Hot News

March 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार दिवस पर जिला प्रशासन आयोजित करेगा विभिन्न कार्यक्रम

जहानाबाद नगर. आगामी बिहार दिवस के लिए डीएम अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में बिहार दिवस के आयोजन के लिए बैठक संपन्न की गयी. सर्वप्रथम एडीएम विभागीय जांच द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अवगत कराया गया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा शिक्षा विभाग द्वारा निर्गत निर्देशों के आलोक में बिहार दिवस का आयोजन कराया जाना है. डीएम द्वारा बिहार के गौरवशाली इतिहास एवं विकासशील भविष्य के परिलक्षण के लिए बिहार दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 22 मार्च से 24 मार्च तक जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में आयोजित किए जायेंगे. 22 मार्च को प्रभात फेरी के साथ बिहार दिवस का आगाज होगा. साथ ही साइकिल रैली, नुक्कड़ नाटक, फ्लैश मॉब जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 23 मार्च को मैराथन दौड़ स्त्री-पुरुष का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रथम पुरस्कार की राशि 5 हजार, द्वितीय पुरस्कार की राशि 3 हज़ार तथा तृतीय पुरस्कार की राशि दो हजार है. साथ ही प्रखंडों में महादलित टोलों में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन किट का वितरण किया जायेगा. 24 मार्च को मलहचक स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न विभागों की स्टॉल प्रदर्शनी तथा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. उक्त बैठक में डीएम द्वारा डीइओ को प्रशासनी एवं निजी विद्यालयों में प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया जिससे कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कला प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया जा सके. बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदर्शन करने के लिए निर्णायक मंडल के समक्ष स्क्रीनिंग की जाएगी एवं उसमें चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं, कलाकारों को 24 मार्च को कला यथा लोकनृत्य, लोक गायन शास्त्रीय संगीत एवं अन्य विधा में प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया जाएगा. इस अवसर पर डीइओ एवं डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान को निर्देशित किया गया कि जिले के विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन करायेंगे, जिसमें पर छात्र- छात्राओं के बीच प्रभात फेरी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता इत्यादि विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कराना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही बिहार दिवस के अवसर पर बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से अपने-अपने प्रशासनी भवनों में नीली लाइट लगाने का निर्देश दिया. कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को निर्देश दिया कि नगर परिषद क्षेत्र एवं पार्कों की सफाई सुनिश्चित करेंगे तथा प्रखंडस्तर पर साफ-सफाई की जिम्मेदारी संबंधित बीडीओ एवं सीओ को सौंपा गया. डीएम द्वारा प्रखंडस्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश देते हुए विजेता प्रतिभागियों को 24 मार्च 2025 को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित कराने का निर्देश दिया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के स्वतंत्रता सेनानी को आमंत्रित कर सम्मानित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए बिहार दिवस को व्यापक एवं भव्य रूप से मनाने के लिए स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं तथा अन्य संस्थानों, प्रतिष्ठानों के माध्यम से जन भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा को दिया गया. डीएम ने विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुझाव उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया. डीएम द्वारा बैठक के अंत में बिहार दिवस के अवसर पर बताया गया कि यह दिन हमें अपने राज्य की समृद्ध संस्कृति और इतिहास की याद दिलाता है. आइए हम सब इस अवसर पर अपने राज्य के विकास और समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प लें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार दिवस पर जिला प्रशासन आयोजित करेगा विभिन्न कार्यक्रम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंचाने नदी के किनारे रिवर फ्रंट का निर्माण

बिहारशरीफ. बिहारशरीफ में पंचाने नदी के किनारे एक किलोमीटर तक रिवर फ्रंट का निर्माण किया जाएगा. यह परियोजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान अनुशंसित की गई थी. परियोजना की लागत 42 करोड़ 48 लाख रुपये होगी. रिवर फ्रंट के निर्माण से शहर को एक नया और आकर्षक रूप मिलेगा. यहां पर दो फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे, जिससे लोग नदी के दोनों किनारों पर आसानी से आवागमन कर सकेंगे. परियोजना का डिजाइन बाढ़ नियंत्रण सह निस्सरण विभाग द्वारा तैयार किया गया है. अगले दो महीनों में परियोजना पर काम शुरू होने की संभावना है. डीएम ने पदाधिकारियों को परियोजना को तीव्र गति से पूरा करने के लिए आदेश दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पंचाने नदी के किनारे रिवर फ्रंट का निर्माण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले में दो आवास सहायकों का अनुबंध रद्द

बिहारशरीफ. जिले में आवास सर्वे के दौरान अवैध वसूली की शिकायत के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच की और दो आवास सहायकों का अनुबंध रद्द कर दिया. नूरसराय के अजयपुर की आवास सहायक निक्की कुमारी पर सर्वे में नाम जोड़ने के लिए लाभुकों से 15 सौ रुपए लेने का आरोप लगाया गया था. डीएम के आदेश पर बीडीओ द्वारा की गई जांच में मामला सत्य पाया गया, जिसके बाद डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर द्वारा अनुबंध समाप्त करने का दंड दिया गया. इसी प्रकार, जियर पंचायत की सेविका संगीता कुमारी का भी अनुबंध रद्द कर दिया गया है, जिन पर आवास विहीन लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी. प्रशासन ने आवास विहीन लाभुकों से अपील की है कि सर्वे कार्य बिल्कुल मुफ्त में किया जा रहा है और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले में दो आवास सहायकों का अनुबंध रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीवीयूएनएल पावर प्लांट पहुंचा कोयला लदा पहला रैक

पतरातू. पीवीयूएनएल (एनटीपीसी) के पावर प्लांट के लिए गुरुवार को कोयला लदा पहला रैक प्लांट पहुंचा. 58 बोगी का रेलवे रैक शिवपुर साइडिंग टोरी से कोयला लेकर पहुंचा था. पतरातू यार्ड पहुंचने के बाद स्टेशन प्रबंधक एस सांगा, कृष्णा राम, टीआइ किशोर कुमार, संटमैन जितेंद्र कुमार, सीमांत कृष्ण सिन्हा, चालक केडी प्रसाद, सहायक चालक रंजन कुमा, चालक अनिल मिंज, सहायक चालक अभिषेक कुमार इसे लेकर सुबह 10:30 बजे प्लांट पहुंचे. पावर प्लांट के टिपलर के पास लोको को काट कर अलग किया गया, लेकिन टिपलर में विद्युत व्यवस्था उपलब्ध नहीं रहने के कारण अनलोडिंग की टेस्टिंग नहीं हो सकी. फिलहाल लोड रैक प्लांट में ही खड़ा है. कंपनी के एजीएम नवदीप झा ने बताया कि अभी टेस्टिंग चल रही है. शिवपुर साइडिंग से कोयला मंगाया जा रहा है. प्रतिदिन प्लांट में 1200 टन कोयले की खपत होगी. उत्पादन 800 मेगावाट होगा. महीने में 36 हजार टन कोयले की जरूरत पड़ेगी. मालूम हो कि यहां झारखंड प्रशासन व एनटीपीसी की संयुक्त उपक्रम पीवीयूएनएल है. इसका ऑनलाइन शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मई 2018 को ऑनलाइन किया था. कुल 4000 मेगावाट का पावर प्लांट स्थापित होना है. पहले फेज में 2400 मेगावाट के पावर प्लांट का काम चल रहा है. इसमें 800 मेगावाट की एक यूनिट चालू हो गयी है. इसे ग्रिड से भी जोड़ृ दिया गया है. इस प्लांट में झारखंड प्रशासन का हिस्सा 74 प्रतिशत है. इस पावर प्लांट के पूरी तरह से अस्तित्व में आने के बाद झारखंड में बिजली संकट खत्म हो जायेगा. ढाई साल में तैयार हुई रेलवे लाइन : पीवीयूएनएल पावर प्लांट को रेल लाइन से जोड़ने का काम 2022 में शुरू हुआ था. लाइन बिछाने का काम करीब ढाई साल में पूरा हुआ. यह रेल लाइन काफी व्यस्त रहेगी. आनेवाले दिनों में जब 4000 मेगावाट का पूरा पावर प्लांट अस्तित्व में आ जायेगा, तो प्रतिदिन छह-सात रैक कोयले की यहां आवश्यकता पड़ेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीवीयूएनएल पावर प्लांट पहुंचा कोयला लदा पहला रैक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाये होली

मानसी. प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर बीडीओ राजीव कुमार ने जनप्रतिनिधियों व कर्मियों को अबीर गुलाल लगाकर होली स्पोर्ट्सी. बीडीओ ने कहा कि होली को भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाये. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाये होली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शांति व सौहार्द बनाये रखने का संदेश देता है होली पर्व

सोनो. प्रखंड के बटिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता ओंकारनाथ बरनवाल, पूर्व सरपंच सह प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीनदयाल बरनवाल ने शिरकत की. बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और बधाई दिया. पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद ने कहा कि प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के इस पर्व को शांति और सौहार्द से मनाएं. उन्होंने क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना किया. मौके पर मोहन बरनवाल, निलेश बरनवाल, गोलू बरनवाल, गोपाल बरनवाल, रंजीत यादव, नागेश्वर यादव, ललन बरनवाल, शंभु बरनवाल, पंकज बरनवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. बटिया के बाद पूर्व एमएलसी पैरा और धुरपहरी में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शांति व सौहार्द बनाये रखने का संदेश देता है होली पर्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नशा मुक्ति व जलवायु परिवर्तन को ले चलाया जागरूकता अभियान

मानसी. खगड़िया रेलवे स्टेशन के परिसर में नशा मुक्त हिंदुस्तान के बैनर तले नशा मुक्ति व जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व नशा मुक्त हिंदुस्तान के जिलाध्यक्ष बीरु कुमार व पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने किया. उन्होंने बताया कि नशा हमारे समाज के लिए आज बड़ी समस्या हाे गयी है. नशा मुक्त समाज बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आने की जरूरत है. नशा मुक्ति संयुक्त प्रयास से ही संभव है. आमतौर पर देखा जाता है कि होली में कुछ लोग छिपकर मादक पदार्थ का सेवन करते हैं, इससे गलत पंरपरा की शुरूआत होती है. उपस्थित यात्रियों को जलवायु परिवर्तन के बारे में बताया गया. जिलाध्यक्ष वीरू ने बताया कि एक विकसित पेड़ एक साल में 21 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करता है. जबकि एक मनुष्य पैदा लेने से लेकर अपने जीवन काल तक औसतन चार टन कार्बन डाइऑक्साइड सालाना उत्सर्जित करता है. हमें जलवायु परिवर्तन पर जागरूक होने की आवश्यकता है. उन्होंने लोगों से भरपूर संख्या में पेड़ लगाने, कम से कम कचरा करने और कचरे को वैज्ञानिक तरिके से निष्पादन करने की अपील की. मौके पर चंद्रभूषण, नरेश कुमार बादल कुमार, पंकज कुमार, दिलीप राम आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नशा मुक्ति व जलवायु परिवर्तन को ले चलाया जागरूकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीन सौ लीटर देसी शराब बरामद, छह बाइक जब्त, दो गिरफ्तार

सिकंदरा. होली से पहले अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लछुआड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष उपेंद्र पाठक ने बताया कि कुंडघाट-लछुआड़ पथ पर धावाटांड़ गांव के समीप से गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर 300 लीटर देसी शराब बरामद की और छह बाइक को जब्त करते हुए दो शराब तस्कराें को भी गिरफ्तार किया गया. जबकि इस कारोबार में संलिप्त अन्य तस्कर भागने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होली पर शराब की बड़ी खेप खपाने की तैयारी चल रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की शराब की बरामदगी कर छह बाइक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर से पूछताछ जारी है, जिससे और भी बड़ा खुलासा होने की संभावना है. गिरफ्तार शराब तस्कर चंद्रदीप थाना क्षेत्र के भालुआना गांव निवासी रविरंजन कुमार पिता बीरेंद्र यादव व राजीव कुमार पिता संतोषी मंडल है. शराब व शराब तस्कर को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष उपेंद्र पाठक, अवर निरीक्षक दीपक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मंतोष कुमार समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तीन सौ लीटर देसी शराब बरामद, छह बाइक जब्त, दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छूटे वोटरों का नाम जोड़ने में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग करने की अपील

जमुई. निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त सुभाषचंद्र मंडल की अध्यक्षता में गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी मान्यता प्राप्त नेतृत्वक दलों के जिला अध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधियों के साथ आवश्यक बैठक की. बैठक में नेतृत्वक दलों को प्रपत्र 9, 10 ,11, 11 A,11B की हार्ड कॉपी सहित मंथली पोलिंग डाटा को भी उनके साथ साझा किया गया. बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता बनाये रखने के लिए आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर सभी नेतृत्वक दलों को बीएलए की नियुक्ति करने एवं पूर्व में नियुक्त सभी बीएलए को परिवर्धित करने का अनुरोध किया गया. साथ ही निर्वाचन विभाग , बिहार प्रशासन के द्वारा विकसित पोर्टल https:// ele.bihar.gov.in/blareport/ के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी और उसकी उपयोग कर सभी नेतृत्वक दलों को बीएलए की सूची अद्यतन करने, नए बीएलए की नियुक्ति करने को कहा गया. बैठक में मतदाता सूची से मृत, अस्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन करने, युवा व स्त्री मतदाताओं सहित अन्य छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने में सहयोग करने को कहा गया. बैठक में उपस्थित अवर निर्वाचन पदाधिकारी डॉ मेनका कुमारी के द्वारा मतदाता सूची से संबंधित सभी सूक्ष्म विवरणों को विस्तार से बताया गया और नए मतदाताओं को पंजीकृत करने से संबंधित सभी एप और पोर्टल से संबंधित तकनीकी जानकारी देकर नए मतदाताओं को जोड़ने में सहयोग करने को कही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छूटे वोटरों का नाम जोड़ने में नेतृत्वक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग करने की अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सात लाख की लागत से बनेगी सड़क

खगड़िया. प्रखंड क्षेत्र के बछौता पंचायत के वार्ड संख्या 15 नया पुनर्वास टोला में सड़क निर्माण का शिलान्यास गुरुवार को जिप सदस्य प्रिय दर्शना सिंह व शिक्षक नेता मनीष सिंह ने किया. वार्ड संख्या 15 में रविंद्र ठाकुर के घर से रामबालक शाह घर होते हुए पवन शाह घर तक मिट्टी ईंट सोलिंग व पीएससी सड़क का निर्माण किया जाना है. मौके पर मौजूद शिक्षक नेता मनीष ने बताया कि सड़क का निर्माण सात लाख तीन हजार 200 रुपये की लागत से किया जायेगा. मौके पर पूर्व मुखिया सुनील कुमार, हेमंत कुमार, चंदन, वार्ड सदस्य रमाशंकर कुमार, मोहन चौधरी, विपिन राय, अविनाश कुमार, राजकुमार तांती, सुरेंद्र ठाकुर, दुलारचंद टाटी, पवन शाह, अशोक यादव, दीपक तांती, दीपक शाह, गुरुदेव दास, जिला परिषद प्रतिनिधि बबलू कुमार सिंह आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सात लाख की लागत से बनेगी सड़क appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top