Hot News

March 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Atta Gud Halwa Recipe: मीठे में चाहिए कुछ हेल्दी तो बनाएं झटपट आटा गुड़ हलवा

Atta Gud Halwa Recipe:  सर्दियों में मीठा खाने का मजा ही कुछ और होता है, खासकर जब बात परंपरिक हिंदुस्तानीय मिठाई की हो. आटा गुड़ हलवा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. यह हलवा ऊर्जा देने वाला होता है और ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है. घी, गुड़ और गेहूं के आटे से बना यह हलवा (Atta Gud Halwa) हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. आइए जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी. Atta Gud Halwa Recipe: आटा गुड़ हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री Atta gud halwa recipe: मीठे में चाहिए कुछ हेल्दी तो बनाएं झटपट आटा गुड़ हलवा 1 कप गेहूं का आटा ½ कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) ½ कप घी 2 कप पानी ¼ कप काजू, बादाम, पिस्ता (कटे हुए) 1 चम्मच इलायची पाउडर Atta Gud Halwa Recipe: आटा गुड़ हलवा बनाने की विधि Atta gud halwa recipe: मीठे में चाहिए कुछ हेल्दी तो बनाएं झटपट आटा गुड़ हलवा सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में घी गर्म करें. इसमें गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें. जब आटे से खुशबू आने लगे और इसका रंग हल्का भूरा हो जाए, तो इसमें कटे हुए मेवे डालकर हल्का सा भून लें. अब दूसरी कढ़ाई में 2 कप पानी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालकर पिघला लें. जब गुड़ पूरी तरह घुल जाए, तो इसे छानकर आटे में धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें. हलवा गाढ़ा होने लगे तो इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. हलवा जब घी छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें और गरमा-गरम परोसें. Benefits of Atta Gud Halwa: आटा गुड़ हलवा खाने के फायदे गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है. यह हलवा शरीर को गर्म रखता है और ठंड से बचाने में मदद करता है. गुड़ पाचन में सुधार करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है. इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स और इलायची शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. अगर आप सर्दियों में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो यह आटा गुड़ हलवा जरूर ट्राई करें. इसे बनाना बेहद आसान है और यह हर किसी को पसंद आएगा. Also Read: Orange Rasgulla Recipe: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी और जूसी संतरे वाले रसगुल्ले Also Read: Rose Barfi Recipe: होली पर घर में बनाएं यह खास मिठाई गुलाब बर्फी   Also Read: Apple Halwa Recipe: बेहद ही आसानी से तैयार हो जाता है ये एप्पल हलवा जानें झटपट रेसिपी The post Atta Gud Halwa Recipe: मीठे में चाहिए कुछ हेल्दी तो बनाएं झटपट आटा गुड़ हलवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology: रील बनाने से दूर रहती हैं इस मूलांक की लड़कियां, ट्रेंड के बजाय करियर पर देती हैं ध्यान

Numerology: आज के दौर में सोशल मीडिया का क्रेज हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है. खासतौर पर इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर रील्स बनाना एक नया ट्रेंड बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास मूलांक की लड़कियां इस ट्रेंड से दूर रहती हैं? अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 4, 7 और 8 की लड़कियां आमतौर पर सोशल मीडिया पर कम एक्टिव होती हैं और रील बनाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखातीं. मूलांक 4 वाली लड़कियां व्यावहारिक और गंभीर स्वभाव की होती हैं. वे ट्रेंड फॉलो करने की बजाय अपने करियर और लॉन्ग-टर्म गोल्स पर ध्यान देती हैं.  मूलांक 7 की लड़कियां गंभीर और कम बोलने वाली होती हैं, जिन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं आता. वे सोशल मीडिया को सिर्फ युजफूल कंटेंट देखने के लिए इस्तेमाल करती हैं, न कि खुद को दिखाने के लिए. मूलांक 8 की लड़कियां गंभीर और मेहनती होती हैं. ये दिखावे से दूर रहती हैं और बेवजह समय बर्बाद करना पसंद नहीं करतीं. उनके लिए सोशल मीडिया एक उपयोगी माध्यम हो सकता है, लेकिन केवल जरूरी चीजों के लिए. नोट: हालांकि, यह सिर्फ एक सामान्य प्रवृति है और व्यक्तित्व का निर्धारण कई अन्य फैक्टर्स से भी होता है. यह जरूरी है कि ध्यान दिया जाए कि अंकशास्त्र केवल एक सुझाव है. हर व्यक्ति का माहौल और अनुभव भी उसकी सोच और व्यवहार पर प्रभाव डालते हैं. इसलिए, यह केवल एक सामान्य प्रवृत्ति है और सभी लड़कियों पर यह लागू नहीं होता. साथ ही नया विचार इस समाचार की सत्यता का दावा नहीं करता है. यह जानकारी इंटरनेट से ली गई है. ALSO READ: Numerology: सास को मां की तरह मानते हैं इस मूलांक के लड़के, रिश्तों में बैलेंस बनाने में होते हैं माहिर ALSO READ: Numerology: पार्टनर को टाइम देते हैं इस मूलांक के लड़के, पसंद नापसंद का भी रखते हैं ख्याल ALSO READ: Numerology: प्रशासनी नौकरी में सफलता प्राप्त करती हैं इस मूलांक की लड़कियां, समाज सेवा भी होता है पसंद The post Numerology: रील बनाने से दूर रहती हैं इस मूलांक की लड़कियां, ट्रेंड के बजाय करियर पर देती हैं ध्यान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Munmun Dutta Net Worth: ‘तारक मेहता’ की बबीता जी एक एपिसोड के लिए लेती हैं इतनी फीस, जानें मुनमुन दत्ता की नेट वर्थ

Munmun Dutta Net Worth: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शुरुआत से ही मुनमुन दत्ता इस शो का हिस्सा रही हैं. इस शो ने उन्हें काफी लोकप्रियता दी है. जेठालाल के साथ उनकी दोस्ती और केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आती है. मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 8.4 मिलियन और यूट्यूब पर 18.5 लाख फॉलोअर्स हैं. अपने ग्लैमरस लुक और जबरदस्त एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों को बांधे रखा है. इस बीच, हम आपको उनकी एजुकेशन और नेटवर्थ के बारे में बताते हैं. चाइल्ड सिंगर के रूप में काम करती थी मुनमुन दत्ता मुनमुन दत्ता ने इंग्लिश में मास्टर डिग्री ली है. एक्ट्रेस ने कोलकाता में आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए बतौर चाइल्ड सिंगर के रूप में काम किया था. उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत साल 2004 से की. एक्ट्रेस ने फिल्मों में भी काम किया है और फिल्म मुंबई एक्सप्रेस थी उनकी पहली फिल्म थी. इसके बाद वह हॉलिडे, अमर अकाशे मेघ बृष्टि और द लिटिल गॉडेस फिल्मों में नजर आयी थी. View this post on Instagram A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar) नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन मुनमुन दत्ता की नेट वर्थ ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड के लिए बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता 50,000 से 75,000 रुपये तक की फीस लेती है. साल 2021 में उनकी संपत्ति 29 करोड़ थी, लेकिन 2025 में उनकी नेट वर्थ 40 करोड़ हो गई है. एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस मॉडलिंग और सोशल मीडिया से भी तगड़ी कमाई करती है. मुंबई में उनके पास अपना घर है, जिसकी कीमत 1.80 करोड़ रुपये बतायी जाती है. वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने घर की तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है. उनके कार कलेक्शन में बेंज ए-क्लास लिमोसिन, टोयोटा इनोवा और मारुती सुजुकी हैचबैग शामिल है. The post Munmun Dutta Net Worth: ‘तारक मेहता’ की बबीता जी एक एपिसोड के लिए लेती हैं इतनी फीस, जानें मुनमुन दत्ता की नेट वर्थ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘लोग पहले से ही उसकी पावर…’, 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन ने कह दी बड़ी बात

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे कम उम्र में साइन किए गए खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की सराहना की है. सैमसन (Sanju Samson) ने 13 साल के वैभव की छक्के मारने की क्षमता की प्रशंसा की और कहा कि युवा बल्लेबाज “कुछ मजबूत मुक्के मारने” के लिए तैयार नजर आते हैं. पिछले साल आईपीएल मेगा-नीलामी के दौरान सबसे बड़ा आश्चर्य तब हुआ जब राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा. बिहार में 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में साइन किए गए खिलाड़ी बन गए. उन्होंने जनवरी 2024 में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया, जब उनकी उम्र मात्र 12 साल और 284 दिन थी. सूर्यवंशी ने हिंदुस्तान अंडर-19 टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले साल चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ हिंदुस्तान अंडर-19 के मैच में उन्होंने 58 गेंदों में शतक लगाया था. इसके अलावा, वह ACC अंडर-19 एशिया कप 2024-25 में सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे. उन्होंने टूर्नामेंट के 5 मैचों में 176 रन बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 76* रन रहा. संजू सैमसन की प्रतिक्रिया सैमसन ने जियोहॉटस्टार के ‘सुपरस्टार’ कार्यक्रम में वैभव की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के युवा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा, “मेरे लिए, सलाह देने के बजाय, मैं पहले यह देखना पसंद करता हूँ कि कोई युवा कैसे अपना क्रिकेट स्पोर्ट्सना चाहता है, उसे क्या पसंद है और उसे मुझसे किस तरह का समर्थन चाहिए. फिर, मैं उसके हिसाब से काम करता हूँ. वैभव बहुत आत्मविश्वास से भरा हुआ दिखता है. वह अकादमी में मैदान से बाहर छक्के मार रहा था. लोग पहले से ही उसकी पावर-हिटिंग के बारे में बात कर रहे थे. आप और क्या माँग सकते हैं? यह सब उसकी ताकत को समझने, उसका समर्थन करने और एक बड़े भाई की तरह उसके लिए मौजूद रहने के बारे में है.” First Media Day feels! 📸💗 pic.twitter.com/u0EymvrCnj — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 12, 2025 संजू सैमसन को लगता है कि वैभव सूर्यवंशी, जिसने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान बिहार के लिए टी20 डेब्यू किया था, आईपीएल के दबाव को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सैमसन ने आगे कहा, “मुख्य बात यह है कि उसे सर्वश्रेष्ठ आकार में रखा जाए और एक आरामदायक माहौल प्रदान किया जाए, जिसके लिए राजस्थान रॉयल्स (RR) जाना जाता है. हम ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करते हैं और अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं. आप कभी नहीं जानते- हो सकता है कि वह कुछ सालों में हिंदुस्तान के लिए स्पोर्ट्सना शुरू कर दे. मुझे लगता है कि वह आईपीएल के लिए तैयार है. वह यहां-वहां कुछ ठोस पंच लगाने में सक्षम दिखता है. देखते हैं कि भविष्य में क्या होता है.” आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) अपना पहला मैच 23 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पिछले साल के फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ स्पोर्ट्सेगी. RR इस सीजन में संजू सैमसन की कप्तानी में अपने तीसरे खिताब के लिए मैदान में उतरेगी. वेकटेश अय्यर की बजाय अजिंक्य रहाणे क्यों बनाए गए कप्तान? केकेआर के सीईओ ने खुद बताई वजह बंद करो ये अटकलें, रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर वेंगसरकर का करारा जवाब, हिटमैन के सपोर्ट में कह दी बड़ी बात ‘क्रिकेट के मक्का’ को 45 करोड़ का नुकसान, हिंदुस्तानीय क्रिकेट बना वजह, अब ऐसे होगी भरपाई The post ‘लोग पहले से ही उसकी पावर…’, 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन ने कह दी बड़ी बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होलिका दहन 2025 में अपनी राशि के अनुसार अर्पित करें यह सामग्री, बनेंगे बिगड़े काम

Holika Dahan 2025: होलिका दहन का उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का संकेत है, लेकिन इस अवसर पर कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक है. होलिका दहन की अग्नि में कुछ वस्तुओं को डालने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ये वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न कर सकती हैं या धार्मिक दृष्टि से अशुभ मानी जाती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपनी कुंडली में ग्रहों की अनुकूलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस होलिका दहन पर अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष सामग्री अर्पित करें. इससे आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी और ग्रहों की बाधाएं समाप्त होंगी. मेष राशि के जातकों को होलिका दहन के समय 7 नग काली मिर्च अर्पित करनी चाहिए, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी. ये लड़कियां नहीं देख सकतीं होलिका दहन, हो सकता है बड़ा नुकसान वृषभ राशि के लोग होलिका के तीन फेरे लेकर सफेद चंदन अर्पित करें, इससे मानसिक तनाव कम होगा. मिथुन राशि के जातकों को 100 ग्राम चने की दाल होलिका में डालनी चाहिए, जिससे आर्थिक संकट समाप्त होगा. कर्क राशि के लोगों को 50 ग्राम सौंफ की आहुति होलिका में देनी चाहिए, जिससे वाणी दोष दूर होगा और बिगड़े कार्य सफल होंगे. सिंह राशि के जातकों को 250 ग्राम जौ होलिका में अर्पित करने से किसी भी प्रकार के रोग से मुक्ति मिलती है. कन्या राशि के जातकों को 3 नग जायफल और 3 नग काली मिर्च होलिका दहन में डालनी चाहिए, जिससे सभी संकटों से मुक्ति मिलेगी. तुला राशि के जातकों को होलिका दहन के अवसर पर गुड़ और 2 हल्दी की गांठें अर्पित करनी चाहिए. इस उपाय से उन्हें कार्य में सफलता और पदोन्नति प्राप्त होगी. वृश्चिक राशि के लोगों को होलिका दहन के दिन 100 ग्राम पीली सरसों को तीन बार ऊसार कर होलिका में अर्पित करने से उनके भाग्य में वृद्धि होगी. धनु राशि के जातकों के लिए 50 ग्राम चावल और गुड़ को दहन में डालने से संकट दूर होगा और सफलता प्राप्त होगी. मकर राशि के लोगों को गुड़ और 5 हल्दी की गांठें अर्पित करने से शनि की साढ़े साती का प्रभाव कम होगा. कुंभ राशि के जातकों को काले उड़द की दाल और गुड़ का मिश्रण होलिका में अर्पित करना चाहिए, जिससे उन्हें अनावश्यक खर्चों से मुक्ति मिलेगी. मीन राशि के लोगों को 50 ग्राम जीरा और 50 ग्राम नमक की आहुति होलिका में देने से धन लाभ होगा और तरक्की प्राप्त होगी. The post होलिका दहन 2025 में अपनी राशि के अनुसार अर्पित करें यह सामग्री, बनेंगे बिगड़े काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: अनु से राही को दूर रखने के लिए ये शख्स बनाएगा मास्टर प्लान, क्या प्रेम भी फंस जाएगा जाल में

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपनी बेटी राही को कोठारी परिवार को सौंपती है. वह कोठारी परिवार से कहती है कि राही जल्दी ही सबका दिल जीत लेगी. प्रेम कहता है कि उसने तो पहले ही सबका दिल जीत लिया है. अनु, ख्याति से कहती है कि नये घर में राही को वह कभी भी अकेलापन महसूस ना होने दे. प्रेम से अनु कहती है कि मुश्किल वक्त में वह उसके साथ रहे. प्रेम उसे भरोसा दिलाता है कि वह हमेशा राही के साथ रहेगा और उसका ख्याल रखेगा. पराग बनाएगा खतरनाक प्लान अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पराग और मोटी बा प्रेम और राही के फ्यूचर को लेकर परेशान हो जाते हैं. गौतम मोटी बा से अनु और राही को दूर रखने के लिए कहता है. पराग, राही और प्रेम को रेस्टोरेंट गिफ्ट में देने का सोचता है. पराग कहता है कि ऐसा करने से वह मुंबई नहीं जा सकेंगे और अनु की रसोई से भी दूर रहेंगे. पराग कहता है कि वह शगुन या मुंह दिखाई की रस्म में ये तोहफा उन्हें दे देगा. मोटी बा ये सुनकर खुश हो जाती है. हालांकि प्रार्थना को ये आइडिया अच्छा नहीं लगता. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन कोठारी हाउस पहुंचते ही राही को आएगा चक्कर जैसे ही राही अपने नए घर में पहुंचती हैं और कार से बाहर निकलते है उसे चक्कर आने लगता है. प्रेम उसकी हालत देखकर परेशान हो जाता है और मोटी बा से बाद में सारी रस्में करने के लिए कहता है. राही, प्रेम को समझाती है कि वह ठीक है और रस्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मोटी बा सिचुएशन को देखते हुए राही को पहले थोड़ा आराम करने के लिए कहती है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को सेंट्रल जेल से कॉल आता है. The post Anupama: अनु से राही को दूर रखने के लिए ये शख्स बनाएगा मास्टर प्लान, क्या प्रेम भी फंस जाएगा जाल में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: 5 दिनों तक प्रेमी के घर के बाहर पड़ा रहा प्रेमिका का शव, लड़के के जमीन में हुआ अंतिम संस्कार

Muzaffarpur News: चकमेहसी थाना क्षेत्र के गंगौर गांव में पांच दिनों से प्रेमी के घर रखी लाश का भारी मशक्कत के बाद अंतिम संस्कार किया गया. स्त्री के परिजन लाश ले जाकर प्रेमी के दरवाजे पर रख दिये थे. हत्था ओपी व चकमेहसी पुलिस के साथ सीओ शशिरंजन, पुलिस निरीक्षक नीरज तिवारी के सामने समझौता के बाद मनीषा की सात साल की बेटी सोनाली कुमारी ने मुखाग्नि देकर प्रेमी बाबुल कुमार की जमीन में ही उसके शव को जलाया. मौके पर पहुंचे बेंगलुरु से मृत मनीषा की मां शोभा देवी ने हत्या का आवेदन देकर प्रेमी के अलावा घर के पांच लोगों को आरोपित किया है.  कई बार प्रेमी के घर आ चुकी है प्रेमिका मामले को लेकर हत्था ओपी प्रभारी शोभित यादव ने बताया कि मृतका की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. मनीषा की शादी आठ साल पहले मुजफ्फरपुर जिले के पुनस गांव में की गई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से वह अपने ससुराल में असहज थी. जिसको लेकर कई बार तनावपूर्ण माहौल भी बना. उसकी शादी के बाद प्रेमी बाबुल की भी शादी कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ही कर दी गई. मनीषा की एक बेटी है. वहीं बाबुल की शादी के बाद एक बेटा और बेटी है. मनीषा प्रेम- प्रसंग को लेकर कई बार बाबुल के घर आ धमकी थी.  परिजनों ने प्रेमी के घरवालों पर लगाया हत्या का आरोप गांव वालों की मानें तो कई दिनों तक बाबुल के घर में भी रही थी. इस बात को लेकर जब विरोध हुआ तो वह घर छोड़कर चली गई थी. इसके बाद ऐसी घटना सामने आयी है. मनीषा के परिजनों की मानें तो उसके प्रेमी के परिजनों ने हत्या कर उसके घर में लाश लटका दी. वहीं प्रेमी बाबुल के परिजनों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है. अब करीब मौत के 5 दिनों बाद बुधवार को पुलिस के सामने शव का अंतिम संस्कार किया गया. ALSO READ: Bihar Land Survey: गुड न्यूज! बढ़ सकती है डिक्लेरेशन और वंशावली अपलोड करने की तारीख, रैयतों को मिलेगी बड़ी राहत The post Muzaffarpur News: 5 दिनों तक प्रेमी के घर के बाहर पड़ा रहा प्रेमिका का शव, लड़के के जमीन में हुआ अंतिम संस्कार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SSC CGL Final Result Out: एसएससी सीजीएल की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, 18174 उम्मीद्वारों ने किया क्वालीफाई

SSC CGL Final Result Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. परिणामों के साथ ही आयोग ने श्रेणी और पदवार कट-ऑफ अंक भी घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवार इन विवरणों को ssc.gov.in पर देख सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग कर सकते हैं. आयोग ने 18,174 उम्मीदवारों को उनके द्वारा प्रस्तुत पदों की योग्यता-सह-वरीयता के आधार पर नियुक्ति के लिए अनंतिम रूप से अनुशंसित किया है. इसके बाद, वे संबंधित उपयोगकर्ता विभागों द्वारा आयोजित दस्तावेज़ सत्यापन दौर के लिए उपस्थित होंगे. कैसे चेक करें SSC CGL का परिणाम ? सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. होमपेज पर आपको SSC CGL परिणाम का लिंक पर क्लिक करें. आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगी. SSC CGL अंतिम परिणाम पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें. भविष्य के लिए SSC CGL परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर लें. The post SSC CGL Final Result Out: एसएससी सीजीएल की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, 18174 उम्मीद्वारों ने किया क्वालीफाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Holi 2025 : 125 गांवों के लोग डर से नहीं मनाते होली, इस वजह से खाते हैं खौफ

Holi 2025 : उत्तराखंड के कुमांउ क्षेत्र से होली पर अनोखी बात सामने आई है. कुमांउ क्षेत्र के अंदरूनी उत्तरी हिस्से में 125 से अधिक गांवों में लोग अपने कुलदेवताओं के प्रकोप के डर से रंगों के इस त्योहार की मस्ती से दूर रहते हैं.मुनस्यारी कस्बे के निवासी पुराणिक पांडेय ने बताया, ‘‘पिथौरागढ़ जिले के तल्ला डारमा, तल्ला जोहार क्षेत्र और बागेश्वर जिले के मल्ला दानपुर क्षेत्रों के 125 से अधिक गांवों के लोग होली का त्योहार नहीं मनाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उनके कुलदेवता रंगों से स्पोर्ट्सने पर नाराज हो जाते हैं.’’ होली एक सनातनी हिंदू त्योहार है जो माघ माह के पहले रविवार से शुरू होकर चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तक चलता है. पूर्वी कुमांउ क्षेत्र के सांस्कृतिक इतिहासकार पदम दत्त पंत ने बताया, ‘‘इस हिंदू सनातनी त्योहार को कुमांउ क्षेत्र में 14 वीं शताब्दी में चंपावत के चांद वंश के राजा लेकर आए थे. राजाओं ने इसकी शुरूआत ब्राह्मण पुजारियों के माध्यम से की इसलिए जहां-जहां उन पुजारियों का प्रभाव पड़ा, वहां इस त्योहार का प्रसार हो गया. जिन क्षेत्रों में होली नहीं मनाई जाती है, ये वे क्षेत्र हैं जहां सनातन परंपराएं पूरी तरह से नहीं पहुंच पायीं.’’ बागेश्वर के सामा क्षेत्र के एक निवासी दान सिंह कोरंगा ने कहा, ‘‘सामा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में ऐसी मान्यता है कि अगर ग्रामीण रंगों से स्पोर्ट्सते हैं तो उनके कुलदेवता उन्हें प्राकृतिक आपदाओं के रूप में दंड देते हैं.’’ न केवल कुमांउ क्षेत्र के दूरस्थ गांवों बल्कि गढ़वाल क्षेत्र में रुद्रप्रयाग जिले के तीन गांवों–क्वीली, खुरझांग और एक अन्य गांव के निवासियों ने भी अपनी कुलदेवी त्रिपुरा सुंदरी द्वारा प्राकृतिक आपदा के रूप में इन गांवों पर कहर बरपाए जाने के बाद पिछले डेढ़ सौ साल से होली नहीं स्पोर्ट्सी है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति कुलदेवताओं के श्राप या उनके क्रोध के डर से होली नहीं मनाई जाती पंत ने बताया,‘‘ न केवल उत्तराखंड के कई इलाकों में बल्कि गुजरात के बनासकांठा और झारखंड के दुर्गापुर क्षेत्रों के कई आदिवासी गांवों में भी कुलदेवताओं के श्राप या उनके क्रोध के डर से होली नहीं मनाई जाती है.’’ पिथौरागढ़ जिले के तल्ला जोहरा क्षेत्र के मदकोटी के पत्रकार जीवन वर्ती ने कहा कि चिपला केदार देवता में आस्था रखने वाले उनके क्षेत्र के कई गांवों में भी होली नहीं स्पोर्ट्सी जाती . उन्होंने बताया कि (माना जाता है कि) चिपला केदार न केवल रंगों से बल्कि होली के रोमांटिक गीतों से भी नाराज हो जाते हैं. रंगीन कपड़े पहने की अनुमति नहीं वर्ती ने कहा, ‘‘3700 मीटर उंची पहाड़ी पर स्थित चिपला केदार के श्रद्धालुओं को देवता की पूजा और यात्रा के दौरान तक रंगीन कपड़े पहने की अनुमति नहीं है. पूजा के दौरान पुजारियों समेत सभी श्रद्धालु केवल सफेद कपड़े पहनते हैं.’’ उन्होंने बताया कि कुलदेवताओं के क्रोध को देखते हुए इन इलाकों में होली अब भी प्रतिबंधित है लेकिन दीवाली और दशहरा जैसे हिंदू सनातनी त्योहारों को इन दूरस्थ क्षेत्रों में स्थान मिलना शुरू हो गया है. वर्ती ने बताया कि इन गांवों में रामलीला का मंचन होने लगा है और दीवाली भी मनाई जाने लगी है. The post Holi 2025 : 125 गांवों के लोग डर से नहीं मनाते होली, इस वजह से खाते हैं खौफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: भागलपुर में पहली सालगिरह पर पत्नी ने की आत्महत्या, रात में देर से आया पति तो लगा ली फांसी

बिहार के भागलपुर में अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी पर ही पत्नी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. युवती अपने पति के लेट घर लौटने से नाराज थी और इसी आक्रोश में उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया. घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के छींट राघोपुर गांव का है. मृतका की पहचान स्थानीय निवासी मिथुन मंडल की पत्नी रूपा कुमारी के रूप में हुई है. पहली सालगिरह पर की खुदकुशी मिली जानकारी के अनुसार, 12 मार्च को पिछले साल मिथुन और रूपा की शादी हुई थी. बुधवार को उनकी शादी की पहली सालगिरह थी. मिथुन अजमेरीपुर बैरिया में आयोजित यज्ञ देखने गया था. उसकी पत्नी ने रात में जल्दी घर आने कहा था. लेकिन मिथुन को आने में देर हो गयी. जिससे रूपा बुरी तरह आक्रोश में थी. ALSO READ: Bihar Weather: बिहार में 36 डिग्री वाली गर्मी का टॉर्चर शुरू, प्रचंड लू की मार इस दिन से होगी शुरू… रात 12 बजे पहुंचा पति, घर के पास बासा पर सोया मृतका के पति मिथुन ने बताया कि देर से लौटने के कारण पत्नी गुस्सा हेा गयी और घर में ही फंदे से लटक कर उसने बुधवार की सुबह जान दे दी. मिथुन एक मार्केटिंग ऑफिसर का गाड़ी चलाता है. उसने बताया कि जब वो रात में करीब 12 बजे घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था. जिसके बाद वो पास में बासा पर जाकर सो गया. सुबह उठकर जब पत्नी जगी तो उसे आकर दवा भी दी. दवा देकर वो जाकर कमरे में बंद हो गयी. सुबह पत्नी ने आकर पति को दवा दी, फिर कर ली आत्महत्या मिथुन ने बताया कि जब सुबह करीब 7.30 बजे वह नहाने के लिए घर गया तो रूम बंद मिला. आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला. जब धक्का देकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे में उसकी पत्नी रूपा दुपट्टा के सहारे फंदे से लटक रही थी. जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली. परिजन घटना को छिपा रहे थे और बिना पुलिस को भनक लगे दाह संस्कार करने की कोशिश में थी. लेकिन शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. The post Bihar News: भागलपुर में पहली सालगिरह पर पत्नी ने की आत्महत्या, रात में देर से आया पति तो लगा ली फांसी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top