Hot News

March 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसएनएसवाई डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित

पूर्णिया. शहर के रामबाग स्थित एसएनएसवाई डिग्री कॉलेज में प्रधानाचार्य डाॅ श्यामानंद, व्याख्याता एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की सेवा निवृति पर एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी को सकालेज के संस्थापक सचिव डॉ. शिव नारायण यादव, मुख्य अतिथि प्रो (डॉ) पटवारी यादव, कुलानुशासक, पूर्णिया विश्वविद्यालय, प्रो. धनंजय यादव आदि शिक्षाविद विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे. शिक्षक प्रतिनिधि सह परीक्षा नियंत्रक प्रो राघवेंद्र कुमार मंच संचालन कर रहे थे. इस मौके पर प्रो. अनिल कांत झा ने होली मिलन समारोह में अपनी होली गीत से सभागार को होली से बांध दिया. समारोह में सेवा निवृत होने वाले प्राचार्य प्रो. (डॉ) श्यामानंद, के अलावा निर्भय कुमार , प्रो. सदानंद यादव, प्रो. राधेश्याम यादव, प्रो. नरेश मोहन, प्रो. कृष्णदेव आदि व्याख्याता शामिल हैं. इसके अलावा कोषाध्यक्ष चतुरानन्द यादव, प्रयोगशाला प्रभारी प्रकाश चंद सिंह, आदेशपाल बिजेंद्र साह एवं कृत्यानंद महतो को साल एवं मोमेंटो देकर संस्थापक सचिव ने भाव भिनी विदाई दी गयी. होली मिलन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. इस अवसर पर रामदेव सिंह, मो. आरिफ हुसैन, अमन कुमार, सुमित कुमार सामैयार, मनोज कुमार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसएनएसवाई डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उर्दू मध्य विद्यालय भैरोपट्टी में सचिव का हुआ चुनाव

जीतापुर. उर्दू मध्य विद्यालय भैरोपटृटी मुरलीगंज में वार्ड सदस्य मो मुजीब की अध्यक्षता में सचिव का चुनाव हुआ.यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो अरशद अख्तर दी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण के सहमति से रोशन आरा सचिव बनाया गया. मौके पर त्रिभूषण प्रसाद यादव, शशिधर हिंदुस्तानी, ओम प्रकाश कुमार, मो एजाज अफाक, मुख्तार आलम, बबलू आलम, अहमद राजा, मो बाबुल, मो नजीर, राजेश कुमार, जहीरूद्दीन, मो अंसारूल, जीनत परवीन, शमा परवीन, फातिमा रुखसाना आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उर्दू मध्य विद्यालय भैरोपट्टी में सचिव का हुआ चुनाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली पर हुड़दंग की इजाजत नहीं, पकड़े गये तो जायेंगे हाजत

पूर्णिया. होली में रंग में भंग करने वालों पर पुलिस की चौकस नजर रहेगी. नशे में हंगामा करने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने पहले से ही रणनीति तैयार कर ली है. इसके मद्देनजर जिले में पूरा पुलिस महकमा होली के दौरान सजग और चौकस रहेगा ताकि हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जा सके. इसके लिए जिले के तमाम थानेदारों को पहले ही अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. चेहरे पर रंग लगाकर तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले बाइकर्स को काबू में रखने के लिए थानों को मुस्तैद रहने को कहा गया है. अश्लील गाने बजाकर तेज रफ्तार से दो पहिया व चार पहिया वाहन चलाना महंगा पड़ सकता है. शहर के संवेदनशील इलाकों पर खुद पुलिस के आलाधिकारी नजर रखेंगे. होली के एक दिन पहले से ही पुलिस सक्रिय हो गई है. हंगामा करने वालों को तुरंत हाजत का रुख देखना पड़ सकता है. होली के पहले से ही थानों को गश्ती व्यवस्था को चुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस की नजर कई वैसे फरार अपराधियों पर भी रहेगी जो पर्व के अवसर पर अपने घर आ सकते हैं. —————————– होली के रंग में डूबा बाजार, रंग-पिचकारी की दुकानों पर बढ़ी भीड़ पूर्णिया. होली को लेकर गुरुवार को भी बाजार में खरीदारों की अच्छी भीड़ रही. त्योहार का असली रंग तो बाजार में देखने को मिल रहा है. शहर के भट्ठा बाजार, विकास बाजार, बहुमंजिला बाजार, मधुबनी बाजार, खुश्कीबाग और गुलाबबाग के बाजारों में शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में आए लोगों ने त्योहार के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी की. रेडीमेड कपड़े के अलावा कुर्ता-पायजामा, साड़ी व किराना सामान की दुकानों में सुबह से देर रात तक चहल-पहल रही. सबसे ज्यादा भीड़ रंग और पिचकारी की दुकानों पर रही. मुहल्लों की छोटी-छोटी मौसमी दुकानों पर बड़ों के साथ बच्चों की संख्या अच्छी रही. भट्ठा बाजार स्थित मंगलम दुकान के प्रोपराइटर सुरेन्द्र जैन ने कहा कि होली की ब्रिकी इस साल अपेक्षाकृत बेहतर है. ——————————- रंगों से स्पोर्ट्सना ही है तो स्कीन फ्रेंडली रंगों से स्पोर्ट्सें होली पूर्णिया. यदि होली के मूड में आ गए और रंगों से होली स्पोर्ट्सना ही है तो स्कीन फ्रेंडली रंगों से होली स्पोर्ट्सें. फूल-पतियों से बने प्राकृतिक रंगों को स्कीन फ्रेंडली कलर का दर्जा मिला हुआ है. ये रंग या गुलाल त्वचा या फिर शरीर के किसी अंग को नुकसान नहीं पहुंचाते. इसलिए कोशिश होनी चाहिए की फूल-पत्तियों से बने रंग से खोली स्पोर्ट्सी जाय. गहरे रंग मुख्य रूप से हरा और काला रंग आपके होली को बदरंग कर सकते हैं. आंखों में रंग जाने से मेकेनिकल और केमिकल इंज्यूरी हो सकती है. बच्चों के चेहरे पर हरा या काला रंग नहीं लगाएं. ——————— बरतें सावधानी रंग स्पोर्ट्सने के पहले शरीर में सरसो या नारियल तेल का लेप कर लें. इसके बाद बेसन और दही मिलाकर पूरे शरीर में लगाकर सुखा दें. इसके बाद रंग स्पोर्ट्सेंगे तो शरीर में नहीं पकड़ेगा और रंग छुड़ाने में भी सहूलियत होगी. हरसंभव प्राकृतिक रंग का इस्तेमाल करें. शिशु अभिभावक के देखरेख में रंग स्पोर्ट्सें. नुकीले पिचकारी से बचें. किसी को रगड़कर रंग या गुलाल नहीं लगाएं. कोई भी वैसा रंग सुरक्षित नहीं है जिसमें केमिकल मिला हुआ है. लाल और पीला रंग तोढ़ा कम टॉक्सिक होता जबकि हरा और काला काफी खतरनाक साबित होता है. आंख में चला जाय तो आंख की रोशनी चली जा सकती है. जिस रंग में मर्करी और जिंक की मात्रा होती है वह ज्यादा खतरनाक होता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post होली पर हुड़दंग की इजाजत नहीं, पकड़े गये तो जायेंगे हाजत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में दी गयी जानकारी

पाकुड़ नगर. डालसा के तत्वावधान में शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया गया. महेशपुर प्रखंड के अर्जुनदहा पंचायत में पीएलवी चंदन रविदास ने घूम-घूमकर जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी. जागरुकता पर्चियां वितरित की. वहीं पीएलवी जयंती कुमारी ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड में आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया. पीएलवी की ओर से बाल विवाह, बाल श्रम, साइबर अपराध जैसे विषयों पर जागरुकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का उद्देश्य समाज में कानूनी जागरुकता बढ़ाना है. कमजोर व वंचित वर्गों को विधिक सहायता से जोड़ना था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में दी गयी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : तेज प्रताप यादव पर चढ़ा होली का खुमार, अबीर और गुलाल से कर दिया धुआं-धुआं

Video Tej Pratap Yadav: बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. अपने खास अंदाज को लेकर वो सुर्ख़ियों में रहते हैं. लोगों का मानना है कि तेज प्रताप अपने पिता की विरासत को आगे ले जा रहे हैं. लालू यादव की कुर्ता फाड़ होली बिहार ही नहीं पूरे देश में प्रसिद्ध रही हैं. 2023 में होली में तेज प्रताप भी लालू के अंदाज में दिखे थे. तब उन्होंने पटना में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जमकर कुर्ता फाड़ होली स्पोर्ट्सी थी. इस साल भी तेज प्रताप यादव पर होली का खुमार चढ़ गया है. गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया जिसमें ‘आज रंग बरस रहा’ गाना बज रहा है और वो अबीर-गुलाल उड़ा रहे हैं. देखें Video: सोर्से- तेज प्रताप यादव इंस्टाग्राम इसे भी देखें : Video: बिहार के इस जिले के लोग मानते हैं सबसे अनोखी होली, पिछले 15 वर्षों से निभा रहे परंपरा इसे भी पढ़ें: Bhumi Survey: नीतीश प्रशासन ने बढ़ाई जमीन सर्वे की समय सीमा, दिसंबर 2026 तक होगा सर्वेक्षण, जानें लेटेस्ट अपडेट The post Video : तेज प्रताप यादव पर चढ़ा होली का खुमार, अबीर और गुलाल से कर दिया धुआं-धुआं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Holi Namaaz Row: ‘हमारे मुख्यमंत्री तीस मार खां’, होली-नमाज विवाद पर अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना

Holi Namaaz Row: अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयानों पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘तीस मार खां कहा. उन्होंने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री तीस मार खां हैं. मैं तीस मार खां इसलिए कह रहा हूं क्योंकि उन्हें 30 का आंकड़ा बहुत पसंद है. कितने मरे, 30, कितना कारोबार हुआ, 30 करोड़. इस तरह का ‘तीस मार खां’ वाला हिसाब हमारे मुख्यमंत्री के अलावा कोई नहीं दे सकता.” पूर्व मुख्यमंत्री हाल ही में महाकुंभ के दौरान भगदड़ में 30 लोगों की मौत और आयोजन से हुई कमाई का जिक्र कर रहे थे. मुख्यमंत्री योगी ने हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान दावा किया था कि प्रयागराज में एक नाविक ने महाकुंभ के दौरान 30 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है. कुंभ में बाइक चलाकर लाखों रुपये की कमाई वाले बयान पर भी अखिलेश ने बोला हमला पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें प्रयागराज में लाखों छात्रों ने कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को मोटरसाइकिल पर बैठाकर पैसे कमाए. यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्होंने इलाहाबाद में प्रशासनी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं को रोजगार मुहैया कराया. कोई मुझे बताए कि प्रशासन ने कब फैसला किया कि निजी वाहनों का इस्तेमाल व्यावसायिक वाहनों के रूप में किया जा सकता है? और इसका मतलब है कि युवाओं को अब 144 साल बाद रोजगार मिलेगा.” पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : स्टालिन प्रशासन ने बजट से रुपये का सिंबल ‘₹’ हटाया, तमिलनाडु में गहराया भाषा विवाद अखिलेश ने बीजेपी पर नफरत और दुष्प्रचार फैलाने का लगाया आरोप पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर खासकर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर नफरत और दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “मैं सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि बीजेपी प्रशासन मुस्लिम समुदाय के प्रति नफरत फैला रहे हैं. आने वाले समय में वे पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) परिवार के प्रति नफरत फैलाएंगे. यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में लौटेगी. The post Holi Namaaz Row: ‘हमारे मुख्यमंत्री तीस मार खां’, होली-नमाज विवाद पर अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Freebies: मुफ्त की योजनाओं पर नारायण मूर्ति का तीखा बयान, सरकारों पर साधा निशाना

Freebies: इन्फोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति (NR Narayana Murthy) ने मुफ्त योजनाओं को लेकर प्रशासनों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उनका मानना है कि मुफ्त चीजों से गरीबी दूर नहीं हो सकती. इस विषय पर उन्होंने मुंबई-2025 के टाइकॉन कार्यक्रम में कहा कि गरीबी का समाधान इनोवेटिव उद्यमियों (Innovative Entrepreneurs) के रोजगार सृजन से ही संभव है, न कि मुफ्त उपहारों से. मुफ्त योजनाओं का नहीं है भविष्य: नारायण मूर्ति एनआर नारायण मूर्ति ने कहा कि अगर देश नवोन्मेषी उद्यमों (Innovative Enterprises) की ओर बढ़े, तो गरीबी महज एक धुंधली याद बन जाएगी. उनका कहना है, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि आप में से हर कोई सैकड़ों-हजारों नौकरियां पैदा करेगा और इस तरह गरीबी की समस्या का समाधान होगा. मुफ्त के उपहारों से इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता. ऐसा कोई देश सफल नहीं हुआ है.’’ एआई और मुफ्त बिजली पर नारायणमूर्ति की राय नारायण मूर्ति ने आगे कहा कि आजकल बेचे जाने वाले अधिकांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समाधान पुराने और अप्रचलित कार्यक्रम हैं, जिन्हें भविष्य के काम के रूप में प्रचारित किया जा रहा है. इसके अलावा, उन्होंने मुफ्त बिजली योजनाओं का उदाहरण देते हुए यह सुझाव दिया कि राज्य प्रशासनें उन घरों में छह महीने बाद सर्वेक्षण करें और देखें कि क्या इन योजनाओं से बच्चों का शैक्षिक स्तर बेहतर हुआ है या नहीं. इसे भी पढ़ें: बाजार की गिरावट में भी नोट छाप रहा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड, निवेश का बेहतर विकल्प नीतिगत सुधार की आवश्यकता नारायणमूर्ति ने यह भी कहा कि मुफ्त योजनाओं को लाभ के बदले में एक सुधार के रूप में लागू किया जाना चाहिए. उनका मानना है कि नीतिगत दृष्टिकोण से हमें सुधार की दिशा में काम करना चाहिए, ताकि योजनाओं का असर वास्तविक रूप से गरीबों पर दिखे. इसे भी पढ़ें: कौन हैं सुधीर राजभर, जिनके ‘चमार स्टुडियो’ के उत्पादों के फैन हैं रिहाना और राहुल गांधी The post Freebies: मुफ्त की योजनाओं पर नारायण मूर्ति का तीखा बयान, प्रशासनों पर साधा निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Paper Leak: राहुल गांधी ने पेपर लीक को बताया सिस्टेमेटिक फेलियर, छात्रों के भविष्य को लेकर कही ये बात

Paper Leak: विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को पेपर लीक के मामले में ‘सिस्टेमेटिक फेलियर’ को चिह्नित किया. पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पहले ट्विटर के रूप में जाना जाता था) अकाउंट के माध्यम से ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट किया कि 6 राज्यों में 85 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में है. राहुल ने कहा कि पेपर लीक हमारे युवाओं के लिए सबसे खतरनाक “पद्मव्यूह” बन गया है. पेपर लीक मेहनती छात्रों और उनके परिवारों को अनिश्चितता और तनाव में डालता है, जिससे वे अपनी मेहनत के फल से वंचित हो जाते हैं. यह अगली पीढ़ी को भी गलत संदेश देता है कि बेईमानी कड़ी मेहनत से बेहतर हो सकती है जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है.  6 राज्यों में 85 लाख बच्चों का भविष्य ख़तरे में – पेपर लीक हमारे युवाओं के लिए सबसे ख़तरनाक “पद्मव्यूह” बन गया है। पेपर लीक मेहनती छात्रों और उनके परिवारों को अनिश्चितता और तनाव में धकेल देता है, उनके परिश्रम का फल उनसे छीन लेता है। साथ ही यह अगली पीढ़ी को गलत संदेश देता है कि… pic.twitter.com/nWHeswvMOC — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 13, 2025 नीट का भी किया जिक्र (Paper Leak) राहुल गांधी ने ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024’ कानून पर भी सवाल उठाए. उन्होंने सवाल किया कि अभी एक साल भी नहीं हुआ है जब नीट पेपर लीक ने देश को हिलाकर रख दिया था. हमारे विरोध के बाद प्रशासन इसे समाधान बताने के लिए एक नए कानून के पीछे छिप गई लेकिन हाल ही में कई लीक ने इसे भी विफल साबित कर दिया है. Naya Vichar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले ‘नेतृत्वक दलों को मतभेद भुलाकर उठाने होंगे कड़े कदम’ उन्होंने कहा कि यह गंभीर समस्या एक व्यवस्थागत विफलता (Systematic Failure) है. इसे तभी खत्म किया जा सकता है जब सभी नेतृत्वक दल और प्रशासनें अपने मतभेदों को भुलाकर एक साथ मिलकर कड़े कदम उठाएं. इन परीक्षाओं की गरिमा बनाए रखना हमारे बच्चों का अधिकार है और इसे हर कीमत पर संरक्षित किया जाना चाहिए. यह भी पढ़ें- MP Budget 2025: 3 लाख नौकरियों से युवा वर्ग को मिलेगा नया भविष्य, शिक्षा विभाग के लिए और क्या? जानें यहां The post Paper Leak: राहुल गांधी ने पेपर लीक को बताया सिस्टेमेटिक फेलियर, छात्रों के भविष्य को लेकर कही ये बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: बिहार के इस जिले के लोग मानते हैं सबसे अनोखी होली, पिछले 15 वर्षों से निभा रहे परंपरा

Video, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण के बगहा में होली का एक अलग रंग देखने को मिला. यहां पर्यावरण प्रमियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आईपीएस विकास वैभव चौराहा पर पेड़-पौधों की पूजा की, फिर रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर उनके प्रति अपना प्रेम-भाव प्रकट किया. पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़-पौधों के साथ कई वर्षों से होली पर्व पर पेड़ पौधे के साथ होली स्पोर्ट्सते आ रहे हैं और उनके संरक्षण को लेकर पूजा भी करते हैं.इस दौरान पर्यावरण प्रेमियों में सामाजिक कार्यकर्ता प्रबुद्ध नागरिक एवं ग्रामीण स्त्री पुरुष बढ़ चढ़ शामिल होते है.बगहा में पेड़-पौधों संग होली: पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव के नेतृत्व में शिशु, नौजवान और बुजुर्गों ने ढ़ोल-नगाड़ा के साथ बगहा के पिपरा गावं स्थित आईपीएस विकास वैभव चौराहा पहुंचे, जहां पेड़-पौधों की पूजा की. वहीं उसके पेड़-पौधों को अबीर, गुलाल लगाकर, उनसे गले मिले और उनके प्रति आभार जताया. उनका मानना है कि पेड़ हैं, तभी सभी लोग जीवित हैं. इस दौरान सभी ने पेड़ संरक्षण करने का संकल्प भी लिया. पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश सभी ने धूमधाम से पेड़-पौधों के साथ होली मनाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. दरअसल दिल के मरीज पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव करीब डेढ़ दशक से पेड़ पौधों के साथ सभी पर्वों को मनाते आ रहे हैं. वह होली के दिन पेड़ों को गुलाल लगाते हैं तो दीवाली के दिन दीप जलाकर और रक्षा बंधन पर्व के दिन राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं. उनके इस मुहीम की स्थानीय लोग भी सराहना करते हैं. पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव ने कहा, “ये पेड़-पौधे हमारे लिए प्राणदायिनी हैं. इनसे शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है, जो हमें जीवन देता है. इसलिए इन पेड़ पौधों का संरक्षण करते हुए इनके साथ सभी पर्वों को मनाता हूं. लोगों से निवेदन है कि वृक्षों को बचाएं और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं.” इसे भी पढ़ें: Big Accident: एक को बचाने में डूबे तीन दोस्त, होली से पहले सिवान में हाहाकार Video: बिहार के इस जिले के लोग मानते हैं सबसे अनोखी होली, पिछले 15 वर्षों से निभा रहे परंपरा 2 रंग ला रही गजेंद्र की मुहीम पिपरा निवासी गजेंद्र यादव पिछले एक दशक से दस लाख से अधिक वृक्षों को लगाकर कृतिमान स्थापित कर चुके हैं. गजेंद्र को सूबे की प्रशासन ने सम्मानित भी किया है. उनकी पर्यावरण संरक्षण की मुहीम रंग ला रही है. जिस तरह मां अपने बेटे को प्यार करती है, वैसे ही गजेंद्र पेड़-पौधों से प्यार करते हैं. बता दें कि वह दिल के मरीज हैं और पेड़-पौधों को ही अपना परिवार मानते हैं. उन्होंने अपना पूरा जीवन वृक्षों के लिए समर्पित कर दिया है. इसे भी पढ़ें: Bhumi Survey: नीतीश प्रशासन ने बढ़ाई जमीन सर्वे की समय सीमा, दिसंबर 2026 तक होगा सर्वेक्षण, जानें लेटेस्ट अपडेट The post Video: बिहार के इस जिले के लोग मानते हैं सबसे अनोखी होली, पिछले 15 वर्षों से निभा रहे परंपरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाजार की गिरावट में भी नोट छाप रहा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड, निवेश का बेहतर विकल्प

ICICI Prudential: पिछले कुछ महीनों से इक्विटी बाजार में अस्थिरता छाई हुई है, जिससे बड़े, मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स में भारी गिरावट देखी गई है. हालांकि, इस गिरावट के बावजूद कई सेगमेंट लंबे समय के निवेश के लिए आकर्षक अवसर प्रदान कर रहे हैं. बाजार के इस गिरावट में भी लार्ज-कैप में ICICI Prudential का ब्लूचिप फंड नोट छापने की मशीन बन गया है और यह लॉन्ग टर्म में निवेश करने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प बनता दिखाई दे रहा है. निवेशकों की पहली पसंद आईसीआईसीआई का ब्लूचिप फंड बाजार में मौजूदा अस्थिरता के बावजूद ICICI प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड निवेशकों के लिए एक आकर्षक और सुरक्षित विकल्प बना हुआ है. लार्ज-कैप सेक्टर में इसकी मजबूत पकड़ और वर्षों से स्थिर प्रदर्शन इसे निवेशकों की पहली पसंद बनाता है. SIP के माध्यम से निवेश करने पर यह आपके वित्तीय लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त करने में सहायक हो सकता है. एसआईपी के जरिए निवेश पर फायदा अधिक कम अस्थिरता (low volatility): बड़े निवेशकों और थोड़ा जोखिम लेने वालों के लिए लार्ज-कैप फंड एक स्थिर निवेश विकल्प साबित होते हैं. ICICI प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड ने 7 से 10 वर्षों की अवधि में औसत से अधिक रिटर्न प्रदान किए हैं. सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) से इस फंड में निवेश करना वित्तीय लक्ष्यों को सुरक्षित रूप से प्राप्त करने में मदद करता है. यह फंड Nifty 100 TRI जैसे ब्लूचिप बेंचमार्क्स को लगातार मात देता आया है. निवेशकों को बेहतर रिटर्न आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड ने कई वर्षों से अपने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिए हैं. इसने एक साल में 1.1%, तीन साल में 16.7%, पांच साल में 19.2% और 10 साल में 12.9% चक्रवृद्धि दर से रिटर्न दिया है. फंड का 80-85% निवेश लार्ज-कैप शेयरों में किया जाता है. एसआईपी के जरिये किए गए निवेश को देखा जाए, तो 10 साल में इस फंड हाउस के ब्लूचिप फंड ने 15.3% की दर से चक्रवृद्धि रिटर्न दिया है. लार्ज-कैप में इसका संतुलित निवेश है. अस्थिर बाजार में भी संतुलित प्रदर्शन किया है और मजबूत बेंचमार्क बीटिंग ट्रैक रिकॉर्ड भी है. इसे भी पढ़ें: Sarkari Naukri: राजस्थान में पुलिसकर्मी, शिक्षक और पटवारियों की होगी भर्ती, देखें यहां निवेशकों को ऐसे मिलता है तगड़ा मुनाफा मिड-कैप का सीमित लेकिन रणनीतिक निवेश: 5-10% निवेश मिड-कैप सेक्टर में होता है. प्रमुख सेक्टरों में बैंकिंग, आईटी, पेट्रोलियम, ऑटोमोबाइल और कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. फंड हाउस कमजोर सेक्टरों जैसे एफएमसीजी और सीमेंट सेक्टर में न्यूनतम निवेश करता है. अस्थिर बाजार में भी संतुलित प्रदर्शन: इस फंड का अपसाइड कैप्चर रेशियो 100.8 और डाउनसाइड कैप्चर रेशियो 74.3 है, जो दिखाता है कि यह बाजार की गिरावट में भी बेहतर प्रदर्शन करता है. 7 से 10% तक फंड को नकद के रूप में सुरक्षित रखा जाता है, जिससे बाजार की अनिश्चितताओं का सामना किया जा सके. इसे भी पढ़ें: कौन हैं सुधीर राजभर, जिनके ‘चमार स्टुडियो’ के उत्पादों के फैन हैं रिहाना और राहुल गांधी The post बाजार की गिरावट में भी नोट छाप रहा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड, निवेश का बेहतर विकल्प appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top