Hot News

March 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : फागुन पूर्णिमा पर बाबा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

संवाददाता, देवघर : फागुन पूर्णिमा पर गुरुवार को विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे. सुबह से ही श्रद्धालु शिवगंगा में स्नान कर मानसरोवर स्थित फुटओवर ब्रिज के रास्ते से कतार में लगकर संस्कार भवन से बाबा मंदिर गर्भ गृह में प्रवेश करते रहे तथा बाबा की स्पर्श पूजा की. साथ ही श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में कई धार्मिक अनुष्ठान भी कराये गये. शीघ्रदर्शनम कूपन लेकर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा की. भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस वालों की तैनाती की गयी थी, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक बाबा पर जलार्पण कराया जा सके. इससे पूर्व बाबा मंदिर का पट सुबह 4:30 बजे खोला गया तथा पुजारी ने बाबा बैद्यनाथ की प्रातः काल की पूजा-अर्चना की. परंपरा के अनुसार, बाबा बैद्यनाथ पर बसंत पंचमी से लेकर फागुन पूर्णिमा तक बाबा पर अबीर अर्पित किये जा रहे हैं. वहीं होली के अवसर पर सुबह में बाबा बैद्यनाथ को मालपुआ व उड़द की बारी का भोग लगाया गया. इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया. हर हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालु मंदिर के अंदर प्रवेश कर बाबा की स्पर्श पूजा करते रहे. मंदिर का पट बंद होने तक करीबन 40 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा की, वहीं 2192 लोगों ने कूपन व्यवस्था का लाभ उठाया है. गर्भगृज में लोग बाबा पर अबीर गुलाल भी अर्पित करते दिखे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar News : फागुन पूर्णिमा पर बाबा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरहुल पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

फोटो. सांसद सुखदेव भगत लोहरदगा. लोहरदगा लोक सभा के सांसद श्री सुखदेव भगत ने संसद में आदिवासियों का महान पर्व सरहुल पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की. सांसद सुखदेव भगत ने संसद में कहा कि चैत मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाने वाला आदिवासियों को महान पर्व सरहुल जिसमें सूर्य और धरती की पूजा होती है .जिस प्रकार पुरी में मनाया जाने वाला रथ यात्रा में लाखों की संख्या में लोग पूरी आस्था के साथ शामिल होते हैं. उसी प्रकार आदिवासियों का महान पर्व सरहुल शोभायात्रा देश की बड़ी शोभा यात्राओं में से एक है जिसमें लाखों लोग शामिल होकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. सरहुल केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में रहने वाले आदिवासी प्रकृति पर्व के रूप में मनाते हैं. सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि केंद्र प्रशासन के पूरे साल के कैलेंडर में एक भी आदिवासियों के त्योहार को राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं किया गया है .सांसद ने केंद्र प्रशासन से आने वाले आदिवासियों का महान पर्व सरहुल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की. इससे पूर्व भी सांसद सुखदेव भगत ने संसद में आदिवासियों की प्राकृतिक आस्था ,पूजा पद्धति, विशिष्ट रीति- रिवाज के संरक्षण और संस्कृति की रक्षा हेतु केंद्र प्रशासन से जनगणना कॉलम में सरना धर्म कोड लागू करने की मांग कर चुके हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सरहुल पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली को लेकर सामग्री का वितरण किया गया

फोटो कार्यक्रम में शामिल स्त्रीएं लोहरदगा. शहरी क्षेत्र में संचालित नारी सम्मान ग्रुप ने अपने नाम को सार्थक करते हुए असहाय और जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों को सम्मानित जीवन व्यक्ति करने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी क्रम में इस ग्रुप की स्त्रीओं द्वारा सदर प्रखंड के कुटुमू गांव में गरीब और आसक्त बच्चों एवं बच्चियों के बीच रंग , गुलाल , पिचकारी, मुखौटा एवं मिठाई का वितरण किया. मौके पर कहा गया कि होली प्रेम एवं खुशियों का प्रतीक है. होली सनातन संस्कृति के प्रेम की पहचान और खुशियों का पर्व है. गरीब बच्चों की एक अलग ही लालसा होती है जो देखने को मिलती है. बच्चों के साथ समय बीता कर उनके चेहरे में खुशी एवं मुस्कान लाने का प्रयास किया. इससे सभी शिशु बहुत खुश एवं उत्साहित नजर आये. हम सभी सदस्यों ने यह प्रयास किया और सभी मिलकर यह कार्य किया जो उनके चेहरे पर मुस्कान लायी जा सके. इस अवसर पर नारी सम्मान की रचना रॉय, अर्चना गुप्ता, रिमझिम पांडे, मंजू सोनी, मुक्ता पांडे, संगीता गुप्ता, रचना पाठक, नीलम देवी एवं गांव की स्त्रीएं सहित अन्य उपस्थित थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post होली को लेकर सामग्री का वितरण किया गया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली त्योहार को लेकर प्रखंड प्रशासन अलर्ट

13 गुम 12 में दौरा करते अधिकारीबसिया. होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. बसिया प्रशासन के द्वारा गुरुवार को मुख्य बाजार का दौरा किया. बसिया एसडीओ जयवंती देवगम, एसडीपीओ नाजिर अख्तर, सीओ नरेश सिंह मुंडा व थानेदार युधिष्ठिर कुमार प्रजापति ने पुलिस जवानों के साथ मुख्य बाजार का दौरा किया और किराना दुकानों व होटलों का निरीक्षण कर त्योहार में बिकने वाले मिठाई, रंग, अबीर आदि की जांच की. इस दौरान एसडीओ ने दुकानदारों को मिलावटी सामानों की बिक्री नहीं करने का सख्त निर्देश दिया. इसके साथ ही एसडीओ ने बिना लाइसेंस के पटाखा बिक्री नहीं करने की भी हिदायत दी. जायसवाल समाज ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गुमला. जायसवाल समाज गुमला का होली मिलन समारोह धूमधाम से बाइपास स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में मनाया गया. जिसमे पूरे झारखंड से आये अतिथियों का स्वागत गुमला जायसवाल कलवार समाज के द्वारा शाल व बुके देकर किया गया. उसके बाद रांची से आये कलाकारों के द्वारा होली के कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी. मौके पर अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सचिव नवीन जायसवाल, कोषाध्यक्ष शिवम जायसवाल, सुभाष जायसवाल, पवन जायसवाल, उज्ज्वल जायसवाल, आदर्श आर्यन, मिथुन, राज, हर्ष, राजकुमार जायसवाल, शशि भूषण भगत, नवल जायसवाल किशोर जायसवाल सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post होली त्योहार को लेकर प्रखंड प्रशासन अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रंग-गुलाल और पिचकारी तैयार, कल का इंतजार

अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे जवान किसी तरह की सूचना के लिए पुलिस ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर डायल 112 या मोबाइल नंबर 9262998630 पर संपर्क करने की अपील प्रतिनिधि, खूंटी जिले में 15 मार्च को होली का त्योहार मनाया जायेगा. गुरुवार को पूरे दिन शहर के बाजार में भीड़-भाड़ लगी रही. लोग रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी, मुखौटे के साथ-साथ पकवान बनाने को लेकर सामग्रियां खरीदते दिखे. शहर के नेताजी चौक, कर्रा रोड, भगत सिंह चौक सहित अन्य इलाकों में खासा भीड़ रही. होली को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी की दर्जनों दुकान लगायी गयी थी. वहीं, कई दुकानों में भी होली की सामग्रियां बिक रही थी. इसके अलावा नये कपड़े, जूते और अन्य प्रसाधन के सामान की भी बिक्री खूब हुई. शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग होली की तैयारी में जुटे रहे. जगह-जगह पर होली मिलन समारोह का आयोजन भी धूमधाम से किया गया. इधर, जिला प्रशासन भी होली को लेकर अलर्ट मोड पर आ गयी है. जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है. वहीं, शहर के चौक-चौराहों पर जगह-जगह पुलिस बल को तैनात किया गया है. इसके अलावा पुलिस गश्त भी कर रही है. आपसी भाइचारा के साथ मनायें त्योहार : पुलिस जिला पुलिस ने जिले वासियों से शांतिपूर्ण और आपसी भाइचारे के साथ होली मनाने की अपील की है. वहीं, सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ विधि-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें. किसी को ठेस पहुंचाने वाले संगीत-गीत का प्रयोग नहीं करें, किसी भी प्रकार के तथ्यहीन, भ्रामक, गलत सूचना या फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर नहीं करें. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी प्रकार की घटना की सूचना डायल 112 अथवा मोबाइल नंबर 9262998630 पर संपर्क करने की अपील की है. होली मिलन समारोह : जिले में जगह-जगह पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. खूंटी के आरपीएस हाइ स्कूल कमंता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. वहीं, मुरहू के श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में भी विद्यार्थियों ने होली मनायी. इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ विद्यार्थी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रंग-गुलाल और पिचकारी तैयार, कल का इंतजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

18 लीटर शराब के साथ महिला समेत नौ धंधेबाज गिरफ्तार

रूपौली. टीकापटी पुलिस को बीतीरात विशेष छापेमारी अभियान में बडी सफलता मिली है. पुलिस द्वारा 18 लीटर कच्चा शराब के साथ-साथ एक स्त्री समेत तीन कारोबारी एवं छः पियक्कडों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है जबकि एक वारंटी की भी गिरफ्तारी हुई है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बैरिया में विकास कुमार एवं राकेश कुमार पिता जनार्दन सिंह, दोनों भाई देशी शराब का धंधा करता है. पुलिस छापेमारी के दौरान दोनों को 6 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद पुलिस ने गोडियर आदिवासीटोला में जीरा देवी पति महेंद्र उरांव के यहां छापामारी की. वहां 12 लीटर देशी शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया जबकि लगभग 250 लीटर कच्चा शराब को बर्बाद कर दिया. छापामारी के समय वहां पर कुछ युवक थे, जो पुलिस के पहुंचते ही भागने लगे. इसमें से छः को पुलिस ने दबोच लिया. उन छः युवकों में भवानीपुर दरगाहा का मंगल कुमार पिता विश्वनाथ साह, गोडियर मिलिकटोला का परमजीत कुमार, पिता योगेंद्र महतो, रामरतन कुमार पिता नंदलाल महतो एवं अर्जुन कुमार पिता दुखित महतो, गोडियर यादव टोला का सचिन यादव पिता स्व हरिचरण यादव, मालटोला गोडियर का दीपक कुमार पिता नकुल महतो में शराब पीने की पुष्टि हुई. सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस छापामारी दल में एसआइ अमित कुमार, एएसआइ विजय कुमार यादव, एएसआइ उपेंद्र कुमार, स्त्री सिपाही प्रेरण कृष्ण, गृह रक्षक प्रभू नारायण मंडल, महेश्वर कुमार, चौकीदार अशोक पासवान एवं सुशील पासवान शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 18 लीटर शराब के साथ स्त्री समेत नौ धंधेबाज गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

उदाकिशुनगंज . पंजाब के लुधियाना में डाइंग फैक्ट्री हादसे में मृतक मजदूर ललन कुमार यादव का शव बुधवार को उदाकिशुनगंज के हरैली गांव पहुंचा, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि रोजी रोटी के ललन कुमार यादव मजदूरी के लिए लुधियाना गये थे, जहां उसकी हादसे में मौत हो गयी. ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक सहायता मिलने से परिवार को राहत मिलेगी. तीन बच्चों के लालन पालन को लेकर भी परिवार को चिंता सता रही है. वही मृतक ललन कुमार यादव को दो पुत्र और एक पुत्री है. मालूम हो कि लुधियाना के फोकल प्वाइंट स्थित फेस आठ में निर्माणाधीन दो मंजिला कोहली डाइंग फैक्ट्री की इमारत गिर गयी. जिसमें दबने से तीन लोगों की मौत हो गयी थी. मलवा उठाने के दौरान सोमवार को उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के हरैली गांव के ललन कुमार का शव मिला. जानकारी के अनुसार इस हादसे में गुरुविंदर बंटी, बिहार के गया के जितेंद्र कुमार नामक मजदूर की भी मौत हुई थी. पंजाब प्रशासन ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. वहीं राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने मृतक के परिजन को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है. इधर, राजद नेता ई प्रभाष कुमार, कंतलाल शर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र राम आदि ने परिजनों को सांत्वना दिया . डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महेशपुर पुलिस ने हत्या के 25 आरोपियों के घर किया कुर्क

महेशपुर. न्यायालय के आदेश पर महेशपुर पुलिस ने गणेशपुर गांव में दो भाइयों की हत्या मामले में बुधवार की शाम 26 आरोपियों में से 25 आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती की है. पुलिस ने बताया कि 18 जून 2023 को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इस घटना में एक पक्ष के दो सगे भाई वकिल मुर्मू व देवीधन मुर्मू की हत्या धारदार हथियार से कर दी गयी थी. घटना के बाद मृतक के पिता लुखीराम मुर्मू ने गांव के ही नामजद आरोपी सुनील सोरेन, सुरीन सोरेन, महेंद्र सोरेन, दिलीप सोरेन, किरानीक सोरेन, मोसोदी सोरेन, गंगा सोरेन, कृष्णा मुर्मू, सुभाषटेन मुर्मू, अनिल मुर्मू, प्रेम हेंब्रम, मसीचरण मुर्मू, नजीर हेंब्रम, सामसेल हेंब्रम, कालेश्वर हेंब्रम, जोगेन हेंब्रम, साहेबजन हेंब्रम, गोदन मरांडी, श्रीनाथ सोरेन, मालोती सोरेन, आछी मरांडी, नमिता मरांडी, छमि हेंब्रम, होपनी बास्की, सनोति मुर्मू व मरांग बीटी के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज करवाया था. मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार चल रहा है. इसी दरम्यान एक आरोपी मसीचरण मुर्मू की मौत हो गयी. इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने 25 फरार आरोपी के घरों की कुर्की जब्ती बुधवार को की गयी. मौके पर महेशपुर थाना प्रभारी विकर्ण कुमार, एसआइ दिनेश प्रसाद सिंह, एसआइ मृत्युंजय कुमार, प्रेम मरांडी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महेशपुर पुलिस ने हत्या के 25 आरोपियों के घर किया कुर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हत्या का आरोपित गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त एक कट्टा भी बरामद सिमरी बख्तियारपुर . सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव के शर्मा टोला में पूर्व के विवाद को लेकर 20 वर्षीय युवक संजू कुमार की गोली मारकर हुई हत्या मामले में एक आरोपित को 36 घंटे के अंदर सलखुआ पुलिस ने सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा भी बरामद किया है. हालांकि सलखुआ पुलिस इससे पूर्व एक आरोपित मुंशी शर्मा के पुत्र रवि कुमार को गिरफ्तार कर सहरसा न्यायालय भेज चुकी है. गिरफ्तारी के संबंध में गुरुवार को बख्तियापुर थाना में प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार को बुधवार को सूचना मिली कि संजू कुमार को गोली मारकर हत्या करने मामले का मुख्य आरोपित गागर शर्मा का पुत्र अमरदीप कुमार बख्तियापुर थाना क्षेत्र के रानी बाग में घूमता हुआ देखा गया है. सूचना के सत्यापन के बाद सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बख्तियापुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार को उक्त बात की सूचना दी. सूचना मिलते ही बख्तियापुर पुलिस ने रानी बाग पहुंच कर आरोपित अमरदीप कुमार को हिरासत में लेते हुए सलखुआ पुलिस को सौंप दिया. जिसके बाद सलखुआ पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कट्टा बरामद किया. इस संबंध एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए आरोपित को गुरुवार को न्यायालय भेजते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हत्या का आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लूटपाट व गोलीकांड का आरोपित समेत दो गिरफ्तार

एक कट्टा व कारतूस भी बरामद प्रतिनिधि, हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरियारी प्रतापपुर सीमाना खोरिला पीपल के समीप मंगलवार की रात लूटपाट के साथ एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से पुलिस ने एक कट्टा भी बरामद किया है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. इस दौरान गुप्त सूचना पर प्रतापपुर गांव में रंजीत कुमार, पिता राजेंद्र महतो उर्फ राजो महतो उर्फ की खोज में उसके घर में छापेमारी की गयी. जहां से रंजीत कुमार के कमरे से कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया. इसके बाद रंजीत कुमार का गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं अन्य कमरों की तलाशी लिये जाने पर 750 एमएल की चार बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. मामले में रंजीत के पिता राजो महतो को भी गिरफ्तार किया गया. इसके बाद रंजीत कुमार से पूछताछ करने पर उसने गोलीकांड एवं लूटपाट में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की. विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लूटपाट व गोलीकांड का आरोपित समेत दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top