Hot News

March 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांकुड़ा : आरपीएफ ने यात्री का खोया हुआ बैग लौटाया

बांकुड़ा. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री का खोया हुआ बैग बरामद कर उसे लौटा दिया. आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा के अनुसार, एससीएनएल आद्रा रेल मदद को एक यात्री द्वारा बैग खोने की सूचना दी गयी थी. सूचना मिलने के बाद एएसआइ ओएन मिश्रा, कांस्टेबल एके मंडल और लेडी कांस्टेबल डी कुमारी ने बांकुड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जांच शुरू की. जांच के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित कैंटीन के पास एक बेंच पर काले रंग का बैग मिला. इसे ऑपरेशन अमानत के तहत सुरक्षित बरामद किया गया. दस्तावेज सत्यापन के बाद सौंपा गया बैग शिकायतकर्ता को बैग प्राप्त करने के लिए उचित दस्तावेजों के साथ आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा में उपस्थित होने की सलाह दी गयी थी. बाद में यात्री के रिश्तेदार आवश्यक दस्तावेजों के साथ आरपीएफ पोस्ट पहुंचे. सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बैग को उचित पहचान सत्यापन के साथ सौंप दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बांकुड़ा : आरपीएफ ने यात्री का खोया हुआ बैग लौटाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इसीएल कुनुस्तोड़िया में सुरक्षा मानकों का निरीक्षण

जामुड़िया. इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में द्विपक्षीय संरक्षा बोर्ड की ओर से सुरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण किया गया. इसके तहत प्रबंधन और कॉर्पोरेट सेफ़्टी बोर्ड के सदस्यों ने क्षेत्र की कोयला खदानों का दौरा किया, सुरक्षा गतिविधियों, उपकरणों के उपयोग व रखरखाव का जायजा लिया. निरीक्षण दल ने खान सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों और प्रावधानों के अनुपालन का भी मूल्यांकन किया. निरीक्षण के बाद, समिति के सदस्यों ने कुनुस्तोड़िया क्षेत्र द्वारा किए जा रहे सुरक्षा प्रयासों की सराहना की और निरंतर सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए. क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री एस.सी. मित्रा ने निरीक्षण दल को पूर्ण अनुपालन का आश्वासन दिया. श्री मित्रा ने कहा कि कॉर्पोरेट स्तरीय सदस्यों के आगमन से क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जिससे सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. कार्यक्रम की शुरुआत में, सभी ने क्षेत्रीय सभागार में सुरक्षा शपथ ली. क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी श्री उमेश पंडित ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया. इस अवसर पर कॉर्पोरेट सेफ़्टी बोर्ड के सदस्य शबे आलम, बिनोद सिंह, श्रीकांत दत्ता, माधव बनर्जी और अनिल सिंह उपस्थित थे.ईसीएल मुख्यालय से महाप्रबंधक (सुरक्षा) अशोक कुमार, आईएसओ नोडल अधिकारी अपूर्व ठाकुर, पी.पी. साहा और अविनाश कुमार सिंह भी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इसीएल कुनुस्तोड़िया में सुरक्षा मानकों का निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अंडाल में धंसान से हुई क्षति की भरपाई करे इसीएल

अंडाल. इसीएल के काजोड़ा क्षेत्र की खासकाजोडा कोलियरी एजेंट कार्यालय के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर सीएमसी एचएमएस की ओर से विरोध सभा आयोजित की गयी. इसमें मुख्य वक्ता के रूप में इसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य व सीएससी के सचिव विष्णुदेव नोनिया, लडंतु नोनिया, प्रताप कुमार, कमरुज्जमां, विजय अधिकारी, गोपाल चौधरी, मनोज नोनिया, राहूल चौहान, पूर्व जिला परिषद कर्माध्यक्ष रेणु देवी नोनिया, चंदना अधिकारी, अंजली देवी, दुर्गावती सिंह, राजकुमार मांझी, सुरजीत चटर्जी ,उमेश कोड़ा, प्रदीप भंडारी व अन्य नेतागण मौजूद रहे. सभा के मंच से विष्णुदेव नोनिया ने कहा खासकाजोडा में बार-बार धंसान हो रही है. प्रबंधन मूकदर्शक बना हुआ है. अगर किसी को क्षति होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन को लेनी होगी. आसपास के लोगों का पुनर्वास करना होगा. साथ ही क्षतिग्रस्त स्कूल भवन के लिए कहीं और वैकल्पिक स्थान देना होगा. खदान में बालू की भराई सही ढंग से होनी चाहिए, पीयूबी की बालू भराई करना नहीं चलेगा, अगर पियूबी की बालू भराई होता रहा तो इसी तरह की धसांन होती रहेगी, इस लिए सीएमसी एचएमएस पियूबी का विरोध करता है,कोयला खदान को बचाने के लिए हमारी आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल की जनता के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. लक्ख़ी भंडार से लेकर स्वास्थ्य साथी, कन्याश्री, रूपोश्री आदि स्कीमों से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं. विरोध सभा को विजय अधिकारी, प्रदीप भंडारी, रिना बर्नवाल, राहूल चौहान आदि ने संबोधित किया. सभा का संचालन एल नोनिया ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अंडाल में धंसान से हुई क्षति की भरपाई करे इसीएल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले में डेंगू को रोकने में केंद्र व सार्वजनिक उपक्रमों की भागीदारी अहम : डीएम

आसनसोल. पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी (डीएम) पोन्नमबलम.एस ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए जिला में स्थित पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (पीएसयू) संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी अहम है. जिला में दो नगर निगम आसनसोल व दुर्गापुर के अलावा आठ प्रखंड (ग्रामीण क्षेत्र) इलाकों में इस्को, डीएसपी, इसीएल, डीवीसी आदि के आवासीय कॉलोनी और कार्यालय स्थित है. यहां नगर निगम या ब्लॉक प्रशासन के लिए कार्य करना कठिन है. सफाई को लेकर पीएसयू संस्थाओं की अपनी व्यवस्था है. इस व्यवस्था को मजबूत करके डेंगू को बृहत आकार में फैलने से रोका जा सकता है. इसी मुद्दे को लेकर ड्राई सीजन मैनेजनेमेंट के तहत बुधवार को पीएसयू के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशानिर्देश दिया गया. अभी से ही तैयारी शुरू हो जाएगी तो बारिश के दौरान डेंगू के फैलने पर काफी हद तक अंकुश लग जायेगा. बैठक में आसनसोल नगर निगम के आयुक्त राजू मिश्रा, अतिरिक्त जिलाधिकारी (स्वास्थ) संजय पाल, स्वास्थ विभाग के अधिकारी व विभिन्न पीएसयू से आये अधिकारी शामिल थे. गौरतलब है कि शहरी विकास व नगर पालिका मामला विभाग, स्वास्थ विभाग और पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त दिशानिर्देश पर डेंगू को लेकर ड्राई सीजन मैनेजमेंट के तहत जिला में अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गयी है. पश्चिम बर्दवान जिला में रेल, सेल, इसीएल, डीवीसी आदि केंद्र प्रशासनी व पीएसयू संस्थाएं स्थित है. इनका अपना आवासीय नगरी, कार्यालय केंद्र प्रशासन की जमीन पर स्थित है. इनके क्षेत्र में साफ सफाई की पूरी व्यवस्था इनकी अपनी होती है. हालांकि इन क्षेत्रों में भी डेंगू फैलने पर जिम्मेदारी जिला प्रशासन के ही कंधों पर आती है. नगर निगम और ग्रामीण इलाकों में राज्य प्रशासन की मशीनरी काम करती है, जिसका पूरा नियंत्रण जिलाधिकारी के पास होता है. प्रशासनी व पीएसयू इलाकों में सिर्फ दिशानिर्देश ही जिलाधिकारी जारी कर सकते हैं. जिसे लेकर बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक हुई. जिलाधिकारी ने कहा कि पीएसयू और प्रशासनी इलाकों में साफ सफाई का काम करते हैं, उन्हें डेंगू को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे वे अपने काम के दौरान डेंगू का लार्वा पनपने से रोकने की दिशा में भी काम कर पाएंगे. उनके इलाकों में जागरूकता फैलाने काम भी उन्हें ही करना होगा. जिसका दिशानिर्देश दिया गया. इस बैठक में जारी दिशानिर्देशों पर कितना अमल हुआ इसपर आगामी कुछ दिनों बाद ही समीक्षात्मक बैठक की जाएगी और फिर आगे की रणनीति तैयार होगी. परित्यक्त क्षेत्रों में लार्वा पनपने का खतरा है ज्यादा, डंपिंग यार्ड नहीं होना है बड़ी दिक्कत आसनसोल नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने बैठक के दौरान जिलाधिकारी को बताया कि 326 वर्ग किलोमीटर में उनका इलाका है. जिसमें से करीब एक तिहाई हिस्सा में रेल, सेल और इसीएल का आवासीय कॉलोनी और कार्यालय है. इनके पास कूड़ा को जमा करने के लिए कोई डंपिंग यार्ड नहीं है. शहर का सारा कूड़ा साफ करके नगर निगम के क्षेत्र में ही डंप कर देते हैं. इनके परित्यक्त इलाकों के नालियों, खंडहर बने इमारतों में डेंगू का लार्वा पनपने के लिए स्वर्ग है. इन इलाकों की निगरानी कौन करेगा. परित्यक्त पड़े इलाके में गंदगी की भरमार है. इनकी सही तारीके से नियमित सफाई के बगैर डेंगू को नियंत्रण करना कठिन है. अधिकारी द्वारा उठाया गया मुद्दा को मिनट्स में शामिल किया गया. अगले सप्ताह इस मुद्दे पर सभी प्रशासनी व पीएसयू को चिट्ठी जारी किया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले में डेंगू को रोकने में केंद्र व सार्वजनिक उपक्रमों की भागीदारी अहम : डीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मध्य विद्यालय नेकनामा के दो शिक्षक निलंबित

वायरल वीडियो की हुई पुष्टि, डीपीओ की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई प्रतिनिधि, मीनापुर राजकीय मध्य विद्यालय, नेकनामा के प्रखंड शिक्षक कुमारी रंजू व पप्पू कुमार को बीइओ के आदेश से निलंबित कर दिया गया है. कार्रवाई वायरल वीडियो की पुष्टि होने के बाद की गयी है. वीडियो की जांच जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) द्वारा की गयी थी. जांच प्रतिवेदन डीइओ मुजफ्फरपुर को सौंपा गया था, जिसमें दोनों शिक्षकों पर पांच हजार रुपये की लेनदेन, मध्याह्न भोजन की राशि गबन, बच्चों की अधिक उपस्थिति दर्ज करना, समय से विद्यालय का संचालन नहीं करना, शिक्षकों के बीच गुटबाजी को प्रश्रय देना सहित अन्य कार्य शामिल है़ इन कृत्यों को अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता, स्वेच्छाचारिता, पदीय दायित्व का निर्वह्न नहीं करना माना गया. जांच प्रतिवेदन के आधार पर बीइओ वंदना कुमारी ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा था. नहीं देने पर प्रारंभिक शिक्षक नियमावली के तहत पत्रांक 295 के आदेशानुसार दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. दोनों को निलंबन की अवधि में प्रखंड संसाधन केंद्र मीनापुर से प्राप्त अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. दोनों शिक्षकों के विरुद्ध आरोप पत्र (प्रपत्र क) अलग से गठित किया गया है. बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने आदेश की प्रति दोनों शिक्षक सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मध्य विद्यालय नेकनामा के दो शिक्षक निलंबित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार संपर्क क्रांति के ब्रेक से उठा धुआं, 40 मिनट तक रुकी ट्रेन

ट्रेन से धुआं निकलने की सूचना पर यात्रियों में मची अफरातफरी सकरा़ मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के सिलौत एवं सीहो स्टेशन के बीच रेपुरा गांव स्थित फाटक संख्या 85 के निकट बुधवार को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ब्रेक से धुआं निकलने लगा. गार्ड द्वारा धुआं निकलने की सूचना देते ही चालक ने ट्रेन रोक दी. इसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में यात्री ट्रेन से उतरने लगे. गार्ड एवं चालक ने मामले की सूचना सीहो के स्टेशन मास्टर को दी. सूचना पर पहुंचे रेल अधिकारी एवं कर्मियों ने मरम्मत की़ इस दौरान उक्त रेलखंड पर करीब 40 मिनट तक ट्रेन रुकी रही. उसके बाद ट्रेन को समस्तीपुर की ओर रवाना किया गया. यात्रियों ने बताया कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली से दरभंगा जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर से चली थी. इस दौरान ट्रेन 85 नंबर गुमटी पार कर रही थी. तभी पिछली बाेगी के नीचे ब्रेक से काफी धुआं निकलने लगा. रेल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार निराला ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण ब्रेक से धुंआ निकलने लगा है. उसको ठीक कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया है़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार संपर्क क्रांति के ब्रेक से उठा धुआं, 40 मिनट तक रुकी ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली से पूर्व सदर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब बरामद के साथ कई उपकरण जब्त.

बांका. एसपी के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण व तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र लाल पहाड़ी इलाके में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई कर भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित शराब एवं शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अमरपुर एवं फुल्लीडुमर थाना के सीमावर्ती पर लालपहाड़ी इलाके में गुप्त सूचना पर पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से छापेमारी कर 08 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान लगभग 2200 लीटर कच्चा जावा नष्ट किया गया. मौके पर शराब निर्माण के उपकरण एवं 180 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि होली के मौके पर शराब तस्करों द्वारा भारी मात्रा में देशी महुआ शराब को तैयार किया जा रहा था. जो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत ही नहीं, बल्कि दूसरे प्रखंडों में भी इसकी सप्लाई करने में तस्कर लगे हुए थे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस शराब के खिलाफ अभियान चलाकर भट्ठियों को ध्वस्त करने की कार्यवाही की है. हालांकि पुलिस पदाधिकारी को देखकर शराब तस्कर मौका पाकर फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने जब्त शराब आदि को लेकर थाना आया और मामला दर्ज करते हुए शराब तस्कर की पहचान करने में जुटी हुई है. उधर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से शराब निर्माण एवं इसके तस्करी में लगे लोगों के खिलाफ भय व्याप्त है. इस अभियान में पुअनि संदीप कुमार आनंद, मंटू कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार, आशीष कुमार, रणधीर कुमार सिंह, हरेराम चौधरी सहित पुलिस बल शामिल थे. उधर अमरपुर थाना क्षेत्र के नेवटोल सड़क किनारे उत्पाद विभाग के टीम ने कार्यवाही करते हुए शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसमें भरको निवासी अभिनव कुमार को 45 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं धोरैया चेक पोस्ट से बेलहर पपरेवा निवासी संजीव कुमार एवं असौता निवासी आलोक चौधरी को 04.125 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि एक वाहन को भी जब्त किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post होली से पूर्व सदर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब बरामद के साथ कई उपकरण जब्त. appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑपरेशन की तैयारी करते रहे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी, लापता हो गयी मरीज

जमुई. सदर अस्पताल में बिचौलिया का बोलबाला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अस्पताल प्रशासन की इसपर लगाम लगाने की सारी कवायद फेल हो रही है. इस कारण बिचौलियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र की गर्भवती स्त्री रूणा देवी को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. जांच के उपरांत स्वास्थ्य कर्मियों ने सिजेरियन के जरिये प्रसव होने की बात कही. इसके बाद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी ऑपरेशन की तैयारी में जुट गये. प्रसव पीड़िता को देख बिचौलिया सक्रिय हो गया और उसके परिजनों को अपने झांसे में लेकर उसे शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती करवा दिया. इसकी जानकारी मिलते ही चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अचंभित हो गये और यह बात पूरे अस्पताल परिसर में चर्चा का विषय बन गया. हमें बताया गया कि यहां बढ़िया डॉक्टर नहीं है – परिजन इसे लेकर प्रसूता के परिजन से जब पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में रह रही कुछ स्त्री ने हमें बताया कि यहां बढ़िया डॉक्टर नहीं है. इसके बात स्त्री बिचौलिया ने बताया कि अस्पताल में नार्मल डिलिवरी कराने को लेकर ठोस व्यवस्था भी नहीं है. आप अपने मरीज को निजी क्लीनिक में ले जाएं. भयभीत होकर हम अपने मरीज को निजी क्लिनिक चले आये. पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना सदर अस्पताल से मरीज को बहला फुसलाकर निजी क्लिनिक में भर्ती कराने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी स्त्री बिचौलिया प्रसूता के परिजन को बहला-फुसलाकर सदर अस्पताल के आसपास स्थित निजी क्लीनिक में पहुंचा दिया था. बताते चलें कि सदर अस्पताल के सभी वार्ड में निजी क्लिनिक के बिचौलिया सक्रिय है. लेकिन स्त्री बिचौलिया की संख्या अधिक है. स्त्री बिचौलिया सदर अस्पताल के मुख्य द्वार तथा आस-पास के दवा दुकान पर दिन भर बैठी रहती हैं. जैसे ही कोई प्रसूता अस्पताल के समीप पहुंचती है, ये लोग उनके परिजन को बहला-फुसलाकर निजी क्लिनिक में भर्ती करवा देते हैं और इसके बदले निजी क्लिनिक से कमीशन के रूप में मोटी रकम वसूल करती हैं. हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से जगह – जगह पर बिचौलियों से सावधान रहने का बैनर-पोस्टर लगाया गया है इसके बावजूद स्त्री बिचौलिया प्रसूता को बहला-फुसलाकर निजी क्लिनिक ले जाने में सफल हो जाते हैं. कोट: सदर अस्पताल में सक्रिय बिचौलिया पर जल्द ही कार्रवाई की जायेगी. इस मामले को लेकर सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखा जा रहा है. पहचान कर उचित कार्रवाई की जायेगी. रमेश कुमार पांडेय, अस्पताल प्रबंधक इस तरह की मामला को लेकर मेरे पास कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है. अगर ऐसा कुछ हुआ है तो इसकी जांच करायी जायेगी और दोषी पाये जाने पर उचित कार्रवाई भी किया जायेगा. अमृत किशोर, सिविल सर्जन, जमुई B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ऑपरेशन की तैयारी करते रहे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी, लापता हो गयी मरीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मथार दियारा से मिनीगन फैक्ट्री का हुआ उदभेदन, निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार बरामद

खगड़िया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार गांव से पुलिस ने मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया. निर्मित कट्टा सहित कई कारतूस व उपकरण पुलिस ने बरामद किया है. मजदूरी की आर में आग्नेयास्त्र निर्माण कर रहे पिता पुत्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मथार वार्ड संख्या 06 निवासी स्व वसंत शर्मा के पुत्र प्रेम शर्मा के घर छापेमारी की गयी. इस दौरान आग्नेयास्त्र के निर्माण में उपयोग किये जा रहे उपकरण बरामद किया गया.एसपी ने बताया कि प्रेम शर्मा के पुत्र शंभू शर्मा व वसंत शर्मा के पुत्र प्रेम शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. पिता पुत्र का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रेम शर्मा मजदूरी की आर में हथियार निर्माण का कार्य करता था. ताकि किसी को उस पर शंका न हो,लेकिन पुलिस गिरफ्त में आ गया. प्रेम शर्मा पूर्व में भी शस्त्र अधिनियम के तहत जेल जा चुका है. उन्होंने बताया कि प्रेम शर्मा के घर से चार देशी कट्टा, एक ड्रील मशीन, एक हैंड बेस, आरी, पांच रेती, एक लोहे का सरसी, एक लोहे का ग्रेंडर मशीन, एक लोहे का टोपना, तीन जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, हथौड़ी, लोहे का बट एक तथा दो मिस फायर कारतूस बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि पिता पुत्र के विरूद्ध मुफस्सिल थाना कांड संख्या 40 – 2025 दर्ज किया गया है. प्रेम शर्मा के विरूद्ध पूर्व में भी मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 33 – 2003 दर्ज है. छापेमारी में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश कुमार सिंह, संतोष सिंह आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मथार दियारा से मिनीगन फैक्ट्री का हुआ उदभेदन, निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिथिला के भाईचारे की संस्कृति का मिसाल है बनगांव होली

तीन दिवसीय बनगांव होली महोत्सव का हुआ उद्घाटन कहरा बनगांव कलावती उच्च विद्यालय स्पोर्ट्स मैदान में बुधवार को कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय बनगांव होली महोत्सव का भव्य उद्घाटन विधायक डॉ आलोक रंजन, डीएम वैभव चौधरी, एडीएम निशांत कुमार, जिप उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, प्रमुख रचना प्रकाश आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर स्थानीय विधायक डॉ आलोक रंजन ने कहा कि बनगांव की होली ब्रज की होली के तरह प्रसिद्ध है. जो आपसी भाईचारा और सर्वधर्म सद्भाव को दर्शाता है. जिसके कारण इसे राजकीय दर्जा मिला. डीएम वैभव चौधरी ने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य अपने संस्कृति को संरक्षित कर आने वाली नई युवा पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से अवगत करवाया जा सके. जिसे कालांतर में भी अपनी संस्कृति सुरक्षित रह सके. इसके पूर्व जिला प्रशासन द्वारा आगंतुक सभी अतिथियों सहित कलाकारों को पाग, चादर देकर सम्मानित और स्वागत किया. डीएम वैभव चौधरी की अध्यक्षता और एसडीओ प्रदीप कुमार झा के संचालन में आयोजित उद्घाटन समारोह के मौके पर होली कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश्वर झा, सचिव मिहिर झा, उपाध्यक्ष महेश झा, राहुल झा बनगांव, चंदन झा, शंकर झा बाबा, रविशंकर झा, संजय वत्स, आशुतोष झा, प्रेम शंकर झा, मनोरजन खा, दिनकर झा, उपाध्यक्ष रुपेश कामत, उदय शंकर झा, कुमोद चौधरी, शक्तिनाथ मिश्रा, भरत राय, जवाहर मिश्रा, उमा खां, डॉ प्रो. अरुण खां, सुमन समाज, लाज़वानती झा, शंकर झा,बिको सरपंच, निर्मल मिश्रा, संजय मिश्रा, शंकर झा, ब्राह्मन्द झा, रविंद्र चौधरी, रघुदन ठाकुर, प्रसेनजीत राहुल कुमार झा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. बनगांव होली बन गया देश में भाईचारे का प्रतीक 18वीं सदी में परमहंस संत लक्ष्मीनाथ गोस्वामी द्वारा बनगांव में कृष्ण जन्माष्टमी और होली पर्व को एक आदर्श के रूप मे मनाने के कारण मिथिला सहित देश में इन पर्वों को सामाजिक भाईचारे के रूप में विख्यात हो गया. जो आज भी बनगांव में रह रहे सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों द्वारा परमहंस संत लक्ष्मीनाथ गोस्वामी के आदर्शो का पालन करते एक दूसरे के दरवाजे पर एक झुंड बनाकर जाकर होली मनाते आ रहे हैं. जिसे घुमौर होली के रूप मे देखा जाता है. जिसके प्रसिद्धि के कारण ही प्रत्येक वर्ष बनगांव होली मनाने और देखने स्थानीय सहित देश विदेशों के भी की राजनेता और प्रसिद्ध लोग आते रहते हैं. बनगांव होली की महत्ता देखते तत्कालीन कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ आलोक रंजन ने बनगांव होली को राजकीय दर्जा देते बनगांव होली महोत्सव की शुरुआत की गयी. जिससे बनगांव होली की संस्कृति को बढ़ावा मिल सके. महोत्सव में कलाकारों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध. बनगांव होली महोत्सव के पहले दिन स्थानीय लोक गायक और कलाकारों सहित देश के नामचीन गायक हेमंत बृजवासी ने महोत्सव में मौजूद दर्शकों को अपने गायकी से दिल जीत लिया. उन्होंने होली पर आधारित विभिन्न गानों एवं बॉलीवुड के गीत गाकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया. वहीं बनगांव होली के अवसर पर पूर्व से ही भगवती स्थान में होने वाले पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम को होली महोत्सव में शामिल करते जिला प्रशासन द्वारा नई दिल्ली के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित हरिश तिवारी द्वारा अपनी प्रस्तुति दे श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. फोटो – सहरसा 34 – महोत्सव का उद्घाटन करते डीएम सहित अन्य डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मिथिला के भाईचारे की संस्कृति का मिसाल है बनगांव होली appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top