Hot News

March 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: होली से ठीक पहले फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप

Bihar News: होली का त्योहार नजदीक आते ही चंद मुनाफे के लिए मिठाई दुकानदार मिलावट शुरू कर देते हैं. इस पर नकेल कसने को लेकर फूड सेफ्टी विभाग बीते दो दिनों से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में छापेमारी कर रहा है. फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर के कलगबाग चौक स्थित कई बड़े मिठाई दुकान और रेस्तरां में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दुकानों से दो दर्जन से अधिक फूड सैंपल इकट्ठा किए. खाद्य पदार्थ खोया, पनीर, दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी और वनस्पति से निर्मित अलग-अलग प्रकार की मिठाइयों का नमूना इकट्ठा किया.  जांच में फेल होने पर कार्रवाई इस कार्रवाई को लेकर फूड सेफ्टी अधिकारी सुदामा चौधरी ने बताया कि फूड सेफ्टी अधिकारियों के द्वारा निरंतर जांच की जाती है, लेकिन इस समय त्योहार के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं. जिनकी जांच पटना स्थित अत्याधुनिक लैब में की जा रही है. अगर कोई सैंपल जांच में फेल पाया जाता है तो उसके खिलाफ एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. खाद्य विभाग के निर्देशों पर होली त्यौहार के मद्देनजर मिठाई की दुकान दूध की डेयरी में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. होली को लेकर निकला फ्लैग मार्च  रंगों का त्योहार होली को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट मोड में है. इन दिनों एक तरफ जहां रमजान का पाक महीना चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ होली पर्व की तैयारी जोरों पर है. ऐसे में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में बुधवार को जिले के अलग अलग जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया. नगर डीएसपी सीमा देवी के नेतृत्व में शहर के कई थानेदार और दर्जनों पुलिस जवान 112 की टीम के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च के दौरान आम लोगों से अपील की गई कि होली पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायें. ALSO READ: Bihar Land Survey: गुड न्यूज! बढ़ सकती है डिक्लेरेशन और वंशावली अपलोड करने की तारीख, रैयतों को मिलेगी बड़ी राहत The post Bihar News: होली से ठीक पहले फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू और सोनू की नहीं हुई शादी, इस शख्स की वजह से सामने आई सच्चाई, सदमे में भिड़े-जेठालाल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट प्रोमो आ चुका है, जो काफी मजेदार है. इसमें दिखाया गया कि टप्पू और सोनू शादी करने के बाद घर आते हैं. दोनों को देखकर भिड़े गुस्सा हो जाता है. वह उसे मारने के लिए उसके पीछे भागता है. भिड़े, टप्पू के पीछे, भिड़े के पीछे जेठालाल और जेठालाल के पीछे बाबूजी भागते हैं. ये सीन बहुत फनी है. वहां पुलिस भी मौजूद रहती है, लेकिन वह कुछ नहीं करती. टप्पू और सोनू ने नहीं की शादी भिड़े से सोनू कहता है कि, इतनी छोटी सी गलती के लिए आपने पुलिस को बुला लिया. उसके बाद भिड़े अपनी बेटी से कहता है कि, सोनू तुमने हमारा दिल दुखाया है. सोनू उससे माफी मांगती है, लेकिन भिड़े उसे माफ करने से इनकार कर देता है. माधवी कहती है, सोनू तू ऐसा कैसे कर सकती है. हमने तुमपर विश्वास किया. जिसके बाद सोनू और टप्पू उनको बताते हैं कि उन्होंने शादी नहीं की. हालांकि भिड़े और जेठालाल इस बात पर यकीन नहीं करते. भिड़े कहता है कि अगर उसने शादी नहीं की तो ये वरमाला क्यों खरीदा और वह भी एक-एक वरमाला 2-2 हजार का है. जेठालाल कहता है कि उसके फोन पर 4000 रुपये कटने का मैसेज भी आया था. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन पुलिस ने टप्पू और सोनू ने पूछा ये सवाल पुलिस बीच में आ जाती है और कहती है कि अब वह टप्पू और सोनू से पूछताछ करेगी. पुलिस दोनों से पूछती है कि उन दोनों ने वरमाला क्यों पहनी है. टप्पू कहता है कि उन्होंने ये वरमाला फोटोशूट के लिए पहनी थी. फिर वह फोटोशूट की तसवीरें पुलिस को दिखाते हैं. जिसके बाद पुलिस टप्पू और सोनू से पूछती है कि आखिर वह लोग घर से क्यों भागे.इस सवाल पर भिड़े और जेठालाल शॉक्ड हो जाते हैं. The post Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू और सोनू की नहीं हुई शादी, इस शख्स की वजह से सामने आई सच्चाई, सदमे में भिड़े-जेठालाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ताबड़तोड़ बरसे रन, कंगारुओं ने किया इंग्लैंड का शिकार, सेमीफाइनल में आज भारत vs ऑस्ट्रेलिया

IML 2025: ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने बुधवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ तीन विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला गुरुवार को इंडिया मास्टर्स से होगा. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना नंबर 2 पर काबिज इंडिया मास्टर्स से होगा. International Masters League. इंग्लैंड मास्टर्स की मजबूत शुरुआत इंग्लैंड मास्टर्स (England Masters) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इयोन मोर्गन और टिम एम्ब्रोस की विस्फोटक पारियों की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा किया. फिल मस्टर्ड (17 गेंदों पर 17 रन) ने मोर्गन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की. मोर्गन ने 27 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे. England vs Australia. मस्टर्ड को ब्रायस मैकगेन ने आउट किया. मोर्गन के आउट होने के बाद एम्ब्रोस ने पारी संभाली और डैरेन मैडी (29 रन) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की. एम्ब्रोस ने 44 गेंदों पर 69 रन की नाबाद पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे. टिम ब्रेसनन (8 गेंदों पर नाबाद 18 रन) ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 209/5 का स्कोर खड़ा किया. AUS vs ENG 8️⃣3️⃣* off 3️⃣9️⃣ – A Performance to Remember! 💪 Nathan Reardon had all the reasons to take home the POTM 🏆 for today’s game! 🙌#IMLT20 #TheBaapsOfCricket #IMLonJioHotstar #IMLonCineplex pic.twitter.com/QSIwQ0RoFb — INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE (@imlt20official) March 12, 2025 ऑस्ट्रेलियाई क्रिश्चियन-रियरडन की विस्फोटक बल्लेबाजी 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स (Australia Masters) ने अपने बल्लेबाजी क्रम में रणनीतिक बदलाव किया. शॉन मार्श और डेनियल क्रिश्चियन की नई सलामी जोड़ी ने 52 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी. मार्श ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए. क्रिश्चियन ने 28 गेंदों पर 61 रन की ताबड़तोड़ पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल थे. क्रिश्चियन के आउट होने के बाद नाथन रियरडन ने विस्फोटक अंदाज में स्पोर्ट्सते हुए 39 गेंदों पर 83 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और पांच छक्के शामिल थे. क्रिश्चियन और रियरडन के बीच दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई. इसके बाद रियरडन ने बेन कटिंग (12 रन) और पीटर नेविल (28 रन) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन टिम ब्रेसनन ने अपने शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड मास्टर्स की वापसी कराई. ब्रेसनन ने 5 विकेट झटके. उन्होंने पहले क्रिश्चियन, फिर नेविल और जेम्स पैटिंसन को लगातार गेंदों पर आउट किया. अंत में बेन लॉफलिन को आउट करके ब्रेसनन ने पांचवां विकेट लिया. ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में दो रन की जरूरत थी. ऐसे में कप्तान शेन वॉटसन ने संयम बनाए रखा और पांच गेंद शेष रहते टीम को जीत दिलाई. 𝐎𝐍𝐄 𝐒𝐓𝐄𝐏 𝐂𝐋𝐎𝐒𝐄𝐑 𝐓𝐎 𝐆𝐋𝐎𝐑𝐘! 🤌🏆 They fought through every challenge, and now the #AustraliaMasters have their sights set on the ultimate prize! 💛#IMLT20 #TheBaapsOfCricket #IMLonJioHotstar #IMLonCineplex pic.twitter.com/uZIBhjBqYi — INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE (@imlt20official) March 12, 2025 अब सेमीफाइनल में India Masters vs Australia Masters इंडिया मास्टर्स (India Masters) की टीम ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की कप्तानी में अपने पांच लीग मैचों में आठ अंक हासिल कर अंक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया. अब इंडिया मास्टर्स का मुकाबला गुरुवार को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स (IND vs AUS) से होगा. यह मुकाबला भी रायपुर में ही स्पोर्ट्सा जाएगा. शाम को 7.30 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में कप्तान सचिन तेंदुलकर की वापसी हो सकती है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मुकाबला नहीं स्पोर्ट्स पाए थे. India Masters vs Australia Masters. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कुमार संगकारा की श्रीलंका टीम शुक्रवार को वेस्टइंडीज मास्टर्स से भिड़ेगी. फाइनल मुकाबला रविवार 16 मार्च को स्पोर्ट्सा जाएगा. ये दोनों मुकाबले भी रायपुर में ही होंगे. आप इन सभी मुकाबलों का आनंद टीवी पर कलर्स सिनेप्लेक्स पर उठा सकते हैं, जबकि जियोहॉटस्टार पर मैच का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा. 𝐓𝐇𝐄 𝐂𝐀𝐑𝐈𝐁𝐁𝐄𝐀𝐍 𝐂𝐑𝐄𝐖 𝐆𝐄𝐓𝐒 𝐓𝐇𝐄 𝐐 ✅🙌 A campaign full of power-hitting and electrifying cricket, and they’re not done yet! next stop ➡️ the Semi-Finals! 🔥#IMLT20 #TheBaapsOfCricket #IMLonJioHotstar #IMLonCineplex pic.twitter.com/etllKyjftN — INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE (@imlt20official) March 12, 2025 इंडिया मास्टर्स टीम: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, अंबाती रायडू, स्टुअर्ट बिन्नी, धवल कुलकर्णी, विनय कुमार, शहबाज नदीम, राहुल शर्मा, नमन ओझा, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह मान, अभिमन्यु मिथुन और सौरभ तिवारी. ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स: शेन वॉटसन (कप्तान), कैलम फर्ग्यूसन, नाथन रियरडन, शॉन मार्श, बेन कटिंग, डैन क्रिश्चियन, बेन डंक (विकेट कीपर), पीटर नेविल (विकेट कीपर), बेन हिल्फेनहास, बेन लॉफलिन, ब्राइस मैकगेन, जेम्स पैटिंसन, जेसन क्रेजा, नाथन कूल्टर-नाइल, जेवियर डोहर्टी. बंद करो ये अटकलें, रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर वेंगसरकर का करारा जवाब, हिटमैन के सपोर्ट में कह दी बड़ी बात ‘क्रिकेट के मक्का’ को 45 करोड़ का नुकसान, हिंदुस्तानीय क्रिकेट बना वजह, अब ऐसे होगी भरपाई The post ताबड़तोड़ बरसे रन, कंगारुओं ने किया इंग्लैंड का शिकार, सेमीफाइनल में आज हिंदुस्तान vs ऑस्ट्रेलिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Holi in UP : लाउडस्पीकर की आवाज पर स्थाई नियंत्रण हो, सीएम योगी का निर्देश

Holi in UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की.  मुख्यमंत्री ने धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर के आवाज पर स्थाई नियंत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित कराने को कहा है. साथ ही, डीजे आदि के भी तेज ध्वनि को सख्ती के साथ रोकने के निर्देश दिए हैं. होलिकोत्सव पर विशेष सुरक्षा बरतने का निर्देश सीएम ने दिया  मुख्यमंत्री ने होलिका दहन वाले स्थलों, होलिकोत्सव, शोभा यात्रा की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने शहर में बेहतर ट्रैफिक मैनजमेंट, क्राउड मैनेजमेंट के साथ ही आमजन, श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों के साथ पुलिस प्रशासन के कार्मिकों द्वारा अच्छा व्यवहार किए जाने पर विशेष जोर दिया. मुख्यमंत्री ने अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थानावार टॉपटेन अपराधियों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति फुट पेट्रोलिंग कराए जाने पर सीएम योगी का जोर मुख्यमंत्री ने नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, फुट पेट्रोलिंग कराए जाने पर जोर दिया. पुलिस बूथों एवं पिंक बूथों में प्रत्येक समय पुलिस के जवान मौजूद रहे. उन्होंने जिले में साइबर क्राइम पर सतर्क दृष्टि रखने के साथ ही उस पर पूर्ण नियंत्रण करने का निर्देश दिया. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कानून व्यवस्था, होलिका दहन तथा होली के अवसर प़र निकलने वाले जुलूस की तैयारी, लाउडस्पीकर अभियान, विगत दिनों महाकुंभ के पलट प्रवाह का सफल आयोजन समेत तीन नये कानूनों के क्रियान्वयन की जानकारी दी. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : वैशाली की नगरवधू आम्रपाली, जिसके प्रेमसंबंध मगध के राजाओं से थे ; उसने संन्यास क्यों लिया? उत्तर प्रदेश की मस्जिदों को तिरपाल से ढका जाएगा इस बीच, संभल जिले में होली के अवसर पर शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए प्रशासन ने खास कदम उठाए हैं. 14 मार्च को निकलने वाले होली जुलूस के रूट में आने वाली 10 मस्जिदों को प्लास्टिक शीट्स और तिरपाल से ढका जाएगा. The post Holi in UP : लाउडस्पीकर की आवाज पर स्थाई नियंत्रण हो, सीएम योगी का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष की रेस में रघुवर दास से लेकर ये बड़े नेता शामिल, पार्टी के अंदर लॉबिंग तेज

रांची : झारखंड भाजपा के विधायक दल के नेता का चयन होने के बाद अब सबकी निगाहें प्रदेश अध्यक्ष के पद पर है. पार्टी के अंदर इसके लिए लॉबिंग भी तेज हो गयी है. सांसद से लेकर विधायक तक इस दौड़ में शामिल हैं. वहीं पार्टी के अंदर भी कई बड़े नजर भावी प्रदेश अध्यक्ष पर है. अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल कई नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय स्तर के नेताओं से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश की है. प्रदेश अध्यक्ष का पद गैर आदिवासी को भाजपा विधायक दल के नेता की जिम्मेवारी एक ट्राइबल नेता को दी गयी है. ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष का पद किसी ओबीसी या एससी समुदाय के नेता को दिया जा सकता है. पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई प्रमुख नेता के नाम की चर्चा है. इनमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का है. उन्होंने 10 जनवरी को रांची स्थित झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता पुनः ग्रहण की थी जिससे उनकी सक्रिय नेतृत्व में वापसी हुई है. इनके अलावा अन्य संभावित दावेदारों में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और दलित वर्ग से व अमर कुमार बाउरी शामिल हैं. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध भाजपा में एक नेता एक पद का सिद्धांत भाजपा में एक नेता एक पद का सिद्धांत है. ऐसे में तय है कि अब बाबूलाल मरांडी की जगह किसी दूसरे नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जायेगी. फिलहाल प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. होली के बाद मंडल स्तर पर अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होनी है.50 प्रतिशत मंडलों में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शु़रू की जायेगी. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा. ऐसे में माना जा रहा है कि झारखंड भाजपा को अप्रैल तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें The post झारखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष की रेस में रघुवर दास से लेकर ये बड़े नेता शामिल, पार्टी के अंदर लॉबिंग तेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Land Survey: गुड न्यूज! बढ़ सकती है डिक्लेरेशन और वंशावली अपलोड करने की तारीख, रैयतों को मिलेगी बड़ी राहत

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे को लेकर पोर्टल पर स्वघोषणा और वंशावली अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है. लेकिन, इसी बीच कई प्रमंडलों से सर्वर में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है. इसको देखते हुए सर्वर की गड़बड़ी की रिपोर्ट प्रमंडलों से मंगायी जा रही है. रिपोर्ट के आधार पर डेट बढ़ाये जाने को लेकर फैसला लिया जाएगा. वर्तमान में विभाग की तरफ से इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तय की गई है.  शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई बिहार में भूमि सर्वे की प्रक्रिया अगले साल के दिसंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है. अगर भूमि सर्वे, दाखिल खारिज या राजस्व संग्रहण आदि कामों में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है तो आरोपी कर्मचारियों और पदाधिकारियों के साथ बिचौलिए के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में लगातार नजर रखी जा रही है. विधानसभा में मंत्री सरावगी ने विपक्ष का दिया जवाब बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने विधानसभा कार्यवाही के दौरान कही. बता दें, विधानसभा बजट सत्र के दौरन वे वित्तीय वर्ष 2025-26 के विभागीय बजट मांग पर चर्चा के बाद उत्तर दे रहे थे. प्रशासन के उत्तर से असंतुष्ट विपक्ष ने बहिष्कार किया. विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सदन की सहमति से विभाग का 1955 करोड़ 98 लाख 70 हजार रुपये के बजट को मंजूरी दी. 153 मामलों में की जा चुकी है कार्रवाई विधानसभा में मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी के खिलाफ 775 शिकायतें मिली थी, जिसमें से 153 मामले में कार्रवाई की जा चुकी है और 322 मामलों पर कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में कुछ बिचौलिए और अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे सकते हैं. ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि मेरी नजर ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी है और प्रशासनी तंत्र बिचौलिए पर भी लगातार निगरानी कर रहा है. 3559 राजस्व कर्मचारी के पद खाली राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि जिला स्तरीय कैडर में राजस्व कर्मचारी के कुल 8463 पद स्वीकृत हैं. इसमें सिर्फ 4904 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, जबकि 3559 पद वर्तमान में खाली है. इन खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने को लेकर बिहार राज्य कर्मचारी आयोग को जानकारी भेजी गई है. इसी तरह प्रदेश में 1802 अमीन के पद स्वीकृत हैं, जिसमें 1400 अमीन कार्यरत हैं. 402 खाली पदों पर अमीन की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. साल 2023 में कुल 1761 अमीनों की नियुक्ति की गयी. ALSO READ: Holi Special Trains List: होली पर आने-जाने का टेंशन छू मंतर! कई जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान, देखें लिस्ट The post Bihar Land Survey: गुड न्यूज! बढ़ सकती है डिक्लेरेशन और वंशावली अपलोड करने की तारीख, रैयतों को मिलेगी बड़ी राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Free Fire Redeem Codes: 3 मार्च 2025 को ये हैं गरेना फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड्स, यहां देखें

Garena Free Fire: एक रोमांचक बैटल रॉयल गेम. Garena Free Fire एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है, जिसे विशेष रूप से Android और iOS डिवाइस के लिए डिजाइन किया गया है. 2017 में Garena द्वारा लॉन्च किया गया यह गेम दुनियाभर में लाखों यूजर्स द्वारा स्पोर्ट्सा जाता है. इस गेम में 50 खिलाड़ी एक द्वीप पर एयरड्रॉप किये जाते हैं, जहां उन्हें हथियार और संसाधन इकट्ठा करके सर्वाइवल करना होता है. आखिरी तक जीवित रहने वाला खिलाड़ी या टीम विजेता बनती है. गेम में आप सिंगल, डुओ या स्क्वाड मोड में स्पोर्ट्स सकते हैं, और जैसे-जैसे प्ले जोन छोटा होता जाता है, मुकाबला और अधिक रोमांचक हो जाता है. Free Fire में Rewards और Redeem Codes का महत्व Garena Free Fire में खिलाड़ियों को विभिन्न मिशन और इवेंट्स को पूरा करने पर इनाम (Rewards) मिलते हैं. इनमें डायमंड्स, गोल्ड, कैरेक्टर स्किन्स, हथियार और अन्य कस्टमाइजेशन आइटम शामिल हैं. गेम में Redeem Codes के माध्यम से भी फ्री रिवॉर्ड्स प्राप्त किये जा सकते हैं. ये कोड्स विशेष इवेंट्स, प्रमोशंस, या सोशल मीडिया पर जारी किये जाते हैं, जिनका उपयोग खिलाड़ी Free Fire की आधिकारिक वेबसाइट पर Redeem सेक्शन में कर सकते हैं. Redeem Codes कैसे करें रिडीम? Free Fire Redeem Codes का उपयोग करना आसान है. सबसे पहले, आधिकारिक Free Fire Reward Redemption साइट पर जाएं, फिर अपना लॉगिन करें और Redeem Code दर्ज करें. सही कोड दर्ज करने पर कन्फर्मेशन मिलता है और कुछ ही समय में रिवॉर्ड्स आपके गेम अकाउंट में जुड़ जाते हैं. ध्यान रखें कि ये कोड सीमित समय के लिए वैध होते हैं, इसलिए जल्दी इस्तेमाल करना जरूरी है. Redeem Codes से फ्री इनाम पाकर गेमिंग अनुभव और भी रोमांचक बन जाता है. The post Free Fire Redeem Codes: 3 मार्च 2025 को ये हैं गरेना फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड्स, यहां देखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Holi in UP : उत्तर प्रदेश की मस्जिदों को तिरपाल से ढका जाएगा, होली को लेकर प्रशासन अलर्ट

Holi in UP : उत्तर प्रदेश में होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. संभल जिले में होली के अवसर पर शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं. 14 मार्च 2025 को होने वाले होली जुलूस के रूट में आने वाली 10 मस्जिदों को प्लास्टिक शीट्स और तिरपाल से ढका जाएगा. इसमें ऐतिहासिक जामा मस्जिद भी शामिल है. यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि इस साल होली का त्योहार रमजान के पवित्र महीने में शुक्रवार की नमाज के साथ मेल खा रहा है. धार्मिक आयोजनों में कोई बाधा नहीं आएगी: एएसपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीशचंद्र ने बताया कि होली जुलूस के पारंपरिक रूट में आने वाले सभी धार्मिक स्थलों को दोनों समुदायों के बीच आपसी सहमति के बाद ढका जाएगा. इससे यह सुनिश्चित होगा कि दोनों धार्मिक आयोजनों में कोई बाधा न आए और शांति बनी रहे. सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) वंदना मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने 1,015 लोगों को हिरासत में पहले ही लिया है. इसके अलावा, विभिन्न मस्जिदों पर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है. जिले को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया गया है ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके. जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर मौजूद सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया. लेफ्टिनेंट जनरल शरीफ ने कहा, ‘‘सशस्त्र बलों ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया. सभी यात्रियों को सुरक्षित छुड़ाकर बुधवार शाम को ऑपरेशन पूरा किया. उन्होंने बताया कि मंगलवार को ट्रेन पर हमला करके विद्रोहियों ने 21 यात्रियों को मार डाला. इस घटना में अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कोर के चार जवान भी मारे गए. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति संभल में तनाव क्यों? पिछले साल नवंबर में संभल में उस समय तनाव बढ़ गया था जब एक अदालत ने जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया. यह दावा किया गया था कि मस्जिद को एक हिंदू मंदिर के अवशेषों पर बनाया गया था. इस विवाद के बाद से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है. होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. मस्जिदों को प्लास्टिक शीट्स और तिरपाल से ढकने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि होली के रंग या अन्य सामग्री मस्जिदों की इमारतों पर न गिरे. किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत न हों इसके लिए खास कदम उठाए गए हैं. The post Holi in UP : उत्तर प्रदेश की मस्जिदों को तिरपाल से ढका जाएगा, होली को लेकर प्रशासन अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aashram 3 में पम्मी संग इंटीमेट सीन करने पर भोपा स्वामी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने ऑफ स्क्रीन पहले…

Aashram 3: आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 का इंतजार फैंस काफी लंबे समय से कर रहे थे. इसका प्रीमियर 26 फरवरी 2025 को हुआ. शो में बाबा निराला के रोल में बॉबी देओल दिखे और उसके सहयोगी भोपा स्वामी के किरदार में चंदन रॉय सान्याल दिखे. भोपा, बाबा निराला के हर राज को जानता है और उसका हर बुरे काम में सपोर्ट करता है. हाल ही में एक इंटरव्यू में चंदन ने बताया कि वेब सीरीज में अदिति पोहनकर यानी पम्मी पहलवान संग इंटीमेट सीन कैसे शूट किया गया. चंदन रॉय सान्याल ने कहा- अदिति बहुत प्रोफेशनल एक्टर… चंदन रॉय सान्याल ने बॉलीवुड बबल संग इंटरव्यू में आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 में अदिति पोहनकर संग इंटीमेट सीन शूट करने पर कहा, तो जाहिर है प्रकाश जी हैं, इतने सालों से, इतने अनुभव से बड़े निर्देशक हैं, तो सबसे पहले सेट पर तो कोई रहता नहीं, सिर्फ चंदन था जो हमारा डीओपी है, प्रकाश जी और शायद कॉस्ट्यूम वाली लड़कियां थीं सेट पर, ताकि अदिति सहज महसूस करें. अदिति बहुत प्रोफेशनल एक्टर है और सीन करने से पहले मैंने उनसे बहुत बार बात की, मैंने उनका ऑफ स्क्रीन भी उनका विश्वास जीतने की कोशिश की.” नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन चंदन रॉय सान्याल बोले- शो से पहले मुझे उसका विश्वास जीतना… आगे चंदन रॉय सान्याल ने कहा कि, “ शो से पहले मुझे उसका विश्वास जीतना था, कई महीनों तक हम शूटिंग कर रहे थे, हम अच्छे दोस्त बन गए. यह सब एक्टर, निर्देशक की वजह से है, और हम ये पिछले 5 साल से कर रहे हैं तो एक बॉन्ड बन गई है, सब परिवार है. प्रकाश जी ने अलग ही स्पेस दे दिया, इसलिए वह सुरक्षित महसूस कर रही थी, उसे लगा कि इस एक्टर पर भरोसा किया जा सकता है और इस वजह से ये काम कर गया.” वहीं, वेब सीरीज आश्रम एक क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसने दर्शकों को खासा इम्प्रेस किया है. The post Aashram 3 में पम्मी संग इंटीमेट सीन करने पर भोपा स्वामी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने ऑफ स्क्रीन पहले… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में पीएम आवास योजना का पैसा गटक गए लाखों लोग, नहीं बनाए मकान, अब सरकार ने भेजा नोटिस

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में बड़ा गड़बड़ झाला सामने आया है. यहां करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने प्रशासन से घर बनवाने के लिए पैसा तो ले लिया. लेकिन उन्होंने घर ही नहीं बनवाया है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब बिहार प्रशासन ने इन सभी लाभार्थियों को नोटिस जारी किया है. इनमें से कई लाभार्थी ऐसे भी हैं, जिन्होंने मकान बनाने का काम तो शुरू कर दिया लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया है. इतना ही नहीं बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने चेतावनी भी दी है कि बार-बार कहने पर भी मकान नहीं बनाने वाले लाभार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.   मंत्री श्रवण कुमार करीब 20 हजार लोगों ने पैसे लिए लेकिन घर नहीं बनवाया : श्रवण कुमार  बिहार विधानसभा में बोलते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विभाग ने उन 19,495 बकाएदारों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस भी दर्ज किया है, जिनके बैंक खातों में प्रशासन ने कई महीने पहले पीएम आवास योजना-ग्रामीण की सभी किस्तें जमा कर दी थी. इसके बावजूद उन्होंने मकान नहीं बनाया. इसके अलावा कुल 82,441 लाभार्थियों को व्हाइट नोटिस दिया गया। यह विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए लाभार्थियों को एक तरह की चेतावनी होती है. 67,733 लाभार्थियों को ‘रेड’ नोटिस  मंत्री ने आगे कहा कि इनके अलावा पीएम आवास योजना के 67,733 लाभार्थियों को ‘रेड’ नोटिस भी दिया गया है. इसका मतलब है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद निर्माण पूरा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने कहा, ‘रेड नोटिस के बाद भी अगर लोग नहीं बाज आते हैं तो उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस दायर किया जाता है. विभाग ने 19 हजार से ज्यादा लाभार्थियों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस भी दायर किया है.’ क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना?  प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) एक प्रशासनी योजना है. जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और वंचित परिवारों को सुरक्षित और स्थायी आवास प्रदान करना है. इस योजना के तहत, प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को उनके घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है. यह सहायता उन परिवारों को दी जाती है जो अपने घर बनाने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर हैं. इस योजना के तहत, प्रशासन द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता की राशि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है. आमतौर पर, यह सहायता 1.20 लाख रुपये से 1.50 लाख रुपये तक होती है.    DBT के माध्यम से दिया जाता है पैसा  घर बनाने के लिए यह राशि प्रशासन द्वारा डीबीटी के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है.मैदानी क्षेत्रों में मकाने बनाने के लिए हर लाभार्थी को तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है.  वहीं, पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों जैसे हिमालयी एवं पूर्वोत्तर राज्यों तथा जम्मू-कश्मीर जैसे केंद्र शासित प्रदेश में इस योजना के तहत 1.30 लाख रुपये की राशि मिलती है. इस योजना की 60 प्रतिशत राशि केंद्र प्रशासन देती है, तो शेष 40 प्रतिशत राज्य प्रशासनें वहन करती हैं.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पीएमएवाई-जी योजना के मुख्य उद्देश्य हैं: 1. ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और वंचित परिवारों को सुरक्षित और स्थायी आवास प्रदान करना.  2. ग्रामीण क्षेत्रों में आवास की कमी को दूर करना.  3. ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों की जीवन स्तर में सुधार करना. पीएमएवाई-जी योजना के लिए आवेदन करने के लिए, इच्छुक परिवारों को अपने ग्राम पंचायत या जिला प्रशासन से संपर्क करना होता है. जिसके बाद स्थानीय स्तर पर जांच के बाद उन्हें प्रशासन पैसा देती है. इसे भी पढ़ें : बिहार के इस जिले में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, केंद्र प्रशासन को पत्र लिखेगी नीतीश प्रशासन इसे भी पढ़ें : Bihar : 250 करोड़ की लागत से बिहार के इस जिले में बनेगा रेलवे स्टेशन, सुविधाओं के मामले में एयरपोर्ट को करेगा फेल पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी :मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध The post बिहार में पीएम आवास योजना का पैसा गटक गए लाखों लोग, नहीं बनाए मकान, अब प्रशासन ने भेजा नोटिस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top