Hot News

March 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: बिहार में नेतृत्व को लेकर महागठबंधन में अलग-अलग सुर! सांसद पप्पू यादव ने RJD पर कह दी बड़ी बात

Bihar Politics: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपने-अपने हिस्से की तैयारी शुरू कर दी है. वार पलटवार का दौर भी जारी है. विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. महागठबंधन में आरजेडी के नेतृत्व को लेकर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि महागठबंधन का निर्णय सामूहिक होता है. सबकी सहमति से होता है. महागठबंधन का निर्णय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, माले के नेता और लालू यादव सब मिलकर लेंगे. नेतृत्व कांग्रेस करेगी.  कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठकर होगा निर्णय सांसद पप्पू यादव ने आगे कहा, ”सवाल ही नहीं उठता है कि आरजेडी और उनका कोई भी नेता अकेला सक्षम है, निर्णय लेने के लिए. कांग्रेस कभी भी किसी के थोपे हुए निर्णय पर नहीं चलती है और ना ही स्वीकार करती है. कांग्रेस हमेशा देश और समाज के हित में निर्णय लेती है. जो बिहार के हित में होगा वो निर्णय लेगी. आरजेडी अपनी पार्टी के निर्णय लेने में सक्षम है. महागठंबधन का निर्णय कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठकर ही होगा.” कांग्रेस के भी नेताओं ने दी है प्रतिक्रिया सांसद पप्पू यादव ही नहीं बल्कि कांग्रेस के भी कई नेताओं ने इस तरीके का बयान दिया है. ऐसे में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि  महागठबंधन में नेतृत्व को लेकर अभी भी एकजुटता नहीं है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक अजीत शर्मा ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव जीतने के बाद तय होगा. जो जीते हुए विधायक होंगे वह तय करेंगे. ALSO READ: Bihar Politics: जदयू से गठबंधन के मुद्दे पर भड़के तेजस्वी, कहा- अब पहले जैसे नहीं रहे… The post Bihar Politics: बिहार में नेतृत्व को लेकर महागठबंधन में अलग-अलग सुर! सांसद पप्पू यादव ने RJD पर कह दी बड़ी बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के आरा में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े लूट, अपराधियों ने गार्ड से हथियार भी छीना

Crime News: आरा में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया. सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया और सोने-चांदी व हीरे की ज्वेलरी लूट ली. लुटेरे करीब आधे घंटे तक शोरूम में मौजूद रहे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. समाचार अपडेट हो रही है The post बिहार के आरा में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े लूट, अपराधियों ने गार्ड से हथियार भी छीना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Holi Rituals: नई नवेली दुल्हन को पहली होली ससुराल में क्यों नहीं मनानी चाहिए? क्या है इसके पीछे की वजह

Holi Rituals: होली हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो खुशियों, रंगों और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है. इस दिन का इंतजार सभी लोग को बेसब्री से रहता है. इस दिन लोग एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर प्यार और स्नेह के साथ मनाते है. हिंदू धर्म में सभी त्योहारों से जुड़ी बहुत सी मान्यताएं और परंपराएं होती है. इसी तरह होली की एक मान्यता नई-नवेली दुल्हन से भी जुड़ी हुई है. मान्यता के अनुसार, शादी के बाद नई दुल्हन की पहली होली अपने ससुराल में नहीं मानना चाहिए, बल्कि शादी के बाद नई दुल्हन को पहली होली हमेशा अपने मायके में ही मनानी चाहिए. तो आज हम आपको कुछ कारण के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से दुल्हन अपनी पहली होली अपने ससुराल में नहीं मना सकती. आइए जानते है, इसके बारे में विस्तार से. सास-बहु का झगड़ा होना  होली या होलिका दहन के समय सास-बहू का साथ में रहना सही नहीं माना जाता है. कहा जाता है कि नई दुल्हन को हमेशा अपनी पहली होली अपने मायका में बनाना चाहिए. मान्यता के अनुसार जब सास -बहू साथ में होलिका दहन देखती हैं या होली के दिन साथ में रंग स्पोर्ट्सती है तो घर में लड़ाई झगड़े की शुरुआत हो जाती है. जिसके कारण घर का माहौल बहुत खराब हो सकता है और घर में हमेशा अशांति रहती है. यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: होली के समय सपने में दिखे ये चीजें, तो रातों-रात बदल जाएगी आपकी किस्मत यह भी पढ़ें: Holi 2025: होली के मौके पर घोलें जिंदगी में मिठास के रंग, तैयार करें घर पर ये आसान मिठाइयां रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए  जब नई दुल्हन अपने मायका होली मनाने जाती है, तब पति भी उनके साथ उनके घरवालों को होली की शुभकामनाएं देने जाता है. जिसके कारण पति पत्नी के बीच और प्यार बढ़ जाता हैं और सबके साथ रिश्ते भी मजबूत हो जाते है. गर्भावस्था के लिए कुछ लोगों का मानना है कि जब नई दुल्हन अपनी पहली होली अपने घर मनाने जाती है तो उनका संतान बहुत सुंदर और सुशील बनता है. जो उनके भविष्य के लिए बहुत अच्छा है. लॉजिकल कारण  नई दुलहन को पहली होली अपने मायका में इसलिए भी स्पोर्ट्सनी चाहिए क्योंकि,  वह अपने ससुराल में सास-ससुर और भी रिश्तेदार के साथ होली स्पोर्ट्सने में थोड़ा झिझकती है. जिसके कारण वह होली नहीं स्पोर्ट्स पाती है. इसलिए वह अपनी पहली होली अपने परिवार में स्पोर्ट्सना पसंद करती है. रिश्तों में अनबन मान्यता के अनुसार माना जाता है कि सास-बहू के रिश्तों में यदि लड़ाई हो तो उससे आने वाले समय में तनाव बढ़ जाता है. साथ ही सभी घरवालों के रिश्ते में मजबूती नहीं आती है.  यह भी पढ़ें: Holi Special Snacks Recipe: होली के मौके पर खस्ता मठरी की रेसिपी जरूर करें ट्राई, गेस्ट पूछेंगे कहां से खरीदा यह भी पढ़ें: Holi 2025: होली पर जाने की सोच रहे मथुरा-वृंदावन, तो इन जगहों पर जाना नहीं भूलें Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Holi Rituals: नई नवेली दुल्हन को पहली होली ससुराल में क्यों नहीं मनानी चाहिए? क्या है इसके पीछे की वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Govinda ने 18 करोड़ में ऑफर हुई इस हॉलीवुड फिल्म को ठुकराया! कहा- हीरो लंगड़ा है…

Govinda: गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले दिनों उनके उनकी पत्नी संग तलाक की अफवाहें तेज थी. हालांकि, कपल के वकील ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि दोनों ने आपसी मतभेदों को सुलझा लिया है और अब उनके बीच में सबकुछ ठीक है. इस बीच गोविंदा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म में 18 करोड़ रुपए का रोल ऑफर हुआ तह. साथ ही उस फिल्म का टाइटल भी खुद एक्टर ने ही दिया था. हालांकि, बाद में उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. आइए बताते हैं इस फिल्म का नाम और आखिर क्यों उन्होंने ऑफर को रिजेक्ट किया? जेम्स कैमरून से पहली मुलाकात गोविंदा को ऑफर हुई यह हॉलीवुड फिल्म जेम्स कैमरून की ‘अवतार’ है. इस फिल्म के टाइटल का सुझाव अकादमी पुरस्कार विनर डायरेक्टर को गोविंदा ने ही दिया था. उन्होंने मुकेश खन्ना के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर एक नए इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने 21.5 करोड़ का ऑफर भी छोड़ दिया था, हालांकि मुझे यह इसलिए याद है क्योंकि यह दर्दनाक था. मैं अमेरिका में एक सरदार जी से मिला था और उन्हें मिठाई और व्यंजनों के क्षेत्र में काम करने का एक बिजनेस आइडिया दिया था. कुछ साल बाद उन्होंने कहा कि यह आइडिया उनके लिए कमाल का काम कर गया. वहां उन्होंने मेरी मुलाकात जेम्स कैमरून से करवाई.उन्होंने मुझे जेम्स के साथ एक फिल्म करने के लिए कहा, तो मैंने इस बारे में चर्चा करने के लिए उन्हें डिनर पर बुलाया.’ नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? ‘पिक्चर का टाइटल भी मैंने ही दिया…’ गोविंदा ने आगे कहा, ‘पिक्चर का टाइटल भी मैंने ही दिया था. मैंने राजेश खन्ना जी को देखा था लेफ्ट हैंड काटा हुआ… मैंने कहा, ‘यार अच्छा आदमी ही पता नहीं क्यों अजीब सा रोल कर लिया!’ तो मैंने कहा, ‘सेकंड टाइम बनेगी अवतार’ तो मुझे कहता है, ‘हीरो लंगड़ा है!’ मैंने कहा, ‘लंगड़ा? गोविंदा! हैलो? मैं आपकी पिक्चर नहीं कर रहा हूं!’ उन्होंने कहा, ‘मैं आपको 18 करोड़ रुपये ऑफर कर रहा हूं।’ मैंने कहा, ‘मुझे आपके 18 करोड़ नहीं चाहिए.’ उन्होंने कहा कि शूटिंग 410 दिनों तक चलेगी. मैंने कहा कि ठीक है लेकिन अगर मैं अपने शरीर पर पेंटिंग करूंगा, तो मैं अस्पताल में रहूंगा!’ The post Govinda ने 18 करोड़ में ऑफर हुई इस हॉलीवुड फिल्म को ठुकराया! कहा- हीरो लंगड़ा है… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से शुभ कार्यों पर लगेगा विराम

Sun Transit in Pisces 2025: सूर्य का राशि परिवर्तन हर 30 दिन में होता है. वर्तमान में सूर्य शनि की राशि कुम्भ में स्थित हैं, लेकिन 14 मार्च 2025 को वे मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर के दौरान मीन राशि में कई अन्य ग्रह भी एक साथ उपस्थित होंगे, जिससे सूर्य का युति बनेगा. मीन राशि के स्वामी देवगुरु वृहस्पति हैं, और इस राशि में सूर्य का गोचर शुभ नहीं माना जाता है. सूर्य को पिता का कारक ग्रह माना जाता है, और यह व्यक्ति के जीवन में उन्नति और राजयोग प्रदान करता है. सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और जन्मकुंडली में दशम भाव को देखता है, जो व्यक्ति को स्थायी नौकरी में नेतृत्व प्रदान करता है. सूर्य मेष राशि में उच्च और तुला राशि में नीच के होते हैं. मीन संक्रान्ति का महत्व साल में कुल बारह संक्रांति होती हैं, जिसमें सूर्य हर 30 दिन में अपनी राशि बदलते हैं और राशि चक्र में मेष से मीन राशि तक यात्रा करते हैं. जब सूर्य कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे मीन संक्रांति कहा जाता है. ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य वृहस्पति की राशि में प्रवेश करते हैं, तो उनका प्रभाव कम हो जाता है. इस कारण लोग मीन संक्रांति के समय शुभ कार्य करने से बचते हैं, क्योंकि ग्रहों के राजा सूर्य उस समय उपस्थित नहीं होते हैं. सभी शुभ कार्यों में वृहस्पति और सूर्य की पूजा करना अत्यंत आवश्यक होता है, क्योंकि इस समय दोनों ग्रह व्यस्त रहते हैं, अर्थात् सूर्य वृहस्पति की सेवा में लगे रहते हैं. सूर्य का मीन राशि में गोचर से इन जातकों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव कब से खरमास आरम्भ होगा वैदिक पंचांग के अनुसार, जब सूर्य कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास की शुरुआत होती है. वर्तमान में सूर्य कुम्भ राशि में हैं और 14 मार्च 2025 को संध्या 06 बजकर 40 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे. स्वास्थ्य पर प्रभाव जब सूर्य मीन राशि में गोचर करते हैं, तो उनका प्रभाव कम हो जाता है, जिससे इस अवधि में व्यक्तियों के शरीर में संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है. इससे स्किन से संबंधित समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे खुजली, दाग, रक्त संक्रमण, और इस माह में चेचक जैसी संक्रामक बीमारियाँ भी बढ़ सकती हैं. मीन संक्रांति के दौरान क्या करें मीन संक्रांति के समय भगवान सूर्य का पूजन और अर्चन करना चाहिए, जिससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है. इस माह दान-पुण्य करना, गाय को चारा खिलाना और गरीब व्यक्तियों को भोजन कराना भी महत्वपूर्ण है. मीन संक्रांति के समय सूर्योदय से पूर्व जागकर अपनी दैनिक क्रियाओं को पूरा करें, फिर स्नान करके भगवान सूर्य की पूजा करें और सूर्य के मंत्र का जप करें. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करें. भगवान विष्णु की पूजा करें और प्रत्येक गुरुवार को एक वृद्ध ब्राह्मण को भोजन कराएं, उन्हें वस्त्र दान करें और चना दाल का दान करें. मीन संक्रान्ति में क्या नहीं करें जब सूर्य धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं या इन राशियों में संक्रांति होती है, तब इसे मलमास कहा जाता है. इस अवधि में सभी मांगलिक कार्यों को निषिद्ध माना जाता है, जैसे कि नए घर का निर्माण, विवाह संस्कार, वास्तु पूजन, गृह प्रवेश, विद्या आरंभ संस्कार, नामकरण, उपनयन संस्कार, और अन्य सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों को रोका जाता है. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से शुभ कार्यों पर लगेगा विराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Milk Fruit Cream Recipe: होली पर बनाएं ये रिफ्रेशिंग मिल्क फ्रूट क्रीम एक सिप लेते ही छा जाएगी ताजगी

Milk Fruit Cream Recipe:  होली का त्योहार रंगों और मस्ती के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों का भी होता है. इस मौके पर ठंडाई, गुजिया और तरह-तरह की मिठाइयों का मजा लिया जाता है. अगर इस बार होली पर कुछ अलग और हेल्दी बनाने का सोच रहे हैं, तो मिल्क फ्रूट क्रीम एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह रिफ्रेशिंग, हेल्दी और स्वाद से भरपूर होती है, जिसे शिशु और बड़े सभी पसंद करेंगे. Milk Fruit Cream Recipe Ingredients: मिल्क फ्रूट क्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री Milk fruit cream recipe: होली पर बनाएं ये रिफ्रेशिंग मिल्क फ्रूट क्रीम एक सिप लेते ही छा जाएगी ताजगी 2 कप ठंडा फुल क्रीम दूध 1/2 कप फ्रेश क्रीम 2 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क 2 बड़े चम्मच शहद या चीनी (स्वादानुसार) 1/2 टीस्पून वैनिला एसेंस 1 कप कटे हुए ताजे फल (केला, सेब, अंगूर, अनार, आम, स्ट्रॉबेरी आदि) 2 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे (बादाम, पिस्ता, काजू) 1/2 टीस्पून चिया सीड्स (वैकल्पिक) 2-3 आइस क्यूब्स (अगर ठंडा ज्यादा पसंद हो) Milk Fruit Cream Recipe: मिल्क फ्रूट क्रीम बनाने की विधि Milk fruit cream recipe: होली पर बनाएं ये रिफ्रेशिंग मिल्क फ्रूट क्रीम एक सिप लेते ही छा जाएगी ताजगी सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में ठंडा दूध और फ्रेश क्रीम डालें. अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और शहद या चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं. इसमें वैनिला एसेंस डालकर फिर से अच्छे से मिक्स करें. अब कटे हुए फल और मेवे डालें और हल्के हाथों से मिलाएं. अगर ठंडा ज्यादा पसंद हो तो इसमें आइस क्यूब्स और चिया सीड्स डालें. इसे 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि फ्लेवर अच्छी तरह सेट हो जाए. ठंडी-ठंडी मिल्क फ्रूट क्रीम को सर्विंग ग्लास में डालें और ऊपर से कुछ कटे हुए मेवे और अनार के दाने डालकर गार्निश करें. Milk Fruit Cream के फायदे यह डेजर्ट होने के साथ-साथ एक हेल्दी ड्रिंक भी है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है. दूध और मेवे से भरपूर यह ड्रिंक होली के दौरान शरीर को ठंडा रखती है. ताजे फलों की वजह से यह विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जिससे पाचन भी सही रहता है. बच्चों को दूध और फल खिलाने का यह एक स्वादिष्ट तरीका हो सकता है. कब और कैसे सर्व करें? होली के दिन जब रंगों की मस्ती के बाद कुछ ठंडा और एनर्जी बूस्टर चाहिए हो, तब यह मिल्क फ्रूट क्रीम परफेक्ट ऑप्शन है. इसे कांच के ग्लास में ठंडा-ठंडा सर्व करें और त्योहार का मजा दोगुना करें. इस होली पर पारंपरिक ड्रिंक्स के साथ मिल्क फ्रूट क्रीम का मजा लें और मेहमानों को भी कुछ नया टेस्ट कराएं! Also Read: Recipe of Dahi Bhalla: उपवास में स्वादिष्ट और पौष्टिक दही भल्ले जरूर बनाएं Also Read: Papdi Chaat Recipe: तीखा और चटपटा खाने का है मन तो झटपट घर पर बनाएं पापड़ी चाट Also Read: Recipe of Kale Chane: प्रसाद के लिए बनाएं स्वादिष्ट काले चने- जानें सरल और पारंपरिक रेसिपी The post Milk Fruit Cream Recipe: होली पर बनाएं ये रिफ्रेशिंग मिल्क फ्रूट क्रीम एक सिप लेते ही छा जाएगी ताजगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सूर्य का मीन राशि में गोचर से इन जातकों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव

Surya Gochar 2025: ज्योतिषशास्त्र में सूर्य का राशि परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि सूर्य की रोशनी पर सम्पूर्ण पृथ्वी निर्भर करती है. जैसे ही सूर्य अस्त होता है, प्रकाश की कमी से अंधकार छा जाता है. इसी प्रकार, जब सूर्य की स्थिति अनुकूल नहीं होती, तो व्यक्ति के जीवन में अनेक समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं. इसलिए, जन्मकुंडली में सूर्य की मजबूती अत्यावश्यक होती है. सूर्य से हमें अच्छी नौकरी, धन की प्राप्ति और स्वास्थ्य में सुधार होता है. सूर्य तुला राशि में नीच और मेष राशि में उच्च माने जाते हैं, जबकि वह सिंह राशि के स्वामी हैं. जब सूर्य धनु और मीन राशि में गोचर करते हैं, तो उनका प्रभाव कम हो जाता है. नवग्रहों में सूर्य को मंत्री का पद दिया गया है, जबकि वृहस्पति को गुरु का पद सौंपा गया है. इस कारण, वृहस्पति की राशि में सूर्य का गोचर अनुकूल नहीं होता है. जन्मकुंडली में सूर्य ग्रह का प्रभाव जन्मकुंडली में सूर्य ग्रह का प्रभाव अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. जब सूर्य अनुकूल स्थिति में होता है, तो व्यक्ति के करियर और नौकरी में प्रगति होती है. सूर्य की सकारात्मक स्थिति से जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है. प्रशासनी नौकरी में उन्नति, नेतृत्वक क्षेत्र में सफलता, प्रशासनिक कार्यों में लाभ और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ती है. इसके अलावा, स्वास्थ्य भी सामान्य रहता है. सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से शुभ कार्यों पर लगेगा विराम कब करेगे सूर्य मीन राशि में गोचर वृष वृष राशि के जातकों के लिए सूर्य चौथे भाव का स्वामी है और यह आपके चंद्र कुंडली के ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा. इस समय आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा, रुका हुआ धन वापस मिलेगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे. आपका मन प्रसन्न रहेगा और अधिकारियों से मान-सम्मान प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मी भी आपका सहयोग करेंगे. मिथुन मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव का स्वामी है और यह आपके दसवें भाव में गोचर करेगा. इस समय आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी, परिवार के सदस्य एकजुट रहेंगे. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नई नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी. प्रशासनी नौकरी करने वालों को पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है. व्यापार में भी उन्नति के आसार हैं, इस समय निवेश करने पर अच्छा लाभ होगा. कर्क कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य दूसरे भाव का स्वामी है और यह आपके नवम भाव में गोचर करेगा. इस समय आपके जीवन में उन्नति होगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा. वृश्चिक वृश्चिक राशि के जातक के लिए सूर्य दशम भाव का स्वामी है, जो आपके चंद्रकुंडली के पांचवे भाव में गोचर करेगा. इस अवधि में आप प्रसन्न रहेंगे, कार्यक्षेत्र में आपका ध्यान केंद्रित रहेगा और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. विद्यार्थियों को इस समय में अच्छा लाभ प्राप्त होगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में लाभ की संभावना है. आय के स्रोत भी सुदृढ़ होंगे. धनु धनु राशि के जातक के लिए सूर्य नवम भाव का स्वामी है, जो आपके चंद्रकुंडली के चौथे भाव में गोचर करेगा. इस समय पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे का सहयोग करेंगे. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और भूमि से संबंधित लाभ प्राप्त होगा. व्यापारियों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा. बाजार में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे. इस राशि के लोगों को सतर्क रहना आवश्यक होगा. कन्या कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर सातवें भाव में हो रहा है. इस समय आपको सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि व्यापार में निवेश करने से नुकसान हो सकता है. सिंह सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आठवें भाव में होगा. इस स्थिति में जीवन में कई प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, कार्य क्षेत्र में विवाद बढ़ सकता है, काम का दबाव भी बढ़ेगा और खर्च में वृद्धि होगी. मकर मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होगा, जिससे पारिवारिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होंगी और भाई-बहनों का सहयोग नहीं मिलेगा. यदि कार्य क्षेत्र में ध्यान नहीं दिया गया, तो कार्य हाथ से निकलने की संभावना है. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post सूर्य का मीन राशि में गोचर से इन जातकों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: रोते हुए भिड़े ने सोनू से कहा- ‘बाप की किस्मत में…’, टप्पू की शादी देख जेठालाल के उड़े होश

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नया ट्विस्ट देखकर फैंस आगे की कहानी जानने के लिए उत्साहित है. इन दिनों शो का ट्रैक सोनू और टप्पू पर पूरी तरह से फोकस्ड है. जेठालाल और भिड़े चाहते हैं कि उनके बच्चों की शादी हो जाए, लेकिन अलग-अलग लड़के और लड़की से. हालांकि टप्पू और सोनू एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं और वह इसके लिए घर से भाग जाते हैं. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि सोनू की तो सगाई किसी और लड़के से हो गई थी, ऐसे में वह भिड़े की नजर से बचकर घर से कैसे बाहर निकली, तो आपको बताते हैं. रोते हुए भिड़े सोनू से कहता है ये बात तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरे हफ्ते के बारे में दिखाया गया है. इसकी शुरुआत होती है कि भिड़े रोते हुए अपनी बेटी सोनू को कहते हैं कि, वह एक बाप के दिल को नहीं समझती. बाप की किस्मत में होता है कि उसकी बेटी उससे जुदा हो.ना चाहते हुए भी बाप को एक दिन अपनी बेटी को विदा करना होता है. उसके बाद सोनू की सगाई अभिनव से हो जाती है और ये सब छिपकर टप्पू सेना देखती है. हालांकि सोनू के चेहरे से साफ दिखता है कि वह ये सगाई नहीं करना चाहती, लेकिन अपने पिता की वजह से वह कर लेती है. उसके बाद टप्पू अपने दोस्तों और सोनू को अगले दिन राधा-कृष्ण मंदिर में आने के लिए कहता है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन सोनू और टप्पू ने की शादी सीरियल में दिखाया गया कि सोनू इस उलझन में होती है कि वह अब अपने पिता के सामने से घर से कैसे बाहर निकल पाएगी. वह अपने बैग में सिंदूर औक कपड़े लेकर जाने के लिए तैयार होती है. वह अपनी दोस्त के बर्थडे में जाने के बारे में कहकर बाहर निकलती है. उसके बाद भिड़े और जेठालाल एक-दूसरे से बात करते हैं. जेठालाल कहता है कि, दोनों अपनी शादी से बचने के लिए कहीं चले गए हो. हालांकि बाबूजी को यकीन नहीं होता इस बात पर. उसके बाद बाबूजी, भिड़े और जेठालाल नेहरू मैदान जाने की बात करते हैं. जेठालाल कहता है कि उन दोनों ने कई बार कहा कि उन्हें शादी नहीं करनी, लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं सुनी. आजकल के बच्चों पर ऐसा दबाव नहीं डाल सकते. हालांकि नये एपिसोड में देखने को मिलेगा कि टप्पू और सोनू मंदिर में शादी कर लेंगे और जेठालाल और भिड़े शॉक्ड हो जाएंगे. The post Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: रोते हुए भिड़े ने सोनू से कहा- ‘बाप की किस्मत में…’, टप्पू की शादी देख जेठालाल के उड़े होश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh 2025 : इंडियन स्कीमर अंडों को छुपाते हैं संगम की रेत में, वाइल्डलाइफ की टीम अलर्ट

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेले की समाप्ति के बाद अब गंगा की रेती पर दुर्लभ प्रजाति के नन्हे इंडियन स्कीमर के वेलकम की तैयारी शुरू हो चुकी है. महाकुंभ की शुरुआत में 150 जोड़े इंडियन स्कीमर के पहुंचे, जो दिसंबर से लेकर फरवरी अंत या मार्च की शुरुआत तक अंडे देते हैं. अब 150 जोड़ों के साथ ही इन दुर्लभ प्रजाति के नन्हे इंडियन स्कीमर को जंगली जानवरों से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर वाचर तैनात कर दिए गए हैं. वाइल्डलाइफ की टीम भी अलर्ट मोड में है. दुनिया के इस सबसे बड़े मेले में 90 से अधिक प्रजातियों के देशी और विदेशी पक्षी पहुंचे हैं. प्रदूषण को रोकने में भी यह काफी कारगर साबित होते हैं. महाकुंभ में इन्हें देखने देश–विदेश से लोग जुटते हैं. इसी के मद्देनजर यहां बर्ड फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया है. इसी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे. Mahakumbh 2025 : इंडियन स्कीमर अंडों को छुपाते हैं संगम की रेत में, वाइल्डलाइफ की टीम अलर्ट 3 पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ इंडियन स्कीमर के 150 जोड़ों ने संगम की रेती को बनाया आशियाना डीएफओ प्रयागराज अरविंद कुमार यादव ने बताया कि महाकुंभ के दौरान 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के साथ-साथ इंडियन स्कीमर के 150 से अधिक जोड़े संगम क्षेत्र में पहुंचे हैं. यहां वे प्राकृतिक वातावरण में घुल-मिल गए. ये पक्षी जंगली जानवरों से अपने अंडे को बचाने के लिए संगम की रेती में छुपा देते हैं. जिन्हें बचाने और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए योगी प्रशासन की तरफ से भी कई तरह के इंतजाम किए गए हैं. दुर्लभ प्रजाति के अंडों और नन्हे पक्षियों को जंगली जानवरों और अन्य खतरों से बचाने के लिए बड़ी संख्या में वाचर तैनात किए गए हैं. इसके अलावा वाइल्डलाइफ की टीम को भी लगाया गया है. जो पक्षियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी गणना का भी काम कर रहे हैं. वन्यजीव सुरक्षा को लेकर वाइल्डलाइफ की टीम लगातार गश्त कर रही है. ताकि पक्षियों और उनके अंडों को किसी भी तरह के खतरे से बचाया जा सके. Mahakumbh 2025 : इंडियन स्कीमर अंडों को छुपाते हैं संगम की रेत में, वाइल्डलाइफ की टीम अलर्ट 4 The post Mahakumbh 2025 : इंडियन स्कीमर अंडों को छुपाते हैं संगम की रेत में, वाइल्डलाइफ की टीम अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAC Exam Dates 2025: JAC इंटर और मैट्रिक के प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू, इस महीने जारी होगा रिजल्ट

JAC Exam Dates 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज यानी सोमवार से कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है. ये प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 मार्च तक चलेंगी. साथ ही खुशी की बात यह है कि इस दौरान उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू हो जाएगा. प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अलावा JAC कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी आज से शुरू होंगी. कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 5.17 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5.17 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. पहले ये परीक्षाएं 28 से 30 जनवरी के लिए निर्धारित थीं, लेकिन JAC अध्यक्ष की अनुपस्थिति के कारण स्थगित कर दी गईं. 10 मार्च को होने वाली कक्षा 8 की परीक्षा में पहली पाली में हिंदी, अंग्रेजी और एक अतिरिक्त भाषा विषय शामिल है, इसके बाद दूसरी पाली में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी. कक्षा 9 की परीक्षाएं 11 और 12 मार्च को निर्धारित हैं कक्षा 9 की परीक्षाएं 11 और 12 मार्च को निर्धारित हैं और ये तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी. 11 मार्च को होने वाली परीक्षा में पहली पाली में हिंदी ए, हिंदी बी और अंग्रेजी की परीक्षा होगी, उसके बाद दूसरी पाली में गणित और विज्ञान की परीक्षा होगी. 12 मार्च को होने वाली परीक्षा में सामाजिक विज्ञान और अन्य भाषा विषय शामिल होंगे. ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी कक्षा 8 और 9 दोनों के लिए परीक्षाएं ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएंगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे. कक्षा 8वीं और 9वीं के आंतरिक मूल्यांकन के अंक 18 से 30 मार्च तक JAC वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे. JAC Exam Dates 2025: मध्याह्न भोजन का प्रावधान कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद, परीक्षा केंद्र पर छात्रों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. यदि परीक्षा केंद्र हाईस्कूल में है तो जेएसी बोर्ड की ओर से नजदीकी मिडिल स्कूल में मिड-डे मील तैयार कर छात्रों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी. Naya Vichar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले मई में रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है होली के बाद मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्रों पर भेज दी जाएंगी और मार्च के अंतिम सप्ताह में मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो सकती है. मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की सुविधा के लिए राज्य भर में करीब 60 मूल्यांकन केंद्र बनाए जाएंगे. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से मई में रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है. The post JAC Exam Dates 2025: JAC इंटर और मैट्रिक के प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू, इस महीने जारी होगा रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top