई तरह के फुटेज मिले हैं. सभी को पुलिस ने जब्त कर लिया है. इस संबंध में पूर्व विधायक सीता सोरेन की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. देवाशीष रांची के लोअर हटिया स्थित मधुबन अपार्टमेंट का रहनेवाला है. वह सीता सोरेन के साथ ही आया था. देवाशीष ने आवेश में आकर अपना आपा खो दिया पूर्व विधायक सीता सोरेन ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि वह अपने पीए देवाशीष मनोरंजन घोष, सीआरपीएफ जवान और सिविल पुलिस अंगरक्षक के साथ गुरुवार की अपराह्न धुर्वा से निकली. कतरास में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद सरायढेला स्थित सोनोटेल होटल के कमरा नंबर 618 में आयी. यहां बैठकर अपने सदस्य और पीए के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा और हिसाब कर रही थी. इसी क्रम में पीए देवाशीष ने आवेश में आकर अपना आपा खो दिया और हत्या की मंशा से कमर से पिस्टल निकालकर तान दिया. इस पर साथ में आये पीएसओ (सीआरपीएफ) ने उसे तुरंत पकड़ लिया. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:Magadha Empire : राजा अजातशत्रु ने क्यों की थी पिता की हत्या? नगरवधू आम्रपाली का इससे क्या था कनेक्शन The post Sita Soren Attack: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पर पीए ने तानी पिस्टल, बाल-बाल बचीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी बने नेता प्रतिपक्ष, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई, कल्पना सोरेन ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Babulal Marandi: रांची-भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने. स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को सदन की पहली पाली में इसकी औपचारिक घोषणा की. स्पीकर ने सदन को बताया कि उन्हें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्रराय की ओर से पत्र मिला है कि बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता बनाया गया है. वह बिना विलंब किए मुख्य विरोधी दल भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को सदन में प्रतिपक्ष का नेता बनाये जाने की घोषणा करते हैं. स्पीकर की घोषणा के बाद पक्ष-विपक्ष ने मेज थपथपा कर बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ प्रशासन के मंत्री और विधायक बाबूलाल मरांडी की कुर्सी तक पहुंचे. सीएम ने बाबूलाल मरांडी को बधाई दी. गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने पांव छूकर आशीर्वाद लिया. प्रशासन के मंत्री और विधायकों ने एक-एक कर बाबूलाल मरांडी को बधाई दी. पिछली विधानसभा में चार वर्षों तक करना पड़ा इंतजार पिछली विधानसभा में बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष के लिए चार वर्षों का इंतजार करना पड़ा था. दल-बदल के मामले को लेकर स्पीकर ने बाबूलाल मरांडी को प्रतिपक्ष का नेता होने की मान्यता नहीं दी थी. इसके बाद पिछली विधानसभा के अंतिम वर्षों के लिए भाजपा ने तत्कालीन चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी को नेता प्रतिपक्ष बनाया था. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:Women’s Day 2025 : मुस्लिम समाज देता है स्त्रीओं को संपत्ति पर हक, लेकिन बेटों के मुकाबले मिलता है आधा बाबूलाल मरांडी पहली बार बने नेता प्रतिपक्ष वर्तमान विधानसभा में बाबूलाल मरांडी के लिए सारे गतिरोध दूर थे. स्पीकर ने भी भाजपा का पत्र मिलने के बाद तुरंत नेता प्रतिपक्ष घोषित कर दिया. झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहली बार नेता प्रतिपक्ष बने. 2003 में राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में कुर्सी छोड़ने वाले बाबूलाल मरांडी को 22 वर्षों बाद कोई वैधानिक पद मिला है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:Magadha Empire : अजातशत्रु के शासनकाल में महात्मा बुद्ध ने त्यागा था देह, राजगृह में बना है स्तूप The post Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी बने नेता प्रतिपक्ष, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई, कल्पना सोरेन ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top