Hot News

March 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रंगों का त्योहार होली आज, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

मोतिहारी.रंगाें का महापर्व होली को ले जिले में पूरी तैयारियां चल रही हैं. इसको लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गयी है. लोग खरीदारी में जुट गये हैं. होली का त्योहार कही 14 तो कही 15 मार्च को मनाया जा रहा है. फिलवक्त होली का असर अभी से ही होली के चेहरे पर दिखाई देने लगा है. लोग अबीर-गुलाल लगाकर सड़कों पर देखे जा रहे है. कहीं-कहीं होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. वहीं पुआ, मिठाई एवं सब्जियों का लोग लुफ्त उठा रहे है. गली-मुहल्लों में फाग गीत बज रहे है. बाजार में गुलाल व मिठाई की धूम त्योहार के मद्देनजर बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारियां व तरह-तरह की मिठाइयां सज गयी है. इस बार आर्गेनिक रंगों की मांग बढ़ी है, जिससे लोग पर्यावरण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मना सके. बाजारों में गुजिया, नमकीन, पुआ अन्य पारंपरिक व्यंजन खरीदने वालों की भीड़ देखी जा रही है. पानी से बचने का कर रहे है प्रयास इस बार की होली पर्यावरण अनुकूल पर लोग जोर दे रहे है. कई संगठनों ने प्राकृति रंगों और सुखी होली स्पोर्ट्सने पर जोर दे रहे है, ताकि पानी की बचत भी हो सके. हल्के सर्द में रंग स्पोर्ट्सने से परहेज कर रहे है, ताकि तबियत खराब न हो. कुछ स्थानों पर फूलों की होली स्पोर्ट्सने की भी तैयारियां चल रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रंगों का त्योहार होली आज, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मार्च में ही चढ़ा पारा, होली पर तापमान जा सकता है 36°c तक

मोतिहारी.समय बीतने केे साथ मार्च के मध्य में ही गर्मी असर दिखाने लगी है. अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, गर्मी की धमक के साथ लोग अब घरों में पंखा भी चलाने लगे हैं .मौसम विभाग के मुताबिक, होली (15 मार्च) तक पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक रहने के कारण दिन और रात में उमस व बेचैनी महसूस की जा सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल-मई में यह तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है, जिससे लू के हालात बनने की आशंका राहेगी. इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है. अभी 32 से 33 डीग्री तापमान चल रहा है. दो-तीन दिनों में यह सामान्य से चार डिग्री तक अधिक हो सकता है. चिंता की बात यह है कि रात का पारा भी सामान्य से पांच डिग्री अधिक जा सकता है, जिससे लोगों की राहत मिलने की संभावना कम है. किसानों के अनुसार गर्मी से से ज्यादा नुकसान अगर तेज हवा बहती है तो गेहूं फसल को होगी. 15 से16 को हल्की बारिश की उम्मीद मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 16 मार्च से प्रदेश के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, यह राहत। राहत कुछ ही दिनों के लिए होगी, क्योंकि इसके बाद फिर से तापमान में वृद्धि की संभावना जतायी गयी है.मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कुछ जगहों खासतौर पर पूरे दक्षिण बिहार के इलाके में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मार्च में ही चढ़ा पारा, होली पर तापमान जा सकता है 36°c तक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब होगी तीसरी आंख से होगी शहर की निगरानी, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन

52- प्रतिनिधि, अररिया अररिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्त्री थाना व एससी-एसटी परिसर के सामने जिला नियंत्रण कक्ष भवन में सीसीटीवी कैमरा नियंत्रण कक्ष का गुरुवार को शाम 03 बजे के बाद नप के मुख्य पार्षद विजय मिश्र व उपमुख्य पार्षद गौतम साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया. वहीं नप इओ चंद्र राज प्रकाश मौजूद रहे. इस उद्घाटन कार्यक्रम में डीएम अनिल कुमार, एसपी अंजनी कुमार, एसडीओ अनिकेत कुमार, एएसपी रामपुकार सिंह भी शामिल हुए. सभी पदाधिकारियों ने उद्घाटन के बाद सीसीटीवी कैमरा नियंत्रण कक्ष में जाकर बारीकी से अवलोकन किया. मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र ने बताया कि अररिया शहर में 253 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश सीसीटीवी कैमरे में वॉइस रिकॉर्डिंग की भी सुविधा उपलब्ध है. सीसीटीवी कैमरा नियंत्रण कक्ष से पूरे शहर पर निगरानी रहेगी. वहीं उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह ने बताया कि शहर के 20 मुख्य स्थल पर सोलर लाइट की व्यवस्था है. जिसका बैकअप 03 दिन से 04 दिनों तक है. बांकी स्थानों पर बिजली गुल के बाद भी करीब 03 से 04 घंटा तक बैकअप रहेगा. एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा. अब अपराध करके पहचान छिपाना मुश्किल होगा. असमाजिक तत्वों में भी यह डर रहेगा कि वे कैमरे की निगरानी में है. गड़बड़ी करने पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम में भी पुलिस पदाधिकारी ही बैठकर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी करेंगे. डीएम अनिल कुमार ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर बोर्ड लिखवाने का निर्देश दिया है कि आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं. साथ ही उन्होंने इसी तरह पर फारबिसगंज शहर को सीसीटीवी कैमरे से लेश करने की बातें कहीं. जिसका नियंत्रण कक्ष जिला मुख्यालय में ही रहेगा. इस मौके पर नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, बीडीओ अनुराधा, सीओ अजय कुमार, आरओ शंभु साह, स्त्री थानाध्यक्ष कुमारी अंचला, एससीएसटी थानाध्यक्ष सुमी स्वराज, बैरगाछी थानाध्यक्ष जूली कुमारी, पूर्व नगर पार्षद नूर आलम, नगर पार्षद आबिद हुसैन अंसारी, श्याम मंडल, प्रतिनिधि सुधीर यादव, राजेश पासवान, मंगल यादव सहित सभी नगर पार्षद प्रतिनिधि व नप कर्मी मौजूद थे. अपराधी नहीं बच पायेंगे हाइटेक कैमरे की नजर से, वॉइस रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध अपराधी, शरारती, असामाजिक तत्व व लहरिया कट वाले पुलिस की नजर से अब ओझल नहीं हो पायेंगे. बताया गया कि कैमरे में वॉइस रिकॉर्डिंग की सुविधा होने से लोगों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी. जिसके लिए अररिया शहर के सभी चौक-चौराहों पर 253 सीसीटीवी लगाये गये हैं. नियंत्रण कक्ष की मॉनिटरिंग पुलिस अधिकारी ही करेंगे. यहां पर सीसीटीवी में लोगों की हर गतिविधियों पर नजर होगी. इस व्यवस्था के तहत अपराध व अन्य तरह की असामाजिक घटनाओं पर अंकुश लग सकेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अब होगी तीसरी आंख से होगी शहर की निगरानी, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अवैध शराब के 27 अड्डों पर पुलिस की रेड, 419 बोतल देशी-विदेशी दारू जब्त

आसनसोल. होली के दौरान हुड़दंगियों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत सभी थाना के पुलिस अधिकारी रेस हो गये हैं. पिछले दो दिनों में 27 अवैध शराब के ठेकों पर पुलिस ने छापेमारी के इनके संचालकों को गिरफ्तार किया और यहां से कुक 419 बोतल देशी व विदेशी शराब जब्त किया. पकड़े गये सभी आरोपियों को बंगाल एक्साइज एक्ट की धारा 46(ए) के तहत मामला दर्ज हुआ. पुलिस की कार्रवाई जारी है. गौरलतब है कि होली के दौरान शांति व सुरक्षा बनी रहे, इसे लेकर पुलिस हर संभव प्रयास में जुटी हुई है. पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने सभी थाना के प्रभारी से एडीपीसी अंतर्गत पुलिस के सारे विभाग से जुड़े पुलिस उपायुक्त से लेकर निरीक्षक रैंक के अधिकारियों के लिए आदेश जारी किया है. जिसमें होली के मद्देनजर असामाजिक तत्वों, अपराधियों, वारंटी, शराब, सट्टा, किसी भी रूप में जुआ, अवैध हथियार, विस्फोटक आदि के खिलाफ विशेष अभियान चलाने को कहा गया है. इस आदेश के आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिछले दो दिनों में 27 शराब के ठेकों पर छापेमारी की. 17 जुआ के अड्डों पर छापेमारी की. पुलिस इलाके में पुलिस की नाकेबंदी चल रही है. कहां कितनी शराब हुई जब्त, पुलिस कार्रवाई जारी पिछले दो दिनों में आसनसोल नॉर्थ थाना में एक मामले में 10 बोतल देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, रानीगंज थाना क्षेत्र में तीन मामलों में 84 बोतल देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, कोकओवन थाना में 17 बोतल देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, जामुड़िया थाना में तीन अलग-अलग मामलों में 39 बोतल देशी और एक बोतल विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, सालानपुर थाना में 10 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार, हीरापुर थाना में चार अलग-अलग मामलों में कुल 45 बोतल देशी शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, दुर्गापुर थाना में तीन अलग – अलग मामलों में 45 बोतल देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, कुल्टी थाना में तीन अलग-अलग मामलों में 73 बोतल देशी और आठ बोतल विदेशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, अंडाल थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग मामलों में 44 बोतल देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, बुदबुद थाना इलाके में 12 बोतल शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, फरीदपुर थाना क्षेत्र में 13 बोतल शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एटीएस थाना में 12 बोतल देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार और पांडवेश्वर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में 15 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अवैध शराब के 27 अड्डों पर पुलिस की रेड, 419 बोतल देशी-विदेशी दारू जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news : माता गणगौर का पूजन आज से

शुक्रवार को मारवाड़ी समाज का प्रसिद्ध लोक पर्व गणगौर शुरू हो जायेगा. स्त्रीएं सुबह में गणगौर की पूजा करेंगी. यह प्रसिद्ध पर्व होलिका दहन के दूसरे दिन से शुरू होकर चैती नवरात्र की तृतीया के दिन संपन्न होगा. मारवाड़ी बहुल मोहल्ले चुनिहारी टोला, दही टोला लेन, मारवाड़ी टोला लेन, लहरी टोला, मंदरोजा, बूढ़ानाथ रोड, गुरुद्वारा रोड आदि में शुक्रवार से 16 दिनों तक माता गणगौर का पूजन होगा. होलिका दहन की राख से स्त्रीएं पिंड बना कर पूजा करती हैं. फिर सात दिन के बाद बासेड़ा शीतला अष्टमी को लकड़ी अथवा मिट्टी के बने ईसर और गौरा यानी कि शिव और पार्वती को गणगौर के रूप में घर लाया जाता है. गणगौर की पूजा की जाती है. इसी दिन से शाम को भी पूजा शुरू हो जाती है. मारवाड़ी टोला लेन की करुणा चुड़ीवाला, मोनू जालान, राधा तुलस्यान ने बताया कि मिट्टी के पात्र में पांच प्रतिमा बनायी जाती है. झौवा कोठी की अनुराधा खेतान ने बताया कि पूजन में घर व आसपास की सुहागिन स्त्रीएं सोलह शृंगार कर शामिल होती हैं. साथ ही कुंवारी युवतियां भी पूजा करती हैं. पूजन के बाद भोग लगाया जाता है. स्त्रीओं ने बताया कि मारवाड़ी समाज की वैसी युवतियां, जो पहली बार शादी के बाद होली पर अपने मायका आती है और अपने सुहाग की रक्षा के लिए माता गणगौर की पूजन करती है. शिवजी को इस्सर के रूप में एवं पार्वती को गौरा, कार्तिक को कानिराम, कार्तिक की पत्नी को मालन व गणेश जी की रौआ के रूप में पूजा होती है. नयी दुल्हनों के घर उत्साह से मनता है पर्व नयी नवेली दुल्हनों के घर में यह पर्व खासा उत्साह से मनाया जाता है. मां और सास के द्वारा सिंधारा किया जाता है, जिसमें बहू बेटियों का सत्कार किया जाता है. उनके हाथों में मेहंदी रचायी जाती है. परंपरा है कि बहू बेटी का पहला गणगौर मायके में होता है, पर सुविधा के अभाव में यह ससुराल में भी किया जा सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news : माता गणगौर का पूजन आज से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Today School Assembly News Headlines 14 March: स्कूल असेंबली के लिए 14 मार्च की समाचार सुर्खियां

Today School Assembly News Headlines in Hindi 14 March 2025: समाचार सुर्खियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह देश-दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में अवगत कराती हैं. स्कूलों में प्राॅर्थना सभा में समाचारों के बारे में बताया जाना नया नहीं है और यह प्राॅर्थना सभा की मुख्य गतिविधियों में शामिल है. छात्रों को सुबह देश-दुनिया, स्पोर्ट्स, बिजनेस और टेक्नोलाॅजी आदि की समाचारों के बारे में जानना जरूरी है. इसलिए इस लेख में स्कूल असेंबली के लिए 14 मार्च की समाचार सुर्खियां- Today School Assembly News Headlines in Hindi (14 March) बताई जा रही हैं. असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi For School Assembly (14 March) स्कूल असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (14 March) इस प्रकार हैं- CBSE Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए एक अहम घोषणा की है. जिन छात्रों को 15 मार्च 2025 को होने वाली हिंदी कोर और हिंदी ऐच्छिक परीक्षा में दिक्कत होती है तो उन्हें अब बोर्ड विशेष परीक्षा का मौका देगा. NCERT New Books 2025: एनसीईआरटी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 4, 5, 7 और 8 के लिए नई पाठ्यपुस्तकों की घोषणा की है. जिसे अब से शिशु और अभिभावक बेहद कम कीमत पर खरीद सकेंगे. Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड अब जल्द ही 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करेगा. UP Police Constable Result Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 13 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. रिजल्ट UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं. एयरटेल के बाद रिलायंस जियो ने हिंदुस्तान में स्टारलिंक इंटरनेट लाने के लिए स्पेसएक्स के साथ साझेदारी की. कनाडा के ओंटारियो ने अमेरिका पर 25 प्रतिशत बिजली अधिभार को निलंबित कर दिया. अमेरिका और यूक्रेन ने यूक्रेन-रूस संघर्ष को हल करने के लिए चर्चा शुरू की. हिंदुस्तान की खुदरा मुद्रास्फीति गिरकर 3.61 प्रतिशत पर आ गई जो सात महीनों में सबसे कम है. Bihar Weather: बिहार के उच्चतम तापमान में अगले 72 घंटे में इजाफा होने के आसार हैं. इस दौरान करीब दो डिग्री तक बढ़ने का पूर्वानुमान है. दक्षिण बिहार में उच्चतम तापमान आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ते हुए 37 डिग्री सेल्सियस की ओर बढ़ रहा है. वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग अपडेट की गई; शीर्ष पांच में चार बाएं हाथ के स्पिनर शामिल हैं.  आरसीबी द्वारा एमआई को हराने के बाद डीसी ने डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. Paper Leak: विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को पेपर लीक के मामले में ‘सिस्टेमेटिक फेलियर’ को चिह्नित किया. पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पहले ट्विटर के रूप में जाना जाता था) अकाउंट के माध्यम से ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट किया कि 6 राज्यों में 85 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में है. हिंदुस्तान ने दक्षिण-पूर्व एशिया में नौकरी धोखाधड़ी में फंसे 266 नागरिकों को बचाया.  यमल चैंपियंस लीग मैच में स्कोर करने और सहायता करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. अंजू राठी राणा केंद्रीय विधि सचिव बनने वाली पहली स्त्री बनीं. पीएम मोदी ने मॉरीशस में हिंदुस्तानीय समुदाय से भोजपुरी में बात की. पीएम मोदी ने मॉरीशस में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर एक संस्थान खोला. Naya Vichar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले टाॅप-5 स्कूल असेंबली समाचार (5 News Headlines for School Assembly in Hindi) स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 5 News Headlines for School Assembly in Hindi इस प्रकार हैं- हिंदुस्तानीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI0 ने दिल्ली में सोनिया विहार और जगतपुर के बीच यमुना नदी पर क्रूज पर्यटन विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. तेलंगाना ने 16 से 19 जून तक एमटेक, एमफार्मा और अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए टीएस पीजीईसीईटी 2025 परीक्षा तिथियों की घोषणा की. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ परिवारों को गैस सब्सिडी वितरित की. पंजाब विधानसभा ने बहस और कार्यवाही के लिए एक डिजिटल संग्रह शुरू किया, ऐसा करने वाली यह हिंदुस्तान की पहली विधानसभा बन गई. यूनिसेफ ने बांग्लादेश में स्थित विश्व के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर में बच्चों में कुपोषण के रिकॉर्ड स्तर की सूचना दी है. टाॅप-10 स्कूल असेंबली समाचार (10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly) स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly इस प्रकार हैं- UP NEET PG Counselling 2024: उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय ने NEET PG 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी के लिए च्वाइस-फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. BTSC Bharti 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती के बाद चार नई भर्तियों के विज्ञापन जारी किए हैं. इसमें डेंटिस्ट, ड्रेसर, फार्मासिस्ट और जनरल मेडिकल ऑफिसर के पद शामिल हैं. हिंदुस्तान ने पहली बार विश्व पैरा-एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स की मेजबानी की, जिसमें 90 से अधिक इवेंट और शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट शामिल हुए. हिंदुस्तान की पहली निजी ट्रेनर विमान निर्माण सुविधा साल के अंत तक हिसार में शुरू हो जाएगी. पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विधेयक की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाए. हिंदुस्तान और मॉरीशस ने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया. पीएमजेवीके योजना की प्रगति का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मणिपुर की रिकवरी के लिए ₹500 करोड़ निधि की घोषणा की. हिंदुस्तान पिछले साल पांचवां सबसे प्रदूषित देश था. IQAir 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, मेघालय के बर्नीहाट में दुनिया भर में सबसे अधिक PM2.5 का स्तर था, जो WHO की सीमा से 25 गुना अधिक था. रिपोर्ट के अनुसार, जेडी वेंस और सेकेंड लेडी उषा वेंस जल्द ही हिंदुस्तान आ सकते हैं. यह भी पढ़ें- GK in Hindi 2025: छात्रों के लिए करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न-उत्तर आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly) नकारात्मकता से बचें– दूसरों से तुलना करके खुद को कमजोर महसूस न करें, बल्कि अपनी

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news : होलिका दहन के साथ होली शुरू, रंगोत्सव आज

हर्षोल्लास व पारंपरिक तरीके से जिले के अधिकतर स्थानों पर गुरुवार को धूलस्पोर्ट्स व होलिका दहन हुआ. इसके साथ ही होली का शुभारंभ हो गया. शुक्रवार रंगोत्सव का पर्व होली मनाया जायेगा. हालांकि कई स्थानों पर शुक्रवार को धूलस्पोर्ट्स-होलिका दहन और शनिवार को रंगोत्सव होली मनायी जायेगी. शहर में पंजाबी, बंगाली, मारवाड़ी एवं बिहारी समेत विभिन्न समाज के लोगों ने अपने-अपने तरीके से होलिका दहन का आयोजन किया गया. कई जगह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. होलिका दहन को लेकर बाजार में बिके अंडी-बगंडी का डंडा व चना व गेहूं का झाड़ बाजार में गेहूं का शीश 10 रुपए मुट्टी, चना का झाड़ 20 रुपये मुट्ठी, अंडी-बर्गही 10 रुपये डंडा बिके. इसके अलावा मारवाड़ी बहुल क्षेत्र में गोबर के उपले, बड़कुल्ले आदि की बिक्री हुई. चौक-चाैराहे व ग्रामीण क्षेत्र के मैदान में हुआ होलिका दहन शहर के विभिन्न चौक-चौराहे बरारी, आदमपुर, दीपनगर, सराय, कंपनीबाग, परबत्ती, साहेबगंज, मिरजानहाट, अलीगंज, नरगा, चंपानगर आदि जगहों पर लोगों ने होलिका दहन का आयोजन किया. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के मैदान में शाम को लोगों की टोली झाल और हारमोनियम लेकर होरी गाते हुए होलिका दहन के स्थान पर गयी. मारवाड़ी स्त्रीओं ने चौक-चौराहे पर की पूजा-अर्चना मारवाड़ी बहुल क्षेत्र खलीफाबाग चौक, कोतवाली, चुनिहारी टोला, नया बाजार, मारवाड़ी टोला लेन, आनंद चिकित्सालय रोड, लहेरी टोला आदि में होलिका दहन के दिन स्त्रीओं ने व्रत रखा. होलिका दहन वाले स्थान पर गोबर के उपले के जयमाल को भक्त प्रह्लाद मान कर पूजा की. रात्रि में होलिका दहन के लिए सपरिवार मारवाड़ी समाज के लोग इकट्ठे हुए. विधिवत पूजन कर होलिका दहन हुआ. मारवाड़ी समुदाय में होलिका दहन से ही होली की शुरुआत की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news : होलिका दहन के साथ होली शुरू, रंगोत्सव आज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. जीटी हॉस्टल और यूनाइटेड क्लब में मॉड्यूलर बायोगैस प्लांट्स का उद्घाटन

Jamshedpur news. टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) ने जीटी हॉस्टल और यूनाइटेड क्लब में अत्याधुनिक मॉड्यूलर बायोगैस प्लांट्स का उद्घाटन किया. इस सुविधा का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी और टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा द्वारा किया गया. इन बायोगैस प्लांट्स की फीडिंग क्षमता 200 किलोग्राम प्रतिदिन है और प्रत्येक प्लांट से आठ किलोग्राम गैस का उत्पादन किया जा सकता है. यह टाटा स्टील यूआइएसएल की सतत और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा समाधानों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उद्घाटन समारोह में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे, जिनमें चीफ टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लॉजिस्टिक्स वरुण बजाज, जीएम टाउन ओएंडएम रवींद्र कुमार सिंह, कंपनी के सीएफओ ज्योति प्रकाश और जेएचआरए के अध्यक्ष रविश कुमार शामिल थे. टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा विकसित और लागू की गई इन सुविधाओं का उद्देश्य जैविक कचरे को कम करना और नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करना है, जो कंपनी की हरित और सतत भविष्य की दृष्टि के अनुरूप है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. जीटी हॉस्टल और यूनाइटेड क्लब में मॉड्यूलर बायोगैस प्लांट्स का उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली महापर्व को लेकर पुलिस अधिकारियों ने चलाया फ्लैग मार्च

अरवल. होली पर्व को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यालय के विभिन्न सड़कों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में टाउन थाना से फ्लैग मार्च होते हुए शाही मोहल्ला, महुआ बाग, बैदराबाद, महुअरी टांडी से पुनः सदर थाने परिसर में आकर समाप्त हुआ. इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि पर्व के दौरान किसी तरह की विधि व्यवस्था का उल्लंघन न हो, इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर फ्लैग मार्च कर अपने शक्ति का प्रदर्शन किया गया है. होली पर भाईचारा शांति आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व को मनाने की अपील किया. इस अवसर पर सदर थानाध्यक्ष मो अली साबरी, एसआइ विकास कुमार सहित पुलिस के कई अधिकारी उपस्थित थे. कुर्था. रंगों का त्योहार होली को लेकर गुरुवार को कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च चलाया गया, जो कुर्था थाना से होते हुए कुर्था-गया मुख्य मार्ग से लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में सघन फ्लैग मार्च चलाया गया. इस मौके पर कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदुओं का महान पर्व होली व मुस्लिम धर्मावलंबियों का महान पर्व रमजान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी तरीके से की गई हैं. दोनों धर्म के लोग हर्षोल्लास सौहार्द वातावरण में अपने-अपने पर्व को मनाएं. होली व रमजान पर्व के मौके पर वैसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. जो दोनों धर्म के सौहार्द वातावरण को भंग करना चाहेंगे वैसे लोगों से पुलिस सख्ती से निबटेगी. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान लोग अफवाहों पर ध्यान न दें क्योंकि अफवाहों का कोई सिर-पैर नहीं होता है. ऐसे में उपद्रवी लोग जो सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, वैसे लोगों से सचेत रहने की आवश्यकता है. जहां कहीं भी वैसे असामाजिक तत्वों पर नज़र पड़े तो समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग तत्काल थाने को सूचित करें. समय रहते वैसे असामाजिक तत्वों के साथ पुलिस सख्ती के साथ निबटेगी. इस मौके पर थानाध्यक्ष के अलावा अपर थानाध्यक्ष शमशेर आलम, एसआई चंद्रदेव महतो, स्मिता उपाध्याय, संजय कुमार, मोबाइल टाइगर, पुलिस बल समेत कुर्था थाने व जिले के कई पुलिस बल शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post होली महापर्व को लेकर पुलिस अधिकारियों ने चलाया फ्लैग मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमीन विवाद में दो सगे भाई घायल

घोसी. अलालपुर गांव में गुरुवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के लोग चाकू से प्रहार कर दो सगे भाई को गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. जख्मी व्यक्ति में अलालपुर गांव के अविनाश कुमार एवं उसके भाई नीरज कुमार शामिल हैं. बताया जाता है कि जख्मी अविनाश कुमार अपने भाई मनोज कुमार के साथ हुलासगंज बाजार जा रहा था, तभी देखा कि गांव के ही पंकज कुमार अपनी किराना दुकान में मेरे भाई नीरज कुमार को बैठा कर लाठी-डंडे से मारपीट कर रहा है. मारपीट करते देख जख्मी अविनाश कुमार एवं मनोज कुमार बचाने गया तो किराना दुकान के संचालक पंकज कुमार चाकू से प्रहार कर अविनाश कुमार एवं उसके भाई नीरज कुमार को गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया. अविनाश कुमार को गर्दन एवं सीना पर चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया है एवं उसके भाई नीरज कुमार को हाथ पर चाकू से प्रहार किया गया है. दोनों जख्मी भाई का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में कराया गया. जख्मी अविनाश कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में पंकज कुमार समेत छह व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए घोसी थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जाता है.मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे दंपती के साथ मारपीटजहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के बत्तीस भंवरिया के समीप मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे एक दंपती के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में कोर्ट एरिया आदर्श नगर के रहने वाले दूजा कुमारी ने नगर थाने में मारपीट की नामजाद प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 12 मार्च को अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से होली का सामान खरीदने बाजार जा रही थी. इसी क्रम में जब हमलोग बत्तीस भंवरिया मोड़ के समीप पहुंचे तो धनगावां के रहने वाले आशीष कुमार, डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले सुभय कुमार अपने तीन साथियों के साथ जबरन मेरे पति के मोटरसाइकिल को रुकवा दिया. इसके बाद मेरे पति ने पूछा कि क्या बात है. इतने में सुभय कुमार समेत उनके साथियों ने जान मारने की नीयत से मेरे पति के सिर पर लाठी-डंडे एवं लोहे की रॉड से वार कर दिया. आरोपितों के मारपीट से मेरे पति बुरी तरह जख्मी हो गये. पति के साथ मारपीट का जब मैं विरोध किया तो आशीष कुमार ने मेरा दुपट्टा छीनते हुए मेरे गले से सोने का चेन, मंगलसूत्र छीन लिया एवं बाजार से सामान खरीदने के लिए रखे गये 6000 नकद भी ले लिया. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जमीन विवाद में दो सगे भाई घायल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top