Hot News

March 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: मेजर सम्राट मैती के नाम से हुआ हरिणा क्रीडांगण का नामकरण

Dhanbad News: हरिणा बगान कॉलोनी स्थित सुभाष भवन में बीसीसीएल दीक्षा स्त्री मंडल अंतर्गत ब्लॉक दो क्षेत्रीय त्रिशक्ति स्त्री समिति ने आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को मुख्य अतिथि समिति के अध्यक्ष सह सीएमडी पत्नी मिली दत्ता ने जरूरतमंद स्त्रीओं को साड़ी एवं मिठाई के पैकेट वितरित किये. श्रीमती दत्ता ने उक्त प्रांगण में भव्य टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया. इस अवसर पर हरिणा बागान कॉलोनी स्थित क्रीड़ांगण का नामकरण परमवीर चक्र शहीद मेजर सम्राट मैती के नाम किया गया. मौके पर विशिष्ट अतिथि समिति की उपाध्यक्ष पूर्विता रमैया, नमिता सहाय, अर्चना अग्रवाल के अलावा त्रिशक्ति समिति की अध्यक्षा काकुली रॉय, इरा सिंहा, विनिता कुमार, रीना सिंह, नूतन सिंह, संगीता धुर्वे, शिल्पी रानी, अनिता झा, सुनीता बंदोपाध्याय, पूजा चौहान, राखी सिंह, सीमा कुमारी, पूजा गुप्ता, पूजा चौहान, उर्मिला शर्मा, नीलम प्रसाद एवं खुशबू रवानी आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: मेजर सम्राट मैती के नाम से हुआ हरिणा क्रीडांगण का नामकरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. राघोपुर में बोलेरो लूट का विरोध करने पर चालक को गोली मारी, फतेहपुर में कार लूट का भी प्रयास

राघोपुर. रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जेठूली घाट के पास मंगलवार की देर रात बदमाशों ने बोलेरो लूटने की कोशिश की और विरोध करने पर चालक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने करीब सात किलोमीटर दूर राघोपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित दुर्गा चौक के पास एक युवक की कार लूटने की कोशिश की. फतेहपुर निवासी रोशन कुमार की कार को बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका और हथियार के बल पर कार लूटने की कोशिश की. लेकिन, चालक के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुट गये, जिससे बदमाश फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो पर सवार चार लोग रुस्तमपुर घाट से जेठूली घाट होते हुए बहरामपुर के पुरुषोत्तमपुर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर बोलेरो को ओवरटेक कर रोक लिया और लूटने की कोशिश की. जब चालक ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए. घायल चालक धर्मेंद्र कुमार मीरमपुर निवासी नवदीप राय का पुत्र बताया गया है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे पीएचसी राघोपुर, फतेहपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. बताया जाता है कि धर्मेंद्र कुमार का नाम अवैध कारोबार से भी जुड़ा हुआ है और वह पहले जेल जा चुका है. पुलिस भी इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या यह हमला अवैध कारोबार से जुड़े किसी विवाद का नतीजा था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. राघोपुर में बोलेरो लूट का विरोध करने पर चालक को गोली मारी, फतेहपुर में कार लूट का भी प्रयास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गंगा देवी महिला कॉलेज में वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता का आयोजन

-इंटर कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिता संवाददाता, पटना गंगा देवी स्त्री कॉलेज में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के इंटर कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत वरीय शिक्षिकाओं डॉ सजना शिल्पी, डॉ विमला चौधरी, डॉ रागिनी वर्मा, डॉ प्रेमांशी जयदेव में पूनम सिन्हा और डॉ विधु बाला ने की. प्राचार्या प्रो रिमझिम शील ने कहा कि वाद्ययंत्र हमें जीवन में अनुशासित रहने की शिक्षा देते हैं. प्रतियोगिता में तबला, हारमोनियम, बांसुरी, गिटार वादन की श्रेणियों में रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज, कॉलेज ऑफ कॉमर्स, जेडी वीमेंस कॉलेज, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संगीत विभाग और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. हारमोनियम वादन में स्नातकोत्तर विभाग (संगीत) के छात्र राजीव रंजन पहले स्थान पर रहे, जबकि जेडी वीमेंस कॉलेज की छात्राएं रिया सिंह व श्रेया सिंह क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं. तबला वादन में कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्र सुधांशु मिश्रा व रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज के छात्र अमन कुमार को क्रमश: पहला और दूसरा स्थान मिला. बांसुरी वादन में रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज के छात्र सुब्रोतो घोष ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय स्त्री महाविद्यालय की छात्रा श्रुति दीप दूसरे स्थान पर रहीं. गिटार वादन में कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्र बाबुल कुमार को विजेता घोषित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन गंगा देवी स्त्री महाविद्यालय के सांस्कृतिक समिति के सहयोग से किया गया. कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ खुशबू, सहायक प्राचार्य, हिंदी विभाग ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गंगा देवी स्त्री कॉलेज में वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीजे संचालकों से भरवाया गया शपथ पत्र, नहीं बजेगा डीजे

अमदाबाद थाना में बुधवार को थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने प्रखंड के विभिन्न डीजे संचालकों के साथ बैठक कर डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध के संबंधित जानकारी दी. इस दौरान शपथ पत्र भराया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश है कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाय. स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे कई लोगों को डीजे की तेज आवाज में कई बार अपराधीक घटनाएं भी घटित हो जाती है. जिसका पता बाद में लोगों को चलता है. इन सब पर रोक लगाने के उद्देश्य से डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश है. जिसे लेकर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के डीजे संचालकों को बुलाया गया था एवं प्रशासनिक निर्देश के संबंध में जानकारी देते हुए 42 डीजे संचालकों से शपथ पत्र भरवाया गया. निर्देश दिया गया कि किसी भी तरह के कार्यक्रम में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. लाउडस्पीकर बजाने पर कोई रोक नहीं है. यदि डीजे बजाते पकड़े गए तो एक लाख रुपए का जुर्माना भरना होगा. साथ ही कानूनी कार्रवाई होगी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीजे संचालकों से भरवाया गया शपथ पत्र, नहीं बजेगा डीजे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नयी दिल्ली पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

सूर्यगढ़ा. नयी दिल्ली पब्लिक स्कूल सूर्यगढ़ा में विद्यालय प्रबंधन द्वारा बुधवार को विद्यालय के प्रांगण में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय के निर्देशक अभिषेक आनंद ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपने वक्तव्य के माध्यम से संदेश दिया कि होली आपसी सौहार्द, प्रेम एवं भाईचारे का त्योहार है, अतः हम सभी भी आपसी सौहार्द, प्रेम एवं भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए अपने राष्ट्र को विकास के मार्ग पर अग्रसर करते रहे. समारोह में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय प्रबंधन प्राचार्य लाल तेंदू मोहंती, दयाशंकर, हिंदुस्तान भूषण, बमबम कुमार, संजीत सिंह, हिमांशु कुमार, अमित कुमार, रवि शंकर कुमार, राजीव कुमार, श्रावणी मोहंती, पूजा कुमारी, शालिनी कुमारी, प्रीति कुमारी, शिवानी कुमारी ,सीमा कुमारी, खुशी टिबरेवाल के अलावा विद्यालय के छात्र अमन कुमार, सचिन कुमार, अविनाश कुमार, छात्रा अंजली कुमारी, शबनम कुमारी, श्रेया कुमारी आदि ने एक-दूसरे को रंग बिरंगी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में शिक्षकों के अलावे विद्यालय में पढ़ने वाले नर्सरी से कक्षा 10 तक के शिशु शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नयी दिल्ली पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

प्राणपुर थाना क्षेत्र के जौनिया पैट्रोल पंप के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर चार चक्का व बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गयी. थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि तकरीबन दस बजे जौनिया पैट्रोल पंप के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर पश्चिम बंगाल से कटिहार कि ओर जा रहे अज्ञात चार चक्का वाहन ने बस्तौल चौक से वापस घर आ रहे बाइक सवार रितेश कुमार मंडल 24 वर्ष पिता अरविंद कुमार मंडल, जौनिया वार्ड संख्या सात, प्राणपुर निवासी को जोरदार टक्कर मार दी. ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कांड संख्या 53/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सदर अस्पताल कटिहार पोस्टमार्टम करा कर शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित था. भाई में अकेले था. दो बहन और माता-पिता है. जौनिया गांव में यह घटना होने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर दें ध्यान – डीआइजी

उदाकिशुनगंज. कोसी प्रक्षेत्र के डीआइजी मनोज कुमार ने बुधवार को उदाकिशुनगंज पुलिस अनुमंडल का निरीक्षण किया. इससे पूर्व डीआइजी को कार्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. कार्यालय निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने अपराध व अनुसंधान नियंत्रण से संबंधित संचिकाओं का अवलोकन किया. उन्होंने पुलिस अनुमंडल कार्यालय में संधारित किए जा रहे क्राइम इंडेक्स, एसआर रजिस्टर, गिरोह पंजी, डकैती पंजी, लूट पंजी सहित अन्य संचिकाओं का अवलोकन किया और जहां भी त्रुटियां पायी गयी उनमें सुधार करने का निर्देश दिया. इस दौरान डीआइजी ने पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों को जनता को त्वरित न्याय दिलाने और वादियों को उनके मामलों की नियमित जानकारी देने के निर्देश दिए. साथ ही, अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई पर विशेष ध्यान देने को कहा. इतना ही नहीं डीआइजी ने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद किया और उनकी कार्यशैली की समीक्षा की. उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करने का निर्देश दिया और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर भी बल दिया. मौके पर एसपी संदीप सिंह,एसडीपीओ अविनाश कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर दें ध्यान – डीआइजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्नातक पार्ट-2 रिजल्ट का टेबुलेशन कार्य पूर्ण

मुंगेर. एमयू जल्द ही अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के कला संकाय का रिजल्ट जारी करेगा. इसके टेबुलेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि टेबुलेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है. जल्द ही पार्ट-2 के कला संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. बता दें कि एमयू ने फरवरी माह में ही उक्त सत्र के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है. मार्च के अंत तक जारी होगा स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग रिजल्ट मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के टेबुलेशन का कार्य कर रहा है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि टेबुलेशन का कार्य पूर्ण होने के बाद उक्त सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि मार्च माह के अंत तक स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग का रिजल्ट जारी किया जायेगा. इसकी सूचना ससमय दे दी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्नातक पार्ट-2 रिजल्ट का टेबुलेशन कार्य पूर्ण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ई-रिक्शा से तस्करी कर रहे शराब तस्कर को 62.520 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार

कटिहार बलरामपुर थाना क्षेत्र के बालूगंज किरौरा रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध टीम ने छापेमारी कर एक ई रिक्शा में रखें विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर बालूगंज किरोड़ा रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. ई रिक्शा में चेकिंग के क्रम में छिपा कर रखे गए विभिन्न ब्रांड के 62.520 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया. शराब मिलते ही उत्पाद पुलिस ने चालक सह अभियुक्त तारिक पिता अजीम, टूरकेली भगवानपुर थाना जौकी जिला अररिया को गिरफ्तार कर लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ई-रिक्शा से तस्करी कर रहे शराब तस्कर को 62.520 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शास्त्रों के अनुसार आज कैसे करें होलिका पूजन व दहन ? जानें पूरी विधि

Holika Dahan 2025: होलिका दहन हिंदू धर्म का एक प्रमुख उत्सव है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है. यह पर्व फाल्गुन पूर्णिमा की रात्रि को मनाया जाता है, और इसके अगले दिन रंगों का उत्सव होली धूमधाम से मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि पूर्वक होलिका का पूजन और दहन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है. आइए, होलिका पूजन और दहन की सम्पूर्ण विधि के बारे में जानते हैं. होलिका पूजन का महत्व होलिका दहन की परंपरा भक्त प्रह्लाद और उनकी बुआ होलिका से संबंधित है. पौराणिक कथा के अनुसार, जब राक्षसराज हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को मारने के लिए होलिका की गोद में बिठाया, तो अग्नि में होलिका जलकर भस्म हो गई और भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे. इस घटना को बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है. पवित्र अग्नि में अपवित्र वस्तुएं न डालें, जानें होलिका दहन के धार्मिक नियम होलिका पूजन की सम्पूर्ण विधि शुभ मुहूर्त देखें होली का त्योहार 13 मार्च को मनाया जाएगा. इस दिन पूर्णिमा तिथि सुबह 10:35 बजे से शुरू होगी, लेकिन 10:36 बजे से भद्रा का आरंभ हो जाएगा, जो रात 11:31 बजे तक जारी रहेगा. इस कारण होली पर भद्रा का प्रभाव रहेगा. इसलिए, रात 11:32 से 12:37 बजे तक होली का पूजन और दहन करने का शुभ समय है. ज्योतिषाचार्य डॉ. एन के बेरा ने बताया कि इस बार होली पर भद्रा का प्रभाव रहेगा, क्योंकि पूर्णिमा के साथ ही 13 मार्च की सुबह 10:36 बजे भद्रा का आरंभ होगा, जो रात 11:31 बजे तक चलेगा. पूजन की आवश्यक सामग्रियां होलिका पूजन करने के लिए निम्नलिखित सामग्रियों की आवश्यकता होती है: गोबर से बनी होलिका और प्रह्लाद की मूर्ति गंगाजल रोली, अक्षत (चावल) फूल, माला नारियल सूखे नारियल के टुकड़े गुड़, कच्चा सूत हल्दी, चंदन गेंहूं की बालियां और चना कपूर और घी का दीपक होलिका पूजन की प्रक्रिया स्नान करके शुद्ध वस्त्र पहनें – होलिका पूजन आरंभ करने से पहले स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें, साथ ही मन को शुद्ध करके पूजा की तैयारी करें. होलिका की स्थापना करें – पूजा स्थल पर गोबर से निर्मित होलिका और प्रह्लाद की मूर्ति स्थापित करें. गंगाजल से शुद्धिकरण करें – पूजा स्थल और होलिका को गंगाजल से पवित्र करें. चंदन और माला अर्पित करें – होलिका और प्रह्लाद को चंदन, फूल और माला अर्पित करें. कच्चा सूत लपेटें – होलिका के चारों ओर कच्चा सूत (धागा) तीन या सात बार लपेटें. धूप और दीप जलाएं – घी का दीपक प्रज्वलित करें और धूप-अगरबत्ती लगाएं. नैवेद्य अर्पित करें – गुड़, नारियल, गेहूं की बालियां, और चना अर्पित करें. आरती करें – होलिका की आरती करें और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें. होलिका दहन की विधि होलिका दहन का शुभ समय होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात को मनाया जाता है. भद्रा काल में होलिका दहन करना निषिद्ध है, इसलिए उचित समय का चयन करके ही अग्नि प्रज्वलित करें. अग्नि प्रज्वलित करना होलिका पूजन के उपरांत अग्नि को प्रज्वलित करें. इसे जलाने के लिए आम की लकड़ी, गोबर के उपले, गेहूं की बालियां और घी का उपयोग करें. होलिका की परिक्रमा होलिका दहन के बाद परिवार के सभी सदस्य उसकी परिक्रमा करें और गेहूं की बालियां अग्नि में अर्पित करें. ऐसा करने से पूरे वर्ष घर में समृद्धि बनी रहती है, यह मान्यता है. होलिका की भस्म को घर लाना होलिका दहन के बाद बची हुई भस्म को घर लाना शुभ माना जाता है. इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मकता बनी रहती है. होलिका दहन के समय ध्यान देने योग्य बातें होलिका दहन के लिए केवल सूखी लकड़ियों का उपयोग करें, प्लास्टिक और हानिकारक पदार्थों से बचें. दहन स्थल पर अग्नि सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और बच्चों को आग के निकट जाने से रोकें. होलिका पूजन के अवसर पर यह संकल्प लें कि हम नकारात्मकता और बुरी आदतों को त्यागकर अपने जीवन में सकारात्मकता को अपनाएंगे. स्त्रीओं और वृद्धजनों के प्रति सम्मानपूर्वक व्यवहार करें और समाज में सद्भावना को बनाए रखें. The post शास्त्रों के अनुसार आज कैसे करें होलिका पूजन व दहन ? जानें पूरी विधि appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top