Hot News

March 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anji Khad Bridge: देश का पहला केबल-स्टेड ब्रिज बन कर तैयार, 550 करोड़ से कहां बना है अंजी खड्ड रेल पुल?

जम्मू से राजेश झाAnji Khad Bridge: जम्मू-कश्मीर में रियासी और कटरा के बीच देश का पहला केबल-स्टेड ब्रिज अंजी खड्ड रेल पुल बन कर तैयार हो गया है. यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है. यह पुल जम्मू से सड़क मार्ग से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह पुल 725.5 मीटर लंबा है और नदी के तल से 331 मीटर ऊंचा है. सफल रहा पुल पर ट्रेन का ट्रायल रन नॉर्दन रेलवे के अभियंता अरुण काक ने बताया कि इस पुल पर ट्रेन का ट्रायल रन 100 किलोमीटर प्रति घंटे से किया गया, जो पूरी तरह से सफल रहा. सीआरएस का ट्रायल भी सफल रहा है, अब उदघाटन के बाद पुल से नियमित रूप से ट्रेनों का परिचालन होगा. उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण से पूर्व 215 किलोमीटर कनेक्टिंग सड़क का निर्माण किया गया. इसका उपयोग अब आम लोग भी कर रहे हैं. इस पुल में लगभग 650 किलोमीटर का केबल लगाया गया है, जो स्लोवाकिया से आयात किया गया. यह क्षेत्र जोन चार भूकंप क्षेत्र में आता है. लेकिन इस रेल पुल का निर्माण जोन पांच श्रेणी को देखते हुए किया गया है. यह पुल 230 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलनेवाली हवा को भी झेल सकता है. इस पुल में 82 से 295 मीटर तक की लंबाई वाले 96 केबल लगाये गये हैं. इस पुल की कुल लागत 550 करोड़ रुपये है. अंजी खड्ड पुल के बारे में जानिए जम्मू-कश्मीर में रियासी और कटरा के बीच चिनाब की सहायक नदी अंजी के ऊपर यह पुल बना है नदी के तल से 331 मीटर ऊंचा है, हिंदुस्तान का दूसरा सबसे ऊंचा रेलवे पुल है, पहले स्थान पर चिनाब ब्रिज है यह पुल कुल 725.5 मीटर लंबा है, जिसमें 473.25 मीटर का केबल-आधारित भाग शामिल है श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के कटरा-बनिहाल खंड पर अंजी खड्ड पुल सुरंग टी2 और टी3 को जोड़ता है सेंसरों के माध्यम से एक एकीकृत निगरानी प्रणाली है अंजी खड्ड पुल में विभिन्न स्थानों पर स्थापित कई सेंसरों के माध्यम से एक एकीकृत निगरानी प्रणाली है. इस पुल के विस्तृत डिजाइन और निर्माण पर्यवेक्षण (डीडीसी) का काम इटालियन कंपनी ने किया है. इस जगह की विस्तृत जांच आइआइटी रुड़की और आइआइटी दिल्ली द्वारा की गयी है. इस पुल पर 3.75 मीटर चौड़ा सर्विस रोड भी बनाया गया है. वहीं डेक के दोनों ओर 15 मीटर की कुल चौड़ाई वाले 1.5 मीटर चौड़े फुटपाथ बनाये गये हैं. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Naya Vichar Special: चीन चुपके-चुपके विकास करता रहा और हम देखते रहे, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के इंटरव्यू की तीसरी कड़ी The post Anji Khad Bridge: देश का पहला केबल-स्टेड ब्रिज बन कर तैयार, 550 करोड़ से कहां बना है अंजी खड्ड रेल पुल? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gangster Aman Sahu Encounter: गैंगस्टर अमन साहु एनकाउंटर की जांच करेगी CID, पलामू में 7 के खिलाफ FIR

Gangster Aman Sahu Encounter Case: रांची- गैंगस्टर अमन साहु के एनकाउंटर में मारे जाने को लेकर पलामू के चैनपुर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस पर फायरिंग और बमबारी के आरोप में अमन साहु (अब मृत) और उसके गिरोह के सात अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाया गया है. अब इस मामले की जांच सीआईडी करेगी. पलामू के चैनपुर थाने में केस दर्ज पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में गैंगस्टर अमन साहु और इसके गिरोह द्वारा पुलिस पर फायरिंग, बमबारी और पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एनकाउंटर में मारे गये अमन साहु केस की जांच अब सीआईडी करेगी. घटना को लेकर चैनपुर थाने में केस दर्ज हुआ है. वर्तमान में इस केस का अनुसंधानक इंस्पेक्टर सुरेश राम को बनाया गया है. इन्होंने दर्ज केस के आधार पर आरंभिक जांच शुरू कर दी है. जांच के दौरान पुलिस के स्तर से घटनास्थल का विधि-विज्ञान प्रयोगशाला, फिंगरप्रिंट लेने के साथ- साथ वीडियोग्राफी भी करायी गयी है. इसके अलावा डॉग स्क्वॉयड से भी घटनास्थल की जांच करायी गयी है, लेकिन अब आगे इस केस का अनुसंधान सीआईडी करेगी. केस की आगे सीआईडी से निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से जांच हो सके, इसके लिए पलामू एसपी ने सीनियर अधिकारियों से बात भी की है. अमन साहु और उसके गैंग के सात अपराधियों पर केस गैंगस्टर अमन साहु के एनकाउंटर में मारे जाने को लेकर चैनपुर थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. यह केस एटीएस के इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है. दर्ज केस में पुलिस पर फायरिंग और बमबारी के आरोप में अमन साहु (अब मृत) और उसके गिरोह के छह-सात अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाया गया है. एनआईए कोर्ट में पेश करना था अमन साहु को एटीएस के इंस्पेक्टर ने अपने बयान में बताया है कि वह मंगलवार को अपनी टीम के साथ रायपुर सेंट्रल जेल से अमन साहु को लेकर रांची एनआईए कोर्ट में उसे पेश करने को लेकर आ रहे थे. यहां से उसे होटवार जेल में शिफ्ट करना था. वह अमन साहु को स्कॉर्पियो से लेकर रांची आ रहे थे. इस दौरान दो अन्य वाहन आगे-पीछे सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्कॉट कर रहे थे. वह जब अमन साहु को लेकर पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित अंधारी ढोड़ा के पास सुबह करीब 9.05 बजे पहुंचे, तो इसी दौरान अमन साहु को पुलिस से छुड़ाने और पुलिस से हथियार लूटने के लिए अमन साहु गिरोह के छह-सात अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबारी शुरू कर दी. इंसास राइफल छीनकर भागने लगा था अमन साहु पुलिस की टीम ने अमन साहु को बचाने का प्रयास किया और गाड़ी से उतरकर चिल्लाते हुए अपना परिचय दिया. इसके बावजूद अपराधियों ने फायरिंग जारी रखी. इसी का फायदा उठाकर अमन साहु आरक्षी विजय कुमार से इंसास राइफल छीनकर अपने गिरोह के सदस्यों की ओर भागने लगा. पुलिस की टीम द्वारा चेतावनी देने पर भी वह नहीं रुका और मुड़ कर पुलिस पर फायरिंग करने लगा. इसी दौरान हवलदार राकेश कुमार की जांघ में गोली लग गयी. इस घटना के बावजूद अमन और उसके गिरोह के सदस्यों ने फायरिंग और बमबारी जारी रखी. इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गयी, जिसमें गोली लगने से अमन गिरकर घायल हो गया. इसके बाद उसके गिरोह के सदस्य जंगल और झाड़ी का फायदा उठाकर भाग निकले. 38 राउंड हुई थी फायरिंग फायरिंग और बमबारी में पुलिस की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद जब फायरिंग के संबंध में रिपोर्ट ली गयी, तब पता चला कि कुल 38 राउंड फायरिंग की गयी थी. इसमें इंस्पेक्टर डॉ पीके सिंह ने कुल सात राउंड फायर की थी. अमन साहु और उसके गिरोह के साथ पुलिस का करीब आधे घंटे तक एनकाउंटर हुआ था. एनकाउंटर खत्म होने के बाद देखा गया कि अमन साहु मृत अवस्था में पड़ा है. एनकाउंटर के दौरान अमन के गुर्गे भी घायल हुए थे, लेकिन वे जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले. अमन साहु के शव के पास से दो बम भी बरामद किया गया था. पुलिस पर फायरिंग करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस से अमन साहु को छुड़ाना और हथियार लूटना था, लेकिन पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए अपराधियों की योजना को विफल कर दिया. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:Naya Vichar Special: चीन चुपके-चुपके विकास करता रहा और हम देखते रहे, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के इंटरव्यू की तीसरी कड़ी The post Gangster Aman Sahu Encounter: गैंगस्टर अमन साहु एनकाउंटर की जांच करेगी CID, पलामू में 7 के खिलाफ FIR appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top