Hot News

March 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधानसभा का विस्तारित बजट सत्र आज से होगा शुरू

संवाददाता, कोलकाता राज्य विधानसभा का विस्तारित बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा. विस्तारित सत्र 19 मार्च तक चल सकता है. अभी रमजान का महीना चल रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि हर रोज अपराह्न चार बजे तक विधानसभा की कार्यवाही समाप्त कर दी जाये, ताकि रोजा रखने वाले विधायक, विधानसभा के कर्मचारी व अधिकारियों को किसी प्रकार की समस्या न हो. इस विस्तारित बजट सत्र में हर दिन प्रश्न-उत्तर सत्र रखा जायेगा. इसके बाद 13 मार्च को विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक भी हो सकती. इस बैठक में विधानसभा के अगले कार्य दिवस पर चर्चा होगी. वहीं यह सत्र हंगामेदार रह सकता है. इस सत्र में गृह विभाग के बजट पर चर्चा नहीं होगी. गृह विभाग की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संभालती हैं. बताया जा रहा है कि सात विभागों को छोड़ कर बाकी सभी विभागों के बजट को चर्चा के बिना ही विधानसभा से पास करा दिया जायेगा. ऐसे में विस्तारित सत्र का पहला दिन ही हंगामेदार हो सकता है. विपक्ष, विस्तारित सत्र में गृह विभाग के बजट पर चर्चा कराये जाने की मांग कर सकता है. विपक्ष इस मुद्दे पर हंगामा भी कर सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधानसभा का विस्तारित बजट सत्र आज से होगा शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेयू के वीसी बातचीत करना चाहते हैं छात्रों से

कुलपति को अस्पताल से मिली छुट्टी, मानसिक तनाव की स्थिति से दूर रहने की सलाह संवाददाता, कोलकाताजादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के कार्यवाहक कुलपति भास्कर गुप्ता को भर्ती होने के चार दिन बाद रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. जेयू की घटना के कुछ दिनों बाद वीसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी शारीरिक स्थिति अब स्थिर है. हालांकि अस्पताल से रिहा होने के बाद भी वह फिलहाल विश्वविद्यालय नहीं जा पायेंगे. डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी तरह की उत्तेजना या मानसिक तनाव से श्री गुप्ता की शारीरिक स्थिति खराब हो सकती है. परिणामस्वरूप, उन्हें अगले कई दिनों तक घर पर ही पूरी तरह आराम करने का निर्देश दिया गया है. दूसरी ओर, जेयू के प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सोमवार दोपहर एक बजे तक की समय-सीमा दी है. छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर विद्यार्थी आंदोलनरत हैं. वे चाहते हैं कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस संबंध में जल्द फैसला ले. छात्रों ने इसके लिए समय सीमा तय कर दी है. सोमवार को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक हो सकती है. छात्रों ने धमकी दी है कि यदि कार्यकारी समिति की बैठक में सकारात्मक कदम नहीं उठाये गये, तो वे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव करेंगे. अरविंद भवन में वाइस चांसलर, प्रो वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार के कार्यालयों सहित विभिन्न कार्यालयों को उस दिन बंद रखने की चेतावनी दी गयी है. हालांकि, छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय और छात्रवृत्ति अनुभाग को इसमें शामिल नहीं किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जेयू के वीसी बातचीत करना चाहते हैं छात्रों से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विवाह समारोह में गाने के विवाद में युवक की हत्या वर पक्ष के तीन लोग गिरफ्तार, नहीं हो सकी शादी

दुखद. दुर्गापुर के अमरावती में आनंद का पल बदल गया मातम में बराकर से आयी थी बारात प्रतिनिधि, दुर्गापुरन्यू टाउनशिप थाना अंतर्गत अमरावती की वेमबे कॉलोनी में शनिवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान डांस फ्लोर पर गाना बदलने को लेकर हुए विवाद में वधू पक्ष के आर्टिस्ट वेद (18) की हत्या कर दी गयी. इस घटना के बाद शादी रद्द कर दी गयी. गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला : सूत्रों के मुताबिक, बराकर से आये वर पक्ष के लोगों ने डांस फ्लोर पर बज रहे गाने को बदलने की मांग की, लेकिन वधू पक्ष ने इनकार कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान वर पक्ष के कुछ युवकों ने दुल्हन के रिश्तेदार आर्टिस्ट वेद को डांस फ्लोर से खींचकर बाहर निकाला और बुरी तरह पीटा. कोर्ट ने आरोपियों को रिमांड पर भेजा: घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वर पक्ष के तीन युवकों, अक्षय पासी (30), अनोखा पासी उर्फ तकाई (48) और विक्की पासवान (30) को गिरफ्तार किया. अक्षय और अनोखा कुल्टी के हनुमान चढ़ाई के रहने वाले हैं. जबकि विक्की पासवान जामताड़ा के मिहिजाम का निवासी है. उनके खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इनके खिलाफ केस संख्या 27/25 के तहत धारा संख्या 126(2)/115(2)/117(2)/118(2)/109(1)/103(1)/3(5) बीएनएस एवं 25(1बी)(ए)/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. रविवार को आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें छह दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. मृतक के मामा अविनाश वेद ने आरोप लगाया कि शादी पार्टी के लोगों ने उन पर हमला किया और भांजे वेद की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, दुल्हन के पिता जादूगर वेद ने भी गोली चलने का आरोप लगाया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी (ईस्ट) अभिषेक गुप्ता ने गोली चलने की घटना से इनकार किया और कहा कि युवक की मौत चाकू लगने या किसी अन्य वजह से हुई है, जो जांच का विषय है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल, घटना की विस्तृत जांच जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विवाह समारोह में गाने के विवाद में युवक की हत्या वर पक्ष के तीन लोग गिरफ्तार, नहीं हो सकी शादी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नैतिक शिक्षा का समाज में दिख रहा अभाव : विधानसभा अध्यक्ष

प्रतिनिधि, रामगढ़ राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगण में रविवार को प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, विशिष्ट अतिथि कुलाधिपति बीएन साह, पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा, रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मौजूद थे. मुख्य अतिथि रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि यह संस्थान काफी सुंदर है. यहां की भौगोलिक बनावट में सकारात्मकता का संदेश है. यह विश्वविद्यालय प्रकृति की गोद में बसा है. यहां की आधारभूत संरचना बेहतर है. यह विश्वविद्यालय डेवलपिंग स्टेज में है. यहां से आपका जीवन सामाजिक व गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेगा. प्रशासन ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समिति बनायी थी. इस समिति ने प्रदेश के विभिन्न विवि में शिक्षा व अन्य मापदंडों की जांच की. समिति ने जांच की कमी को विवि प्रबंधन को बताया, ताकि उन कमियों को सुधारा जा सके. नैतिक शिक्षा का समाज में अभाव हो रहा है. नैतिकता नहीं, तो शिक्षा अधूरी है. नैतिक शिक्षा का पाठ सभी के लिए आवश्यक होना चाहिए. विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा के लिए प्रेरित करने की जरूरत है. इससे आदर्श समाज बनेगा. कुलाधिपति बीएन साह ने कहा कि दीक्षांत समारोह सिर्फ एक शैक्षिक यात्रा का समापन नहीं है, यह नयी शुरुआत है. माता-पिता व गुरु की बात का जीवन में काफी महत्व है. सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि यह राधागोविंद विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक दिन है. इस विवि से शिक्षा ग्रहण कर युवा भविष्य बना रहे हैं. इस विश्वविद्यालय का भौगोलिक वातावरण पठन-पाठन के अनुकूल है. विवि हमेशा प्रोत्साहन के लिए तत्पर है. स्वागत भाषण कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल ने किया. कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ने विवि का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. कहा कि विभिन्न विधाओं के लिए 1152 विद्यार्थियों को डिग्री दी गयी. इसमें 64 विश्वविद्यालय टॉपर रहे. सभी को गोल्ड मेडल दिये गये. दीप जला कर किया गया समारोह का उदघाटन : समारोह का उदघाटन अतिथियों ने दीप जला कर किया. अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन किया. विश्व विद्यालय प्रबंधन ने प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय सिंह, डॉ अमरेश पांडेय, डॉ पूनम कुमारी व डॉ रंजना पांडेय ने किया. मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की पत्नी फूलमती देवी, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय, परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ अशोक कुमार, प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, सीपी संतन, रवि साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नैतिक शिक्षा का समाज में दिख रहा अभाव : विधानसभा अध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिमडेगा को रेलवे लाइन से जोड़ने और बाइपास रोड बनाने की मांग

सिमडेगा. सिमडेगा जिला मुख्यालय को अतिशीघ्र रेलवे लाइन से जोड़ने व बाइपास रोड के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को शहर के महावीर चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. तूफान क्लब की ओर से शुरू किये गये हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने हस्ताक्षर कर की. उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिले के विकास के लिए जिला मुख्यालय को अतिशीघ्र रेलवे लाइन से जोड़ने की जरूरत है. सिमडेगा को रेलवे लाइन से जोड़ने पर कृषि और वन उत्पाद आधारित यहां की वित्तीय स्थिति को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. साथ ही देश के अन्य भागों से रेलवे लाइन से सिमडेगा के जुड़ने से आवागमन की सुविधा के साथ और कई सकारात्मक बदलाव होंगे. कहा कि जिला मुख्यालय में जल्द से जल्द बाइपास रोड के निर्माण की जरूरत है. एनएच 143 पर रोजाना भारी वाहनों के आवागमन से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है. साथ ही लगातार दुर्घटनाएं भी हो रही हैं. तूफान क्लब के सचिव राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले को विकसित बनाने व जनसमस्याओं को दूर करने के लिए इन दोनों सुविधाओं की सख्त जरूरत है. मजदूर नेता राजेश सिंह ने कहा कि यह मांगें काफी पहले पूरी हो जानी चाहिए थी. दीपक अग्रवाल रिंकू ने कहा कि यदि केंद्र व राज्य प्रशासन वास्तव में विकास का कोई उदाहरण प्रस्तुत करना चाहती है, तो उनके लिए सिमडेगा से बेहतर विकल्प नहीं होगा. महावीर चौक पर देर शाम तक हस्ताक्षर अभियान के बोर्ड पर लोगों द्वारा हस्ताक्षर करने का सिलसिला जारी रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सिमडेगा को रेलवे लाइन से जोड़ने और बाइपास रोड बनाने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेवा भाव से कार्य करें, मिलेगी सफलता : डॉ रामदेव

बानो. मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बानो में एएनएम व जीएनएम की छात्राओं का लैंप लाइटिंग कैपिंग समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसचिव कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग महेंद्र कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने किया. समारोह में प्राचार्या एरेन बेक व निशि डुंगडुंग ने छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी. मुख्य अतिथि डॉ रामदेव पासवान ने छात्राओं को कैपिंग सेरेमनी की शुभकामना देते हुए सेवा भाव से कार्य करने को कहा. विशिष्ट अतिथि महेंद्र कुमार ने छात्राओं को बताया कि नर्सिंग सेवा मानव सेवा का सच्चा धर्म माना जाता है. बीमार व असहाय लोगों के दुखों पर मरहम लगाने का सौभाग्य नर्सिंग से जुड़े आप जैसे भाग्यशाली लोगों को मिला है. सच्ची सेवा से आप अपने कर्तव्य को पूरा करें. निदेशक डॉ प्रहलाद मिश्रा ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है. हर एक पीड़ितों में ईश्वर मान कर उसकी सेवा करनी है. कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. स्वागत भाषण कविता कुमारी ने किया. मौके पर सचिव निभा मिश्रा, अमन मिश्रा, डॉ मनोरंजन, डॉ अभिषेक रंजन, हलदर मिश्रा, विकास कुमार अलबीना तोपनो, नीलू कुमारी, आइवी सुप्रभा, वंदना धनवार, लीलावती साहू, माटिल्डा तिर्की, प्रिया कुमारी व छात्राओं के सभी अभिभावक उपस्थित थे. संचालन कोर्डिनेटर रविकांत मिश्रा ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सेवा भाव से कार्य करें, मिलेगी सफलता : डॉ रामदेव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: भालपट्टी थाना क्षेत्र में तीन मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपये के सामान ले गये

Darbhanga News: सदर. भालपट्टी थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में दो तथा मकरमपुर गांव में एक मंदिर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के चांदी और पीतल के सामान पर हाथ साफ कर दिये. घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोग पुलिस प्रशासन पर अकर्मण्यता का आरोप लगा रहे हैं. रविवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी और स्थानीय ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तब चोरी का पता चला. नौरत्न राम जानकी मंदिर और रुचौल गांव स्थित महादेव स्थान मंदिर में चोरी हुई है. नौरत्न राम जानकी मंदिर के ट्रस्टी नागेंद्र मोहन चौधरी ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि मंदिर से भगवान की चांदी की मुरली, धनुष, पांच- छह घंटी, फूल के कई लोटे, बाटी, कीर्तन का सामान और कई बक्से चोरी कर ले गए. चोरी हुए सामानों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख बतायी गयी है. वहीं रुचौल गांव के महादेव स्थान मंदिर से भी पूजा सामग्री के साथ कई बेसकीमती सामान चोर उठा ले गए. मंदिर समिति चोरी गए सामानों की सही जानकारी जुटा रही है. आए दिन मंदिरों को बनाया जा रहा निशाना ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन पुलिस सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं कर रही है. कहा कि गांवों में घूम-घूमकर भीख मांगने वाले और अन्य बाहरी लोगों का आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों की पुलिस जांच करे, ताकि संदिग्धों पर नजर रखी जा सके. स्थानीय नागेंद्र मोहन चौधरी, पुजारी राजाराम चौधरी, विद्यापति चौधरी, देववर्धन झा, सुदर्शन चौधरी, माधव चौधरी, ओंकार नाथ सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि बगल के मकरमपुर मंदिर में भी चोरी हुई है. वहां से भी चोर काफी सामान ले गये. शीघ्र कार्रवाई करते हुये सामान बरामद किये जाने की मांग लोगों ने पुलिस से की है. थानाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: भालपट्टी थाना क्षेत्र में तीन मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपये के सामान ले गये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: तेलिया पोखर के समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत

Darbhanga News: कमतौल. डीकेबीएम पथ में तेलिया पोखर के समीप रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से राजा साह के पांच वर्षीय पुत्र समर कुमार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने बांस- बल्ला लगाकर कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष शालू कुमारी, पुअनि राहुल कुमार, पुअनि रामाशंकर पांडेय, पुअनि राम विनोद सिंह, सअनि रविंद्र प्रसाद, सअनि मनीष कुमार पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. गिरफ्तार चालक एवं जब्त वाहन को थाने ले गए. पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. बताया जाता है कि बच्चा अपने घर के समीप सड़क किनारे खड़ा था. तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया. इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, परंतु स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. बाद में गाड़ी चालक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: तेलिया पोखर के समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से शिशु की दर्दनाक मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: क्रिकेट खेलने के दौरान गेंदबाज व क्षेत्ररक्षण करे रहे खिलाड़ी के बीच टक्कर, बॉलर की मौत

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. भवानीपुर पंचायत के महिसारी में रविवार को क्रिकेट स्पोर्ट्सने के क्रम में बॉलर व फील्डर की टक्कर में गेंदबाजी कर रहे महिसारी निवासी राकेश पासवान के 15 वर्षीय पुत्र आशीष पासवान की मौत हो गयी. आशीष की मौत पर वहां अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. मृतक के दादा बृजकिशोर पासवान ने बताया कि पोता आशीष हाइ स्कूल के मैदान में क्रिकेट स्पोर्ट्स रहा था. आशीष बॉलिंग कर रहा था. इसी बीच कैच लपकने के क्रम में फील्डर से आशीष की टक्कर हो गयी. इस दोरान पेट व सीने में गंभीर चोट लगने से वह मूर्छित होने लगा. मौके पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने उसे पानी पिलाया, बावजूद हालत में सुधार होता नहीं देख गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक के यहां लेकर गये, जहां आशीष ने पेट व सीने में दर्द होने की बात कही. डॉक्टर के इंजेक्शन देने पर भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. घर आते-आते उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि आशीष अपने नाना जगदीश पासवान के यहां महिसारी में ही रहकर पढ़ाई करता था. वह गांव के मध्य विद्यालय में आठवीं वर्ग का छात्र था. उसका अपना घर मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र के डीह कोदाई है. पिता बंगलौर में मजदूरी करते हैं. तीन भाई व एक बहन में आशीष सबसे बड़ा था. बेटे की मौत से मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. रविवार शाम को हुई घटना के बाद पहुंची पुलिस को मृतक के दादा ने बताया कि आशीष के पिता फ्लाइट से गांव आने के लिए निकले हैं. देर रात्रि तक गांव पहुंचने पर अग्रिम कार्रवाई के लिए आवेदन देंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: क्रिकेट स्पोर्ट्सने के दौरान गेंदबाज व क्षेत्ररक्षण करे रहे खिलाड़ी के बीच टक्कर, बॉलर की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1327 शिक्षकों को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र

डुमरा. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा तृतीय चरण (टीआरई-थ्री) के तहत रविवार को जिला मुख्यालय स्थित हवाईअड्डा मैदान में प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 1327 अनुशंसित विद्यालय अध्यापकों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक दिलीप राय, विधायक पंकज मिश्रा व मेयर रौनक जहां परवेज ने शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान कर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान सांसद ने शिक्षकों को शुभकामना देते हुए कहा कि बीपीएससी ने योग्य शिक्षकों को बहाल किया हैं, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. निश्चित रूप से बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा. शिक्षा विभाग के अनुसार तृतीय चरण के तहत नियुक्त 1327 शिक्षकों में वर्ग 1 से 5 में 463, वर्ग 6 से 8 में 323, वर्ग 9 से 10 में 387 एवं वर्ग 11 से 12 में 154 शिक्षक शामिल हैं. इस मौके पर प्रभारी डीएम मनन राम, एसपी अमित रंजन, जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, डीईओ प्रमोद कुमार साहू, डीपीओ सुभाष कुमार, डीपीओ रिशु राज सिंह व डीपीओ आयुष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. नियुक्ति पत्र वितरण के लिए बनाये गए 16 काउंटर शिक्षा विभाग ने औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण करने के लिए कुल 16 काउंटर बनाया था. जहां बड़ी संख्या में शिक्षक कतारबद्ध थे. विभागीय स्तर से विषयवार बनाये गए सभी काउंटर पर अधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति किया गया था. औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए सभी अभ्यर्थियों से काउंसलिंग पत्र व स्वअभिप्रमाणित आधार कार्ड की छायाप्रति प्राप्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. बताया गया कि इसके पूर्व प्रथम चरण के तहत गत जिले में 1586 तो द्वितीय चरण के तहत 2206 शिक्षकों नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 1327 शिक्षकों को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top